ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Lucknow: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम धमाका हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर हैं। साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं।
पूरे प्रदेश में गश्त, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और बाजारों में भी सुरक्षा बाढ़ की गई। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM मोदी बोले- वैश्विक संकट में एकजुट रहें

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर इसका उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट अभी देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट माना जा रहा है। इसके सभी चार फेज पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा।
वैश्विक संकट पर PM का संदेश
उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस वैश्विक संकट का सामना धैर्य और एकजुटता के साथ करें। उन्होंने राजनीतिक दलों को भी नसीहत देते हुए कहा कि संकट के समय ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए, जिससे देश को नुकसान हो।
एयरपोर्ट की खासियतें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला फेज करीब 3300 एकड़ में विकसित किया गया है। इसमें एक रनवे और आधुनिक टर्मिनल बनाया गया है, जिसकी सालाना क्षमता लगभग 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की है। इस फेज के निर्माण पर करीब 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पूरे प्रोजेक्ट को 52 वर्ग किलोमीटर में विकसित किया जाना है और इसकी पूर्णता की समयसीमा 2040 तय की गई है।
20 मिनट में बोर्डिंग की सुविधा
इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्रियों को एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक 20 मिनट से कम समय लगेगा, जिससे ट्रैवल अनुभव तेज और आसान होगा।
मई से उड़ानें शुरू होने की संभावना
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, यहां से फ्लाइट संचालन मई 2026 से शुरू हो सकता है।
एशिया में दूसरी सबसे बड़ी सुविधा
फिलहाल एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट Beijing Daxing International Airport है, जिसका क्षेत्रफल 47 वर्ग किलोमीटर है। जेवर एयरपोर्ट के सभी फेज पूरे होने के बाद यह उससे भी बड़ा हो जाएगा।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: वाराणसी में दिनदहाड़े छात्र की हत्या, यूपी कॉलेज में BSc छात्र को गोली मारी, प्रिंसिपल के सामने फायरिंग का आरोप

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को शिक्षा परिसर के भीतर खौफनाक वारदात ने सनसनी फैला दी। उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में बीएससी चौथे सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने पुरानी रंजिश के चलते छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रताप सिंह को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र के सिर, सीने और पेट में गोलियां लगी थीं।
घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर दिया और जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि फायरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल के सामने हुई, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी रही। गुस्साए छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ की और कुर्सी-मेज तोड़ दी।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कॉलेज परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।
चश्मदीद का बयान: घटना के समय मौजूद एक छात्र ने पुलिस को बताया कि वह क्लास में था तभी बम फटने जैसी आवाज आई। बाहर निकलने पर देखा कि आरोपी सूर्य प्रताप सिंह पर फायरिंग कर रहा था। रोकने की कोशिश करने पर आरोपी ने उस पर भी हथियार तान दिया, जिससे वह डरकर पीछे हट गया। भीड़ जुटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP Police SI Recruitment: UP दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू, जूते-बेल्ट उतरवाकर एंट्री, 75 जिलों के 1090 सेंटर पर कड़ी सुरक्षा

UP Police SI Recruitment: उत्तरप्रदेश पुलिस में दरोगा(एसआई) भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के जरिए कुल 4543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तीन लेयर में चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन भी जमा कराए गए और पूरे परीक्षा केंद्रों की निगरानी CCTV कैमरों से की जा रही है।
जूते-मोजे और ज्वैलरी उतरवाकर एंट्री
वाराणसी समेत कई जिलों में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। कुछ जगहों पर कलावा तक काटकर हटाया गया। वहीं महिला अभ्यर्थियों की ज्वैलरी, चूड़ी, बिछिया और कान की बाली उतरवाकर ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया गया।
वायरल पेपर को बोर्ड ने बताया फर्जी
इस बीच यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित प्रश्नपत्र को फर्जी बताया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वायरल हो रहे किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। ऐसे फर्जी पेपर फैलाने वाले प्लेटफॉर्म और लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। परीक्षा से पहले पुलिस ने तीन टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ भी कार्रवाई की है, जहां 10 से 12 हजार रुपये में पेपर उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ के हुसैनगंज थाने में नकल विरोधी कानून समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दो दिन में चार पालियों में परीक्षा
दरोगा भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो दिनों तक आयोजित की जा रही है। दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए 15.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
हर दिन दो पालियों में परीक्षा होगी-
पहली पाली: सुबह 10 से 12 बजे
दूसरी पाली: दोपहर 3 से 5 बजे
ख़बर उत्तरप्रदेश
Mathura: ‘अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बनेगा भव्य कृष्ण मंदिर: योगी आदित्यनाथ

Mathura: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ब्रज की रज-रज और कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियां बसती हैं। यदि कृष्ण कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज की पवित्र भूमि भगवान कृष्ण और राधारानी की लीलाओं से भरी हुई है और यह क्षेत्र आस्था का बड़ा केंद्र है।
ब्रज विकास के लिए 300 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कई विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मथुरा से वृंदावन के बीच 11.80 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग को फोरलेन सड़क में बदलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे से समन्वय कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जाए ताकि परियोजना जल्द शुरू हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इसी मार्ग पर एलीवेटेड मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना है।
पर्यटन और धार्मिक परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास, छाता क्षेत्र के अजीजपुर गांव में वाटर म्यूजियम, 36 वनों के इको-रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट और यमुना जी के किनारे रिवर फ्रंट और जलमार्ग विकास जैसी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इन योजनाओं के तहत मथुरा से वृंदावन के बीच क्रूज और नौका संचालन शुरू करने की भी योजना है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ब्रजवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संदेश देता है।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया, 48 घंटे में दोनों भाई ढेर

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 48 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा एनकाउंटर हुआ। मुख्य आरोपी जीशान के बाद मंगलवार रात उसका बड़ा भाई गुलफाम भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस को गुलफाम और उसके साथी की लोकेशन मिली थी।
एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह के मुताबिक, वसुंधरा बिजलीघर के पास घेराबंदी की गई। देर रात एक बाइक आती दिखी, जिस पर दो लोग सवार थे। रोकने का इशारा करने पर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। स्वाट टीम ने पीछा किया। एलिवेटेड रोड के नीचे मिट्टी के टीले पर बाइक फिसल गई और दोनों बदमाश गिर पड़े। पुलिस के पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली गुलफाम को लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गुलफाम की पहचान अमरोहा निवासी के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद में किराए पर रह रहा था।इससे पहले रविवार को मुख्य आरोपी जीशान भी एनकाउंटर में मारा जा चुका है।
6 पॉइंट में पूरा एनकाउंटर
- गुलफाम की लोकेशन पर इंदिरापुरम में घेराबंदी
- बाइक से भागने की कोशिश, एलिवेटेड रोड के नीचे फिसली बाइक
- बदमाशों की फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी घायल।
- ACP समेत अन्य अधिकारियों की जैकेट पर लगी गोलियां
- जवाबी फायरिंग में गुलफाम को गोली, अस्पताल में मौत
- 48 घंटे में दोनों सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में ढेर
क्या है पूरा मामला?
27 मार्च को इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े उनके ऑफिस में हमला हुआ था। बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने उन पर 14 चाकू से वार किए और गला रेतने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल सलीम को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर AIMIM से जुड़े एक नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है।
खेल खिलाड़ी5 hours agoKhelo India Tribal Games 2026: 94 किग्रा वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल के लालू ताकू ने जीता गोल्ड
ख़बर देश8 hours agoHPCL fuel supply: तेल संकट की आशंकाओं के बीच HPCL का बयान, देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं
ख़बर छत्तीसगढ़6 hours agoRaipur: पश्चिम एशिया तनाव पर छत्तीसगढ़ अलर्ट, CM साय की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
ख़बर उत्तरप्रदेश9 hours agoUP News: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM मोदी बोले- वैश्विक संकट में एकजुट रहें
ख़बर मध्यप्रदेश3 hours agoMP News: मध्य प्रदेश में बिजली महंगी, 4.80% टैरिफ बढ़ा, अब 7.05 रु/यूनिट, दूसरे राज्यों को सस्ती सप्लाई पर विवाद





















