Connect with us

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर कहर, पैदल लौट रहीं 7 युवतियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत

Published

on

UP News: Major accident on Ganga Expressway in Rae Bareli, 4 died

Rae Bareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार शाम करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने पैदल चल रहीं 7 युवतियों-किशोरियों को रौंद दिया। हादसे में 4 युवतियों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे में जान गंवाने वालों में कोडर गांव की शालिनी (20), भदोखर थाना क्षेत्र के अलीगंज की हिमांशी (22), आसमां (18) और रश्मि (15) शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी युवतियां चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसाद खाने के बाद पैदल ही घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने एक-एक कर सभी को टक्कर मार दी।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। जिला अस्पताल रेफर करने पर दो अन्य ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: यूपी में SIR प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ी, अब 6 मार्च तक दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां, 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

Published

on

UP News: Deadline for SIR process extended in UP; claims and objections can now be filed until March 6; final voter list to be released on April 10

UP Voter List: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से जुड़े दावे और आपत्तियां 6 मार्च 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी। इसके बाद 10 अप्रैल 2026 को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। यह जानकारी यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

राजनीतिक दलों की मांग पर बढ़ी तारीख

नवदीप रिणवा ने बताया कि 27 जनवरी को राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में दलों ने दावे और आपत्तियों के लिए करीब एक महीने का अतिरिक्त समय देने की मांग की थी। इस मांग के आधार पर प्रस्ताव केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई।

फील्ड फीडबैक: कई लोग फॉर्म नहीं भर सके

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फील्ड से यह फीडबैक मिला था कि बड़ी संख्या में लोग अब तक फॉर्म-6 (नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने), फॉर्म-8 (संशोधन) नहीं भर सके हैं। इसी को देखते हुए समय-सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया।

Advertisement

3.26 करोड़ मतदाताओं को भेजे जा रहे नोटिस

चुनाव विभाग के मुताबिक, SIR के दौरान बड़ी संख्या में गड़बड़ियां सामने आई हैं। करीब 1 करोड़ 40 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में था, लेकिन मैपिंग नहीं हुई। वहीं 2 करोड़ 22 लाख मतदाताओं ने मैपिंग कराई, लेकिन उसमें त्रुटियां पाई गईं। इन सभी मामलों में कुल 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने हैं। अब तक 2 करोड़ 37 लाख नोटिस जारी हो चुके हैं। 86 लाख 27 हजार नोटिस मतदाताओं को मिल चुके हैं। करीब 30 लाख मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

BLO रोज 2 घंटे बूथ पर रहेंगे

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अब हर कार्यदिवस सुबह 10 से 12 बजे तक बूथ पर मौजूद रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने साफ किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना जांच नहीं काटा जाएगा। हर दावा और आपत्ति की पूरी जांच के बाद ही फैसला होगा। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं और युवाओं के बड़ी संख्या में नाम अभी मतदाता सूची में नहीं हैं, जिन्हें जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नाम की स्पेलिंग को लेकर अपील

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि आधार कार्ड में जैसा नाम (हिंदी/इंग्लिश) लिखा हो, फॉर्म में भी वैसा ही भरें, ताकि भविष्य में ऑनलाइन संशोधन आसानी से घर बैठे किया जा सके।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

Varanasi Encounter: 10 हत्याओं का आरोपी बनारसी यादव ढेर, 50 करोड़ की जमीन के लिए कॉलोनाइजर की करवाई थी हत्या

Published

on

Varanasi Encounter: Banarasi Yadav, accused of 10 murders, killed; coloniser murdered for land worth Rs 50 crore

Varanasi Encounter: वाराणसी में सुपारी लेकर हत्या कराने वाले कुख्यात अपराधी बनारसी यादव को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। मंगलवार देर रात इनपुट के आधार पर STF टीम ने चौबेपुर रोड पर उसकी घेराबंदी की। इंस्पेक्टर ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बनारसी ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की गोली से दो सिपाही बाल-बाल बच गए। इसके बाद STF ने जवाबी कार्रवाई की। आमने-सामने करीब 5 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो गोलियां बनारसी को लगीं। वह मौके पर गिर पड़ा। घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एनकाउंटर के बाद बनारसी के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। वह गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। बनारसी पर वाराणसी, गाजीपुर सहित कई जिलों में हत्या, रंगदारी और सुपारी किलिंग के कुल 21 मुकदमे दर्ज थे। इनमें 10 हत्याएं शामिल थीं। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

50 करोड़ की जमीन के लिए दी गई थी सुपारी

करीब पांच महीने पहले गाजीपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर योगेंद्र यादव ने 50 करोड़ रुपए की जमीन के विवाद में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करवाई थी। इसके लिए योगेंद्र ने बनारसी यादव को 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। बनारसी ने फौजी अरविंद यादव और विशाल समेत तीन शूटरों को हायर किया। 21 अगस्त 2025 को बदमाशों ने दिनदहाड़े ऑफिस जा रहे कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले के खुलासे के बाद बनारसी यादव फरार हो गया था।

मोबाइल से दूरी, हुलिया बदलने में था माहिर

Advertisement

बनारसी यादव पूर्वांचल के सबसे शातिर शूटरों में गिना जाता था। वह कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और लगातार ठिकाने बदलता रहता था। हुलिया बदलने में माहिर होने की वजह से पुलिस के पास लंबे समय तक उसकी कोई पुख्ता तस्वीर भी नहीं थी। सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के बाद जब बनारसी का नाम सामने आया, तब पुलिस को उसके नेटवर्क और मौजूदगी के ठोस सुराग मिले। इसके बाद STF उसकी तलाश में जुटी थी।

दिनदहाड़े हुई थी कॉलोनाइजर की हत्या

महेंद्र गौतम बुद्धा सिटी के रहने वाले थे और उनका प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार था। उनके पिता श्यामनाथ RTO अफसर रह चुके थे। महेंद्र ने अपने बेटे अरिहंत के नाम पर रिंग रोड के पास कॉलोनी विकसित की थी, जहां पहले फेज में 127 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी थी। 21 अगस्त 2025 को सुबह करीब साढ़े 8 बजे महेंद्र घर से ऑफिस के लिए निकले थे। ऑफिस से महज 150 मीटर पहले बाइक सवार तीन शूटरों ने उन्हें ओवरटेक कर बेहद नजदीक से फायरिंग की। गर्दन और कनपटी में गोली लगने से महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: यूपी में फर्जी शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, 6 महीने में जांच पूरी कर दोषियों पर कार्रवाई के आदेश

Published

on

UP News: High Court strict on fake teacher recruitment in UP, orders to complete investigation in 6 months and take action against the culprits

Prayagraj:उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में सामने आए फर्जीवाड़े के मामलों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा को निर्देश दिया है कि धोखाधड़ी कर नौकरी हासिल करने वाले सभी शिक्षकों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए। साथ ही, इस फर्जीवाड़े में शामिल या इसे जानबूझकर नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों पर भी कड़ी अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट ने पूरी जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया 6 महीने के भीतर पूरी करने का आदेश दिया है।

मुकदमे से जुड़े तथ्यों के अनुसार, याची को 27 जुलाई 2010 को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था। करीब 15 वर्षों तक सेवा देने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने 6 अगस्त 2025 को आदेश पारित कर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी थी। इसके बाद इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। याची की ओर से दलील दी गई कि नियुक्ति के समय प्रस्तुत किए गए सभी दस्तावेजों की जांच हो चुकी थी। वहीं, प्रतिवादी बीएसए की तरफ से अदालत को बताया गया कि नियुक्ति के दौरान पेश किए गए सभी शैक्षणिक और अन्य दस्तावेज जांच में जाली पाए गए हैं।

कोर्ट ने याची की याचिका पर सहानुभूति दिखाने के बजाय इस पूरे मामले को बड़े भ्रष्टाचार का हिस्सा करार दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकार को न केवल ऐसी अवैध नियुक्तियां रद्द करनी होंगी, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वालों से सरकारी धन की रिकवरी भी करनी होगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने देवरिया की सहायक अध्यापिका गरिमा सिंह की याचिका खारिज करते हुए दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले को प्रदेश में फर्जी शिक्षक भर्तियों के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: रामलीला में रावण की आंख में लगा तीर, रोशनी चली गई, रावण बने कलाकार ने राम और आयोजकों पर दर्ज कराया SC/ST केस

Published

on

UP News: Ravana lost his sight after being hit by an arrow in Ramlila's eye. The actor playing Ravana filed an SC/ST case against Ram and the organizers

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रामलीला मंचन के दौरान हुआ हादसा अब कानूनी विवाद में बदल गया है। राम-रावण युद्ध के दृश्य में तीर लगने से रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की आंखों की रोशनी चली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार और रामलीला आयोजकों के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का है। यहां 13 नवंबर 2025 को रामलीला का मंचन चल रहा था। राम की भूमिका नैतिक पांडेय निभा रहे थे, जबकि रावण के किरदार में सुनील कुमार मंच पर मौजूद थे।

युद्ध दृश्य में चूका निशाना, आंख में लगा तीर

राम-रावण युद्ध के दौरान राम को रावण का मुकुट गिराना था। इसी दौरान धनुष से चलाया गया तीर निशाना चूक गया और सीधे रावण बने सुनील कुमार की बाईं आंख में जा लगा। तीर लगते ही आंख से खून और पानी निकलने लगा। घायल कलाकार को पहले इलाज के लिए ले जाया गया और बाद में वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी आंखों की रोशनी चली गई।

इलाज में मदद न करने और मारपीट का आरोप

पीड़ित सुनील कुमार का आरोप है कि घटना के बाद उसने आयोजकों और राम का किरदार निभा रहे व्यक्ति से इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी, लेकिन सभी ने मदद से इनकार कर दिया। जब वह दोबारा सहायता मांगने पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Advertisement

दो महीने बाद दर्ज हुआ केस

घटना के करीब दो महीने बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

Agra Encounter: राज चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी मारा गया, दो गिरफ्तार

Published

on

Agra Encounter: Main accused in Raj Chauhan murder case killed, two arrested

आगरा: यूपी के आगरा में राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन बदमाशों को देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में घेर लिया। इस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी आशु और मोहित घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आशु और मोहित के पैरों में गोली लगी। वहीं कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर डीसीपी सिटी अली अब्बास ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के लिए नौ विशेष टीमें गठित की थीं। लगातार दबिश और पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

तीनों आरोपियों पर पहले ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, यही आरोपी 23 जनवरी को राज चौहान की गोली मारकर हत्या करने में शामिल थे। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ था, जिसे देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और एनकाउंटर से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। आगरा पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

BCCI Central Contract 2025-26: Rohit and Kohli demoted to Grade B, A-plus grade scrapped; Bumrah and Jadeja retained in Grade A
खेल खिलाड़ी11 hours ago

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26: रोहित-कोहली ग्रेड-B में डिमोट, ए-प्लस ग्रेड खत्म; बुमराह-जडेजा ग्रेड-A में बरकरार

Bastar Pandum 2026: Amit Shah said Bastar's identity is culture, not gunpowder; the participation of 55,000 tribals is proof of the end of Naxalite fear
ख़बर छत्तीसगढ़23 hours ago

Bastar Pandum 2026: अमित शाह बोले- बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है; 55 हजार आदिवासियों की भागीदारी नक्सल भय खत्म होने का सबूत

MP Board exams from February 10: Over 16 lakh students in Classes 10-12, CCTV and flying squads at 3,856 centres
ख़बर मध्यप्रदेश1 day ago

MP बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से: 10वीं-12वीं में 16 लाख से ज्यादा छात्र, 3856 केंद्रों पर CCTV और फ्लाइंग स्क्वॉड

Grand closing ceremony of Bastar Pandum today: Amit Shah will be the chief guest, CM Sai will preside
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

बस्तर पंडुम का भव्य समापन आज: अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, CM साय करेंगे अध्यक्षता

UP News: Major accident on Ganga Expressway in Rae Bareli, 4 died
ख़बर उत्तरप्रदेश2 days ago

UP News: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर कहर, पैदल लौट रहीं 7 युवतियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending