ख़बर देश
भारतीय वायुसेना ने पाक के F-16 को मार गिराने के सबूत किए पेश, राडार द्वारा खींची गई तस्वीरें जारी कीं
नई दिल्ली: एयर स्ट्राइक के बाद पलटवार के लिए आए पाक वायुसेना के F-16 जेट को मार गिराने के अपने दावे को पुख्ता करने के लिए भारतीय वायुसेना ने नए सबूत पेश किए हैं। वायुसेना ने अवाक्स राडार द्वारा खींची गई तस्वीरों को जारी किया है। जिसमें पाकिस्तान की तरफ से दो एफ-16 और एक जेएफ-17 दिखाई दे रहे हैं। दरअसल हाल में ही एक अमेरिका मैगजीन ने दावा किया था, कि अमेरिका ने अपने विशेषज्ञों से जांच कराई है,जिसमें पाक को अमेरिका की तरफ से दिए गए सभी F-16 जेट सुरक्षित पाए गए हैं। हालांकि मैगजीन की रिपोर्ट की हवा खुद अमेरिका रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने ये कहते हुए निकाल दी थी, कि उसकी तरफ से कोई जांच नहीं कराई गई है।
भारतीय वायुसेना एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा,कि हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि पीएएफ ने 27 फरवरी को एफ-16 का इस्तेमाल किया था। इसमें कोई शक नहीं है कि 27 फरवरी को हवाई मुठभेड़ में दो एयरक्राफ्ट नष्ट हुए थे। एक हमारा बायसन था और दूसरा पाक का एफ-16। इसकी पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर और रेडियो ट्रांस्क्रिप्ट के जरिए भी हुई। उन्होंने कहा,कि हमारे पास और ज्यादा विश्वसनीय सबूत हैं कि घुसपैठ के दौरान पाकिस्तान ने अपना एफ-16 फाइटर खोया था। लेकिन, सुरक्षा और गोपनीयता के चलते हम इस सूचना को सबके सामने नहीं ला रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1115238836894928896
ये भी पढ़ें:
http://khabritaau.com/?p=13010
ख़बर देश
Delhi hotel fire: मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग, 21 की मौत

Delhi hotel fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं, जो मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों से थे।
कैसे हुआ हादसा?
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे होटल के रेस्टोरेंट में आग लगी। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों और बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और आग के कारण होटल में अफरा-तफरी मच गई।
जान बचाने के लिए मंजिलों से कूदे लोग
घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग तीसरी और चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे बिछाकर कई लोगों की मदद की।
40 लोगों का रेस्क्यू
दमकल और राहत टीमों ने होटल से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बेसमेंट में फंसे 6 से अधिक लोगों को भी रेस्क्यू किया गया। कई घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आग लगने की वजह का पता नहीं
प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। होटल की सुरक्षा व्यवस्थाओं और फायर सेफ्टी मानकों की भी पड़ताल की जा रही है।
दिल्ली में बढ़ रहीं आग की घटनाएं
पिछले छह महीनों में दिल्ली में आग की विभिन्न घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।
ख़बर देश
Monsoon 2026: केरल में 2-3 दिन में दस्तक दे सकता है मानसून, 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट; इस साल कम बारिश की आशंका

New Delhi: दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में केरल पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अरब सागर, लक्षद्वीप, केरलम और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में भी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।
आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रहने के कारण थोड़ी देरी हुई है। मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई को केरल पहुंच जाएगा, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदलने से इसकी गति धीमी पड़ गई। अब इसके जून के पहले सप्ताह में केरल पहुंचने की संभावना है।
देशभर में खत्म हुआ हीटवेव का असर
देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू का असर कम हो गया है। राजस्थान के अजमेर, नागौर और चित्तौड़गढ़ में सोमवार को ओलावृष्टि दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के चार जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है।
उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई, जबकि राज्य के 63 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के सासाराम में भी दोपहर बाद बारिश हुई। मौसम विभाग ने झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब समेत 27 राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है।
इस साल सामान्य से कम हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून सीजन में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अनुमान है कि पूरे सीजन में वर्षा लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का करीब 90% रह सकती है। LPA यानी लॉन्ग पीरियड एवरेज किसी क्षेत्र में 30 से 50 वर्षों के दौरान हुई औसत बारिश को कहा जाता है। भारत में 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर मानसून की औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। यदि किसी वर्ष बारिश LPA के 90% से कम रहती है, तो उसे सामान्य से कम वर्षा की श्रेणी में रखा जाता है।
ख़बर देश
Delhi: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI-दाऊद नेटवर्क से जुड़े 9 गिरफ्तार, हथियार-ग्रेनेड बरामद

Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। इनके निशाने पर दिल्ली और मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें, मंत्रालय और सुरक्षाबल बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मॉड्यूल लंबे समय से सक्रिय था और आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे।
दिल्ली, मुंबई और पंजाब से जुड़े तार
समाचार एजेंसी ANI के हवाले से पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, मुंबई और पंजाब से जुड़े हैं। इनमें कुछ नेपाली नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और स्थानीय मददगारों की तलाश में जुटी हैं।
फंडिंग और भर्ती नेटवर्क की जांच
Delhi Police अब इस मॉड्यूल के फंडिंग स्रोत, भर्ती प्रक्रिया और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम की जांच कर रही है। इसके साथ ही उन स्थानीय सहयोगियों और विदेशी हैंडलर्स की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जो कथित तौर पर इस साजिश का हिस्सा हो सकते हैं।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
गिरफ्तारी के बाद राजधानी समेत कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदिग्धों के नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा था और क्या देश के अन्य हिस्सों में भी इनके संपर्क सक्रिय थे।
ख़बर देश
TET: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, TET पास करना जरूरी, शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक की मोहलत

Supreme Court TET decision: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास करना अनिवार्य होगा। कोर्ट ने TET पास करने की समयसीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी है। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि इसके बाद किसी तरह की और मोहलत नहीं दी जाएगी।
अदालत ने कहा कि बिना TET योग्यता वाले शिक्षक लंबे समय तक सेवा में बने रहे तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों की शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा। इस फैसले का असर देशभर के 20 लाख से अधिक शिक्षकों पर पड़ सकता है।
65 से ज्यादा पुनर्विचार याचिकाएं खारिज
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। ये याचिकाएं राज्य सरकारों, शिक्षक संगठनों और व्यक्तिगत शिक्षकों की ओर से दाखिल की गई थीं। सभी ने 2025 के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की थी।
किन शिक्षकों पर लागू होगा फैसला?
मामला उन शिक्षकों से जुड़ा है जिन्हें राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कंपल्सरी एजुकेशन (RTE) Act, 2009 लागू होने से पहले नियुक्त किया गया था और जिनकी सेवानिवृत्ति में पांच साल से ज्यादा समय बाकी है। सुप्रीम कोर्ट ने 2025 के फैसले में कहा था कि ऐसे शिक्षकों को 1 सितंबर 2025 से दो साल के भीतर TET पास करना होगा। अब यह अवधि बढ़ाकर तीन साल कर दी गई है।
कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि RTE कानून में पहले से प्रावधान है कि सेवा में मौजूद शिक्षक भी तय समय में न्यूनतम योग्यता हासिल करें। अदालत ने कहा कि संसद की मंशा साफ है कि सभी शिक्षक न्यूनतम शैक्षणिक मानकों को पूरा करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि National Council for Teacher Education (NCTE) की अधिसूचनाएं मूल कानून से ऊपर नहीं हो सकतीं, इसलिए किसी छूट के आधार पर TET की अनिवार्यता खत्म नहीं की जा सकती।
साल में कम से कम दो बार हो TET परीक्षा
अदालत ने राज्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि TET परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जाए। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा साल में कम से कम दो बार, लगभग छह महीने के अंतराल पर कराई जानी चाहिए ताकि शिक्षकों को पर्याप्त अवसर मिल सकें।
बच्चों की शिक्षा सबसे अहम
बेंच ने कहा, “RTE Act बच्चों को केंद्र में रखकर बनाया गया कानून है। शिक्षकों की नौकरी बच्चों के शैक्षणिक भविष्य की कीमत पर नहीं चल सकती।” कोर्ट ने माना कि व्यावहारिक चुनौतियां हैं, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता और पढ़ाई की निरंतरता अधिक महत्वपूर्ण है।
ख़बर देश
Monsoon 2026: देश में मानसून की एंट्री लेट, अब 7 जून तक केरल पहुंचेगा, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Monsoon 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि देश में मानसून की एंट्री इस बार तय समय से देरी से होगी। श्रीलंका के आसपास बने कम दबाव और तूफानी हवाओं के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून अब करीब 7 जून तक केरल तट पर पहुंच सकता है। पहले इसके 26 मई तक पहुंचने का अनुमान जताया गया था।
आमतौर पर केरल में मानसून की दस्तक 1 जून को मानी जाती है, लेकिन इस बार मौसम विभाग का पूर्वानुमान बदल गया है। इस तरह मानसून पहले अनुमान से करीब 10 दिन और सामान्य तारीख से लगभग एक सप्ताह देरी से देश में प्रवेश करेगा।
5 दिन से केरल तट के पास अटका मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून पिछले पांच दिनों से केरल तट से करीब 30-35 किलोमीटर दूर रुका हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना कम है। IMD के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ने कहा कि मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए अगले सात दिनों में मानसून केरल पहुंच सकता है।
इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 29 मई को जारी अनुमान में कहा कि इस बार देश में औसतन करीब 78 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। जबकि 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर सामान्य औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। इससे पहले 13 अप्रैल को IMD ने 80 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान जताया था। यानी इस बार सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
जून-जुलाई में कई राज्यों में लू का खतरा
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जून और जुलाई में कई राज्यों में हीटवेव का असर बना रह सकता है। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों में सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहने की आशंका जताई गई है। आमतौर पर इस दौरान तापमान 30-35 डिग्री के बीच रहता है।
ख़बर मध्यप्रदेश24 hours agoMP Cabinet Decisions: 48 लाख परिवारों को मिलेगा रजिस्ट्री दस्तावेज, 92 लाख छात्रों को सिली-सिलाई यूनिफॉर्म
ख़बर मध्यप्रदेश23 hours agoMP News: रक्षाबंधन से पहले शुरू हो सकती है ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, बहनों को बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी
ख़बर देश21 minutes agoDelhi hotel fire: मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग, 21 की मौत
ख़बर छत्तीसगढ़16 minutes agoChhattisgarh: प्रदेश में में खाद की कमी नहीं, खरीफ सीजन से पहले 9.29 लाख मीट्रिक टन उर्वरक स्टॉक, सरकार अलर्ट मोड पर


















