Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

Mp Nagriya Nikay Chunav 2022: प्रदेश के 48 जिलों में होगा प्रथम चरण का मतदान, 11 नगर निगमों में भी डाले जाएंगे वोट

Published

on

Loksabha Election 2024: In the sixth phase, voting will be held on 58 seats of 7 states and 1 union territory tomorrow

Mp Nagriya Nikay Chunav 2022: मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 48 जिलों में मतदान होगा। इसमें 16 नगर निगमों में से 11 नगर निगमों, 36 नगर पालिका परिषद, 86 नगर परिषदों समेत कुल 133 नगरीय निकायों में बुधवार 6 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके 48 घंटे पहले सोमवार शाम को चुनाव प्रचार बंद हो गया। अब प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर ही संपर्क कर रहे हैं। चुनाव परिणाम 17 जुलाई को आएंगे।

भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना और खंडवा नगर निगम में मतदान होगा। जबकि परिणाम 17 जुलाई को आएंगे। बता दें कि महापौर का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से होगा। वहीं, नगर परिषद और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे।

प्रदेश में कुल 1 करोड़ 53 लाख 23 हजार 738 मतदाता है। इसमें 78 लाख 68 हजार 406 पुरुष मतदाता और 74 लाख 54 हजार 236 महिला मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। वहीं, अन्य मतदाता 1096 हैं। कुल 19 हजार 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 55 हजार ईवीएम उपलब्ध हैं। इसमें से 30 हजार 761 ईवीएम का उपयोग किया जाएगा।

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 13 जुलाई को 38 जिलों में चुनाव होगा। पांच नगर निगम, 40 नगर पालिका परिषद, 169 नगर परिषद समेत कुल 214 नगरीय निकाय में मतदान होगा। छह हजार 829 मतदान केंद्र बनेंगे। दूसरे चरण में पांच नगर निगम- कटनी, रतलाम, देवास, रीवा, मुरैना में मतदान होगा। दूसरे चरण के परिणाम 18 जुलाई को आएंगे।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 7 दिन में ₹1.38 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स जब्त, कई अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Published

on

मध्य प्रदेश पुलिस, ड्रग्स कार्रवाई, नशा तस्करी, एमपी क्राइम न्यूज, NDPS एक्ट, गांजा जब्ती, स्मैक, एमडी ड्रग्स, पुलिस एक्शन

Bhopal: मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाते हुए बीते 7 दिनों में 1 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक की ड्रग्स, वाहन, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है। इस दौरान कई अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रीवा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 749 शीशी कोडीन कफ सिरप और एक कार सहित करीब 8.5 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की। वहीं बिछिया थाना पुलिस ने 28.93 किलो गांजा, कार, मोबाइल और नकदी समेत लगभग 34.23 लाख रुपए का माल जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

राजगढ़ के जीरापुर में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत 298 ग्राम स्मैक और 5.496 किलो केमिकल पाउडर जब्त कर करीब 35 लाख रुपए की कार्रवाई की गई।

नीमच में पुलिस ने 150 ग्राम एमडी ड्रग्स और 6 किलो डोडाचुरा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं रतनगढ़ और सरवानिया महाराज क्षेत्र में 153.5 किलो डोडाचुरा (करीब 23 लाख रुपए) जब्त कर 4 लोगों को पकड़ा गया।

बालाघाट में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 23.14 किलो गांजा, वाहन और मोबाइल समेत करीब 12.3 लाख रुपए की संपत्ति बरामद हुई।

Advertisement

मंदसौर में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 12.75 लाख रुपए की मादक सामग्री जब्त की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में डोडाचुरा और एमडी शामिल है।

शिवपुरी में 20.45 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर 4 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

शहडोल में 4 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी पकड़े गए, जबकि बैतूल में ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

उज्जैन में भी पुलिस ने एमडी ड्रग्स और गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की झड़ी, 4 दिन में 14 नेताओं को मंत्री दर्जा, महेंद्र सिंह यादव बने अपेक्स बैंक प्रशासक

Published

on

मध्य प्रदेश राजनीतिक नियुक्ति, महेंद्र सिंह यादव, अपेक्स बैंक प्रशासक, MP बीजेपी नेता, ग्वालियर राजनीति, मंत्री दर्जा, निगम मंडल नियुक्ति, एमपी न्यूज

Bhopal: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से राजनीतिक नियुक्तियों का दौर तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में ग्वालियर के भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में राज्य सरकार ने 14 नेताओं को मंत्री दर्जा देते हुए विभिन्न निगम, मंडलों और आयोगों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

23 अप्रैल को हुई नियुक्तियां

राम लाल रौतेल- अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग
मंगल सिंह धुर्वे, भगत नेताम- सदस्य, अनुसूचित जनजाति आयोग
कैलाश जाटव- अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग
रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार- सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग

24 अप्रैल को हुई नियुक्तियां

केशव सिंह बघेल- अध्यक्ष, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
अशोक जादौन- अध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण
उदयवीर सिंह गुर्जर- उपाध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण

Advertisement

25 अप्रैल को जारी आदेश

केपी यादव- अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
संजीव कांकर- उपाध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
संजय नगायच – अध्यक्ष, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन
केशव सिंह भदौरिया – अध्यक्ष, महाराणा प्रताप बोर्ड

राज्य में लगातार हो रही इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक संस्थाओं में नई जिम्मेदारियां देकर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश भी साफ नजर आ रही है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: बारात से लौट रहे युवकों की कार को टैंकर ने रौंदा, 6 दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Published

on

Barwani accident, road accident India, tanker crash, wedding car accident

Barwani accident: बड़वानी जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा जुलवानिया टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टैंकर ने बारातियों से भरी कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में एक वाहन का डीजल खत्म हो गया, जिसके लिए ये दूसरी कार से जुलवानिया की ओर गए थे। वापसी के दौरान खरगोन की तरफ से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार के अंदर फंसे रहे युवक

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सभी युवक कार के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। शुरुआत में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाद में 3 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एम्बुलेंस खराब, जिला अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

Advertisement

घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे करीब 20 मिनट की देरी हुई। हालात बिगड़ने पर परिजन ही घायलों को निजी साधनों से अस्पताल लेकर पहुंचे। विशेषज्ञों के मुताबिक हादसे के बाद का ‘गोल्डन ऑवर’ बेहद अहम होता है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: भोपाल से चंदेरी-ओरछा अब हेलीकॉप्टर से, ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ का विस्तार, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Published

on

mp heli tourism service, bhopal chanderi helicopter, orchha heli service, mp tourism news, mohan yadav news, helicopter service mp, chanderi travel, orchha tourism, heli service booking mp

Bhopal: मध्यप्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम भोपाल स्टेट हैंगर में आयोजित हुआ, जहां यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर सेवा की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी और पर्यटन को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

कितना है किराया?

  • चंदेरी: ₹5500
  • ओरछा: ₹6500

इसके अलावा 14,500 रुपए के पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

सप्ताह में 5 दिन उड़ान

यह सेवा बुधवार से रविवार तक संचालित होगी। 6-सीटर आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं।

ऐसे करें बुकिंग

Advertisement

यात्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुकिंग कर सकते हैं:

  • FlyOla
  • IRCTC

पहले से चल रहे सेक्टर

यह सेवा पहले इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर और जबलपुर-कान्हा-बांधवगढ़ जैसे रूट्स पर चल रही है। अब तक 2600 से ज्यादा यात्री इसका लाभ ले चुके हैं।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 बदमाश 15 करोड़ का सोना-नकदी लूटकर फरार

Published

on

सिंगरौली बैंक डकैती, बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूट, मध्यप्रदेश क्राइम न्यूज, सोना लूट मामला, बैंक रॉबरी MP, सिंगरौली न्यूज, पुलिस जांच, डकैती अपडेट

Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बैढ़न शाखा में 5 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। करीब 1 बजे हुई इस डकैती में बदमाश फायरिंग करते हुए बैंक में घुसे और करीब 9-10 किलो सोना व लगभग 20 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सोने की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह सोना ग्राहकों का था, जिसे बैंक ने गिरवी रखकर लोन दिया था। सारा सोना एक ही लॉकर में रखा गया था, जिसे बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपी अपने साथ पिट्ठू बैग और बड़ा कपड़े का थैला लाए थे, जिसमें सारा माल भरकर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में मौजूद थे, तभी दो बदमाश हथियार लेकर अंदर घुसे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कुछ ही देर में तीन और साथी अंदर आए और पूरे बैंक पर कब्जा कर लिया। बदमाशों ने ग्राहकों और स्टाफ पर बंदूक तान दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

CM के निर्देश पर अफसर मौके पर

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर डीजीपी कैलाश मकवाना देर रात सिंगरौली पहुंचे। इससे पहले रीवा रेंज के आईजी साकेत प्रसाद पांडे भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुके थे।

Advertisement

मैनेजर पर हमला, 15 मिनट तक आतंक

एसपी मनीष खत्री के मुताबिक, बदमाशों ने बैंक मैनेजर से कैश की चाबियां मांगीं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और बंदूक की बट से सिर पर हमला किया गया। करीब 15 मिनट तक बदमाशों ने बैंक में उत्पात मचाया।

जिले की घेराबंदी, CCTV खंगाले जा रहे

वारदात के बाद पुलिस ने पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी है। शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स सील कर दिए गए हैं और बैंक व आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी के अनुसार, करीब 14.50 लाख रुपए पिछले दिन के रखे थे, जबकि बाकी रकम उसी दिन का कलेक्शन था। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी लॉकर में रखा था, जिसे बदमाश लूटकर ले गए।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश पुलिस, ड्रग्स कार्रवाई, नशा तस्करी, एमपी क्राइम न्यूज, NDPS एक्ट, गांजा जब्ती, स्मैक, एमडी ड्रग्स, पुलिस एक्शन
ख़बर मध्यप्रदेश21 hours ago

MP News: मध्य प्रदेश में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 7 दिन में ₹1.38 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स जब्त, कई अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश राजनीतिक नियुक्ति, महेंद्र सिंह यादव, अपेक्स बैंक प्रशासक, MP बीजेपी नेता, ग्वालियर राजनीति, मंत्री दर्जा, निगम मंडल नियुक्ति, एमपी न्यूज
ख़बर मध्यप्रदेश1 day ago

MP News: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की झड़ी, 4 दिन में 14 नेताओं को मंत्री दर्जा, महेंद्र सिंह यादव बने अपेक्स बैंक प्रशासक

दिल्ली एयरपोर्ट, स्विस एयरलाइंस, फ्लाइट LX147, इंजन फेल, एयरबस A330, ज्यूरिख फ्लाइट, विमान हादसा, इमरजेंसी लैंडिंग, एविएशन न्यूज
ख़बर देश1 day ago

Delhi: टेकऑफ से पहले बड़ा हादसा टला, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल

बस्तर विकास, अबूझमाड़, छत्तीसगढ़, ईरपानार गांव, बिजली पहुंची, ग्रामीण विकास, सुशासन एक्सप्रेस, नारायणपुर, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल मुक्त बस्तर
ख़बर छत्तीसगढ़2 days ago

Chhattisgarh: बस्तर में बदला विकास का चेहरा, अबूझमाड़ में तेजी से निर्माण, गांव-गांव पहुंची बिजली और सुशासन

तेलंगाना माओवादी सरेंडर, Maoist surrender Telangana, PLGA news, naxal news India, B Shivdhar Reddy, Maoist weapons surrender, security forces India
ख़बर देश2 days ago

Maoist surrender: तेलंगाना में 47 माओवादियों का सरेंडर, AK-47 समेत भारी हथियार सौंपे

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending