Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

UP News: दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 26,596 पदों पर होगी सीधी भर्ती, इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

Published

on

UP News: Direct recruitment will be done for 26,596 posts of Inspector, Constable and Jail Warder, the process will start from this date

UP Police Recruitment: उत्तरप्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशख़बरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 26,596 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा। अप्रैल माह के अंत तक इन पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को आरक्षी स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 19220 पदों का अधियाचन (प्रस्ताव) भेजा है। इसमें आरक्षी पीएसी के 9837 पद, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के 1341 पद, महिला आरक्षी पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) के 2282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3245 पद, आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस के 2444 पद और आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं।

इसके अलावा डीजीपी मुख्यालय ने उपनिरीक्षक (दरोगा) के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी बोर्ड को अधियाचन भेजा है। इसमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस महिला (पीएसी वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ) के 106, प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 और प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल) के 60 पद शामिल हैं।

जेल वार्डर के 2833 पदों पर होगी सीधी भर्ती

कारागार मुख्यालय ने भी भर्ती बोर्ड को जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए अधियाचन भेजा है, जिसका परीक्षण करने के बाद आगामी अप्रैल माह के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बोर्ड ने इच्छुक अभ्यर्थियों को भर्तियों से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करते रहने को कहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर बिहार

Bihar Cabinet: कर्मचारियों का DA बढ़कर 60% हुआ, महिलाओं को EV खरीदने पर ₹1 लाख की मदद

Published

on

Bihar DA hike 2026, Bihar government employees, Bihar cabinet decisions, women EV subsidy Bihar, Rural SP Bihar, Bihar latest news, DA increase employees, Bihar pensioners update, electric vehicle subsidy, habritaau.com

Bihar cabinet decisions: बिहार सरकार ने राज्य के करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने केंद्र की तर्ज पर महंगाई भत्ता (DA) 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है। वित्त विभाग के मुताबिक यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में राज्य में बढ़ते अपराध को देखते हुए 5 जिलों में ग्रामीण SP (Rural SP) के नए पद सृजित करने का फैसला भी लिया गया।

कर्मचारियों को कितना फायदा होगा?

DA बढ़ने से अलग-अलग वेतनमान वाले कर्मचारियों को हर महीने अतिरिक्त राशि मिलेगी। न्यूनतम स्तर पर 19 हजार रुपए मूल वेतन पाने वाले कर्मचारियों को करीब 390 रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त मिलेंगे। शीर्ष स्तर पर 2.25 लाख रुपए मूल वेतन पाने वाले वरिष्ठ IAS अधिकारियों को करीब 4500 रुपए प्रति माह का फायदा होगा।

पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

सरकार के फैसले से पेंशनभोगियों को भी राहत मिलेगी। नई दरों के अनुसार पेंशनर्स की मासिक पेंशन में 250 रुपए से लेकर 2200 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख

बिहार कैबिनेट ने महिलाओं को इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन खरीदने पर 1 लाख रुपए की सहायता देने का फैसला भी किया है। सरकार का उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: ऊर्जा संकट पर योगी सरकार के 7 बड़े फैसले, मंत्री-अफसरों के काफिले आधे होंगे, हफ्ते में एक दिन बस-मेट्रो से चलेंगे

Published

on

Yogi government energy saving, UP convoy reduction, public transport rule UP, PM Modi fuel saving appeal, work from home advisory, Uttar Pradesh news, Yogi Adityanath decisions, energy crisis India, virtual meetings government, khabritaau.com

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा संकट और बढ़ती आर्थिक चुनौतियों के बीच मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में कई बड़े फैसले लिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) और प्रधान सचिव मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने ईंधन बचत और संसाधनों के सीमित उपयोग को लेकर 7 बड़े फैसले लागू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसरों के काफिले होंगे 50% कम

सरकार के फैसले के मुताबिक मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के काफिलों में शामिल वाहनों की संख्या 50% तक घटाई जाएगी। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को हफ्ते में एक दिन सार्वजनिक परिवहन, बस या मेट्रो से यात्रा करनी होगी।

सरकारी बैठकों को किया जाएगा वर्चुअल

राज्य सरकार ने सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप को वर्चुअल मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है। सचिवालय की 50% बैठकें भी ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने के लिए एडवाइजरी जारी की जाए।

जनता से अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी ईंधन और बिजली बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग हफ्ते में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाएं और अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचें। इसके अलावा जनता से अपील की गई, कि वो पेट्रोल-डीजल और बिजली की बचत करें, सजावटी लाइटों का कम उपयोग करें, बिना जरूरत सोना न खरीदें और
सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करें।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

Published

on

Prateek Yadav death, Akhilesh Yadav brother, Aparna Yadav husband, Mulayam Singh Yadav family, Lucknow news, pulmonary embolism, Samajwadi Party news, UP political news, KGMU Lucknow, khabritaau.com

Lucknow: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 साल के थे। उन्हें सुबह करीब 6 बजे सिविल हॉस्पिटल लखनऊ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया तब उनकी पल्स डाउन थी और हार्ट काम करना बंद कर चुका था। प्रतीक यादव को उनकी पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

असम में थीं पत्नी अपर्णा यादव

प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव उस समय असम में थीं। वह मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11 बजे भी प्रतीक यादव की तबीयत अचानक खराब हुई थी। तब उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत में सुधार होने पर वह घर लौट आए थे। इससे पहले 30 अप्रैल को भी उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फेफड़ों की गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक यादव पल्मोनरी एम्बोलिज्म नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी में फेफड़ों की नसों में खून का थक्का फंस जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो जाता है।

Advertisement

KGMU में हुआ पोस्टमॉर्टम

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम King George’s Medical University में कराया गया। इसके बाद शव को उनके आवास ले जाया गया।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे थे प्रतीक

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता की पहली शादी चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। बाद में तलाक के बाद उनकी नजदीकियां मुलायम सिंह यादव से बढ़ीं और वर्ष 2003 में दोनों ने शादी की थी। इसके बाद मुलायम सिंह ने सार्वजनिक रूप से प्रतीक को बेटे का दर्जा दिया था।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: ‘साइको किलर’ पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में ट्रेन और अस्पताल में की थीं 3 हत्याएं

Published

on

UP psycho killer, Chandauli encounter, Gurpreet Singh killer, train murder UP, hospital shooting UP, UP police encounter, serial killer news, Chandauli crime news, Uttar Pradesh crime, khabritaau.com

UP psycho killer: उत्तर प्रदेश के चंदौली में 26 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याएं करने वाला आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और बाद में जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस अफसर की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात आरोपी गुरप्रीत सिंह को घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके सिर और सीने में गोली लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

26 घंटे में 3 हत्याएं, एक जैसा पैटर्न

45 साल के गुरप्रीत सिंह ने चंदौली में बेहद कम समय में तीन लोगों की हत्या की थी। तीनों मामलों में हत्या का तरीका लगभग एक जैसा था। आरोपी ने पीड़ितों की कनपटी पर गोली मारी थी।

Advertisement

ट्रेन में की दो हत्याएं

पहली वारदात रविवार सुबह करीब 7 बजे हुई। आरोपी ने पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक को गोली मार दी।इसके बाद रविवार रात करीब 2 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस में बाथरूम गए एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

अस्पताल में महिला की हत्या

तीसरी वारदात सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। आरोपी एक प्राइवेट अस्पताल में घुसा और बेड पर भर्ती महिला की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ में बोला आरोपी- ‘मैं मन का राजा हूं’

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा, “मैं मन का राजा हूं। शराब पीने के बाद होश में नहीं रहता। जो मन में आता है, करता हूं।” उसने यह भी कबूल किया कि वह पहले ही दो-तीन लोगों की हत्या कर चुका है।

आर्मी से रिटायर था आरोपी

गुरप्रीत सिंह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। वह करीब छह साल पहले सेना से रिटायर हुआ था।पुलिस के अनुसार, उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। वह शादीशुदा था, लेकिन उसने अपने परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: यूपी में कल होगा योगी कैबिनेट विस्तार, आधा दर्जन नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, कई के विभागों में बदलाव संभव

Published

on

Yogi cabinet expansion, UP cabinet expansion 2026, Yogi Adityanath ministers, Uttar Pradesh politics, Anandiben Patel, UP new ministers, BJP UP cabinet, Yogi government reshuffle, UP political news, khabritaau.com

Lucknow: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार रविवार को होने जा रहा है। रविवार शाम करीब 3:30 बजे राजभवन में 5-6 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की भी संभावना जताई जा रही है।

राज्यपाल से मिले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम करीब 6:30 बजे राजभवन पहुंचे, जहां उनकी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी ने नए मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंप दी है।

कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार सिर्फ नए चेहरों को मौका नहीं मिलेगा, बल्कि कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या 6 से ज्यादा भी हो सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।

Advertisement

योगी 2.0 का दूसरा विस्तार

यह योगी सरकार 2.0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इससे पहले पहला विस्तार 5 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया था। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश सरकार में कुल 54 मंत्री हैं। संवैधानिक प्रावधानों के तहत अभी 6 और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की तैयारी

माना जा रहा है कि इस विस्तार में भाजपा सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर फोकस कर सकती है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी के नेताओं को प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending