Connect with us

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: साइक्लोन मोंथा के चलते 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले दो दिनों के लिए अलर्ट

Published

on

UP News: Due to Cyclone Montha, heavy rain warning has been issued in 17 districts, alert for the next two days

Cyclone Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा का असर अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में भी दिखने का अनुमान है। माैसम विभाग ने 30 व 31 अक्टूबर के दाैरान वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के साथ ही पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रदेश के 31 जिलों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

माैसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान मोंथा मंगलवार की सुबह आंध्रा तट पर टकराने के साथ ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। पूर्वानुमान है कि मोंथा तूफान गुरुवार व शुक्रवार के दाैरान दक्षिणी यूपी, वाराणसी मंडल व पूर्वाचल के इलाकों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश कराएगा। इस दाैरान दिन के पारे में गिरावट देखने को मिलेगी।

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Liquor Shops Closed: यूपी के 72 जिलों में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद, जानें वजह

Published

on

UP liquor shops closed, UP dry day October 23, शराब की दुकानें बंद, यूपी में शराब बंदी, 23 अक्टूबर ड्राई डे, 27 अक्टूबर शराब बंद, UP MLC Election 2026, Lucknow liquor shops, UP election news

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर 23 और 27 अक्टूबर को लखनऊ समेत 72 जिलों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इन तारीखों पर शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। प्रतिबंध के दायरे में बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन भी शामिल हैं।

लखनऊ के जिलाधिकारी के मुताबिक, यह फैसला चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। ऐसे में शराब की बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों को निर्धारित तारीखों पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करना होगा।

23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है। इन चुनावों में पांच स्नातक खंड और छह शिक्षक खंड की सीटें शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू की गई है।

प्रशासन ने मतदान और मतगणना के दिन शराब की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान लागू प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करना है।

Advertisement

इन तीन जिलों में नहीं रहेगी पाबंदी

कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव में आदर्श आचार संहिता लागू नहीं होने की जानकारी दी गई है। इसलिए इन तीन जिलों में इस चुनाव के कारण मतदान नहीं होगा और शराब की दुकानों को भी बंद नहीं रखा जाएगा। हालांकि, किसी अन्य स्थानीय आदेश या अलग प्रतिबंध की स्थिति में संबंधित प्रशासन के निर्देश लागू होंगे।

विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव

इस चुनाव में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं।

स्नातक खंड की पांच सीटें:

Advertisement
  1. लखनऊ
  2. वाराणसी
  3. आगरा
  4. मेरठ
  5. इलाहाबाद-झांसी

शिक्षक खंड की छह सीटें:

  1. लखनऊ
  2. वाराणसी
  3. आगरा
  4. मेरठ
  5. बरेली-मुरादाबाद
  6. गोरखपुर-फैजाबाद

इन सीटों पर मतदान के बाद 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव परिणामों के साथ विधान परिषद में विभिन्न राजनीतिक दलों और शिक्षक समूहों की स्थिति में बदलाव की तस्वीर स्पष्ट होगी।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता बढ़ा, PPS अफसरों को अब मिलेंगे ₹15 हजार

Published

on

यूपी पुलिस भत्ता बढ़ोतरी, योगी आदित्यनाथ घोषणा, PPS वर्दी भत्ता, यूपी पुलिस मोटरसाइकिल भत्ता, पुलिस मोबाइल भत्ता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों के लिए तीन बड़ी घोषणाएं कीं। अब प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों को वर्दी के लिए सालाना ₹6,400 की जगह ₹15,000 भत्ता मिलेगा। इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 और मोबाइल रिचार्ज भत्ता ₹2,000 से बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों की सुविधाएं बढ़ाना और उन्हें बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस स्मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए छह पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों को सम्मानित किया।

2017 के बाद कई बार बढ़े पुलिस भत्ते

योगी सरकार ने पिछले वर्षों में पुलिसकर्मियों के भत्तों में बदलाव किए हैं।

  • अक्टूबर 2024: सिपाहियों का वार्षिक वर्दी भत्ता ₹3,000 से बढ़ाकर ₹6,400 किया गया।
  • अक्टूबर 2022: ₹200 मासिक साइकिल भत्ते की जगह ₹700 मासिक मोटरसाइकिल भत्ता शुरू किया गया।
  • अक्टूबर 2021: पुलिसकर्मियों के सीयूजी और मोबाइल-सिम इस्तेमाल से जुड़े भत्ते को बढ़ाकर ₹2,000 किया गया।

अब ताजा घोषणाओं के तहत PPS अधिकारियों के वर्दी भत्ते, इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर के मोटरसाइकिल भत्ते और मोबाइल रिचार्ज भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।

‘पहले अपराधियों पर कार्रवाई करने से डरती थी पुलिस’

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों के दौरान पुलिस पर राजनीतिक दबाव होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर अधिकारियों पर कार्रवाई का दबाव बनाया जाता था।

सीएम योगी ने दावा किया कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में 815 दंगे हुए। उन्होंने मथुरा के जवाहर बाग कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना पुलिस के लिए मुश्किल था।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, 2017 में सरकार बनने के बाद पुलिस को राजनीतिक दबाव से मुक्त करने की दिशा में कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि अब अपराधियों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।

पुलिस प्रशिक्षण क्षमता 6 हजार से बढ़कर 60 हजार हुई

योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश पुलिस की प्रशिक्षण क्षमता करीब 6,000 कर्मियों की थी, जिसे बढ़ाकर 60,000 से अधिक किया गया है। उन्होंने पुलिस भर्ती, महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने और सात बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने को भी पुलिस व्यवस्था में सुधार का हिस्सा बताया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए हर जिले में साइबर थाना और हर थाने में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसके अलावा महिला पीएसी की तीन बटालियन गठित करने और फॉरेंसिक संस्थान के निर्माण का भी उल्लेख किया।

शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को ₹425 करोड़ से ज्यादा सहायता

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए उत्तर प्रदेश के छह पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 2017 के बाद अपराधियों के खिलाफ अभियानों के दौरान 18 पुलिसकर्मी शहीद हुए और 1,953 घायल हुए।

मुख्यमंत्री के अनुसार, शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को ₹425 करोड़ से अधिक की सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों का सम्मान, सुरक्षा और कल्याण सरकार की प्राथमिकता है।

दो घटनाओं में शहीद हुए छह पुलिसकर्मी

Advertisement

मुख्यमंत्री ने जिन छह पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित किया, वे दो अलग-अलग घटनाओं में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। पहली घटना ग्रेटर नोएडा में अग्निकांड की थी, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की जान गई। दूसरी घटना जालौन में एक कारोबारी को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाने के अभियान से जुड़ी थी, जिसमें चार पुलिसकर्मियों की मौत हुई।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

दशहरा शस्त्र पूजन: राजा भैया ने दशहरे पर किया शस्त्र पूजन, 500 से ज्यादा हथियारों की पूजा

Published

on

राजा भैया शस्त्र पूजन, राजा भैया दशहरा, रघुराज प्रताप सिंह, बेंती कोठी शस्त्र पूजा, प्रतापगढ़ समाचार

प्रतापगढ़: कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विजयादशमी पर अपने पैतृक आवास बेंती कोठी में शस्त्र पूजन किया। मंगलवार दोपहर हुए इस आयोजन में 500 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों की पूजा की गई। राजा भैया धोती-कुर्ता और केसरिया साफा पहनकर अनुष्ठान में शामिल हुए।

पूजा में उनके जुड़वां बेटे शिवराज और बृजराज भी मौजूद रहे। सभी ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि समेत सैकड़ों समर्थक भी अपने हथियारों के साथ पहुंचे। आयोजन में हथियारों के साथ उनके लाइसेंस भी रखे गए।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दो घंटे चला पूजन

बेंती कोठी में करीब दो घंटे तक शस्त्र पूजन चला। आचार्य अतुल जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कराया। इसके बाद आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।

बोले- हमारे परिवार की पुरानी परंपरा

Advertisement

राजा भैया ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो अनादि काल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में भी यह परंपरा लंबे समय से निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि लोगों को भारत की गौरवशाली पुरानी परंपराओं से परिचित कराया जाए और उन्हें इनसे जोड़ा जाए।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

वाराणसी में ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत, ट्रक ने स्कॉर्पियो को रौंदा

Published

on

वाराणसी सड़क हादसा, वाराणसी ट्रक दुर्घटना, सेल्फी लेते समय हादसा, NH-19 हादसा, मिर्जामुराद दुर्घटना, स्कॉर्पियो हादसा

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दोस्त विंध्याचल में दर्शन कर काशी लौट रहे थे। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (NH-19) पर रूपापुर गांव के पास ओवरब्रिज पर उन्होंने स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी लेना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी और वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी।

हादसा सुबह करीब 6 बजे मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोग ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे जा गिरे।

ओवरब्रिज पर खड़े थे दोस्त, तभी पीछे से आया ट्रक

जानकारी के मुताबिक, सभी दोस्त स्कॉर्पियो (UP 65 EB 2199) से लौट रहे थे। ओवरब्रिज पर गाड़ी रोकने के बाद सात दोस्त बाहर निकल आए। कुछ लोग सेल्फी लेने लगे, जबकि कुछ रेलिंग के पास खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ओवरब्रिज पर तीन शव मिले, जबकि एक शव पुल के नीचे मिला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आनंद यादव (25), आलोक मिश्रा (30), प्रदीप सिंह (36) और विद्वांशु यादव (30) के रूप में हुई है। घायलों में सावन यादव (26), किशन यादव (35), राजकुमार यादव (35) और निखिल (32) शामिल हैं। सभी का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

निखिल के जन्मदिन पर विंध्याचल धाम गए थे दोस्त

निखिल के जन्मदिन पर सभी दोस्त विंध्याचल धाम दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद सभी दोस्तों ने फोटो खिंचवाई। 7 लोग फोटो में दिख रहे हैं। जबकि 8वां दोस्त फोटो खींच रहा है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं। निखिल भी गंभीर रूप से घायल है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

वाराणसी की रामलीला में बेकाबू हुआ हाथी, तोड़ीं दुकानें और दीवारें; महावत को 50 टांके

Published

on

वाराणसी रामलीला हाथी, वाराणसी हाथी बेकाबू, वाराणसी न्यूज

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी की करीब 200 साल पुरानी रामलीला में रविवार सुबह एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने मैदान में रखे सामान को सूंड से उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। उसने बिजली के खंभे तोड़ दिए और दीवारों व दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। हाथी को बेकाबू देखकर आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे। उसे काबू करने की कोशिश में महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करीब 50 टांके लगे हैं।

खाना देने पहुंचे महावत पर हाथी ने किया हमला

घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे पंचवटी मैदान में हुई। महावत छापलू तीन हाथियों को खाना देने जा रहा था। इसी दौरान उनमें से एक हाथी अचानक भड़क गया और मैदान से निकलकर सड़क की ओर भागने लगा। महावत ने हाथी को रोकने की कोशिश की तो उसने सूंड से उठाकर उसे पटक दिया। हाथी ने दांतों और पैरों से भी महावत को कुचलने की कोशिश की। घायल महावत को उपचार के लिए ले जाया गया।

इलाके की बिजली काटी, रास्तों पर बैरिकेडिंग

हाथी के बेकाबू होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर करीब दो किलोमीटर के इलाके में आवाजाही रोक दी गई और रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई। एसीपी लाउडस्पीकर से लोगों को इलाके से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। वन विभाग और एनडीआरएफ समेत करीब 200 लोग हाथी को काबू करने में जुटे हैं। सुरक्षा के लिए रामनगर इलाके की बिजली भी काट दी गई है।

Advertisement

हाथी के कारण राम-रावण युद्ध की लीला रुकी

पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला के तहत भगवान राम और रावण के युद्ध का मंचन होना था। लेकिन हाथी के बेकाबू होने के कारण कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। पंचवटी मैदान जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर और काशी विश्वनाथ मंदिर से लगभग 10 किलोमीटर दूर बताया गया है। रामलीला में हिस्सा लेने वाले हाथियों को इसी मैदान में रखा जाता है। यहां कलाकारों और अन्य लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी है।

बताया गया है कि काशी नरेश डॉ. अनंत नारायण सिंह के बेटे इसी हाथी पर सवार होकर रामलीला देखने जाते हैं। फिलहाल प्राथमिकता हाथी को सुरक्षित तरीके से काबू करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending