ख़बर देश
Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर गिरफ्तार, ISI को भेज रही थी खूफिया जानकारी

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में पुलिस ने हरियाणा के हिसार से एक महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से कुल 6 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यूट्यूबर ज्योति पर आरोप है कि वह पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने का काम कर रही थी और वो पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी ISI के संपर्क में थी।
बता दें कि महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा साल 2023 में अपने यूट्यूब चैनल “ट्रैवल विद जो” के शूट के सिलसिले में पाकिस्तान भी जा चुकी है। जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तान एंबेसी के एक अधिकारी से हुई। इसी अधिकारी ने ज्योति को पाकिस्तान के ISI के अधिकारियों से मिलवाया। जिसके बाद वह लगातार भारत विरोधी जानकारियां पाकिस्तान को भेज रही थी।
ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने पर सामने आया है कि यूट्यूबर पहलगाम आतंकी हमला होने से एक महीने पहले श्रीनगर की यात्रा पर गई थी। इस दौरान ज्योति पहलगाम भी गई थी। आरोप हैकि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले दानिश नाम के एक अधिकारी के दानिश के संपर्क में थी।
ज्योति तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है, पूछताछ में किया ये खुलासा?
पुलिस पूछताछ में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने स्वीकार किया कि 2023 में वो पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी। उसे पाकिस्तान जाने के लिए वीजा चाहिए था। यहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। इस दौरान उसने दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बात करने लगी। इसके बाद ज्योति तीन बार पाकिस्तान गई और वहां पर दानिश के कहने पर अली अहवान से मुलकात की। अली अहवान ने ही यूट्यूबर की पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसके ठहरने और घूमने का इंतजाम किया।
पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस अधिकारियों से भी मिली
अली अहवान नाम के शख्स ने ही ज्योति की मुलाकात पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस के अधिकारियों से मिलवाया। इसी दौरान वो शाकिर और राणा शहबाज नाम के दो लोगों से भी मिली। शाकिर का मोबाइल नंबर भी लिया जिसे उसने जट रंधावा के नाम से सेव किया, जिससे कि उस पर किसी को शक न हो। भारत वापस आने के बाद वह स्नैपचैट, व्हाट्सऐप और टेलिग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान में लोगों से संपर्क में रही और देश विरोधी जानकारी भेजती रही। इस दौरान वो पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश के साथ वो लगातार संपर्क में रही।
ख़बर देश
Delhi: टेकऑफ से पहले बड़ा हादसा टला, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल

Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट रात 1:08 बजे ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाली थी। जैसे ही विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए बढ़ा, उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। साथ ही बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया।
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया।
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि घटना के समय विमान एयरबस A330 था। स्थानीय टीम मौके पर मौजूद है और यात्रियों की देखभाल की जा रही है। कंपनी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के लिए उनकी टीम जल्द ही दिल्ली पहुंचेगी और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जांच करेगी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया।
ख़बर देश
Maoist surrender: तेलंगाना में 47 माओवादियों का सरेंडर, AK-47 समेत भारी हथियार सौंपे

Maoist surrender: तेलंगाना में माओवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। राज्य के DGP बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि शनिवार को 47 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी माओवादी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, साउथ बस्तर रीजनल कमेटी की 9वीं और 30वीं प्लाटून और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी से जुड़े हुए थे।
अलग-अलग स्तर के कैडर शामिल
सरेंडर करने वालों में संगठन के कई स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें 1 स्टेट कमेटी मेंबर, 3 डिवीजन कमेटी मेंबर
24 एरिया कमेटी मेंबर, 19 पार्टी मेंबर शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
AK-47, LMG समेत भारी हथियार सौंपे
DGP के मुताबिक, माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा। इनमें 4 AK-47 राइफल, 3 SLR, 1 लाइट मशीन गन (LMG), 2 INSAS राइफल, 2 .410 मस्केट, 1 पिस्टल शामिल हैं। कुल मिलाकर 32 हथियार, 26 मैगजीन, 515 राउंड कारतूस और 10 बंडल कार्डेक्स वायर पुलिस को सौंपे गए।
पुनर्वास नीति और ऑपरेशन का असर
DGP बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे ऑपरेशनों का नतीजा है। सुरक्षा बलों के दबाव और विकास कार्यों के चलते माओवादी अब मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं।
“तेलंगाना में अब माओवादी मूवमेंट नहीं”
DGP ने दावा किया कि राज्य में अब माओवादी गतिविधि नहीं के बराबर रह गई है। जो लोग अभी भी जंगलों में सक्रिय हैं, उन्हें सरेंडर कर सामान्य जीवन में लौटने का मौका दिया जा रहा है।
ख़बर देश
Heatwave: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज 45.2°C पर टॉप, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

Heatwave:देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं अकोला में पारा 45°C और अमरावती में 44.8°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
14 शहरों में 44°C के पार पारा
उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44°C से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।
यूपी के 60 जिलों में रेड अलर्ट
उत्तप्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उड़ीसा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां ऊना का तापमान 41.1°C तक पहुंच गया।
अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी
26 अप्रैल:
छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव की संभावना
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी।
27 अप्रैल:
बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी
कई जगहों पर गर्म रातें (Warm Nights) रहने की आशंका।
ख़बर देश
Raghav Chadha: आप को बड़ा झटका, राघव चड्ढा BJP में शामिल, दावा- आप के 10 में से 7 सांसद साथ

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पर्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। इसके बाद चड्ढा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। हालांकि, बाकी चार सांसद अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।
राघव ने कहा- “हम पार्टी के दो-तिहाई सांसद हैं, इसलिए दलबदल कानून लागू नहीं होगा। हमने संवैधानिक प्रावधानों के तहत यह फैसला लिया है।” उन्होंने यह भी कहा- “पिछले कुछ समय से मुझे लग रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं।”
वहीं आप की ही एक अन्य राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे फिलहाल इटानगर में हैं और दिल्ली लौटने के बाद इस मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बड़े दलबदल से राज्य की राजनीति पर गहरा असर पड़ने की संभावना है।
ख़बर देश
West Bengal-Tamil Nadu Election: बंगाल में पहले फेज में 91% पार मतदान, तमिलनाडू में 84.41% मतदान

West Bengal-Tamil Nadu Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर 91.46% वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.41% मतदान दर्ज किया गया। यह प्रतिशत और बढ़ सकता है। दोनों राज्यों के चुनावी इतिहास में यह अब तक का सबसे ज्यादा मतदान बताया जा रहा है।
नेताओं के बयान: सियासी वार तेज
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है।” वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया- “TMC का सूरज अब ढल चुका है।”
बंगाल में हिंसा की 5 बड़ी घटनाएं
- दक्षिण मिदनापुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
- पश्चिम बर्धमान के बर्नपुर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव, शीशा टूटा।
- बीरभूम में EVM खराब होने पर लोगों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव किया।
- मुर्शिदाबाद के नौदा में देसी बम से हमला, कई लोग घायल; बाद में समर्थकों के बीच झड़प।
- सिलीगुड़ी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बूथ के बाहर विवाद और झड़प।
असम, केरल और पुडुचेरी में भी हुआ था रिकॉर्ड मतदान
इससे पहले 9 अप्रैल को हुए मतदान में भी रिकॉर्ड आंकड़े सामने आए थे। इसमें असम में 85.91%, केरल में 78.27% (1987 के बाद सबसे ज्यादा), पुडुचेरी में करीब 90% मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—इन पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

















