ख़बर उत्तर प्रदेश
UP News: यूपी में एक अप्रैल से लागू होगी स्क्रैप पॉलिसी, इतने रुपए किलो बिकेगा आपका वाहन
UP News:उत्तरप्रदेश में एक अप्रैल से स्क्रैप (कबाड़) पॉलिसी लागू हो रही है। स्क्रैप पॉलिसी के मुताबिक यदि कोई अपना 15 साल पुराना वाहन कबाड़ सेंटर में बेचता है, तो उसे लगभग 22 रुपए किलो के हिसाब से उसका दाम मिलेगा। परिवहन विभाग ने अपनी इस सिफारिश के साथ प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यहां ध्यान रहे आपके वाहन के कुल वजन का 65 प्रतिशत हिस्सा ही उसका मूल वजन माना जाएगा। स्क्रैप सेंटर से एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जिसे दिखाकर नए वाहन के रजिस्ट्रेशन में छूट मिलेगी।
15 साल पुराने सरकारी वाहन होंगे कबाड़
एक अप्रैल 2023 से उत्तरप्रदेश में लागू नई स्क्रैप पॉलिसी में 15 साल पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजने की तैयारी है। इसमें सबसे पहले राज्य सरकार, नगरीय निकायों और राज्य सरकार के उपक्रमों के सभी 15 साल पुराने वाहनों को कबाड़ में भेजा जाएगा। इसके बाद प्रदेश में रजिस्टर्ड निजी वाहनों के लिए स्वैच्छिक रूप से नीति लागू होगी। यानी उनके पास विकल्प होगा, कि वे अपने वाहनों को स्कैप में भेज सकेंगे। पूरे प्रदेश में 12 स्कैप सेंटर पर काम शुरू हो चुका है।
निजी वाहनों की आयु तय नहीं
नई स्क्रैप पॉलिसी में निजी वाहनों के लिए कोई आयु तय नहीं है। पहली बार रजिस्ट्रेशन होने की तारीख से 15 साल पूरे होने के बाद निजी वाहनों का फिटनेस होता है। अगर वे फिट पाए जाते हैं, तो अगले 5 साल के लिए उनका फिर से रजिस्ट्रेशन रिन्युअल हो जाता है। वहीं कमर्शियल वाहनों के लिए यह सीमा दो साल है। यानी ट्रक, बस आदि वाहनों को 15 साल बाद हर दो साल में फिटनेस साबित करना होता है। हालांकि दिल्ली-NCR में यह नियम लागू नहीं है। वहां पेट्रोल वाहनों की उम्र 15 साल और डीजल वाहनों की उम्र 10 साल तय की गई है। इसके बाद उनका रिन्युअल नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:
Atiq Ahmed: उमेश पाल अपहरण केस में अतीक समेत तीन को उम्रकैद, वापस साबरमती जेल रवाना हुआ अतीक
ख़बर उत्तर प्रदेश
Varun Gandhi: वरुण गांधी को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, पीलीभीत लोकसभा सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव
Varun Gandhi: पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगे। नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त होने के साथ ही मेनका-वरुण का पीलीभीत सीट से नाता टूट गया। पिछले 35 वर्षों से कभी मेनका, तो कभी वरुण पीलीभीत जिले से बतौर जनप्रतिनिधि जुड़े रहे। वरुण के बगावती तेवरों के चलते इस बार लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले से ही वरुण गांधी का टिकट कटने की चर्चाएं होनी लगी थीं। ऐसी अटकलें थीं कि वरुण पीलीभीत से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने फॉर्म भी खरीद लिया था। लेकिन नामांकन का अंतिम समय निकल जाने के साथ ही सारी अटकलों पर विराम लग गया।
पीलीभीत से है मेनका-वरुण का तीन दशक से भी ज्यादा का नाता
मेनका गांधी और वरुण गांधी का पीलीभीत से रिश्ता 35 साल पुराना है। वर्ष 1989 में जनता दल से मेनका गांधी ने राजनीति की शुरुआत की थी और तराई के लोगों ने उन्हें तोहफे में जीत दी। हालांकि दो साल बाद मेनका 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के परशुराम गंगवार से हार गईं थीं। इसका बदला उन्होंने वर्ष 1996 में जनता दल के टिकट पर लड़कर ले लिया था। 1998 व 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। वर्ष 2004 में भाजपा ज्वॉइन करने के बाद मेनका ने फिर जीत हासिल की।
वर्ष 2009 में मेनका ने पीलीभीत लोकसभा सीट वरुण के हवाले कर दी और खुद सुल्तानपुर चली गईं। वरुण को रिकॉर्ड मतों से जीत मिली।वर्ष 2014 में मेनका फिर पीलीभीत से लड़कर जीतीं और वरुण सुल्तानपुर से जीते। वर्ष 2019 में एक बार फिर वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद चुने गए। देखा जाए तो पीलीभीत लोकसभा सीट पर 1996 से अब तक मेनका-वरुण का दबदबा कायम है।
ख़बर उत्तर प्रदेश
UP Madrasa: यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट 2004 असंवैधानिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
UP Madrasa News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने इस एक्ट को धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ माना है। कोर्ट ने मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को बुनियादी शिक्षा व्यवस्था में समायोजित करने के लिए यूपी सरकार को निर्देश दिया है। बता दें कि मदरसों की जांच के लिए यूपी सरकार ने अक्टूबर 2023 में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी मदरसों को हो रही विदेशी फंडिंग की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश में अभी करीब 24 हजार मदरसे चल रहे हैं। इसमें करीब 16,500 मदरसे यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा रजिस्टर्ड हैं।
अंशुमान सिंह राठौड़ ने लगाई थी याचिका
यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को अंशुमान सिंह राठौड़ व अन्य ने याचिका दाखिल कर एक्ट को चुनौती दी थी। याचिका के जरिए उन्होंने इसे असंवैधानिक करार बताया था। साथ ही कहा था कि यह एक्ट धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ है। हालांकि, मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार प्रियंका अवस्थी ने कहा है कि अभी विस्तृत आदेश का इंतजार है। विस्तृत आदेश के बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।
ख़बर उत्तर प्रदेश
Budaun Case: बच्चों से नफरत करता था मुख्य आरोपी साजिद, पूछताछ में जावेद का खुलासा
Budaun: बदायूं में बाबा कालोनी निवासी विनोद ठाकुर के दो बेटों की हत्या के मामले का खुलासा हो गया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी साजिद के भाई जावेद ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। गुरुवार शाम 6 बजे SSP आलोक प्रियदर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा, पूछताछ में जावेद ने बताया है कि, उसका बड़ा भाई साजिद बच्चा ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। साजिद की पत्नी के गर्भ में ही बच्चे मर जाते थे। इससे वह बच्चों से नफरत करता था। कई बार वह बच्चों को देखकर आक्रोशित हो जाता था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि साजिद ने घटना वाले दिन ही चाकू खरीदा था।
#WATCH बदायूँ डबल मर्डर केस पर एसएसपी बदायूँ आलोक प्रियदर्शी ने कहा, " जांच जारी है और आरोपी ने हमें जो तथ्य बताए हैं, उसकी जांच की जाएगी।.. जावेद (गिरफ्तार आरोपी) के अनुसार, दूसरा आरोपी – साजिद (हत्या करने के लिए) अकेला गया था… हम सभी कोणों से चीजों की जांच कर रहे हैं।…… pic.twitter.com/KGlZPsC06d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2024
जावेद ने बताया वारदात के दिन क्या हुआ
दो मासूमों के हत्यारे साजिद का एनकाउंटर वारदात के कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने कर दिया था। अब उसके भाई जावेद ने पुलिस को बताया है कि घटना के दिन वह साजिद के साथ बाइक लेकर गया था और संगीता के घर के नीचे खड़ा हो गया। जबकि साजिद मकान के अंदर चला गया। साजिद जब बाहर निकला, तो उसके हाथ खून से सने थे। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई थी। इसके बाद दोनों भाई मौके से बचकर भाग निकले। इसके बाद गरुवार को बरेली पहुंचा और पुलिस के पास जा रहा था कि टेंपो में ही दो लोगों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।
ख़बर उत्तर प्रदेश
Ramlala: प्रियंका चोपड़ा ने किए सपरिवार रामलला के दर्शन, मंदिर परिसर में 15 मिनट रहीं
Ramlala: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ इंडिया में वे आज सहैं। परिवार रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचीं। भारी सुरक्षा के बीच प्रियंका बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। वहां उन्होंने पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन किए और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद रहीं। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं निक जोनस कुर्ता पहने नजर आए।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पति और गायक निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की।
(सोर्स: मंदिर के पुजारी प्रदीप दास) pic.twitter.com/IJY9OjR66e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2024
अयोध्या पहुंचने के बाद प्रियंका और निक ने सीधे मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। प्रियंका ने बेटी के लिए भी रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया। मंदिर में प्रियंका और निक जोनस को भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। रामलला का दर्शन कर अभिनेत्री सहित पूरा परिवार काफी खुश नजर आया। प्रियंका राम मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहीं।
#WATCH | Actor Priyanka Chopra Jonas arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh.
Her husband and singer Nick Jonas, and their daughter Maltie Marie Jonas are also with her. pic.twitter.com/cZLOxFnypE
— ANI (@ANI) March 20, 2024
ख़बर उत्तर प्रदेश
UP News: दो बच्चों की हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, इंस्पेक्टर भी घायल
Budaun: बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत सुंदरनगर बाबा कॉलोनी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जबकि एक बच्चा घायल है। हत्या की इस वारदात को विनोद ठाकुर के घर के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद और उसके भाई जावेद ने अंजाम दिया है। बदायूं की मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने वारदात के तीन घंटे बाद मौके से करीब दो किमी दूर ढेर कर दिया। पुलिस के घेरे जाने पर आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी मारा गया। एक आरोपी जावेद फरार है। शेखूपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए हैं।
#budaunpolice
थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत सुंदरनगर बाबाकालोनी मे हुई 02 मासूम बच्चो की हत्या के संबंध मे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के संबंध मे पुलिस महानिरीक्षक महोदय @rakeshs_ips द्वारा दी गयी बाइट। #UPPolice pic.twitter.com/sbbgG03dra— Budaun Police (@budaunpolice) March 19, 2024
मासूमों की हत्या के बाद भीड़ ने किया हंगामा
हत्या के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के सैलून में तोड़फोड़ की और सामान को निकालकर सड़क पर फेंक दिया और आग लगा दी। इसके बाद मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने बमुश्किल हालात को काबू में किया। आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, SSP आलोक प्रियदर्शी और डीएम मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
-
ख़बर मध्यप्रदेश11 hours ago
MP Congress List: कांग्रेस ने घोषित किए गुना, विदिशा और दमोह के प्रत्याशी, तीन सीटें अभी भी होल्ड
-
ख़बर उत्तर प्रदेश24 hours ago
Varun Gandhi: वरुण गांधी को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, पीलीभीत लोकसभा सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव
-
ख़बर छत्तीसगढ़7 hours ago
CG News: अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय, ई-स्टाम्प काउंटर भी खुले रहेंगे