ख़बर देश
देश के नए थलसेना प्रमुख बने जनरल मनोज पांडे, इंजीनियर कोर से आर्मी चीफ बनने वाले पहले अफसर
नई दिल्ली: जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को जनरल एम.एम. नरवणे के सेवानिवृत्त होने के बाद देश के 29वें थलेसना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाल लिया। उप थलसेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके जनरल पांडे इंजीनियर कोर से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं। जनरल पांडे ने ऐसे समय में थल सेना की कमान संभाली है, जब भारत चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर चुनौती सहित असंख्य सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। सरकार ने अभी नए सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) की नियुक्ति नहीं की है। हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से ही यह पद खाली है।
देश के नए आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे एक फरवरी को थल सेना का उप-प्रमुख बनने से पहले थल सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। इस कमान पर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा की रक्षा की जिम्मेदारी है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे अपने करियर के दौरान अंडमान निकोबार कमान के प्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अंडमान निकोबार कमान भारत में तीनों सेनाओं की एकमात्र कमान है।
ख़बर देश
Delhi: IGI एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से पकड़ा गया करीब 8 करोड़ का सोना, ‘बेल्ट’ में छिपा रखा था खजाना
Delhi: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जांच के दौरान दो यात्रियों के पास से 7.8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के सिक्के जब्त किए हैं। जिनका वजन 10 किलोग्राम से ज्यादा बताया जा रहा है। पकड़े गए दोनों आरोपी कश्मीर के रहने वाले हैं।
कस्टम प्रवक्ता के अनुसार, 5 जनवरी को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-138 के जरिए मिलान से आने वाले कश्मीर के दो पुरुष यात्रियों को जांच के लिए रोका गया। लेकिन उनके लगेज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। लेकिन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से गुजरते ही अलर्ट साउंड बज उठा। इसके बाद तलाशी के दौरान उनके कमर में पहनी खास प्रकार की बेल्ट में प्लास्टिक के लिफाफों में छिपाकर रखे गए शुद्ध सोने के सिक्के बरामद हुए।
सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि अधिकारियों ने 10.092 किलोग्राम सोने के सिक्के जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपये आंकी गई है। विभाग ने बताया कि दोनों कश्मीरी यात्रियों को जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।
ख़बर देश
Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव पर 9 एग्जिट पोल में से 7 में BJP आगे, 2 में AAP को बढ़त
Exit Poll: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 57.85% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। सबसे ज्यादा नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 63.83% और सबसे कम साउथ-ईस्ट में 53.77% मतदान हुआ है। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। पिछले 12 सालों में यह सबसे कम वोटिंग है। अब सभी को 8 फरवरी .को नतीजों का इंतजार है। वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल भी अपने-अपने अनुमान लेकर सामने आए हैं। अभी तक आए 9 एग्जिट पोल में से 7 एग्जिट पोल में बीजेपी को आगे दिखाया गया है। वहीं 2 एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त का अनुमान जताया गया है।
जानें किन Exit Poll में बीजेपी को बढ़त का अनुमान
1.MATRIZE – बीजेपी को 35-40, आदमी पार्टी को 32-37, कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
2.पीपल्स पल्स- BJP को 51-60, AAP को 10-19, कांग्रेस को 0 सीट मिलने का अनुमान है।
3.JVC- BJP को 39-45, AAP को 22-31, कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
4.CHANAKYA STRATEGIES- बीजेपी को 39-44, आप को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
5. PEOPLES INSIGHT- बीजेपी को 40-44, आप को 25-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
6.POLL DIARY- बीजेपी को 42-50, आप को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीट का अनुमान है।
7.MARQ- बीजेपी को 39-49, आप को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
जानें किन Exit Poll में AAP को दिखाया आगे
1.वीप्रिसाइड– AAP को 46-52 सीटें और BJP को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान, कांग्रेस को 0-1 सीट।
2.माइंडब्रिंक- AAP को 44-49 सीटें, BJP को 21-25 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीट।
ख़बर देश
Immigrants: अमेरिका से 104 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचा US एयरफोर्स का C-17 विमान, अमृतसर में हुई लैडिंंग
Immigrants: अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी एयरफोर्स का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारत पहुंच चुका है। विमान को पंजाब के अमृतसर में गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। अमेरिकी सैन्य विमान C-17 में 13 बच्चों समेत 104 अवैध अप्रवासी सवार थे, इनमें 79 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। इनमें गुजरात और हरियाणा के 33-33, पंजाब के 30, उत्तर प्रदेश के तीन, महाराष्ट्र के तीन और चंडीगढ़ के दो लोग शामिल हैं। अमृतसर डिप्टी कमीश्नर ने पुष्टि की है कि बुधवार को दोपहर 1.59 बजे प्लेन अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हो गया। एयरपोर्ट पर इनके दस्तावेज की जांच करने के बाद सभी को इनके घरों की तरफ रवाना किया जाएगा।
अमेरिका में राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने वहां अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई करते हुए सरकार ने अपने देश से दूसरे देश के लोगों को निकाल दिया है। इसी के तहत अमेरिका से डिपोर्ट होकर आ रहे 104 भारतीय लोगों को लेकर यूएस आर्मी का विमान बुधवार दोपहर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर पर लैंड हुआ। वैसे अमेरिका ने कुल 205 अवैध भारतीयों को डिपोर्ट करने के लिए पहचान की थी। 186 भारतीयों को डिपोर्ट करने वाली लिस्ट भी सामने आई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बाकी बचे लोग कहां हैं और कब डिपोर्ट किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए भारतीयों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था। कहा जा रहा है कि ये भारत से वैध तरीके से रवाना हुए थे। लेकिन बाद में इन्होंने डंकी रूट से अमेरिका में घुसने की कोशिश की। भारत पहुंचे 104 लोगों पर देश में कोई कानूनी कार्रवाई की संभावना नहीं हैं। क्योंकि उन्होंने कानूनी तरीके से देश छोड़ा, ऐसे में घरेलू कानूनों के मुताबिक उन पर कोई कार्रवाई नहीं बनती।
ख़बर देश
USA: अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत भेजने का काम शुरू, सैन्य विमान भारत के लिए रवाना
USA: अमेरिका से बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने का काम जारी है। अभी तक दक्षिण अमेरिकी देशों के अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा था, लेकिन अब भारत के अवैध अप्रवासियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत के लिए उड़ान भर चुका है। इसे पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका के एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगा, कैलिफोर्निया से पांच हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासियों को लेकर जल्द ही सेना के विमान उड़ान भरेंगे।
अमेरिका ने किया 18 हजार अवैध अप्रवासी भारतीयों की पहचान का दावा
राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप ने अमेरिका से करीब 1.1 करोड़ अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने की बात कही थी। पिछले सप्ताह ही अमेरिकी सेना ने लैटिन अमेरिकी देशों में अवैध अप्रवासियों को लेकर छह उड़ानें भरी हैं। हालांकि कोलंबिया ने अमेरिका के विमानों को अपने देश में उतरने की इजाजत नहीं दी थी, लेकिन ट्रंप के सख्त रुख के बाद कोलंबिया ने अपने नागरिकों को लाने के लिए अपने ही विमान भेजे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने लगभग 18,000 भारतीय अप्रवासियों की पहचान की है जो अवैध रूप से अमेरिका में हैं।
सेना के विमानों का हो रहा इस्तेमाल
ट्रंप अवैध अप्रवासियों पर शिकंजा कसने के लिए सेना का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने मेक्सिको सीमा पर सेना के जवानों की तैनाती की है। वहीं अवैध अप्रवासियों को रखने के लिए सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल किया जा रहा है और सेना के विमानों से ही अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया जा रहा है। ट्रंप ने अवैध अप्रवासियों को निकालने के साथ ही कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ भी लगा दिया है और यूरोप पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
ख़बर देश
Indian Army: दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत, जाने पाकिस्तान में है कितना दम
GFP Index: दुनियाभर के देशों की सैन्य शक्ति के आधार पर रैंकिंग तय करने वाली संस्था ग्लोबल फायरपावर ने नई रैकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत दुनिया में सैन्य ताकत के मामले में चौथे नंबर पर है। भारत को मिली यह रैंकिंग बताती है कि अब देश मजबूत सैन्य शक्ति के रूप में उभर रहा है। इसी के साथ भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस लिस्ट में पिछड़ गया है। पाकिस्तान पिछले साल यानी 2024 में 9 वें स्थान पर था, जो फिसलकर 12वें नंबर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही पहली पोजिशन पर अमेरिका, दूसरे पर रूस और तीसरे नंबर चीन है।
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में भारत की सैन्य ताकत का चौथे स्थान पर जगह बनाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस रैंकिंग को सैन्य इकाइयों, वित्तीय स्थिति, रसद क्षमता, भौगोलिक स्थितियों समेत 60 से अधिक चीजों को देखते हुए तैयार किया गया है।
GFP Index में शामिल दुनिया की टॉप-10 सैन्य शक्तियां
1.अमेरिकाः अपनी अत्याधुनिक क्षमताओं, वित्तीय शक्ति और वैश्विक प्रभाव के कारण शीर्ष स्थान पर कायम है। अमेरिका का पावर इंडेक्स स्कोर- 0.0744 है।
2.रूसः यूक्रेन से युद्ध के बावजूद रूस ने ईरान, उत्तर कोरिया और चीन के साथ रणनीतिक गठबंधन के कारण मजबूती बनाए रखी। रूस का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है।
3.चीनः रक्षा और तकनीकी निवेश में भारी वृद्धि के चलते चीन टॉप थ्री में शामिल है। चीन का पावर इंडेक्स स्कोर 0.0788 है।
4.भारतः उन्नत सैन्य उपकरणों, आधुनिक हथियारों और रणनीतिक स्थिति के कारण हमारी सैन्य ताकत में वृद्धि हुई है। भारत का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1184 है।
5.दक्षिण कोरियाः रक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश और वैश्विक साझेदारियों से मजबूत स्थिति के चलते साउथ कोरिया पावर इंडेक्स स्कोर 0.1656 के साथ टॉप-5 शामिल है।
6.यूनाइटेड किंगडम: यूनाइटेड किंगडम का पावर इंडेक्स स्कोर 0.1785 है।
7.फ्रांस: 0.1878 के पावर इंडेक्स के साथ सातवें स्थान पर है।
8.जापान: 0.1839 के पावर इंडेक्स के साथ आठवें स्थान पर है।
9.तुर्की: 0.1902 के पावर इंडेक्स के साथ नौवें स्थान पर है।
10.इटलीः 0.2164 के पावर इंडेक्स के साथ दसवें स्थान पर है।
-
ख़बर देश3 hours ago
Delhi: IGI एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से पकड़ा गया करीब 8 करोड़ का सोना, ‘बेल्ट’ में छिपा रखा था खजाना
-
ख़बर मध्यप्रदेश5 hours ago
MP News: शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन खेत में क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
-
ख़बर उत्तर प्रदेश6 hours ago
UP News: यूपी कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी, अब एक ही दुकान पर मिलेगी देसी-विदेशी शराब
-
ख़बर छत्तीसगढ़2 hours ago
Chhattisgarh: शाह बोले-आचार्य विद्यासागर ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान, स्मृति में जारी किया सिक्का और विशेष लिफाफा
-
ख़बर देश23 hours ago
Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव पर 9 एग्जिट पोल में से 7 में BJP आगे, 2 में AAP को बढ़त