ख़बर देश
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के बीच किया विभागों का बंटवारा, राजनाथ को रक्षा, शाह गृह और एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय मिला
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। राजनाथ सिंह अब देश के नए रक्षा मंत्री होंगे और अमित शाह को गृह मंत्रालय दिया गया है। निर्मला सीतारमण को दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं। नितिन गडकरी को पहले की तरह सड़क परिवहन, स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रकाश जावडेकर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ ही पर्यावरण मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा गया है। रामविलास पासवान को खाद्य मंत्री बनाया गया है।
पीएम मोदी ने किसको क्या दिया?
कैबिनेट मंत्री
- राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
- अमित शाह- गृह मंत्री
- एस जयशंकर- विदेश मंत्री
- निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामले
- नितिन गडकरी- सड़क परिवहन, राजमार्ग
- रमेश पोखरियाल निशंक- केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री
- रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
- रविशंकर प्रसाद- कानून मंत्री
- प्रकाश जावड़ेकर- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, सूचना और प्रसारण
- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्री के साथ साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं पंचायती राज
- पीयूष गोयल- रेल मंत्री के साथ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्रालय
- डीवी सदानंद गौड़ा – रसायन एवं उर्वरक मंत्री
- डॉ. हर्षवर्धन- स्वास्थ्य मंत्री
- स्मृति इरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
- धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम मंत्री
- हरसिमरत कौर बादल- फूड प्रोसेसिंग मंत्री
- थावरचंद गहलोत- सामाजिक न्याय मंत्री
- गिरिराज सिंह – पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन
- अर्जुन मुंडा- जनजाति मंत्री
- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
- प्रहलाद जोशी – संसदीय कार्यमंत्री
- महेंद्र नाथ पांडेय- स्किल डिवेलपमेंट मंत्री
- गजेंद्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री
- अरविंद सावंत- भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम
ये भी पढ़ें:
http://khabritaau.com/?p=14374
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
- संतोष कुमार गंगवार – श्रम एवं नियोजन मंत्री
- राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री
- श्रीपद नाईक- आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा (राज्य मंत्री)
- जीतेंद्र सिंह- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष (राज्य मंत्री)
- किरण रिजिजू- युवा एवं खेल मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामले
- प्रहलाद सिंह पटेल – संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
- आरके सिंह- ऊर्जा, नवीन और अक्षय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास और उद्यमशीलता (राज्य मंत्री)
- हरदीप सिंह पुरी-आवास और शहरी मामले, नागरिक उड्डयन (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य और उद्योग (राज्य मंत्री)
- मनसुख मांडविया-जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन और उर्वरक (राज्य मंत्री)
ये भी पढ़े:
http://khabritaau.com/?p=14378
राज्य मंत्री
- फग्गन सिंह कुलस्तेइस्पात
- अश्विनी कुमार चौबेस्वास्थ्य और परिवार कल्याण
- अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य, भारी उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम
- जनरल वीके सिंह- सड़क परिवहन, राजमार्ग
- कृष्णपाल गुर्जर- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
- रावसाहेब दानवे- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
- किशन रेड्डी- गृह
- पुरुषोत्तम रूपाला- कृषि और किसान कल्याण
- रामदास आठवले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
- साध्वी निरंजन ज्योति- ग्रामीण विकास
- बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
- संजीव कुमार बालियान- पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन
- संजय धोत्रे- मानव संसाधन विकास, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी
- अनुराग ठाकुर- वित्त, कॉर्पोरेट मामले
- सुरंग अंगड़ी- रेलवे
- नित्यानंद राय- गृह
- रतनलाल कटारिया- जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता
- वी. मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य
- रेणुका सिंह सरुता- जनजाति मामले
- सोम प्रकाश- वाणिज्य और उद्योग
- रामेश्वर तेली- खाद्य प्रसंस्करण
- प्रतापचंद्र सारंगी- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन
- कैलाश चौधरी- कृषि और किसान कल्याण
- देबश्री चौधरी- महिला और बाल विकास
ख़बर देश
Delhi: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग, 9 लोगों की मौत, AC में धमाके से आग लगी

Delhi: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 3:45 बजे हुआ, जब बिल्डिंग में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में चारों मंजिलों तक फैल गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
स्थानीय भाजपा विधायक संजय गोयल के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने AC में धमाके के बाद आग फैलने की आशंका भी जताई है। विधायक ने बताया कि कई लोग आग लगने के दौरान दरवाजे का लॉक नहीं खोल पाए, जिससे वे अंदर ही फंस गए। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी पहचान DNA जांच के जरिए की जाएगी। पुलिस ने पहचान के लिए शवों की तस्वीरें भी ली हैं।
29 अप्रैल को गाजियाबाद में भी लगी थी भीषण आग
इससे पहले 29 अप्रैल को गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 15 मंजिला टावर-डी में भी आग लग गई थी। आग 9वें फ्लोर से शुरू होकर 7 मंजिलों तक फैल गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। हालांकि सभी निवासी समय रहते सीढ़ियों से नीचे उतरकर बाहर निकलने में सफल रहे और बड़ा जनहानि टल गई।
ख़बर देश
Vedic Clock: काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’, PM मोदी बोले- यह आधुनिक तकनीक और प्राचीन ज्ञान का संगम

Vedic Clock: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित विश्व की अनूठी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने घड़ी के डिजिटल फलक पर प्रदर्शित भारतीय पंचांग, मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्र और वैदिक कालगणना प्रणाली की सराहना करते हुए इसे आधुनिक तकनीक और भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अद्भुत संगम बताया।
यह वैदिक घड़ी सबसे पहले महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित की गई थी, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने 29 फरवरी 2024 को किया था। अब इसे देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित यह घड़ी सबसे पहले बाबा विश्वनाथ को समर्पित की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अप्रैल 2026 को यह वैदिक घड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की थी। इसके बाद 4 अप्रैल को इसे काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। मध्यप्रदेश सरकार का कहना है कि यह पहल भारत की गौरवशाली कालगणना परंपरा को आधुनिक तकनीक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।
सूर्योदय के आधार पर काम करती है घड़ी
‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ भारतीय वैदिक समय प्रणाली पर आधारित है। यह घड़ी सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक के समय की गणना करती है। एक वैदिक दिवस को 30 मुहूर्तों में बांटा गया है।
- सूर्योदय से सूर्यास्त तक 15 मुहूर्त
- सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक 15 मुहूर्त
घड़ी में वैदिक समय, भारतीय मानक समय (IST), पंचांग, विक्रम संवत, तिथि, मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र, सूर्य राशि, चंद्र राशि और ग्रहों की स्थिति जैसी जानकारियां दिखाई देती हैं।
मुहूर्त, कला और काष्ठा की गणना भी खास
- 1 मुहूर्त = 30 कला
- 1 कला = 96 सेकंड
- 1 कला = 30 काष्ठा
- 1 काष्ठा = 3.2 सेकंड
घड़ी सूर्य के कोण और स्थान विशेष के सूर्योदय-सूर्यास्त समय के अनुसार वैदिक समय प्रदर्शित करती है। यानी जिस शहर में यह घड़ी लगेगी, वहां के स्थानीय सूर्योदय के हिसाब से समय दिखाई देगा।
अयोध्या और सभी ज्योतिर्लिंगों में लगाने की तैयारी
मध्यप्रदेश सरकार अब अयोध्या के श्रीराम मंदिर समेत देश के सभी ज्योतिर्लिंगों में ऐसी वैदिक घड़ियां स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इसे भारत की सांस्कृतिक और वैज्ञानिक विरासत को पुनर्जीवित करने की बड़ी पहल माना जा रहा है।
ख़बर देश
Delhi: टेकऑफ से पहले बड़ा हादसा टला, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल

Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट रात 1:08 बजे ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाली थी। जैसे ही विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए बढ़ा, उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। साथ ही बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया।
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया।
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि घटना के समय विमान एयरबस A330 था। स्थानीय टीम मौके पर मौजूद है और यात्रियों की देखभाल की जा रही है। कंपनी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के लिए उनकी टीम जल्द ही दिल्ली पहुंचेगी और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जांच करेगी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया।
ख़बर देश
Maoist surrender: तेलंगाना में 47 माओवादियों का सरेंडर, AK-47 समेत भारी हथियार सौंपे

Maoist surrender: तेलंगाना में माओवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। राज्य के DGP बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि शनिवार को 47 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी माओवादी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, साउथ बस्तर रीजनल कमेटी की 9वीं और 30वीं प्लाटून और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी से जुड़े हुए थे।
अलग-अलग स्तर के कैडर शामिल
सरेंडर करने वालों में संगठन के कई स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें 1 स्टेट कमेटी मेंबर, 3 डिवीजन कमेटी मेंबर
24 एरिया कमेटी मेंबर, 19 पार्टी मेंबर शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
AK-47, LMG समेत भारी हथियार सौंपे
DGP के मुताबिक, माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा। इनमें 4 AK-47 राइफल, 3 SLR, 1 लाइट मशीन गन (LMG), 2 INSAS राइफल, 2 .410 मस्केट, 1 पिस्टल शामिल हैं। कुल मिलाकर 32 हथियार, 26 मैगजीन, 515 राउंड कारतूस और 10 बंडल कार्डेक्स वायर पुलिस को सौंपे गए।
पुनर्वास नीति और ऑपरेशन का असर
DGP बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे ऑपरेशनों का नतीजा है। सुरक्षा बलों के दबाव और विकास कार्यों के चलते माओवादी अब मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं।
“तेलंगाना में अब माओवादी मूवमेंट नहीं”
DGP ने दावा किया कि राज्य में अब माओवादी गतिविधि नहीं के बराबर रह गई है। जो लोग अभी भी जंगलों में सक्रिय हैं, उन्हें सरेंडर कर सामान्य जीवन में लौटने का मौका दिया जा रहा है।
ख़बर देश
Heatwave: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज 45.2°C पर टॉप, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

Heatwave:देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं अकोला में पारा 45°C और अमरावती में 44.8°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
14 शहरों में 44°C के पार पारा
उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44°C से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।
यूपी के 60 जिलों में रेड अलर्ट
उत्तप्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उड़ीसा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां ऊना का तापमान 41.1°C तक पहुंच गया।
अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी
26 अप्रैल:
छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव की संभावना
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी।
27 अप्रैल:
बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी
कई जगहों पर गर्म रातें (Warm Nights) रहने की आशंका।


















