ख़बर देश
मोदी कैबिनेट: रबी फसलों के समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी, गेंहू के लिए 2015 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी तय

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी फसल खरीद वर्ष 2022-23 के लिए रबी फसलों के एमएसपी को बढ़ाने का फैसला किया गया। सरकार ने गेहूं सहित सरसों, चना, मसूर और जौ के समर्थन मूल्य में जोरदार बढ़ोतरी की है। गेहूं का समर्थन मूल्य 40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 2015 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है, जो गेहूं की लागत (1008 रुपए प्रति क्विंटल) से लगभग 100 प्रतिशत ज्यादा है।
https://twitter.com/ANI/status/1435533471494008840?s=20
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार सरसों के समर्थन मूल्य में 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है और फसल खरीद वर्ष 2022-23 के लिए अब सरसों का समर्थन मूल्य बढ़कर 5050 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। रबी दलहन की बात करें तो चने और मसूर के समर्थन मूल्य में भी जोरदार बढ़ोतरी हुई है, चने का समर्थन मूल्य 130 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है और अब चने का MSP बढ़कर 5230 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। मसूर का MSP 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 5500 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
सरकार ने जौ के समर्थन मूल्य में भी 35 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है और मूल्य बढ़कर 1635 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है जो उत्पादन लागत से लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा है।
https://khabritaau.com/akshay-kumars-mother-aruna-bhatia-passed-away-was-ill-for-several-days/
ख़बर देश
Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुए दर्शन, 50 मीटर तक मोबाइल बैन

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। चारधाम यात्रा के चौथे दिन शुरू हुए इस शुभ अवसर पर सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार खोले गए और मुख्य पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार, पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा
पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुसार पूजा पूरी होने के बाद मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए।
मंदिर परिसर में मोबाइल बैन
इस बार यात्रा में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। मंदिर परिसर के 50-60 मीटर दायरे में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। फोटोग्राफी के लिए अलग स्थान तय किया गया है। मुख्य मंदिर क्षेत्र में फोटो, वीडियो और रील बनाना पूरी तरह बैन है।
PM मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का दिव्य उत्सव है। उन्होंने बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय यात्रा की कामना की। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और नई सुविधाओं का भी जिक्र किया।
धार्मिक ही नहीं, सांस्कृतिक केंद्र भी
PM मोदी ने कहा कि ये धाम सिर्फ तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और संस्कृति के केंद्र हैं। उन्होंने केदारपुरी के नवनिर्माण में लगे सभी लोगों का आभार जताते हुए विश्वास जताया कि इस बार यात्रा पहले से ज्यादा सुगम और यादगार होगी।
ख़बर देश
Kerala Blast: केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 13 की मौत, कई झुलसे; लगातार विस्फोट से रेस्क्यू में मुश्किल

Kerala Factory Explosion: त्रिशूर जिले में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा खेतों के बीच बने एक शेड में हुआ, जहां पटाखे तैयार किए जा रहे थे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 10 शव बरामद किए गए, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से मिले हैं। हादसे के समय वहां करीब 40 मजदूर मौजूद थे।
घायलों की स्थिति
पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके में 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं और 17 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रहे छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। लेकिन फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहत टीमें मौके पर डटी रहीं।
मेडिकल इमरजेंसी लागू
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और आसपास के अस्पतालों में मास कैजुअल्टी प्रोटोकॉल लागू किया गया है। बर्न यूनिट्स तैयार रखी गईं हैं और चार जिलों से डॉक्टरों की टीमें बुलाई गईं हैं।
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। वहीं, राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए ₹50 लाख जारी किए हैं।
ख़बर देश
तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 18 की मौत, कई मजदूर मलबे में दबे; CM स्टालिन ने जताया दुख

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं करीब 60% तक झुलस गई हैं। कई मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
रेस्क्यू में दिक्कत, धमाके के बाद भी फूटते रहे पटाखे
दमकल और रेस्क्यू टीमें कई घंटों से आग बुझाने और मलबा हटाने में जुटी हैं। धमाके के बाद भी लगातार पटाखे फूटते रहे, जिससे राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं।
कच्चे माल वाले हिस्से में हुआ विस्फोट
शुरुआती जांच में सामने आया है कि विस्फोट फैक्ट्री के उस हिस्से में हुआ, जहां मजदूर कच्चे पटाखा सामग्री के साथ काम कर रहे थे। इससे नुकसान और ज्यादा बढ़ गया।
CM स्टालिन ने जताया दुख
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर लिखा कि मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना है और मंत्रियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को हर संभव सहायता देने को कहा गया है।
ख़बर देश
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, DA-DR में 2% बढ़ोतरी, अब 60% हुआ महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब DA-DR 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। यह फैसला नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस बढ़ोतरी से करीब 50.5 लाख कर्मचारियों और 68.3 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।
सरकार के इस फैसले से सालाना करीब 6,791 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा। इससे पहले अक्टूबर 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी था।
साल में दो बार होता है रिविजन
केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की समीक्षा करती है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होगा।
क्या होता है DA?
महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला कॉस्ट-ऑफ-लिविंग एडजस्टमेंट है। यह बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में तय होता है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों की वास्तविक आय पर असर कम पड़े।
ख़बर देश
Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा आज से शुरू, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन; जानिए 5 बड़े नियम

Char Dham Yatra 2026: उत्तरा खंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा शनिवार से औपचारिक रूप से शुरू हो रही है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश से 10 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे, जो श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम लेकर जाएंगी। ये सभी यात्री 19 अप्रैल को दोनों धामों के कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। इस साल यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 18.25 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 23 लाख तक पहुंचा था।
यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू कर दिए गए हैं। सबसे पहले मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आए 100 श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराया।
चारधाम यात्रा से जुड़े 5 बड़े नियम
गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक- बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर में केवल हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्म के श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा।
केदारनाथ में चढ़ावा प्रतिबंध-केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गंगाजल और फूल चढ़ाने पर रोक रहेगी। विशेष पूजा का समय भी बदला गया है, अब यह रात 11 बजे से सुबह 4 बजे के बीच होगी।
वाहनों के लिए समय सीमा-यात्रा मार्ग पर वाहन सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक ही चल सकेंगे। इसके बाद चेकपोस्ट पर रोक दी जाएगी।
स्वास्थ्य जांच अनिवार्य- केदारनाथ की पैदल यात्रा से पहले बुजुर्ग और बीपी मरीजों को गौरीकुंड में स्वास्थ्य जांच करानी होगी।
सुरक्षा और आपदा प्रबंधन- यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन में बांटा गया है। 48 हॉल्टिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां आपदा की स्थिति में 1.18 लाख लोग ठहर सकते हैं। भूस्खलन के 80 संवेदनशील पॉइंट चिन्हित कर इमरजेंसी टीमें तैनात की गई हैं।
ख़बर देश19 hours agoChar Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुए दर्शन, 50 मीटर तक मोबाइल बैन
ख़बर दुनिया20 hours agoUS Iran Ceasefire: पाकिस्तान की अपील पर ट्रम्प ने बढ़ाया सीजफायर, नाकेबंदी रहेगी जारी
ख़बर छत्तीसगढ़20 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने बिना अनुमति अवकाश नहीं, उल्लंघन पर कार्रवाई
ख़बर उत्तरप्रदेश9 hours agoUP Board Result 2026: गुरुवार शाम 4 बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म


















