Connect with us

ख़बर देश

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव समेत 6 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्म श्री

Published

on

Padma Awards 2023: Padma Vibhushan on 6, Padma Bhushan on 9 and Padma Shri on 91

Padma Awards 2023: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ओआरएस के जनक और मशहूर बाल चिकित्सक डॉ. दिलीप महालनोबिस को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन, एस एम कृष्णा, श्रीनिवस वर्धान और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इस बार 6 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। पद्म भूषण सम्मान 9 और पद्मश्री पुरस्कार 91 लोगों को दिया गया है।

पद्म भूषण के लिए 9 लोगों का सम्मान

कुमार मंगलम बिड़ला, वाणी जयराम, दीपक धर, एस एल भयरप्पा, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्यकर्ता) और कमलेश डी पटेल का पद्म भूषण से सम्मानित किया।

https://twitter.com/ANI/status/1618280372852379648?s=20&t=F8p5qtwtD0knP42Qxh5Q3Q

 

Advertisement

ख़बर देश

Monsoon ने पकड़ी रफ्तार: 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंचा, अगले हफ्ते MP-छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में दस्तक की संभावना

Published

on

मानसून 2026, Monsoon Update, IMD Weather Forecast, मानसून की एंट्री, मुंबई मानसून, MP Weather, Chhattisgarh Weather, Rain Alert, Heavy Rainfall, India Weather News

Monsoon 2026: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार शुरुआती देरी के बाद रफ्तार पकड़ ली है। महज पांच दिनों में मानसून देश के 13 राज्यों तक पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को मानसून ने तेलंगाना में भी प्रवेश कर लिया। फिलहाल मानसून मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर है और अगले 48 घंटे में शहर में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्सों तक पहुंच जाएगा।

कई राज्यों में गर्मी से राहत

मानसूनी हवाओं और प्री-मानसून गतिविधियों के कारण देश के कई मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को आई तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। वहीं मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

Advertisement

केरल और कर्नाटक में लगातार बारिश

केरल और कर्नाटक में पिछले चार दिनों से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को बेंगलुरु और बेलगावी में हुई तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कुछ स्थानों पर वाहन पानी में बहते हुए भी दिखाई दिए। दक्षिण भारत के कई जिलों में प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव

मानसून की प्रगति के बावजूद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी का असर बना हुआ है। कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

10 जून का मौसम पूर्वानुमान

Advertisement
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना।
  • पूर्वोत्तर राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान।
  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना।
  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

11 जून का मौसम पूर्वानुमान

  • दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
  • इन क्षेत्रों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
  • केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना।

अगले सप्ताह MP-छत्तीसगढ़ पर नजर

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह मानसून की औपचारिक एंट्री हो सकती है। हालांकि मानसून की आगे की गति बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मौसम सिस्टम पर निर्भर करेगी।

Continue Reading

ख़बर देश

Monsoon Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों तक पहुंचा, MP-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश

Published

on

मानसून 2026, Monsoon Update, IMD Weather Forecast, भारत में मानसून, प्री मानसून बारिश, दिल्ली मौसम, राजस्थान बारिश, मध्य प्रदेश मौसम, Weather News, Monsoon News

New Delhi: दक्षिण-पश्चिम मानसून देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रविवार तक मानसून 12 राज्यों में पहुंच चुका है। इसने केरल, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को पूरी तरह कवर कर लिया है। वहीं कई अन्य राज्यों में भी मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है।

इधर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर तेज आंधी के चलते एक ऑटो पलट गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली में रविवार को हुई आंधी और बारिश का असर एयर ट्रैफिक पर भी पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद तीनों विमानों को परिचालन से बाहर कर दिया गया है।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले सप्ताह हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने की भी आशंका है।

Advertisement

9 जून का मौसम पूर्वानुमान

  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना।
  • ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान।
  • पूर्वी राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

10 जून का मौसम पूर्वानुमान

  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश जारी रह सकती है।
  • बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून और आगे बढ़ेगा तथा देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में इसकी सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

Continue Reading

ख़बर देश

ओडिशा में इंजीनियर के घर छापा, बैंक लॉकर से ₹2 करोड़ कैश मिला, 5 इमारतें और 14 प्लॉट भी मिले

Published

on

ओडिशा विजिलेंस, बैकुंठ नाथ बेहेरा, Engineer Raid Odisha, Vigilance Raid, Disproportionate Assets Case, Odisha News, Cash Recovery, Government Engineer, Corruption Case, Odisha Vigilance Department

Odisha Vigilance Raid: ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कंधमाल जिले के बालीगुडा में पदस्थ असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) बैकुंठ नाथ बेहेरा के कई ठिकानों पर शनिवार को एक साथ छापेमारी की गई। जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति और भारी मात्रा में नकदी का खुलासा हुआ है।

बैंक लॉकर से मिला ₹2 करोड़ से ज्यादा कैश

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, बैकुंठ नाथ बेहेरा और उनकी पत्नी के नाम पर चार बैंक लॉकर मिले हैं। इनमें से दो लॉकरों से ही ₹2 करोड़ से अधिक नकदी बरामद की गई है। नोटों की गिनती अभी भी जारी है। इसके अलावा जांच में 341 ग्राम सोने के आभूषण, 45 लाख रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि, पांच बहुमंजिला आलीशान इमारतें और 14 कीमती जमीन के प्लॉट भी सामने आए हैं।

कई शहरों में एक साथ छापेमारी

विजिलेंस विभाग ने भुवनेश्वर, बारीपदा, जाजपुर के धर्मशाला और कंधमाल जिले के बालीगुडा स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। इस अभियान में दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), पांच डीएसपी, छह इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों की टीम शामिल रही। भुवनेश्वर स्थित विशेष विजिलेंस अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

Advertisement

6 हजार रुपये वेतन से शुरू की थी नौकरी

विजिलेंस रिकॉर्ड के अनुसार बैकुंठ नाथ बेहेरा ने वर्ष 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका मासिक वेतन मात्र ₹6,000 था। बाद में उन्होंने नबरंगपुर और उडाला में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में उन्हें असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद 2026 में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाकर बालीगुडा में पदस्थ किया गया।

संपत्तियों का मूल्यांकन जारी

विजिलेंस विभाग की तकनीकी टीम इमारतों, जमीनों और अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। साथ ही निवेश, बैंक खातों और आय के स्रोतों की भी विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बेहेरा के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से ₹29 बढ़े, 3 महीने में ₹89 महंगा हुआ

Published

on

LPG Price Hike, Domestic LPG Cylinder, Gas Cylinder Price Today, LPG Cylinder News, LPG Rate Increase, Petrol Diesel Price Hike, CNG Price Hike, Domestic Gas Cylinder, LPG News India, Gas Cylinder Cost

LPG Price Hike: घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों का दावा है कि उन्हें अभी भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था। कंपनियों का कहना है कि हालिया मूल्य वृद्धि से केवल आंशिक राहत मिलेगी, पूरी भरपाई नहीं।

पिछले डेढ़ साल में कई बार बढ़े गैस के दाम

सरकार ने इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की थी। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹31 तक का इजाफा किया गया था। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत ₹821.50 हो गई।

पेट्रोल, डीजल और CNG भी हुए महंगे

LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जबकि CNG की कीमत में करीब ₹6 प्रति किलो का इजाफा हुआ है। कंपनियों के मुताबिक उन्हें अभी भी पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

Advertisement

कंपनियों का दावा- लागत से कम कीमत पर बिक्री

सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उपभोक्ताओं पर पूरा बोझ नहीं डाला गया है। कंपनियां अभी भी कई उत्पाद लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं और नुकसान का एक हिस्सा खुद वहन कर रही हैं। सरकार का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का असर सीधे बाजार कीमतों में नहीं जोड़ा गया है।

Continue Reading

ख़बर देश

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: आंध्र, महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में पहुंचा, 10 दिन में बिहार-झारखंड तक पहुंचने के आसार

Published

on

मानसून 2026, Monsoon Update, IMD Weather Forecast, मानसून भारत, महाराष्ट्र मानसून, आंध्र प्रदेश मानसून, छत्तीसगढ़ मौसम, मध्य प्रदेश मौसम, बिहार बारिश, Weather News India

Monsoon Update: भारत में तीन दिन की देरी से दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को मानसून ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में प्रवेश कर लिया। इससे पहले शुक्रवार को यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा पहुंचा था। मानसून ने 4 जून को केरल में एंट्री की थी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। वहीं अगले 10 दिनों में इसके बिहार, झारखंड और ओडिशा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी

मौसम विशेषज्ञ जी.पी. शर्मा के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी रह सकती है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में किसी मजबूत मौसम प्रणाली का सक्रिय नहीं होना है, जो मानसून को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करती है।

राजस्थान में ओले, बिहार में बिजली गिरने से 2 मौत

Advertisement

देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। राजस्थान के बीकानेर में शनिवार को ओलावृष्टि हुई। श्रीडूंगरगढ़ में वेयरहाउस का टीनशेड उड़ गया, जबकि कोटपूतली-बहरोड़ में तेज आंधी से टेंट क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

6 जून

  • केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
  • ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश।
  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अलर्ट।

7 जून

  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान।
  • राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की संभावना।
  • बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम खराब रह सकता है।
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending