Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

MP NEWS: टीकमगढ़ में 10 हजार से अधिक परिवारों को मिले प्लॉट, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब का होगा पक्का मकान

Published

on

families got plots in Tikamgarh

MP Tikamgarh News:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश के टीकमगढ़ से मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना की शुरूआत की। इस योजना के तहत 10500 परिवारों को 129.37 करोड़ रुपए लागत के आवासीय प्लॉटों का वितरण किया गया। सीएम ने कहा कि इन प्लॉट्स पर मकान निर्माण करवाने का महाअभियान भी जल्द प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में पंचायतों में शिविर लगा कर योजनाओं का लाभ प्रदान करने का काम किया। टीकमगढ़ जिले में 1 लाख 52 हजार आवेदन मिले, जिसमें से 1 लाख 44 हजार आवेदन स्वीकृत हुए हैं। घर बनाने के लिए जितनी जमीन चाहिए उतनी जमीन हम हितग्राहियों को प्रदान करेंगे। जहां शासकीय जमीन होगी वहां शासकीय जमीन देंगे और जहां नहीं होगी वहां खरीदकर प्लॉट देंगे।

हर गरीब का होगा पक्का मकान : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब आवासीय जमीन के बिना नहीं रहेगा। हम मुख्यमंत्री भू आवासीय अधिकार योजना बनाएंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब भाई-बहनों को निःशुल्क प्लॉट देंगे। टीकमगढ़ से मैं प्लॉट वितरण प्रारंभ कर रहा हूं। इन प्लॉट पर वह अपना घर बना सकेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत हर गरीब का पक्का मकान बनेगा, कोई घास-फूस की झोपड़ी में नहीं रहेगा। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के साथ मैदान में बैठ कर चर्चा की और उनके घरों से लाए गए भोजन को उनके साथ बैठ कर ग्रहण किया।

टीकमगढ़ जिले के दो गांवों के नाम बदले

जिले के दो गांवों के नाम भी बदले गए हैं। नए नाम और नाम बदलाव के संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अब शिवपुरी गांव का नाम बदलकर कुंडेश्वर धाम और अचर्रा गांव का नाम बदलकर आचार्य धाम किया गया है। सीएम ने कहा कि कुंडेश्वर धाम शिवपुरी था। शिवपुरी गांव का नाम बदलकर कुंडेश्वर धाम किया गया है। इसके साथ ही अचर्रा गांव का नाम आचार्य धाम किया जाता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: रक्षाबंधन से पहले शुरू हो सकती है ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, बहनों को बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी

Published

on

MP Sugam Parivahan Seva, Mohan Yadav bus service, Madhya Pradesh transport news, Rakshabandhan bus service MP, state transport Madhya Pradesh, MP government transport scheme, tribal area transport MP, public transport Madhya Pradesh, Mohan Yadav latest news, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Bhopal: मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले राज्य परिवहन व्यवस्था को नई शुरुआत मिल सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के तहत बस संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि रक्षाबंधन तक बहनों को राज्य परिवहन की बसों में सफर की सुविधा मिल सके।

मंगलवार को विधानसभा में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से इस योजना को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों के घर राज्य परिवहन की बसों से यात्रा कर सकेंगी।

आदिवासी और दूरस्थ इलाकों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के कई आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी लोगों को आवागमन के लिए लोडिंग वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। सुगम परिवहन सेवा शुरू होने के बाद इन इलाकों में लोगों को सुरक्षित, सुलभ और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल शहरों तक परिवहन सीमित रखना नहीं, बल्कि गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों को भी मजबूत सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ना है।

राज्य परिवहन की भूमिका होगी अहम

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य परिवहन आम नागरिकों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार जहां एक ओर बेहतर और आधुनिक सड़कों का निर्माण कर रही है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को भी मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है।

दूसरे राज्यों से भी जोड़ा जाएगा नेटवर्क

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार की योजना प्रदेश के भीतर मजबूत बस नेटवर्क तैयार करने के साथ अन्य राज्यों से बेहतर संपर्क स्थापित करने की भी है। इससे लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में भी अधिक सुविधा मिलेगी।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

ट्विशा शर्मा डेथ केस: समर्थ और पूर्व जज गिरिबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 16 जून तक जेल भेजे गए

Published

on

Twisha Sharma death case, Giribala Singh judicial custody, Samarth jail, Bhopal actress death case, CBI investigation Twisha Sharma, Giribala Singh arrest, Twisha Sharma latest news, Bhopal crime news, CBI court case, ट्विशा शर्मा केस

Bhopal: भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी पति समर्थ और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट ने दोनों को 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने के आदेश दिए हैं। दोनों आरोपियों को जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा।

मंगलवार (2 जून) को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान सीबीआई ने पुलिस रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत का आदेश जारी कर दिया।

कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस

सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट में उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी। इस पर अनुराग श्रीवास्तव ने जवाब देते हुए कहा कि जबलपुर कोर्ट परिसर में CCTV कैमरे लगे हैं और यदि ऐसा हुआ है तो फुटेज निकलवाकर जांच करा ली जाए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि समर्थ को यह बताना चाहिए कि वह कोर्ट परिसर में कहां छिपे हुए थे।

CBI कर रही बयानों और सबूतों का मिलान

Advertisement

जांच के दौरान समर्थ और गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है। दोनों का कहना है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य थे। सीबीआई दोनों के बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान कर रही है। सोमवार को पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी कराया गया, जबकि जब्त किए गए सबूतों की जांच जारी है।

लिगेचर बेल्ट को लेकर जांच में बड़ा सवाल

जांच में एक गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। जिस लिगेचर बेल्ट के सहारे ट्विशा कथित तौर पर फंदे पर लटकी मिली थीं, उसे नियमानुसार तुरंत सुरक्षित नहीं किया गया। जांच में सामने आया कि घटनास्थल से बरामद बेल्ट को फोरेंसिक प्रक्रिया के तहत तत्काल जमा कराने के बजाय जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा कथित तौर पर करीब दो दिन तक अपनी कार में रखे रहे। बाद में इसे फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अब इस मामले में सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है। मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी तलब किए जाने की संभावना है।

नौकरी और आर्थिक तनाव के एंगल की भी जांच

Advertisement

जांच एजेंसियां ट्विशा शर्मा की आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों की भी जांच कर रही हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि जिस कंपनी में ट्विशा काम कर रही थीं, वहां से उन्हें पिछले छह-सात महीनों से नियमित वेतन नहीं मिला था। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या आर्थिक तनाव या निजी परिस्थितियों का उनकी मानसिक स्थिति पर कोई असर पड़ा था।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: MP में आज से तबादलों का दौर शुरू,15 जून तक होंगे ट्रांसफर, विभाग जारी करेंगे आदेश

Published

on

MP transfer policy 2026, Madhya Pradesh transfers, government employee transfer MP, Mohan Yadav cabinet, MP GAD transfer policy, police transfer MP, teacher transfer MP, MP government employees news, transfer order MP

Bhopal: मध्य प्रदेश में आज (1 जून) से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार की नई तबादला नीति के तहत 15 जून तक सभी विभाग स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर सकेंगे। इसके लिए विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सोमवार से स्थानांतरण आदेश जारी होने शुरू हो जाएंगे।

प्रदेश में तबादलों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 5 जून तक आरक्षक से लेकर सब-इंस्पेक्टर (SI) स्तर तक तबादले करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिलों में एसपी और पुलिस कमिश्नरों ने फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों ने जिलों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की पूरी जानकारी मांगी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने संविदा पर पदस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों को 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।

20 मई को मिली थी कैबिनेट की मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 मई को हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 22 मई को वर्ष 2026 की तबादला नीति जारी कर दी। विभागों को नौ दिन के भीतर अपनी तैयारी पूरी कर विभागीय नीति लागू करने के निर्देश दिए गए थे।

Advertisement

कितने कर्मचारियों वाले विभाग में कितने तबादले?

नई नीति के अनुसार विभागों में कर्मचारियों की संख्या के आधार पर तबादलों की सीमा तय की गई है-

  • 200 तक कर्मचारी वाले विभाग: अधिकतम 20% तबादले
  • 200 से 1000 कर्मचारी वाले विभाग: 15% तबादले
  • 1000 से 2000 कर्मचारी वाले विभाग: 10% तबादले
  • 2001 से अधिक कर्मचारी वाले विभाग: 5% तबादले

ये तबादले नीति से बाहर रहेंगे

सरकार ने कुछ मामलों को तबादला नीति से बाहर रखा है। इसमें पति-पत्नी को एक स्थान पर पदस्थ करने वाले तबादले और गंभीर बीमारी से जुड़े पति-पत्नी के मामलों में किए जाने वाले तबादले शामिल हैं। ऐसे मामलों को स्वयं के व्यय वाले तबादलों की सामान्य श्रेणी में नहीं रखा जाएगा।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: MP में 16 जून से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, ‘स्कूल चलें हम’ अभियान भी चलेगा, शिक्षकों की छुट्टी 7 जून तक बढ़ी

Published

on

MP News: The new academic session will begin in MP on June 16, the 'School Chalen Hum' campaign will also run, teachers' leave extended until June 7

Bhopal: मध्यप्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून से होगी। इसी दिन से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान का दूसरा चरण भी शुरू होगा, जो 30 जून तक चलेगा। इस दौरान स्कूलों में प्रवेश अभियान, ड्रॉपआउट बच्चों की वापसी और शाला प्रारंभ उत्सव पर विशेष फोकस रहेगा। वहीं, अत्यधिक गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को राहत देते हुए अवकाश सात दिन बढ़ा दिया है। अब शिक्षकों को 1 जून के बजाय 7 जून से स्कूलों में उपस्थित होना होगा।

जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की मांग के बाद फैसला

प्रदेश में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की ओर से विद्यालय संचालन की समय सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद सरकार ने शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर संशोधित निर्देश जारी किए हैं।

ड्रॉपआउट बच्चों पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर अभियान के तहत स्कूलों में विशेष गतिविधियां आयोजित कराने को कहा है। इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करना, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार करना है।

Advertisement

16 जून से होगा शाला प्रारंभ उत्सव

ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद 16 जून से शासकीय और सांदीपनि विद्यालयों में शाला प्रारंभ उत्सव आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान हर पात्र बच्चे का एडमिशन सुनिश्चित करने के साथ ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उनका पुनः प्रवेश कराया जाएगा। जिला स्तर पर कलेक्टर अभियान और स्कूल संचालन की नियमित समीक्षा करेंगे, ताकि नामांकन और पढ़ाई दोनों पर निगरानी बनी रहे।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

Bhopal: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला, CBI ने रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

Published

on

Twisha Sharma death case, Giribala Singh arrested, CBI investigation Bhopal, actress death case, Bhopal news, Madhya Pradesh High Court, Twisha Sharma murder case, retired judge arrest, AIIMS Bhopal, भोपाल एक्ट्रेस केस

Bhopal: सीबीआई (CBI) ने भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद CBI टीम ने शाम 5:10 बजे उन्हें हिरासत में लिया।

जानकारी के मुताबिक CBI अधिकारी गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गिरिबाला सिंह के घर पहुंचे थे। लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मेनिट (MANIT) परिसर लाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड के जरिए उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। CBI ने मेनिट परिसर में अस्थायी कैंप ऑफिस भी बनाया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हाईकोर्ट ने एक दिन पहले खारिज की थी अग्रिम जमानत

इससे पहले बुधवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने देर रात 17 पन्नों का आदेश जारी करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए राहत देना उचित नहीं है।

12 मई की रात हुई थी ट्विशा की मौत

Advertisement

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई की रात एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। 24 मई को AIIMS भोपाल में दिल्ली AIIMS की टीम की मौजूदगी में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था। बाद में भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

जांच पर सबकी नजर

मामले में लगातार नए घटनाक्रम सामने आने के बाद अब CBI जांच पर सबकी नजर बनी हुई है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल रिपोर्ट इस केस की दिशा तय करने में अहम मानी जा रही है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

MP Sugam Parivahan Seva, Mohan Yadav bus service, Madhya Pradesh transport news, Rakshabandhan bus service MP, state transport Madhya Pradesh, MP government transport scheme, tribal area transport MP, public transport Madhya Pradesh, Mohan Yadav latest news, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
ख़बर मध्यप्रदेश8 hours ago

MP News: रक्षाबंधन से पहले शुरू हो सकती है ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, बहनों को बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी

Twisha Sharma death case, Giribala Singh judicial custody, Samarth jail, Bhopal actress death case, CBI investigation Twisha Sharma, Giribala Singh arrest, Twisha Sharma latest news, Bhopal crime news, CBI court case, ट्विशा शर्मा केस
ख़बर मध्यप्रदेश9 hours ago

ट्विशा शर्मा डेथ केस: समर्थ और पूर्व जज गिरिबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 16 जून तक जेल भेजे गए

Vishnu Deo Sai Garpa visit, Abujhmad development news, Narayanpur CM visit, Garpa Jan Chaupal, Bastar development, Vishnu Deo Sai latest news, Abujhmad road project, Garpa police station, CM SuShasan Tihar, Chhattisgarh tribal development
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Sushasan Tihar 2026: अबूझमाड़ के गारपा पहुंचे CM विष्णुदेव साय, जन चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, PHC-सड़क और थाना समेत कई बड़ी सौगातें

मानसून 2026, केरल मानसून, IMD मौसम अपडेट, बारिश अलर्ट
ख़बर देश1 day ago

Monsoon 2026: केरल में 2-3 दिन में दस्तक दे सकता है मानसून, 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट; इस साल कम बारिश की आशंका

Vishnu Deo Sai, Durg Janpad CEO suspended, Rupesh Kumar Pandey suspension, Sushasan Tihar, Chhattisgarh news, public misbehaviour officer, Durg latest news, CM Vishnu Deo Sai action, zero tolerance policy, दुर्ग जनपद CEO निलंबित
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Raipur: जनता से अशिष्ट व्यवहार पर CM साय का एक्शन, दुर्ग जनपद CEO सस्पेंड, बोले-सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending