ख़बर उत्तर प्रदेश
UP News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, प्रदेश में जल्द सामान्य होगी बिजली व्यवस्था
UP Electrical Workers Strike: उत्तर प्रदेश में सरकार के बीच बातचीत के बाद बिजली कर्मंचारियों ने गुरुवार की रात शुरू हुई हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया है। इसके बाद प्रदेश में बिजली व्यवस्था को रिस्टोर करने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। बाराबांकी, अयोध्या, गाजीपुर और हमीरपुर से बिजली आपूर्ती पूरी तरह बहाल होने की ख़बरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि आज देर शाम तक पूरे प्रदेश में बिजली सप्लाई हड़ताल से पूर्व की स्थिति में आ जाएगी। बता दें कि बिजली कर्मचारियों ने रविवार रात 10 बजे तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी। लेकिन ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बीच बातचीत के बाद हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया।
सरकार से मिला आश्वासन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संघर्ष समिति रो बातचीत में आश्वासन दिया है कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा। अब तक कर्मचारियों के खिलाफ की गई निलंबन, एफआईआर या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई को जल्द से जल्द वापस लिया जाएगा। इसके लिए मंत्री शर्मा ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी किया है। संघर्ष समिति और सरकार के बीच यह सहमति बनी है कि अन्य मुद्दों का हल बातचीत के जरिए निकाला जाएगा।
ख़बर उत्तर प्रदेश
Mukhtar Ansari: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार 28 मार्च की रात कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। उसे बेहोशी की हालत में गुरुवार रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां 9 डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार के शव को पुश्तैनी घर गाजीपुर ले जाया जाएगा। जहां काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
#WATCH | Ghazipur, Uttar Pradesh: Preparations underway for the funeral of gangster-turned-politician Mukhtar Ansari at Kali Bagh Graveyard. pic.twitter.com/zsjososkj0
— ANI (@ANI) March 29, 2024
उत्तरप्रदेश में सुरक्षा बढ़ाई गई
मुख्तार अंसारी की मौत को देखते हुए पूरे राज्य में सतर्कता बरती जा रही है। पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मुख्तार अंसारी 2005 से ही जेल में बंद था। उसे अलग-अलग मामलों में 2 बार उम्रकैद हुई थी।
#WATCH | Banda, Uttar Pradesh: Gangster-turned-politician Mukhtar Ansari's death | Mukhtar Ansari's lawyer Chandrajeet Yadav says, "Documentation process is going on. A panel of doctors is being formed and the postmortem will start soon. Some documents had to be signed for which… pic.twitter.com/EkoAZkHQUS
— ANI (@ANI) March 29, 2024
ख़बर उत्तर प्रदेश
UP News: मुख्तार अंसारी की तबियत एक बार फिर बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने की आशंका
Banda: उत्तरप्रदेश की बांदा मंडल कारागार में कैद माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत गुरुवार रात एक बार फिर बिगड़ गई है। उसे एक बार फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। ऐसी आशंका है कि उसे हार्ट अटैक आया है। मुख्तार की तबियत पिछले तीन दिनों से ही खराब चल रही थी। उसके सारे चेकअप भी हुए, जिसमें उसकी लगभग सभी रिपोट्स नॉर्मल आई थीं।
बता दें कि दो दिन पहले 26 मार्च को मुख्तार ने जेल प्रशासन से पेट में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसे तत्काल ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने ओवर ईटिंग व कब्ज बताकर इलाज किया और 14 घंटे बाद उसी दिन देर शाम उसे वापस मंडलीय कारागार भेज दिया था। इधर, गुरुवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मुख्तार को हार्ट अटैक पड़ने की आशंका है।
मुख्तार का परिवार भी बांदा के लिए लखनऊ से चल चुका है। इधर हालात बिगड़ने न पाए, इसके लिए जिले भर की पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। जेल के भीतर भी पुलिस फोर्स तैनात है। देर रात तक डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज में मौजूद रहे और मुख्तार की पल-पल की खबर लेते रहे।
ख़बर उत्तर प्रदेश
Varun Gandhi: वरुण गांधी को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म, पीलीभीत लोकसभा सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव
Varun Gandhi: पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगे। नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त होने के साथ ही मेनका-वरुण का पीलीभीत सीट से नाता टूट गया। पिछले 35 वर्षों से कभी मेनका, तो कभी वरुण पीलीभीत जिले से बतौर जनप्रतिनिधि जुड़े रहे। वरुण के बगावती तेवरों के चलते इस बार लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले से ही वरुण गांधी का टिकट कटने की चर्चाएं होनी लगी थीं। ऐसी अटकलें थीं कि वरुण पीलीभीत से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने फॉर्म भी खरीद लिया था। लेकिन नामांकन का अंतिम समय निकल जाने के साथ ही सारी अटकलों पर विराम लग गया।
पीलीभीत से है मेनका-वरुण का तीन दशक से भी ज्यादा का नाता
मेनका गांधी और वरुण गांधी का पीलीभीत से रिश्ता 35 साल पुराना है। वर्ष 1989 में जनता दल से मेनका गांधी ने राजनीति की शुरुआत की थी और तराई के लोगों ने उन्हें तोहफे में जीत दी। हालांकि दो साल बाद मेनका 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के परशुराम गंगवार से हार गईं थीं। इसका बदला उन्होंने वर्ष 1996 में जनता दल के टिकट पर लड़कर ले लिया था। 1998 व 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। वर्ष 2004 में भाजपा ज्वॉइन करने के बाद मेनका ने फिर जीत हासिल की।
वर्ष 2009 में मेनका ने पीलीभीत लोकसभा सीट वरुण के हवाले कर दी और खुद सुल्तानपुर चली गईं। वरुण को रिकॉर्ड मतों से जीत मिली।वर्ष 2014 में मेनका फिर पीलीभीत से लड़कर जीतीं और वरुण सुल्तानपुर से जीते। वर्ष 2019 में एक बार फिर वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद चुने गए। देखा जाए तो पीलीभीत लोकसभा सीट पर 1996 से अब तक मेनका-वरुण का दबदबा कायम है।
ख़बर उत्तर प्रदेश
UP Madrasa: यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट 2004 असंवैधानिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
UP Madrasa News: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने इस एक्ट को धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ माना है। कोर्ट ने मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को बुनियादी शिक्षा व्यवस्था में समायोजित करने के लिए यूपी सरकार को निर्देश दिया है। बता दें कि मदरसों की जांच के लिए यूपी सरकार ने अक्टूबर 2023 में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी मदरसों को हो रही विदेशी फंडिंग की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश में अभी करीब 24 हजार मदरसे चल रहे हैं। इसमें करीब 16,500 मदरसे यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा रजिस्टर्ड हैं।
अंशुमान सिंह राठौड़ ने लगाई थी याचिका
यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को अंशुमान सिंह राठौड़ व अन्य ने याचिका दाखिल कर एक्ट को चुनौती दी थी। याचिका के जरिए उन्होंने इसे असंवैधानिक करार बताया था। साथ ही कहा था कि यह एक्ट धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ है। हालांकि, मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार प्रियंका अवस्थी ने कहा है कि अभी विस्तृत आदेश का इंतजार है। विस्तृत आदेश के बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।
ख़बर उत्तर प्रदेश
Budaun Case: बच्चों से नफरत करता था मुख्य आरोपी साजिद, पूछताछ में जावेद का खुलासा
Budaun: बदायूं में बाबा कालोनी निवासी विनोद ठाकुर के दो बेटों की हत्या के मामले का खुलासा हो गया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी साजिद के भाई जावेद ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। गुरुवार शाम 6 बजे SSP आलोक प्रियदर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा, पूछताछ में जावेद ने बताया है कि, उसका बड़ा भाई साजिद बच्चा ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। साजिद की पत्नी के गर्भ में ही बच्चे मर जाते थे। इससे वह बच्चों से नफरत करता था। कई बार वह बच्चों को देखकर आक्रोशित हो जाता था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि साजिद ने घटना वाले दिन ही चाकू खरीदा था।
#WATCH बदायूँ डबल मर्डर केस पर एसएसपी बदायूँ आलोक प्रियदर्शी ने कहा, " जांच जारी है और आरोपी ने हमें जो तथ्य बताए हैं, उसकी जांच की जाएगी।.. जावेद (गिरफ्तार आरोपी) के अनुसार, दूसरा आरोपी – साजिद (हत्या करने के लिए) अकेला गया था… हम सभी कोणों से चीजों की जांच कर रहे हैं।…… pic.twitter.com/KGlZPsC06d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2024
जावेद ने बताया वारदात के दिन क्या हुआ
दो मासूमों के हत्यारे साजिद का एनकाउंटर वारदात के कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने कर दिया था। अब उसके भाई जावेद ने पुलिस को बताया है कि घटना के दिन वह साजिद के साथ बाइक लेकर गया था और संगीता के घर के नीचे खड़ा हो गया। जबकि साजिद मकान के अंदर चला गया। साजिद जब बाहर निकला, तो उसके हाथ खून से सने थे। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई थी। इसके बाद दोनों भाई मौके से बचकर भाग निकले। इसके बाद गरुवार को बरेली पहुंचा और पुलिस के पास जा रहा था कि टेंपो में ही दो लोगों ने रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया।
-
ख़बर उत्तर प्रदेश21 hours ago
UP News: मुख्तार अंसारी की तबियत एक बार फिर बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने की आशंका
-
ख़बर उत्तर प्रदेश9 hours ago
Mukhtar Ansari: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
-
ख़बर छत्तीसगढ़12 hours ago
Loksabha Election 2024: चेकिंग के दौरान 25 करोड़ रुपए की नकदी और वस्तुएं जब्त, निगरानी दलों की लगातार कार्यवाही जारी