खेल खिलाड़ी
Vinesh Phogat: रेसलर विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान, X पर लिखा- कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई

Vinesh Phogat Retirement: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने गुरुवार सुबह 5.17 बजे X पर अपनी पोस्ट में लिखा- मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी। इससे पहले पहलवान विनेश ने खेल पंचाट में अपील करते हुए ओलंपिक का रजत पदक संयुक्त रूप से देने की अपील की थी। उनकी अपील पर आज फैसला आने की उम्मीद है। हालांकि, इस फैसले से पहले ही विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान करते हुए अपने करोड़ों प्रशंसकों को चौंका दिया।

इससे पहले बुधवार देर रात आई खबर के मुताबिक पेरिस के स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5.51 बजे उन्होंने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। दरअसल, उन्होंने मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उनके वजन को मापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था।
खेल खिलाड़ी
Khelo India Tribal Games 2026: 94 किग्रा वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल के लालू ताकू ने जीता गोल्ड

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार मुकाबला देखने को मिला। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित इस स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के Lalu Taku ने कुल 250 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 140 किलोग्राम उठाकर प्रतियोगिता में दबदबा कायम रखा।
टॉप-3 में इन खिलाड़ियों का जलवा
- सिल्वर मेडल: P Mani Shankar (आंध्र प्रदेश) – 244 किग्रा
- ब्रॉन्ज मेडल: Khemraj (हिमाचल प्रदेश) – 232 किग्रा
अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
असम के समुंद्रा दोइमारी और झारखंड के हर्ष कुमार हेम्ब्रम ने 225-225 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन पदक से चूक गए। मध्य प्रदेश के किशन भुरिया 218 किलोग्राम के साथ छठे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के Viravi Khusro ने 160 किलोग्राम के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि तेलंगाना के वी. अरुण 113 किलोग्राम के साथ आठवें स्थान पर रहे।
जनजातीय प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर साबित किया कि देश के दूर-दराज जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ जैसे आयोजन इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
खेल खिलाड़ी
Raipur: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज, 2500 खिलाड़ी, 30 राज्यों की भागीदारी

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयोजन की शुरुआत की। यह खेल महाकुंभ 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक है और इससे देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।
CM साय बोले- खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल में इस आयोजन का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में खेल अधोसंरचना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के तहत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को करोड़ों रुपये की इनाम राशि दी जा रही है।
बस्तर-सरगुजा में खेलों का बढ़ता क्रेज
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक में 4 लाख और सरगुजा ओलंपिक में साढ़े तीन लाख लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनजातीय क्षेत्रों में खेलों के प्रति गहरी रुचि है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भी अब खेलों के जरिए मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
खेल हस्तियों की मौजूदगी से बढ़ा गौरव
आयोजन में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बनाया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां शामिल हुईं। केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। अब जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
जनजातीय गौरव और संस्कृति का संगम
मुख्यमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय शौर्य और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और गेंद सिंह जैसे नायकों को याद करते हुए खिलाड़ियों को नवा रायपुर स्थित जनजातीय संग्रहालय देखने का आग्रह किया।
खेल खिलाड़ी
नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026: रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में 3000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

National tribal games 2026: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के 164 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
3 शहरों में होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के मुकाबले तीन प्रमुख शहरों में आयोजित होंगे-
- रायपुर
- जगदलपुर
- अंबिकापुर
राजधानी रायपुर में 5 प्रमुख खेल आयोजित होंगे-
- हॉकी
फुटबॉल
तैराकी
तीरंदाजी
वेट-लिफ्टिंग
हॉकी मुकाबले सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होंगे। जबकि फुटबॉल मैच पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले जाएंगे।
जगदलपुर और अंबिकापुर में ये स्पर्धाएं होंगी-
- Jagdalpur में एथलेटिक्स
- Ambikapur में कुश्ती
- पारंपरिक खेल भी शामिल
इस बार डेमो गेम्स के रूप में दो पारंपरिक खेल भी शामिल किए गए हैं-
- कबड्डी (रायपुर)
- मलखंब (अंबिकापुर)
कबड्डी मुकाबले सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर किकेट स्टेडिम में होंगे। इसको लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां हो रही हैं। तीनों शहरों में खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी।
खेल खिलाड़ी
BCCI: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम, BCCI ने किया ऐलान

Mumbai: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने पर 131 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटी जाएगी। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया।
भारत को मिली 27.5 करोड़ प्राइज मनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम को करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिली।वहीं रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.7 करोड़ रुपये) दिए गए। हालांकि इस बार International Cricket Council(ICC) ने प्राइज मनी की आधिकारिक घोषणा पहले से नहीं की थी।
तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश
भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी खिताब जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप का सफलतापूर्वक बचाव किया। इसके साथ ही टीम इंडिया तीन बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारत इससे पहले 2007, 2024 और अब 2026 में यह खिताब जीत चुका है।भारत ने पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में साउथ अफ्रीका और 2024 में वेस्टइंडीज में यह खिताब अपने नाम किया था। अब भारत के नाम तीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो चुकी हैं, जबकि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दो-दो बार ही यह खिताब जीत सके हैं।
खेल खिलाड़ी
T20 World Cup 2026 Final: भारत ने तीसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया, संजू सैमसन बने हीरो

T20 World Cup 2026 Final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी बन गया है। खास बात यह रही कि पहली बार किसी मेजबान देश ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
भारत ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर
फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम ने 3 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ढेर
256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम की ओर से टिम साइफर्ट ने 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। पूरी न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने फाइनल में 96 रन की बड़ी जीत दर्ज की, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी हार भी मानी जा रही है।
खेल खिलाड़ी16 hours agoKhelo India Tribal Games 2026: 94 किग्रा वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल के लालू ताकू ने जीता गोल्ड
ख़बर छत्तीसगढ़16 hours agoRaipur: पश्चिम एशिया तनाव पर छत्तीसगढ़ अलर्ट, CM साय की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
ख़बर देश18 hours agoHPCL fuel supply: तेल संकट की आशंकाओं के बीच HPCL का बयान, देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं
ख़बर उत्तरप्रदेश19 hours agoUP News: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM मोदी बोले- वैश्विक संकट में एकजुट रहें
ख़बर मध्यप्रदेश14 hours agoMP News: मध्य प्रदेश में बिजली महंगी, 4.80% टैरिफ बढ़ा, अब 7.05 रु/यूनिट, दूसरे राज्यों को सस्ती सप्लाई पर विवाद





















