Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

UP News: चुनाव खत्म होते ही एक्शन में योगी, युवाओं के लिए निकलेंगी बंपर भर्ती

Published

on

UP News: Yogi in action as soon as elections are over, bumper recruitment will be done for youth

UP News: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शासन स्तर पर बड़ी बैठक की। सीएम योगी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन विभागों में रिक्तियां हैं और नियुक्तियां की जानी हैं, वहां से तत्काल डेटा या जानकारी चयन आयोगों को भेजा जाए। नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता के लिए सूचनाएं ऑनलाइन की जाएं। नियुक्ति के लिए डेटा या जानकारी भेजने से पहले नियमावली की बारीकी से जांच कर ली जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में जारी जनहित से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएम ने अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव से कहा कि वे अपने विभाग के शीर्ष अधिकारी हैं।  विभाग से जुड़ी हर एक व्यवस्था, हर एक परियोजना, प्रत्येक प्रकरण के लिए उनकी जवाबदेही है। इसलिए समयबद्धता, गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। विभागीय मंत्रीगणों के साथ वो बेहतर संवाद-समन्वय बनाये रखें और जनहित के प्रकरणों को अनावश्यक लंबित न रखें।

सीएम ने कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारियों को टारगेट दें। इनके परफॉर्मेंस को ही इनकी पदोन्नति, पदस्थापना का आधार बनाया जाना चाहिए। तकनीक का प्रयोग बढ़ाएं, कर चोरी किसी भी दशा में न हो। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। बिजली तभी कटे, जब बहुत जरूरी हो।  ट्रांसफार्मर जलने/तार गिरने, ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण किया जाए।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी फोन अटेंड करें, कहीं भी विवाद की स्थिति न बनने पाए, यदि ऐसा हो तो वरिष्ठ अधिकारी तत्काल स्वयं मौके पर पहुंचें। सीएम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को कहा। इसके साथ ही सेफ सिटी परियोजना से जुड़े कार्यों को समय से पूरा कराएं। नगरों में कहीं भी पेयजल का संकट न होने पाए। स्ट्रीट डॉग की समस्या का स्थायी समाधान तलाशें।

ख़बर उत्तरप्रदेश

Ghaziabad: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार

Published

on

Ghaziabad Surya murder case, Asad encounter, Surya Chauhan murder, Ghaziabad police encounter, UP crime news, Yogi government compensation, Ghaziabad latest news, Uttar Pradesh Police, student murder case, गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड

Ghaziabad: गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय असद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के करीब 4 बजे वसुंधरा इलाके में घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया। पुलिस ने शनिवार को ही असद पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

बकरीद के दिन हुई थी सूर्या की हत्या

जानकारी के अनुसार, 28 मई को बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या हुई थी। पुलिस जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक असद ने फोन कर सूर्या को बुलाया और साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। मामले से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया था, जिसकी जांच की जा रही है।

पिता समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh Police की खोड़ा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कथित साजिश, उकसावे और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

परिवार की मांग और बढ़ी सुरक्षा

सूर्या की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले के संवेदनशील होने के कारण इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।सरकार की ओर से परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता और एक सदस्य को नगरपालिका में नौकरी देने की घोषणा की गई है।

कई स्तरों पर जांच में जुटी एजेंसियां

पुलिस पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और कथित साजिश के पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Weather: यूपी में नौतपा के बीच बदला मौसम, आंधी-बारिश से 10°C तक गिरा तापमान, 31 लोगों की मौत

Published

on

UP weather update, Uttar Pradesh rain alert, UP storm news, heatwave relief UP, Banda temperature drop, thunderstorm Uttar Pradesh, rain alert 75 districts, CM Yogi weather review, UP weather today, यूपी मौसम समाचार

UP Weather: उत्तरप्रदेश में नौतपा के बीच बीते दो दिनों से आंधी, तूफान और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली। कई शहरों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

28 मई को बांदा का तापमान 47.5°C रिकॉर्ड किया गया था, जो अब घटकर करीब 37°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा

लखीमपुर-खीरी, बहराइच, सहारनपुर और मेरठ में दोपहर बाद तेज आंधी चली, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। आसमान में काले बादल छाने से कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, तूफान और बारिश की संभावना जताई है।

ओले गिरे, मकानों को नुकसान

Advertisement

इससे पहले गुरुवार देर रात और शुक्रवार को लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं, टिनशेड उड़ गए और सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। चित्रकूट में आंधी-बारिश के दौरान करीब 500 तोतों की मौत होने की खबर सामने आई है। नुकसान की स्थिति को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

बिजली गिरने और हादसों में 31 मौतें

आंधी-तूफान, बिजली गिरने और उससे जुड़े हादसों में प्रदेश में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 15 मौतें बुंदेलखंड क्षेत्र में हुईं। हमीरपुर में 6, बांदा में 3 और महोबा, उरई-जालौन में 2-2 लोगों की जान गई। इसके अलावा कौशांबी में 4, सहारनपुर और देवरिया में 2-2, जबकि प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, बलिया, महाराजगंज, मथुरा, उन्नाव, फतेहपुर और रामपुर में एक-एक मौत दर्ज की गई।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई दबे होने की आशंका

Published

on

Hamirpur bridge collapse, Betwa river bridge accident, Uttar Pradesh bridge accident, Hamirpur news, labourers death bridge collapse, SDRF rescue, under construction bridge accident, UP bridge corporation, bridge slab collapse, हमीरपुर पुल हादसा

Hamirpur bridge collapse: उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत-बचाव कार्य जारी है। यह हादसा शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर ललपुरा थाना क्षेत्र में देर रात करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके नीचे सो रहे मजदूर दब गए।

SDRF रेस्क्यू में जुटी, जेसीबी से हट रहा मलबा

घटना के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर दबे मजदूरों की तलाश की जा रही है। उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण स्लैब गिरा। हादसे के वक्त कई मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी

मौसम विभाग के अनुसार हमीरपुर में शुक्रवार देर रात 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली थी। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया कि पुल पर दो शिफ्ट में काम होता था। उन्होंने बताया कि पहली शिफ्ट के मजदूर पुल के नीचे थे, जबकि दूसरी शिफ्ट के 7 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। आंधी आने पर वे बचने के लिए पुल पर लेट गए, तभी अचानक हादसा हो गया।

Advertisement

90 करोड़ की लागत से बन रहा पुल

उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन की ओर से मोराकांड और कुरारा गांव के बीच 700 मीटर लंबा दो लेन पुल बनाया जा रहा है। इसकी लागत करीब 90 करोड़ रुपए बताई गई है। पुल का निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था और दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। मृतकों में 4 मजदूर बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: उन्नाव एक्सप्रेस-वे हादसा, डबल डेकर AC बस पलटी, दरोगा-कैदी समेत 7 की मौत

Published

on

Unnao bus accident, Lucknow Agra Expressway accident, double decker bus overturned, Uttar Pradesh road accident, Yogi Adityanath, Siwan police, bus accident today, Lucknow Trauma Centre, highway accident India, उन्नाव बस हादसा

Unnao bus accident: उत्तरप्रदेश के उन्नाव में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर AC बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा और कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पर लटक गई। हादसे में कई यात्री खिड़कियों से नीचे जा गिरे। एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया।

यह हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास हुआ। मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक्सप्रेस-वे के किनारे ढलान वाली जगह पर घायल यात्री तड़पते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। 6-7 एंबुलेंस की मदद से 32 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बस में अधिकतर यात्री बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: जौनपुर में शादी वाले दिन दूल्हे के हत्यारोपी का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी रवि यादव ढेर

Published

on

Jaunpur encounter, Ravi Yadav killed, groom murder case, UP police encounter, Aligarh robbers encounter, Azad Bind murder, Pradeep Bind, UP crime news, police firing, Uttar Pradesh news, जौनपुर एनकाउंटर, अलीगढ़ मुठभेड़

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शादी वाले दिन दूल्हे की हत्या के मुख्य आरोपी रवि यादव (28) को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र में हुई, जहां रवि ने पुलिस पर फायरिंग की थी। यह मामला 1 मई का है, जब दूल्हे आजाद बिंद (21) की शादी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि दूल्हा-दुल्हन लव मैरिज कर रहे थे, जिसका दुल्हन का ममेरा भाई प्रदीप बिंद विरोध कर रहा था।

पुलिस के अनुसार रवि यादव, प्रदीप बिंद का दोस्त था। वहीं भोले राजभर नाम के युवक ने दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी। इसके बाद प्रदीप और रवि ने बारात रोककर वारदात को अंजाम दिया। CCTV फुटेज में दोनों आरोपी नजर आए थे। दूल्हे के पिता राम लखन बिंद की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस का कहना है कि रविवार रात चेकिंग के दौरान रवि बाइक से भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस अब तक आरोपियों को पनाह देने और मदद करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि प्रदीप बिंद और भोले राजभर अब भी फरार हैं।

महिलाओं से लूट करने वाले 2 बदमाश अलीगढ़ में एनकाउंटर में ढेर

अलीगढ़ में महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों आरोपियों ने रविवार दोपहर एक महिला से कुंडल लूटे थे, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने देर शाम मढौली गांव के पास दोनों बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश मारे गए, जबकि दो सिपाही घायल हो गए।

Advertisement

मारे गए बदमाशों की पहचान रजा मोहम्मद और मोमीन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रजा मोहम्मद पर 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के रजापुर गांव का रहने वाला था। वहीं मोमीन बुलंदशहर का निवासी था और उस पर 27 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending