Connect with us

ख़बर बिहार

Supreme Court: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’, बिहार SIR पर बोला सुप्रीम कोर्ट

Published

on

Supreme Court: 'If any irregularities are found, the entire process will be cancelled', said the Supreme Court on Bihar SIR

Bihar SIR Row: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (15 सितंबर, 2025) को कहा कि हम मानते हैं कि एक संवैधानिक संस्था भारत निर्वाचन आयोग बिहार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में कानून और अनिवार्य नियमों का पालन कर रहा है। अगर हमें बिहार एसआईआर (SIR) के किसी भी चरण में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अपनाई गई कार्यप्रणाली में कोई अवैधता मिलती है, तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार एसआईआर पर टुकड़ों में राय नहीं दी जा सकती, अंतिम फैसला पूरे भारत के लिए लागू होगा। अब मामले पर अंतिम सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही थी।

‘देश भर में प्रक्रिया करने से नहीं रोक सकते’

पीठ ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव आयोग को देश भर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए इसी तरह की प्रक्रिया करने से नहीं रोक सकती। हालांकि, पीठ ने बिहार एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ याचिकाकर्ताओं को 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय एसआईआर पर भी बहस करने की अनुमति दे दी।

एक अन्य याचिका पर नोटिस

इस बीच शीर्ष अदालत ने 8 सितंबर के उस आदेश को वापस लेने की मांग वाली एक याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें चुनाव आयोग को बिहार एसआईआर में आधार कार्ड को 12वें निर्धारित दस्तावेज के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया गया था। 8 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं होगा और निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए मतदाता की ओर से प्रस्तुत किए जाने पर इसकी वास्तविकता का पता लगा सकता है।

Advertisement

ख़बर बिहार

Bihar: भागलपुर में बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गंगा में गिरा, सीमांचल से संपर्क टूटा

Published

on

विक्रमशिला सेतु हादसा, भागलपुर ब्रिज हादसा, Bihar Bridge Collapse, Vikramshila Setu News, Bhagalpur News, Ganga Bridge Collapse, Bihar News Hindi, NH 131A, Bridge Accident Bihar, Seemanchal News

Vikramshila Setu: बिहार के भागलपुर में रविवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा अचानक धंसकर नदी में गिर गया। घटना रात करीब 1:10 बजे की बताई जा रही है। पुल के पिलर नंबर 4 और 5 के बीच बना स्लैब गंगा में समा गया, जिससे भागलपुर का सीमांचल क्षेत्र से सीधा संपर्क टूट गया है। राहत की बात यह रही कि प्रशासन ने पहले ही पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। इसी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शाम से आने लगी थी दरार

जानकारी के मुताबिक, पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में रविवार शाम से ही दरार दिखाई देने लगी थी। देर रात पहले करीब 10 इंच का जॉइंट सस्पेंशन धंसा और फिर कुछ ही देर बाद 34 मीटर लंबा स्लैब गंगा में गिर गया। उस समय पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से सभी गाड़ियों को समय रहते हटा दिया गया। इसके बाद पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई।

मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही SSP प्रमोद कुमार यादव, सदर SDM विकास कुमार, सिटी DSP अजय कुमार चौधरी और ट्रैफिक DSP संजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ट्रैफिक को तत्काल डायवर्ट कराया। सिटी DSP अजय चौधरी ने बताया कि वाहनों को अब मुंगेर पुल की ओर भेजा जा रहा है। नवगछिया और भागलपुर दोनों तरफ पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement

DM बोले- पहले ही रोक दी थी आवाजाही

भागलपुर DM डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि रात 12:35 बजे से पुल का स्लैब धंसना शुरू हो गया था। उससे पहले ही ट्रैफिक रोक दिया गया था, इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जल्द ही हाई लेवल तकनीकी टीम पुल का निरीक्षण करेगी।

15 दिन लग सकते हैं मरम्मत में

NH विभाग के SDO सुधीर कुमार के अनुसार, करीब 34 मीटर का स्लैब नदी में गिरा है। नया स्लैब तैयार कर लगाने में कम से कम 15 दिन लग सकते हैं। पुल निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

16 जिलों की लाइफलाइन है विक्रमशिला सेतु

Advertisement

विक्रमशिला सेतु बिहार के सीमांचल और कोसी इलाके के लिए बेहद अहम माना जाता है। यह पुल भागलपुर को नवगछिया समेत 16 जिलों से जोड़ता है। रोजाना करीब 50 हजार वाहन और लगभग एक लाख लोग इस पुल से गुजरते हैं। 4.7 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन साल 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया था। यह NH-131A का हिस्सा है और पूर्वोत्तर राज्यों के व्यापारिक संपर्क के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से पुल में जॉइंट और एक्सपेंशन गैप की समस्या को लेकर सवाल उठते रहे हैं। आखिरी बार इसकी मरम्मत 2020 में हुई थी।

Continue Reading

ख़बर बिहार

Patna: सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, 15 अप्रैल को शपथ; नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

Published

on

samrat chaudhary cm bihar, nitish kumar resignation, bihar new cm 2026, nda leader bihar, bihar politics news, bjp cm bihar, oath ceremony bihar

Patna: सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें पहले बीजेपी और फिर NDA विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद वे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथग्रहण समारोह 15 अप्रैल को लोकभवन में आयोजित होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई NDA बैठक में नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सम्राट को माला पहनाई और विधायकों से समर्थन में ताली बजवाई। सम्राट चौधरी ने भी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, “मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है। उनके साथ काम किया है और अब समृद्ध बिहार को आगे ले जाना है।”

इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ एक ही गाड़ी में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब नई सरकार काम संभालेगी और उन्हें उनका पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार आगे और प्रगति करेगा।

Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: नालंदा में शीतलाष्टमी मेले में भगदड़, 9 की मौत, 8 महिलाएं शामिल; 6 से ज्यादा घायल

Published

on

Nalanda stampede news, Sheetla Ashtami temple accident, Bihar stampede death, Nalanda temple crowd incident, Bihar news today

Nalanda stampede: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर में शीतलाष्टमी मेले के दौरान भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

भीड़ के दबाव में मची भगदड़

चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दर्शन करने की जल्दबाजी में लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिससे अचानक भगदड़ मच गई।

मंदिर का छोटा गर्भगृह बना वजह

बताया जा रहा है कि मंदिर का गर्भगृह छोटा होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। कई श्रद्धालु लाइन में लगने के बजाय सीधे आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

Advertisement

2 मृतकों की पहचान, घायलों का इलाज जारी

हादसे में मारे गए 9 लोगों में से 2 की पहचान नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन ने मेला बंद कराया, जांच के आदेश

घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर और मेले को बंद करा दिया है। बिहार शरीफ से अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Patna: बिहार में सियासी हलचल तेज, CM आवास पर जुटे कई बड़े नेता, नीतीश खुद छोड़ने निकले

Published

on

Bihar politics news, Nitish Kumar meeting, Patna CM house meeting, Bihar political developments, Lalan Singh Nitish meeting, Anant Singh Bihar news, political activity Bihar, CM Nitish Kumar news, Bihar leaders meeting, breaking news Bihar

Patna: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजधानी पटना स्थित 1 अन्ने मार्ग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर रविवार को अचानक कई बड़े नेताओं का जमावड़ा लग गया। इस बैठक ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है।

इन नेताओं की हुई मौजूदगी

मुख्यमंत्री आवास पर बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी और विजय कुमार चौधरी के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा पहुंचे। इसके अलावा बिजेंद्र यादव और चर्चित नेता अनंत सिंह भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे।

बैठक के बाद CM का खास अंदाज

बैठक खत्म होने के बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपनी बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर में बैठे और विजय चौधरी, ललन सिंह व संजय झा को साथ लेकर उनके आवास तक छोड़ने गए। इसके बाद वे वापस अपने आवास लौट आए।

Advertisement

चर्चाओं का बाजार गर्म

हालांकि इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एक साथ इतने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और CM का खुद उन्हें छोड़ने जाना सियासी तौर पर अहम संकेत माना जा रहा है।

Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, 8 मार्च को JDU जॉइन कर सकते हैं बेटे निशांत

Published

on

Nitish Kumar Rajya Sabha nomination, Bihar politics news, Nishant Kumar JDU joining

Patna: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin, केंद्रीय मंत्री Ram Nath Thakur, Upendra Kushwaha और Shivesh Kumar ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद जेडीयू ने बिहार सरकार में गृह विभाग पर अपना दावा ठोक दिया है। फिलहाल यह विभाग भाजपा के पास है और सम्राट चौधरी राज्य के गृहमंत्री हैं। राजनीतिक हलकों में इसे सत्ता संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसी बीच जेडीयू सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता ले सकते हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद संगठन में उनकी भूमिका को लेकर फैसला किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहले उनकी जॉइनिंग गुरुवार को ही प्रस्तावित थी और इसके लिए जेडीयू कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए भोज की भी तैयारी की गई थी, लेकिन राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम के कारण इसे टाल दिया गया।

अमित शाह बोले- नीतीश का कार्यकाल इतिहास में स्वर्णिम पन्ना

नामांकन के बाद अमित शाह ने नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज से बाहर निकालकर विकास की राह पर आगे बढ़ाया। शाह ने यह भी कहा कि इतने लंबे राजनीतिक जीवन में उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

नई सरकार को पूरा समर्थन देंगे: नीतीश

Advertisement

नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी इच्छा के तहत वे इस बार राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

तेजस्वी का आरोप- बीजेपी ने महाराष्ट्र मॉडल लागू किया

नीतीश कुमार के इस फैसले पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी नेता Tejashwi Yadav ने कहा कि बिहार में भाजपा ने महाराष्ट्र मॉडल लागू किया है और नीतीश कुमार को इतना दबाव में रखा गया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म करने की रणनीति पर काम करती है।

कार्यकर्ताओं में नाराजगी, CM आवास के बाहर हंगामा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुट गए और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार छोड़कर दिल्ली नहीं जाएं। कई कार्यकर्ता भावुक होकर रोते नजर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा कोटे के मंत्री Surendra Mehta, जेडीयू एमएलसी Sanjay Gandhi और जेडीयू विधायक Prem Mukhiya को मुख्यमंत्री आवास जाने से रोक दिया। जेडीयू कार्यालय में भी कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending