Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

UP News: पुलिस इंस्पेक्टर का साला ही निकला उसका हत्यारा, पत्नी निकली साजिश की मास्टर माइंड

Published

on

UP News: Police Inspector's brother-in-law turns out to be his murderer, wife turns out to be the mastermind of the conspiracy

UP News(Lucknow): लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के मानस नगर इलाके में दिवाली की रात PAC इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्‍या कर दी गई थी। वारदात के करीब 7 दिन बाद पुलिस ने 400 सीसीटीवी खंगालने और दर्जनों लोगों से पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में इंस्पेक्टर सतीश की पत्नी भावना वर्मा और उसके साले देवेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अवैध संबंधों से नाराज थी पत्नी

पुलिस इंस्पेक्टर सतीश सिंह की हत्या के बाद उनकी पत्नी भावना वर्मा ने मीडिया के सामने बयान दिया था, कि उनके पति घर में दूसरी लड़कियों को लेकर आते थे। इस बात को लेकर उनका अपने पति से झगड़ा भी होता था। यही वजह इंस्पेक्टर सतीश की हत्या की वजह भी बनी। उनकी पत्नी भावना वर्मा ने ही अपने भाई देवेंद्र कुमर वर्मा के साथ साजिश कर इंस्पेक्टर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, इंस्पेक्टर की पत्नी भावना के भाई देवेंद्र ने इस वारदात को अंजाम दिया था. उसने बहन के इशारे पर अपने जीजा सतीश पर गोली चलाई थी।

बैंक पीओ बहन के लिए बन गया हत्यारा 

लखनऊ में दिवाली की रात प्रयागराज में पीएसी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या उनकी पत्नी भावना के इशारे पर साले देवेंद्र कुमार वर्मा ने की थी। देवेंद्र पढ़ने में बहुत ही होशियार है और फिलहाल यूपीएससी की तैयार कर रहा है। लेकिन इससे पहले वह 2015 में बैंक में पीओ बन चुका था। 2018 तक उसने बैंक पीओ की नौकरी भी की। लेकिन 2018 में यूपीएससी की तैयारी करने के लिए उसने बैंक पीओ की नौकरी भी छोड़ दी। सभी इस बात से हैरान हैं कि देवेंद्र जैसा प्रतिभाशाली युवक अपनी बहन के बहकावे में आकर हत्यारा कैसे बन गया।

Advertisement

चप्पल से हत्यारे तक पहुंची पुलिस 

पुलिस को सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक साइकिल से जाते हुए दिखा था। उसका चेहरा हुडी और मास्क की वजह से नहीं दिख रहा था। लेकिन उसकी चप्पल नजर आ रही थी। पुलिस के पूछताछ के लिए बुलाने पर देवेंद्र थाने में वैसी ही चप्पल पहनकर पहुंचा। इससे पुलिस का शक गहरा गया। मृतक इंस्पेक्टर सतीश की पत्नी भावना भी लगातार बयान बदल रही थी। इससे दोनों पर शक गहरा गया था। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

Mathura: ‘अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बनेगा भव्य कृष्ण मंदिर: योगी आदित्यनाथ

Published

on

Yogi Adityanath, Mathura News, Krishna Janmabhoomi, Braj Development, UP News, Vrindavan

Mathura: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ब्रज की रज-रज और कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियां बसती हैं। यदि कृष्ण कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज की पवित्र भूमि भगवान कृष्ण और राधारानी की लीलाओं से भरी हुई है और यह क्षेत्र आस्था का बड़ा केंद्र है।

ब्रज विकास के लिए 300 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए कई विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मथुरा से वृंदावन के बीच 11.80 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग को फोरलेन सड़क में बदलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे से समन्वय कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जाए ताकि परियोजना जल्द शुरू हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इसी मार्ग पर एलीवेटेड मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना है।

पर्यटन और धार्मिक परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास, छाता क्षेत्र के अजीजपुर गांव में वाटर म्यूजियम, 36 वनों के इको-रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट और यमुना जी के किनारे रिवर फ्रंट और जलमार्ग विकास जैसी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इन योजनाओं के तहत मथुरा से वृंदावन के बीच क्रूज और नौका संचालन शुरू करने की भी योजना है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ब्रजवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संदेश देता है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, 8 मार्च को JDU जॉइन कर सकते हैं बेटे निशांत

Published

on

Nitish Kumar Rajya Sabha nomination, Bihar politics news, Nishant Kumar JDU joining

Patna: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin, केंद्रीय मंत्री Ram Nath Thakur, Upendra Kushwaha और Shivesh Kumar ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद जेडीयू ने बिहार सरकार में गृह विभाग पर अपना दावा ठोक दिया है। फिलहाल यह विभाग भाजपा के पास है और सम्राट चौधरी राज्य के गृहमंत्री हैं। राजनीतिक हलकों में इसे सत्ता संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसी बीच जेडीयू सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता ले सकते हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद संगठन में उनकी भूमिका को लेकर फैसला किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहले उनकी जॉइनिंग गुरुवार को ही प्रस्तावित थी और इसके लिए जेडीयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए भोज की भी तैयारी की गई थी, लेकिन राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम के कारण इसे टाल दिया गया।

अमित शाह बोले- नीतीश का कार्यकाल इतिहास में स्वर्णिम पन्ना

नामांकन के बाद अमित शाह ने नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज से बाहर निकालकर विकास की राह पर आगे बढ़ाया। शाह ने यह भी कहा कि इतने लंबे राजनीतिक जीवन में उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

नई सरकार को पूरा समर्थन देंगे: नीतीश

Advertisement

नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी इच्छा के तहत वे इस बार राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

तेजस्वी का आरोप- बीजेपी ने महाराष्ट्र मॉडल लागू किया

नीतीश कुमार के इस फैसले पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी नेता Tejashwi Yadav ने कहा कि बिहार में भाजपा ने महाराष्ट्र मॉडल लागू किया है और नीतीश कुमार को इतना दबाव में रखा गया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म करने की रणनीति पर काम करती है।

कार्यकर्ताओं में नाराजगी, CM आवास के बाहर हंगामा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुट गए और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार छोड़कर दिल्ली नहीं जाएं। कई कार्यकर्ता भावुक होकर रोते नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा कोटे के मंत्री Surendra Mehta, जेडीयू एमएलसी Sanjay Gandhi और जेडीयू विधायक Prem Mukhiya को मुख्यमंत्री आवास जाने से रोक दिया। जेडीयू कार्यालय में भी कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: क्या राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार? CM आवास पर 6 घंटे मंथन, बेटे निशांत के नाम की भी चर्चा

Published

on

Nitish Kumar Rajya Sabha, Bihar CM Meeting Today, JDU Political Update, Nishant Kumar Politics,

Patna: बिहार की राजनीति में बुधवार शाम हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच CM आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। शाम 6 बजे से शुरू हुई इस बैठक में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha और मंत्री Vijay Kumar Chaudhary मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला खुद नीतीश कुमार को लेना है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नहीं चाहते कि नीतीश सक्रिय राज्य की राजनीति छोड़कर दिल्ली जाएं। इस बीच उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन पार्टी की ओर से इन अटकलों का अब तक कोई आधिकारिक खंडन नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने नामांकन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। वहीं, जेडीयू संगठन में भी फेरबदल के संकेत मिले हैं। उमेश कुशवाहा को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मुहर लग गई है।

इन सियासी हलचलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना दौरे को भी अहम माना जा रहा है। वे नितिन नवीन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में राज्यसभा चुनाव और संभावित राजनीतिक बदलाव को लेकर बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।फिलहाल, सबकी नजरें नीतीश कुमार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया, 48 घंटे में दोनों भाई ढेर

Published

on

सलीम वास्तिक हमला, गाजियाबाद एनकाउंटर, गुलफाम मुठभेड़, जीशान एनकाउंटर

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 48 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा एनकाउंटर हुआ। मुख्य आरोपी जीशान के बाद मंगलवार रात उसका बड़ा भाई गुलफाम भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस को गुलफाम और उसके साथी की लोकेशन मिली थी।

एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह के मुताबिक, वसुंधरा बिजलीघर के पास घेराबंदी की गई। देर रात एक बाइक आती दिखी, जिस पर दो लोग सवार थे। रोकने का इशारा करने पर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। स्वाट टीम ने पीछा किया। एलिवेटेड रोड के नीचे मिट्टी के टीले पर बाइक फिसल गई और दोनों बदमाश गिर पड़े। पुलिस के पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली गुलफाम को लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गुलफाम की पहचान अमरोहा निवासी के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद में किराए पर रह रहा था।इससे पहले रविवार को मुख्य आरोपी जीशान भी एनकाउंटर में मारा जा चुका है।

6 पॉइंट में पूरा एनकाउंटर

  • गुलफाम की लोकेशन पर इंदिरापुरम में घेराबंदी
  • बाइक से भागने की कोशिश, एलिवेटेड रोड के नीचे फिसली बाइक
  • बदमाशों की फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी घायल।
  • ACP समेत अन्य अधिकारियों की जैकेट पर लगी गोलियां
  • जवाबी फायरिंग में गुलफाम को गोली, अस्पताल में मौत
  • 48 घंटे में दोनों सगे भाई पुलिस मुठभेड़ में ढेर

क्या है पूरा मामला?

27 मार्च को इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े उनके ऑफिस में हमला हुआ था। बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने उन पर 14 चाकू से वार किए और गला रेतने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल सलीम को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित के बेटे की शिकायत पर AIMIM से जुड़े एक नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट का बड़ा आदेश, बच्चों के यौन शोषण के आरोप में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश

Published

on

Prayagraj POCSO Court, Avimukteshwaranand FIR, Shankaracharya Case, POCSO Act News

Prayagraj: प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को बड़ा आदेश देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के आधार पर जारी किया। अदालत ने इससे पहले 13 फरवरी को आदेश सुरक्षित रख लिया था।

कोर्ट में पेश किए गए बच्चे

मामले में शिकायतकर्ता और जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने अदालत में दो बच्चों को पेश कर गंभीर आरोप लगाए थे। बच्चों के बयान कैमरे के सामने कोर्ट में दर्ज किए गए। अदालत के आदेश के बाद पुलिस को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है।

शिकायतकर्ता का बयान

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि वे न्याय के लिए दर-दर भटक रहे थे, लेकिन पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि अदालत में आने के बाद उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध किए गए। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक आरोपित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement

पैदल यात्रा का ऐलान

आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस मामले को लेकर पैदल यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे वाराणसी के विद्यामठ तक जाएंगे और जनसमर्थन जुटाएंगे। उन्होंने राजनीतिक नेताओं से भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आने की अपील की और कहा कि वे न्याय के लिए लोगों के बीच जाएंगे। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पुलिस जांच और न्यायालय की सुनवाई के बाद तय होगी।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending