ख़बर यूपी / बिहार
56 DGP Conference UP: प्रधानमंत्री ने पुलिसिंग को बेहतर बनाने टैक्नो फ्रैंडली युवाओं की मदद लेने की दी सलाह, पुलिस तकनीकी मिशन की घोषणा

लखनऊ:(56 DGP Conference UP)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में 56वीं डीजीपी कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में देश में केंद्रीय गृहमंत्री के नेतृत्व में उच्चाधिकार प्राप्त पुलिस तकनीकी मिशन के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए भविष्य की तकनीकों को अपनाने में मददगार साबित होगा। तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 नवंबर को मिलाकर कुल 19 घंटे डीजीपी मुख्यालय में रहे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने 25 घंटे बिताए।
प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीकी की बारीकियों की समझ वाले युवाओं को पुलिसिंग से जोड़ने के लिए हैकेथॉन का आयोजन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से पुलिस के रोजाना के काम में आने वाली तकनीकी चुनौतियों से निपटने में ऐसे युवाओं से मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने स्मार्ट पुलिसिंग की समीक्षा करने और समय-समय पर बदलाव कर अपडेट करने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की पुरानी पद्धति में बदलाव की जरूरत हैऔर नई और पुरानी पद्धति का समावेश होना चाहिए।
डीजीपी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुलिस की छवि थानों के कामकाज और व्यवहार से बनती है। इसमें सुधार की अभी काफी गुंजाइश है। थानों को जितना बेहतर कीजिएगा पुलिस की छवि उतनी ही अधिक निखरती जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य की गुड प्रैक्टिसेस (अच्छे कामों को) को प्रोत्साहित किया जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रोन का प्रयोग मोबिलिटी और ट्रांसपोर्टेशन में भी किया जाए।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 4 बच्चों की हत्या की, पति के सऊदी में दूसरी शादी करने से थी नाराज

Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने ही चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति पिछले चार साल से सऊदी अरब में रह रहा था और उसने वहां दूसरी शादी कर ली थी। इसी तनाव के चलते महिला ने कथित तौर पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
घटना अकबरपुर के मीरानपुर इलाके की है। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक घर अंदर से बंद है और बच्चों से संपर्क नहीं हो पा रहा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद टीम पहली मंजिल की बालकनी के रास्ते घर में दाखिल हुई। कमरे के अंदर चारों बच्चों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।
मृत बच्चों में शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और 8 वर्षीय बेटी बयान उर्फ सादिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बच्चों की मां गासिया खातून घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
पति ने सऊदी में कर ली दूसरी शादी
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला का पति नियाज पिछले चार साल से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसने वहां एक पाकिस्तानी महिला से दूसरा निकाह कर लिया। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव को घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है।
जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका
फोरेंसिक जांच में कमरे की दीवारों और बिस्तर पर खून के छींटे मिले हैं। बच्चों के उल्टी करने के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि पहले बच्चों को खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया, फिर उनके सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया। हालांकि घटनास्थल से ईंट या हथौड़ा बरामद नहीं हुआ है।
कई सवाल अब भी बरकरार
पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हैं। अगर बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया गया तो बचा हुआ खाना कहां गया? बर्तन साफ क्यों मिले? महिला घर से कैसे फरार हुई? क्या किसी और ने उसकी मदद की? इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
मायके पक्ष से पूछताछ
घटना के बाद पुलिस ने महिला के मायके में भी दबिश दी और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का निकाह उसकी बुआ के लड़के नियाज से हुआ था। परिवार और गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने चारों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और फरार महिला की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: फरार हत्यारा निकला सलीम वास्तिक, बच्चे की हत्या मामले में उम्रकैद के बाद 26 साल से था फरार

Ghaziabad: गाजियाबाद में गला रेतकर जानलेवा हमले की कोशिश का शिकार हुए यूट्यूबर और एक्स मुस्सिम सलीम वास्तिक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह 26 साल पहले हुए एक 13 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी निकला। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि सलीम ने 20 जनवरी 1995 को एक कारोबारी के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। फिरौती नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई थी।
पैरोल पर बाहर आकर हुआ फरार
पुलिस के मुताबिक, सलीम को 1997 में उम्रकैद की सजा हुई थी। लेकिन साल 2000 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया। करीब 26 साल तक वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में नाम बदलकर छिपता रहा। इस दौरान उसने अपनी पहचान छुपाकर यूट्यूब चैनल भी शुरू किया। जिसमें वह इस्लाम को लेकर अलग-अलग दावे करता रहा है।
स्कूल में मार्शल आर्ट सिखाता था सलीम
जांच में सामने आया कि सलीम दिल्ली के एक स्कूल में मार्शल आर्ट ट्रेनर था। उसी दौरान उसने छात्र संदीप का अपहरण किया। अपने साथी अनिल के साथ मिलकर उसने PCO से 30 हजार रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी गई।
हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखी सजा
पुलिस ने बताया कि सलीम और उसके साथी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने 2011 में इस सजा को बरकरार रखा।
ख़बर उत्तरप्रदेश
Mirzapur Accident: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो में जिंदा जले 9 लोग, कुल 11 की मौत

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर रात करीब 9:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन आगे चल रहे ट्रॉले से जा भिड़े।
बोलेरो में जिंदा जले 9 लोग
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो उछलकर अलग जा गिरी और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सभी लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में एक ही परिवार के 8 सदस्य और एक ड्राइवर शामिल है। परिवार मैहर से 8 साल के बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था।
ढाई घंटे तक जलती रही गाड़ी
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग चाहकर भी मदद नहीं कर सके। करीब ढाई घंटे तक बोलेरो धू-धू कर जलती रही। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शव इतने बुरी तरह झुलस गए कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।
2 और की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त
इस हादसे में स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।एसपी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के रहने वाले थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP Board Result 2026: गुरुवार शाम 4 बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को जारी करेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट 2 दिन पहले जारी किया जा रहा है।
टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
52 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 52,30,297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 10वीं (हाईस्कूल) के 27,50,945 छात्र और 12वीं (इंटरमीडिएट) के 24,79,352 छात्र शामिल हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। करीब 2.87 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
फेल होने पर भी मिलेगा मौका
रिजल्ट के बाद एक या दो विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। तय तारीख में आवेदन कर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इससे साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा, जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटिनी (रीचेकिंग) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
DigiLocker पर मिलेगी मार्कशीट
DigiLocker पर रिजल्ट जारी होते ही डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी। इसके बाद स्कूलों से हार्ड कॉपी भी दी जाएगी।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 घंटे में 64 IAS ट्रांसफर, 25 जिलों के DM बदले

Lucknow: योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 घंटे के भीतर 64 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस दौरान 25 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं, जिससे पूरे प्रशासनिक ढांचे में हलचल मच गई है। सरकार ने 13 युवा IAS अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौंपी है। इसे प्रशासन में नई ऊर्जा और तेज निर्णय क्षमता लाने की कोशिश माना जा रहा है।
दो चरणों में जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट
पहली सूची रविवार रात 1 बजे जारी हुई, जिसमें 40 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए और 15 जिलों के DM बदले गए। दूसरी सूची सोमवार शाम 7 बजे जारी हुई, जिसमें 24 IAS अधिकारियों का तबादला कर 10 जिलों के DM बदले गए।
अयोध्या-बाराबंकी में बड़ा बदलाव
शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया DM बनाया गया। वहीं ईशान प्रताप सिंह बाराबंकी के DM पदस्थ किए गए हैं। निखिल टीकाराम फुंडे को CM का विशेष सचिव बनाया गया।
महिला अफसरों को भी अहम जिम्मेदारी
इस फेरबदल में 20 से ज्यादा महिला अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। दुर्गाशक्ति नागपाल को प्रमोशन देकर मंडलायुक्त बनाया गया है। बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का MD बनाया गया है।वहीं किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है। उनकी जगह आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
इन DM को दूसरी जिलों की जिम्मेदारी
- सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल बने आगरा के DM
- अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया।
- मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह बने लखीमपुर खीरी के DM
- औरेया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम बनाया गया
- उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया है।
- सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया
- शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया
- हमीरपुर के जिलाधिकारी घनश्याम मीना बने उन्नाव के डीएम
ख़बर छत्तीसगढ़5 hours agoSuShasan Tihar 2026: सीएम साय ने निर्माणाधीन पीएम आवास में किया श्रमदान, ‘लखपति दीदी’ की दुकान पहुंचकर खरीदा सामान
ख़बर मध्यप्रदेश10 hours agoMP News: मध्यप्रदेश में 62 IPS अधिकारियों के तबादले, 20 जिलों के एसपी बदले
ख़बर देश11 hours agoDelhi: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग, 9 लोगों की मौत, AC में धमाके से आग लगी
ख़बर उत्तरप्रदेश4 hours agoUP News: अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 4 बच्चों की हत्या की, पति के सऊदी में दूसरी शादी करने से थी नाराज





















