ख़बर यूपी / बिहार
UP News: ताजमहल नहीं रहा अब लोगों की पहली पसंद, पर्यटकों को लुभा रहे यूपी के ये शहर

UP News: उत्तरप्रदेश में आने वाले पर्यटकों की पसंद में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब पर्यटक आगरा में ताजमहल देखने की बजाय अयोध्या में राम मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन को प्राथमिकता दे रहे हैं। पर्यटकों की पहली पसंद अब ताज महल नहीं, बल्कि काशी विश्वनाथ और राममंदिर बन चुके हैं। उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। पिछले साल यूपी में आने वाले पर्यटकों में काशी के बाद सबसे ज्यादा लोग अयोध्या पहुंचे हैं।
हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं से बदली तस्वीर
रामनगरी अयोध्या में हाल के वर्षों में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं आकार ले रही हैं। जिससे अयोध्या की पूरी तस्वीर बदल चुकी है। घाटों के सुंदरीकरण, राम की पैड़ी की भव्यता, प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण, भक्ति का अहसास कराते रास्ते आदि विभिन्न योजनाओं से अयोध्या की सुंदरता बढ़ी है, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है। अयोध्या अब धार्मिक पर्यटन का हब बन चुकी है। दीपोत्सव जैसे आयोजन ने भी अयोध्या को ग्लोबल पहचान दिलाई है। वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद से वाराणसी आने वाले स्वदेशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
आगरा से करीब पांच गुना अधिक पर्यटक काशी-अयोध्या पहुंचे
टेंट से निकलकर भव्य-दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या का गौरव लौटने लगा है। अयोध्या के आकर्षण का आलम यह है कि पिछले साल अयोध्या में काशी के बाद सबसे ज्यादा 5,75,15,423 श्रद्धालु पहुंचे। आगरा में जहां हर साल 90 लाख से एक करोड़ लोग पहुंच रहे हैं, वहीं अयोध्या और काशी में पांच करोड़ से अधिक लोग पहुंच रहे हैं।
https://khabritaau.com/mp-news-congress-declared-candidates-for-the-remaining-seats-of-mp-they-got-tickets-from-gwalior-khandwa-and-morena/
ख़बर बिहार
Bihar: भागलपुर में बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गंगा में गिरा, सीमांचल से संपर्क टूटा

Vikramshila Setu: बिहार के भागलपुर में रविवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा अचानक धंसकर नदी में गिर गया। घटना रात करीब 1:10 बजे की बताई जा रही है। पुल के पिलर नंबर 4 और 5 के बीच बना स्लैब गंगा में समा गया, जिससे भागलपुर का सीमांचल क्षेत्र से सीधा संपर्क टूट गया है। राहत की बात यह रही कि प्रशासन ने पहले ही पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। इसी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शाम से आने लगी थी दरार
जानकारी के मुताबिक, पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में रविवार शाम से ही दरार दिखाई देने लगी थी। देर रात पहले करीब 10 इंच का जॉइंट सस्पेंशन धंसा और फिर कुछ ही देर बाद 34 मीटर लंबा स्लैब गंगा में गिर गया। उस समय पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से सभी गाड़ियों को समय रहते हटा दिया गया। इसके बाद पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई।
मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही SSP प्रमोद कुमार यादव, सदर SDM विकास कुमार, सिटी DSP अजय कुमार चौधरी और ट्रैफिक DSP संजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ट्रैफिक को तत्काल डायवर्ट कराया। सिटी DSP अजय चौधरी ने बताया कि वाहनों को अब मुंगेर पुल की ओर भेजा जा रहा है। नवगछिया और भागलपुर दोनों तरफ पुलिस बल तैनात किया गया है।
DM बोले- पहले ही रोक दी थी आवाजाही
भागलपुर DM डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि रात 12:35 बजे से पुल का स्लैब धंसना शुरू हो गया था। उससे पहले ही ट्रैफिक रोक दिया गया था, इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जल्द ही हाई लेवल तकनीकी टीम पुल का निरीक्षण करेगी।
15 दिन लग सकते हैं मरम्मत में
NH विभाग के SDO सुधीर कुमार के अनुसार, करीब 34 मीटर का स्लैब नदी में गिरा है। नया स्लैब तैयार कर लगाने में कम से कम 15 दिन लग सकते हैं। पुल निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
16 जिलों की लाइफलाइन है विक्रमशिला सेतु
विक्रमशिला सेतु बिहार के सीमांचल और कोसी इलाके के लिए बेहद अहम माना जाता है। यह पुल भागलपुर को नवगछिया समेत 16 जिलों से जोड़ता है। रोजाना करीब 50 हजार वाहन और लगभग एक लाख लोग इस पुल से गुजरते हैं। 4.7 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन साल 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया था। यह NH-131A का हिस्सा है और पूर्वोत्तर राज्यों के व्यापारिक संपर्क के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से पुल में जॉइंट और एक्सपेंशन गैप की समस्या को लेकर सवाल उठते रहे हैं। आखिरी बार इसकी मरम्मत 2020 में हुई थी।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 4 बच्चों की हत्या की, पति के सऊदी में दूसरी शादी करने से थी नाराज

Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने ही चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति पिछले चार साल से सऊदी अरब में रह रहा था और उसने वहां दूसरी शादी कर ली थी। इसी तनाव के चलते महिला ने कथित तौर पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
घटना अकबरपुर के मीरानपुर इलाके की है। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक घर अंदर से बंद है और बच्चों से संपर्क नहीं हो पा रहा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद टीम पहली मंजिल की बालकनी के रास्ते घर में दाखिल हुई। कमरे के अंदर चारों बच्चों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।
मृत बच्चों में शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और 8 वर्षीय बेटी बयान उर्फ सादिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बच्चों की मां गासिया खातून घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
पति ने सऊदी में कर ली दूसरी शादी
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला का पति नियाज पिछले चार साल से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसने वहां एक पाकिस्तानी महिला से दूसरा निकाह कर लिया। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव को घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है।
जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका
फोरेंसिक जांच में कमरे की दीवारों और बिस्तर पर खून के छींटे मिले हैं। बच्चों के उल्टी करने के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि पहले बच्चों को खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया, फिर उनके सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया। हालांकि घटनास्थल से ईंट या हथौड़ा बरामद नहीं हुआ है।
कई सवाल अब भी बरकरार
पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हैं। अगर बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया गया तो बचा हुआ खाना कहां गया? बर्तन साफ क्यों मिले? महिला घर से कैसे फरार हुई? क्या किसी और ने उसकी मदद की? इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
मायके पक्ष से पूछताछ
घटना के बाद पुलिस ने महिला के मायके में भी दबिश दी और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का निकाह उसकी बुआ के लड़के नियाज से हुआ था। परिवार और गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने चारों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और फरार महिला की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: फरार हत्यारा निकला सलीम वास्तिक, बच्चे की हत्या मामले में उम्रकैद के बाद 26 साल से था फरार

Ghaziabad: गाजियाबाद में गला रेतकर जानलेवा हमले की कोशिश का शिकार हुए यूट्यूबर और एक्स मुस्सिम सलीम वास्तिक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह 26 साल पहले हुए एक 13 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी निकला। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि सलीम ने 20 जनवरी 1995 को एक कारोबारी के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। फिरौती नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई थी।
पैरोल पर बाहर आकर हुआ फरार
पुलिस के मुताबिक, सलीम को 1997 में उम्रकैद की सजा हुई थी। लेकिन साल 2000 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया। करीब 26 साल तक वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में नाम बदलकर छिपता रहा। इस दौरान उसने अपनी पहचान छुपाकर यूट्यूब चैनल भी शुरू किया। जिसमें वह इस्लाम को लेकर अलग-अलग दावे करता रहा है।
स्कूल में मार्शल आर्ट सिखाता था सलीम
जांच में सामने आया कि सलीम दिल्ली के एक स्कूल में मार्शल आर्ट ट्रेनर था। उसी दौरान उसने छात्र संदीप का अपहरण किया। अपने साथी अनिल के साथ मिलकर उसने PCO से 30 हजार रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी गई।
हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखी सजा
पुलिस ने बताया कि सलीम और उसके साथी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने 2011 में इस सजा को बरकरार रखा।
ख़बर उत्तरप्रदेश
Mirzapur Accident: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो में जिंदा जले 9 लोग, कुल 11 की मौत

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर रात करीब 9:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन आगे चल रहे ट्रॉले से जा भिड़े।
बोलेरो में जिंदा जले 9 लोग
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो उछलकर अलग जा गिरी और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सभी लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में एक ही परिवार के 8 सदस्य और एक ड्राइवर शामिल है। परिवार मैहर से 8 साल के बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था।
ढाई घंटे तक जलती रही गाड़ी
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग चाहकर भी मदद नहीं कर सके। करीब ढाई घंटे तक बोलेरो धू-धू कर जलती रही। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शव इतने बुरी तरह झुलस गए कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।
2 और की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त
इस हादसे में स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।एसपी अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक, बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के रहने वाले थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP Board Result 2026: गुरुवार शाम 4 बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को जारी करेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट 2 दिन पहले जारी किया जा रहा है।
टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
52 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 52,30,297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 10वीं (हाईस्कूल) के 27,50,945 छात्र और 12वीं (इंटरमीडिएट) के 24,79,352 छात्र शामिल हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। करीब 2.87 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
फेल होने पर भी मिलेगा मौका
रिजल्ट के बाद एक या दो विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। तय तारीख में आवेदन कर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। इससे साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा, जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटिनी (रीचेकिंग) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
DigiLocker पर मिलेगी मार्कशीट
DigiLocker पर रिजल्ट जारी होते ही डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी। इसके बाद स्कूलों से हार्ड कॉपी भी दी जाएगी।
ख़बर छत्तीसगढ़18 hours agoSuShasan Tihar 2026: सीएम साय ने निर्माणाधीन पीएम आवास में किया श्रमदान, ‘लखपति दीदी’ की दुकान पहुंचकर खरीदा सामान
ख़बर मध्यप्रदेश23 hours agoMP News: मध्यप्रदेश में 62 IPS अधिकारियों के तबादले, 20 जिलों के एसपी बदले
ख़बर देश24 hours agoDelhi: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग, 9 लोगों की मौत, AC में धमाके से आग लगी
ख़बर बिहार1 hour agoBihar: भागलपुर में बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गंगा में गिरा, सीमांचल से संपर्क टूटा
ख़बर उत्तरप्रदेश17 hours agoUP News: अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने 4 बच्चों की हत्या की, पति के सऊदी में दूसरी शादी करने से थी नाराज

















