ख़बर उत्तर प्रदेश
UP Police Recruitment: सीएम योगी ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर किया बड़ा ऐलान, युवाओं के लिए खुशख़बरी
UP Police Recruitment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश में पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए पुलिस भर्ती में उच्चतर आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का निर्णय लिया है। सीएम योगी ने प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को इस संबंध में निर्देशित करते हुए कहा है कि इस साल की परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष को बढ़ाकर 25 वर्ष किया जाए।
आपको बता दें कि आदेश से पहले सामान्य कैटेगरी में लड़कों की उम्र सीमा 18 से 22 साल थी, जबकि लड़कियों की 18 से 25 से थी। अब इसमें तीन साल की आयु सीमा बढ़ा दी गई है। इसी तरह से ओबीसी, एससी-एसटी कैटेगरी में भी लागू होगी। इससे पहले 23 दिसंबर को पुलिस विभाग के आरक्षी नागरिक पुलिस पद के लिए 60,244 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया था।
जारी नोटिफिकेशन के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए 24,102 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12,650 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद आरक्षित हैं। नोटिफिकेशन में महिलाओं के लिए आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है।
ख़बर उत्तर प्रदेश
Bahraich Violence: रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल दो आरोपियों का एनकाउंटर, कुल पांच आरोपी गिरफ्तार
Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों में से 2 आरोपियों सरफराज और तालिब का नेपाल बॉर्डर पर एनकाउंटर हुआ है। दोनों आरोपियों को पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है। जबकि तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी राजा उर्फ साहिर की गिरफ्तारी बुधवार को चुकी है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। एक दिन पहले ही आरोपी सरफराज की गोली चलाते हुए तस्वीर सामने आई थी।
बहराइच एसी वृंदा शुक्ला का कहना है कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों सरफराज और मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की रिकवरी के लिए नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के पास आरोपियों को ले जाया गया। तो आरोपियों ने पुलिस पर छुपाए गए हथियारों से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गोली लगी है। पुलिस ने सरफराज के भाई फहीम, पिता अब्दुल हमीद और मोहम्मद अफजल को भी पकड़ा है।
आपको बता दें कि बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा बीते रविवार की शाम करीब 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल था। ये जुलूस जब महराजगंज कस्बे में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था, तभी दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दूसरे समुदाय की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें प्रतिमाएं भी खण्डित हो गई। इसी दौरान एक युवक एक घर की छत पर चढ़ गया और हरा झंडा हटाकर भगवा झंडा फहराने लगा। तभी दूसरे पक्ष ने उसे घर में खींचकर गोली मारकर हत्या कर दी।
ख़बर उत्तर प्रदेश
UP By Election 2024: मिल्कीपुर सीट छोड़ यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को नतीजे
UP By Election 2024: चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ 2 लोकसभा और 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया। इसमें उत्तरप्रदेश की 9 विधासभा सीटें भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि उत्तरप्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे, इसमें अयोध्या की मिल्कीपुर सीट भी शामिल थी, लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि यूपी की जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उसमें से सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है, जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।
यूपी की इन 9 सीटों पर होना है उपचुनाव
- करहल (मैनपुरी)
- सीसामऊ (कानपुर)
- कटेहरी (अंबेडकरनगर)
- कुंदरकी (मुरादाबाद)
- खैर (अलीगढ़)
- गाजियाबाद
- फूलपुर (प्रयागराज)
- मझवा (मिर्जापुर)
- मीरापुर (मुजफ्फरनगर)
भाजपा 9 सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा 9 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में मीरापुर सीट को रालोद को देने पर सहमति बनी है। यह 2022 में भी रालोद ने जीती थी। जबकि नौ सीटों पर भाजपा अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाएगी। फिलहाल मिल्कीपुर सीट का मामला कोर्ट में लंबित होने से 9 सीट पर ही उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने किया है। भाजपा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद करेगी।
ख़बर उत्तर प्रदेश
UP News: बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, युवक को मारी गोली, इलाके में तनाव
Bahraich:उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले की महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद हो गया। गाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय के युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और छत से पत्थरबाजी कर दी। बताया जाता है कि पत्थरबाजी में मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई। जिससे हिंदू समुदाय के लोगों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शन दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग एक युवक को घर के अंदर से पकड़ ले गए और उसे गोली मार दी। जिससे रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा(24) की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने पहुंचा राजन(28) भी गंभीर रुप से घायल हो गए। यही नहीं लगभग एक दर्जन अन्य लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर छह थानों की पुलिस व पीएसी तैनात है। एसपी वृंदा शुक्ला समेत अन्य आला अधिकारी महराजगंज में कैंप कर रहे हैं।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। इसी दौरान महाराजगंज कस्बे से गुजरने पर कस्बा निवासी अब्दुल हमीद अपने बेटे सबलू, सरफराज व फहीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरु कर दी। मूर्ति के साथ चल रहे लोगों ने जब इसका विरोध किया तो छतों से पत्थरबाजी कर दी। जिसमें मां दुर्गा का हाथ खंडित हो गया। जिसके बाद विसर्जन रोक कर लोगों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमीद व उनके साथ मौजूद हजारों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरु कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि भगदड़ के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग विसर्जन जुलूस में शामिल रेहुवा मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा(24) को घसीट कर अपने घर में ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ पहले बर्बरता की गई, फिर उसे कई गोलियां मारी गईं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे उसी के गांव के रहने वाले राजन(28) भी गंभीर रुप से घायल हो गए। पूरे बवाल में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
घटना की जानकारी होने पर बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरु किया। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि मौके पर दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। साथ ही छह थानों की पुलिस भी मौजूद है। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रकरण की जांच की जा रही है।
ख़बर उत्तर प्रदेश
Vijayadashami: संगठित रहने के लिए जाति, मत, संप्रदाय, भाषा, छुआछूत जैसे भेदभाव से दूर रहें- मुख्यमंत्री योगी
Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित प्रभु श्रीराम के राजतिलक समारोह में शामिल हुए। सभी लोगों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संगठित न रहने के कारण ही गुलामी के अलग-अलग कालखंड में कभी काशी में विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर को अपवित्र करने का दुस्साहस आक्रांताओं ने किया। हम परतंत्र होंगे तो फिर ऐसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। सीएम योगी ने कहा कि राजनीतिक स्वतंत्रता सिर्फ राजनीतिक ही नहीं होती। बल्कि वह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता की वाहक भी होती है। इसलिए हमें संगठित होकर स्वतंत्रता दिलाने वाले अनेकानेक बलिदानियों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठित रहने के लिए, संगठन की ताकत दिखाने के लिए आवश्यक है कि हम जाति, मत, संप्रदाय, भाषा, छुआछूत जैसे भेदभाव से दूर रहें। इसी संदेश से लोगों को जोड़ने के लिए अयोध्या में जहां 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना है, तो वहीं श्रीराम की कथा को देने वाले महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या के एयरपोर्ट का नामकरण किया गया है। अयोध्या में रसोईगृह माता शबरी के नाम पर बनी है तो यात्री विश्रामालय भगवान राम के अभिन्न सखा निषादराज के नाम पर। यह सामाजिक एकता भारत की विरासत का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज की गले मिलती प्रतिमा का निर्माण सरकार करवा चुकी है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुम्भ का आयोजन भी विरासत के प्रति निष्ठा का प्रदर्शन होगा।
इससे पहले गोरखपुर की सड़कों पर निकले विजय जुलूस में नाथपंथ की विशेष वेशभूषा में सीएम योगी ने बुलेटप्रूफ गाड़ी में शोभायात्रा की अगुवाई की। शनिवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर और CM योगी ने गोरखपुर में मठ में विशेष पूजा की। योगी ने तड़के मंदिर के शक्तिपीठ में मां जगतजननी का पूजन किया। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह में महायोगी गोरखनाथ की विशेष पूजा की। गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी ने ‘संतों की अदालत’ लगाई। इसमें योगी आदित्यनाथ दंडाधिकारी की भूमिका में रहे। संतों के बीच होने वाले विवादों को निपटारा किया।
ख़बर उत्तर प्रदेश
UP News: यूपी में 11 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सीएम योगी ने की घोषणा
Lucknow: उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 11 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। दरअसल शुक्रवार को महानवमी को देखते हुए कर्मचारी संगठनों की ओर से छुट्टी की मांग की जा रही थी। अब 11 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश होने से तीन दिनों तक दशहरे की छुट्टी हो गई है। सीएम योगी की घोषणा के बाद अब सरकारी कार्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर तमाम कार्यालय में महानवमी की छुट्टी रहेगी।
सीएम योगी के निर्देश के बाद सरकार की तरफ से इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी कर्मचारी अब महानवमी के मौके पर घरों पर रहकर पर्व का आनंद उठाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही शुक्रवार को महानवमी के मौके पर छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। अब विभागीय कर्मचारियों की छुट्टी से गुरुवार की शाम से ही फेस्टिव मूड बनता दिख रहा है।
-
ख़बर उत्तर प्रदेश17 hours ago
Bahraich Violence: रामगोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल दो आरोपियों का एनकाउंटर, कुल पांच आरोपी गिरफ्तार
-
ख़बर दुनिया11 hours ago
Israel: आईडीएफ के हमले में मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार, रुटीन स्ट्राइक में किया ढेर
-
ख़बर देश16 hours ago
Indian Railway: एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, अब 60 दिन पहले होगी बुकिंग
-
ख़बर छत्तीसगढ़16 hours ago
Chhattisgarh: मंडी बोर्ड द्वारा सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ और सचिव कनिष्ठ पदों के साक्षात्कार हेतु सूची जारी
-
ख़बर मध्यप्रदेश14 hours ago
MP News: भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने की मंजूरी, 3589.4 करोड़ हुए स्वीकृत