ख़बर देश
JEE Main 2023 Registration: जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें Apply

JEE Main 2023 Session 2 Registration Start: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र हेतु नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। NTA ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में हुई देरी की वजह से अप्रैल सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा कर 12 मार्च कर दी है। बता दें कि जेईई मेन 2023 सत्र 2 के लिए 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च 2023 के तीसरे हफ्ते में जारी की जाएगी और जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2023 मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी होंगे।
JEE Main 2023 Session 2 के लिए ऐसे करें आवेदन
1.JEE MAIN की आधिकारिक वेबसाइट-jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2.JEE MAIN 2023 सत्र 2 पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
3.रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
4.पंजीकरण के बाद, लॉग इन क्रेडेंशियल पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।
5.आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
6.अब, मांगा गया व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
7.आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
8.ऑनलाइन मोड में जेईई मेन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
9. सत्र 2 के लिए जेईई मेन आवेदन पत्र 2023 सम्मिट करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट करें।
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
1.फोटो ग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज।
2.फोटो पहचान प्रमाण जैसे आधार, बैंक पासबुक, राशन कार्ड आदि।
3,श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से संबंधित हैं)।
ख़बर देश
Monsoon 2026: देश में मानसून 25-27 मई के बीच केरल पहुंचने के आसार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Monsoon 2026: देश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार यह 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंच सकता है।
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, मानसून को मिल रही रफ्तार
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक मौसम प्रणाली सक्रिय हुई है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसी सिस्टम की वजह से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं।
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका है।
हिमाचल में तूफान से नुकसान
Himachal Pradesh के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की खबरें भी सामने आई हैं।
राजस्थान और MP में हीटवेव जारी
एक तरफ कई राज्यों में बारिश हो रही है, वहीं पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर जारी है। सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46.5°C, फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। मध्यप्रदेश के रतलाम में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया।
दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना
केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा असल, मेघालय और मणिपुर में भी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
ओडिशा में 6 दिन तक बारिश का अनुमान
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर ओडिशा में भी दिखाई देगा। राज्य के कई हिस्सों में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना है। 20 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो दिन का मौसम अपडेट
13 मई
- पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक
- हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व ओलावृष्टि
- पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं की संभावना
- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का अलर्ट
14 मई
- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी
ख़बर देश
NEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA का बड़ा फैसला, NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
CBI करेगी पूरे मामले की जांच
भारत सरकार ने NEET पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। NTA ने कहा कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और निष्कर्षों के आधार पर यह तय किया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना संभव नहीं था। एजेंसी जांच में CBI को सभी रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।
8 मई से चल रही थी जांच
NTA के मुताबिक, 8 मई 2026 को ही मामले से जुड़ी जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई थी। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर 3 मई को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया। एजेंसी का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
राजस्थान से सामने आया था पेपर लीक का मामला
पेपर लीक की आशंका सबसे पहले राजस्थान से सामने आई थी। जांच में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ ‘गेस पेपर’ मिला, जिसके सवाल असली परीक्षा से मैच कर रहे थे। 10 मई को राजस्थान SOG ने देहरादून, सीकर और झुंझुनूं में कार्रवाई करते हुए 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इनमें एक कोचिंग संस्थान से जुड़े करियर काउंसलर का नाम भी शामिल है।
720 में से 600 नंबर के सवाल मैच होने का दावा
जांच एजेंसियों के मुताबिक, परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर में छात्रों तक ऐसे सवाल पहुंच गए थे, जो असली पेपर से मेल खा रहे थे। बताया जा रहा है कि केरल के एक मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे छात्र ने 1 मई को यह गेस पेपर अपने दोस्त को भेजा था। बाद में यह पेपर कई छात्रों तक पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि 720 में से करीब 600 नंबर के सवाल असली पेपर से कॉमन पाए गए।
छात्रों में बढ़ी चिंता
परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजर NTA द्वारा घोषित की जाने वाली नई परीक्षा तारीखों पर टिकी है।
ख़बर देश
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने फिर की अपील, ‘पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें, सोने और खाने के तेल की खरीद टालें’

PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाने और मौजूदा आर्थिक संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि जहां संभव हो वहां पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें।
‘कोरोना की तरह इस संकट से भी देश निकलेगा’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना महामारी का सामना किया था, उसी तरह मौजूदा चुनौती से भी भारत बाहर निकल जाएगा। उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी भारत पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। मोदी ने कहा कि हर प्रवासी भारतीय कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लेकर आए।
सोने की खरीद टालने की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात पर देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “जब तक हालात सामान्य न हों, सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है।”
खाने के तेल की खपत कम करने की सलाह
मोदी ने खाद्य तेल के आयात पर बढ़ते खर्च को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने से देश की विदेशी मुद्रा बचेगी और लोगों की सेहत को भी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि लोग तेल की खपत नियंत्रित करें, तो इससे देश और परिवार दोनों को लाभ मिलेगा।
आत्मनिर्भरता और बचत पर जोर
प्रधानमंत्री का फोकस ईंधन बचत, आयात कम करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर रहा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।
ख़बर देश
Tamil Nadu: अभिनेता से नेता बने विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 59 साल बाद गैर-द्रविड़ दल की सरकार

Tamil Nadu CM: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
शपथ के दौरान राज्यपाल ने टोका
शपथ लेते समय विजय निर्धारित शपथ-पत्र से हटकर कुछ अतिरिक्त बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो आधिकारिक रूप से लिखा गया है। यह पल समारोह का सबसे चर्चित क्षण बन गया।
विजय के साथ 9 मंत्रियों ने ली शपथ
मुख्यमंत्री विजय के साथ TVK के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के किसी विधायक को जगह नहीं दी गई है।
121 विधायकों के समर्थन से बनी सरकार
शनिवार को विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के कुल 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 121 विधायकों का आंकड़ा पहुंच गया, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी।
59 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री
तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस नेता एम भक्तवत्सलम राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। विजय की ताजपोशी को तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
ख़बर देश
Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, BJP मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने संभावित आतंकी खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। अलर्ट के बाद भाजपा मुख्यालय और आसपास स्थित सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को लावारिस वस्तुओं, संदिग्ध वाहनों और असामान्य गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
DDU मार्ग स्थित दफ्तर निशाने पर होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को शक है कि दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग स्थित कार्यालयों को आत्मघाती हमला, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और एहतियाती कदम बढ़ा दिए हैं।
CCTV निगरानी और चेकिंग बढ़ाई गई
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के साथ बैरिकेडिंग और वाहनों की रैंडम चेकिंग भी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। बम निरोधक दस्तों, स्निफर डॉग यूनिट्स और क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पहले भी हो चुका है बड़ा हमला
दिल्ली में इससे पहले लाल किले के पास 10 नवंबर को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। शाम करीब 6:52 बजे चलती कार में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जांच में इस धमाके के तार एक बड़े टेरर मॉड्यूल से जुड़े पाए गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बाद में हरियाणा से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा किया था। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की योजना 6 दिसंबर को दिल्ली समेत कई शहरों में सीरियल ब्लास्ट करने की थी।
ख़बर छत्तीसगढ़7 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ के पदनाम बदले, ‘नर्सिंग सिस्टर’ अब कहलाएंगी ‘सीनियर नर्सिंग ऑफिसर’
ख़बर देश7 hours agoNEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA का बड़ा फैसला, NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
ख़बर उत्तरप्रदेश7 hours agoUP News: ‘साइको किलर’ पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में ट्रेन और अस्पताल में की थीं 3 हत्याएं
ख़बर देश6 hours agoMonsoon 2026: देश में मानसून 25-27 मई के बीच केरल पहुंचने के आसार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
ख़बर छत्तीसगढ़4 hours agoChhattisgarh: दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सरकार देगी 5-5 लाख की सहायता












