ख़बर यूपी / बिहार
UP News: सिपाही भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन, चार दिन में 49 गिरफ्तार

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज पांचवां और अंतिम दिन है। शनिवार को सुबह दस बजे और शाम तीन बजे दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। आज से पहले चार दिन यह परीक्षा हो चुकी है। यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 6,91,936 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। जबकि 21.80 फीसद अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 3 सॉल्वर हैं। चार दिन में कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं परीक्षा से पूर्व 94 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, हालांकि उन्हें परीक्षा में बैठने दिया गया। उनके दस्तावेजों की स्क्रूटनी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की जाएगी।
फूलप्रूफ इंतजामों से अभ्यर्थियों में उत्साह
भर्ती बोर्ड द्वारा 23, 24, 25 और 30 अगस्त को परीक्षा का सकुशल आयोजन करने से अभ्यर्थियों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर भरोसा बढ़ा है और उनमें उत्साह देखा जा रहा है। इसी वजह से परीक्षा के चौथे दिन अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। शुक्रवार को पहली पाली में 71.51 फीसद, जबकि दूसरी पाली में 72.09 फीसद अभ्यर्थी शामिल हुए। आज शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन है, जिसके बाद ओएमआर शीट्स की जांच की जाएगी। तत्पश्चात भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को उनके दस्तावेजों के परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: उन्नाव एक्सप्रेस-वे हादसा, डबल डेकर AC बस पलटी, दरोगा-कैदी समेत 7 की मौत

Unnao bus accident: उत्तरप्रदेश के उन्नाव में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर AC बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा और कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पर लटक गई। हादसे में कई यात्री खिड़कियों से नीचे जा गिरे। एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया।
यह हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास हुआ। मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक्सप्रेस-वे के किनारे ढलान वाली जगह पर घायल यात्री तड़पते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। 6-7 एंबुलेंस की मदद से 32 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बस में अधिकतर यात्री बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: जौनपुर में शादी वाले दिन दूल्हे के हत्यारोपी का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी रवि यादव ढेर

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शादी वाले दिन दूल्हे की हत्या के मुख्य आरोपी रवि यादव (28) को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र में हुई, जहां रवि ने पुलिस पर फायरिंग की थी। यह मामला 1 मई का है, जब दूल्हे आजाद बिंद (21) की शादी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि दूल्हा-दुल्हन लव मैरिज कर रहे थे, जिसका दुल्हन का ममेरा भाई प्रदीप बिंद विरोध कर रहा था।
पुलिस के अनुसार रवि यादव, प्रदीप बिंद का दोस्त था। वहीं भोले राजभर नाम के युवक ने दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी। इसके बाद प्रदीप और रवि ने बारात रोककर वारदात को अंजाम दिया। CCTV फुटेज में दोनों आरोपी नजर आए थे। दूल्हे के पिता राम लखन बिंद की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस का कहना है कि रविवार रात चेकिंग के दौरान रवि बाइक से भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस अब तक आरोपियों को पनाह देने और मदद करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि प्रदीप बिंद और भोले राजभर अब भी फरार हैं।
महिलाओं से लूट करने वाले 2 बदमाश अलीगढ़ में एनकाउंटर में ढेर
अलीगढ़ में महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों आरोपियों ने रविवार दोपहर एक महिला से कुंडल लूटे थे, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने देर शाम मढौली गांव के पास दोनों बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश मारे गए, जबकि दो सिपाही घायल हो गए।
मारे गए बदमाशों की पहचान रजा मोहम्मद और मोमीन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रजा मोहम्मद पर 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के रजापुर गांव का रहने वाला था। वहीं मोमीन बुलंदशहर का निवासी था और उस पर 27 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: बकरीद पर CM योगी सख्त, सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं, सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी पर रोक

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद को लेकर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह बंद रहेगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बकरीद के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाए। नमाज केवल तय और पारंपरिक स्थानों पर ही अदा की जाए। सड़क पर नमाज पढ़कर यातायात बाधित करने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी।
सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासन को त्योहार से पहले फ्लैग मार्च निकालने और धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
गौरतलब है कि इस वर्ष 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर नजर रखने के लिए भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
ख़बर बिहार
Patna: बिहार में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, पटना-सीवान में 2 बदमाशों का ‘हाफ एनकाउंटर’, 26 दिन में 7 मुठभेड़

Patna: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। राज्य में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पिछले 26 दिनों में पुलिस ने 7 एनकाउंटर किए हैं। इनमें 2 अपराधी मारे गए, जबकि कई बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है। ताजा मामलों में पटना और सीवान में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों का ‘हाफ एनकाउंटर’ किया। दोनों मामलों में अपराधियों के पैर में गोली लगी है।
पटना: शिक्षक को गोली मारने वाला बदमाश गिरफ्तार
पटना के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में अगमकुआं थाना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने संदीप उर्फ बादल नाम के लुटेरे को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान संदीप ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस वाहन के शीशे में लगी, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में संदीप घायल हो गया। उसके साथी प्रिंस को भी गिरफ्तार किया गया है।
संदीप पर 13 मई को शिक्षक शंभू कुमार को गोली मारकर मोबाइल लूटने और शिक्षिका वीणा का बैग छीनने का आरोप है। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा और बाइक बरामद की है। घायल संदीप का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है।
सीवान: 20 लाख की डकैती का आरोपी घायल
सीवान में 20 लाख रुपए की ज्वेलरी लूट के मुख्य आरोपी अंकित कुमार सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद यूपी भाग गया था। रविवार रात मैरवा पुलिस ने बैदौली छठ घाट के पास उसे रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख अंकित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों घुटनों में गोली लगी। अंकित ने 6 मई को जामापुर स्थित ओम साईं ज्वेलर्स में डकैती की थी। उसके पास से लोडेड पिस्टल और लूटी गई बाइक बरामद हुई है। गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।
नशे की लत ने बनाया अपराधी
पटना में पकड़े गए संदीप और प्रिंस की कहानी चौंकाने वाली है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों स्मैक और नशीले इंजेक्शन के आदी हैं। नशे का खर्च निकालने के लिए दोनों मोबाइल, चेन और महिलाओं के बैग लूटते थे। लूट का सामान तुरंत सस्ते दामों में बेचकर नशे के लिए पैसे जुटाए जाते थे। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक को गोली मारने की घटना भी नशे की तलब का नतीजा थी।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: बकरीद से पहले CM योगी की चेतावनी, ‘सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, तय जगह पर ही करें आयोजन’

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज को लेकर सख्त संदेश दिया है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि नमाज पढ़नी है तो तय स्थानों पर पढ़ें। अगर संख्या अधिक है तो लोग शिफ्ट में नमाज अदा कर सकते हैं, लेकिन सड़क पर किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम नमाज नहीं रोकेंगे, लेकिन सड़क पर अराजकता नहीं होने देंगे। सड़कें आम लोगों के चलने के लिए हैं।”
‘प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे’
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज होती है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि “कतई नहीं।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो प्रशासन कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगा।
बरेली हिंसा का भी किया जिक्र
योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुए बवाल का उल्लेख करते हुए कहा कि “लोगों ने हाथ आजमाया था, ताकत भी देख ली।” दरअसल, सितंबर 2025 में ‘लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। पुलिस द्वारा रोकने पर पथराव और लाठीचार्ज की घटना हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को सड़क जाम करने या ट्रैफिक बाधित करने की छूट नहीं दी जाएगी।
ख़बर छत्तीसगढ़15 hours agoChhattisgarh: GPM में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 60 लाख की लूट का अंदेशा, बाजार में मचा हड़कंप
ख़बर मध्यप्रदेश15 hours agoMP Weather: एमपी में नौतपा के बीच बदलेगा मौसम, 3 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में लू का खतरा
ख़बर देश4 hours agoSC SIR verdict: सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट SIR को ठहराया वैध, कहा- नागरिकता जांच सकता है चुनाव आयोग





















