ख़बर देश
गणतंत्र दिवस पर इस बार राजपथ पर होगा कैसा नजारा, जानिए आयोजन से जुड़ी हर जानकारी

नई दिल्ली:(India Republic Day 2022) देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस साल 16 पैदल दस्ते, 17 सैन्य बैंड और विभिन्न राज्यों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां हिस्सा लेंगी। भारतीय सेना ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि परेड के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण करके, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे समाप्त होगी।
राजपथ पर दिखेगा सेना का शौर्य प्रदर्शन
- गणतंत्र दिवस परेड-2022 (Republic Day Parade 2022) में सेना का प्रतिनिधित्व एक घुड़सवार दल, 14 मशीनीकृत दल, छह पैदल टुकड़ियों और विमानन विंग के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के एक फ्लाईपास्ट द्वारा किया जायेगा।
- सेना के मशीनीकृत दल में एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक एपीसी टोपस बख्तरबंद वाहक, एक बीएमपी-I पैदल सेना लड़ाकू वाहन और दो बीएमपी-II पैदल सेना लड़ाकू वाहन दिखाई देंगे।
- एक 75/24 पैक हॉवित्जर, दो धनुष हॉवित्जर, एक पीएमएस पुल निर्माण प्रणाली, दो सर्वत्र पुल निर्माण प्रणाली, एक एचटी -16 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, दो तरण शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, एक टाइगर कैट मिसाइल प्रणाली और दो आकाश मिसाइल प्रणाली भी मशीनीकृत दल का हिस्सा होगी।
- भारतीय सेना की छह पैदल टुकड़ियां राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स रेजिमेंट और पैराशूट रेजिमेंट भी इसमें हिस्सा लेंगी। भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना का एक-एक पैदल दस्ता भी परेड में हिस्सा लेगा।
- केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की ओर से, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच पैदल दस्ते परेड में हिस्सा लेंगे।
- सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 16 पैदल दस्ते, 17 सैन्य बैंड, पाइप और ड्रम बैंड परेड में हिस्सा लेंगे। इस वर्ष की परेड में दो परमवीर चक्र और एक अशोक चक्र पुरस्कार विजेता भी भाग लेंगे।
ख़बर देश
Heatwave: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज 45.2°C पर टॉप, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

Heatwave:देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं अकोला में पारा 45°C और अमरावती में 44.8°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
14 शहरों में 44°C के पार पारा
उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44°C से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।
यूपी के 60 जिलों में रेड अलर्ट
उत्तप्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उड़ीसा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां ऊना का तापमान 41.1°C तक पहुंच गया।
अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी
26 अप्रैल:
छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव की संभावना
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी।
27 अप्रैल:
बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी
कई जगहों पर गर्म रातें (Warm Nights) रहने की आशंका।
ख़बर देश
Raghav Chadha: आप को बड़ा झटका, राघव चड्ढा BJP में शामिल, दावा- आप के 10 में से 7 सांसद साथ

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पर्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। इसके बाद चड्ढा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। हालांकि, बाकी चार सांसद अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।
राघव ने कहा- “हम पार्टी के दो-तिहाई सांसद हैं, इसलिए दलबदल कानून लागू नहीं होगा। हमने संवैधानिक प्रावधानों के तहत यह फैसला लिया है।” उन्होंने यह भी कहा- “पिछले कुछ समय से मुझे लग रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं।”
वहीं आप की ही एक अन्य राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे फिलहाल इटानगर में हैं और दिल्ली लौटने के बाद इस मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बड़े दलबदल से राज्य की राजनीति पर गहरा असर पड़ने की संभावना है।
ख़बर देश
West Bengal-Tamil Nadu Election: बंगाल में पहले फेज में 91% पार मतदान, तमिलनाडू में 84.41% मतदान

West Bengal-Tamil Nadu Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर 91.46% वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.41% मतदान दर्ज किया गया। यह प्रतिशत और बढ़ सकता है। दोनों राज्यों के चुनावी इतिहास में यह अब तक का सबसे ज्यादा मतदान बताया जा रहा है।
नेताओं के बयान: सियासी वार तेज
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है।” वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया- “TMC का सूरज अब ढल चुका है।”
बंगाल में हिंसा की 5 बड़ी घटनाएं
- दक्षिण मिदनापुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
- पश्चिम बर्धमान के बर्नपुर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव, शीशा टूटा।
- बीरभूम में EVM खराब होने पर लोगों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव किया।
- मुर्शिदाबाद के नौदा में देसी बम से हमला, कई लोग घायल; बाद में समर्थकों के बीच झड़प।
- सिलीगुड़ी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बूथ के बाहर विवाद और झड़प।
असम, केरल और पुडुचेरी में भी हुआ था रिकॉर्ड मतदान
इससे पहले 9 अप्रैल को हुए मतदान में भी रिकॉर्ड आंकड़े सामने आए थे। इसमें असम में 85.91%, केरल में 78.27% (1987 के बाद सबसे ज्यादा), पुडुचेरी में करीब 90% मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—इन पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।
ख़बर देश
Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुए दर्शन, 50 मीटर तक मोबाइल बैन

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। चारधाम यात्रा के चौथे दिन शुरू हुए इस शुभ अवसर पर सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार खोले गए और मुख्य पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार, पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा
पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुसार पूजा पूरी होने के बाद मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए।
मंदिर परिसर में मोबाइल बैन
इस बार यात्रा में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। मंदिर परिसर के 50-60 मीटर दायरे में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। फोटोग्राफी के लिए अलग स्थान तय किया गया है। मुख्य मंदिर क्षेत्र में फोटो, वीडियो और रील बनाना पूरी तरह बैन है।
PM मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का दिव्य उत्सव है। उन्होंने बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय यात्रा की कामना की। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और नई सुविधाओं का भी जिक्र किया।
धार्मिक ही नहीं, सांस्कृतिक केंद्र भी
PM मोदी ने कहा कि ये धाम सिर्फ तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और संस्कृति के केंद्र हैं। उन्होंने केदारपुरी के नवनिर्माण में लगे सभी लोगों का आभार जताते हुए विश्वास जताया कि इस बार यात्रा पहले से ज्यादा सुगम और यादगार होगी।
ख़बर देश
Kerala Blast: केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 13 की मौत, कई झुलसे; लगातार विस्फोट से रेस्क्यू में मुश्किल

Kerala Factory Explosion: त्रिशूर जिले में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा खेतों के बीच बने एक शेड में हुआ, जहां पटाखे तैयार किए जा रहे थे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 10 शव बरामद किए गए, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से मिले हैं। हादसे के समय वहां करीब 40 मजदूर मौजूद थे।
घायलों की स्थिति
पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके में 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं और 17 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रहे छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। लेकिन फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहत टीमें मौके पर डटी रहीं।
मेडिकल इमरजेंसी लागू
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और आसपास के अस्पतालों में मास कैजुअल्टी प्रोटोकॉल लागू किया गया है। बर्न यूनिट्स तैयार रखी गईं हैं और चार जिलों से डॉक्टरों की टीमें बुलाई गईं हैं।
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। वहीं, राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए ₹50 लाख जारी किए हैं।
ख़बर देश17 hours agoRaghav Chadha: आप को बड़ा झटका, राघव चड्ढा BJP में शामिल, दावा- आप के 10 में से 7 सांसद साथ
ख़बर देश26 minutes agoHeatwave: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज 45.2°C पर टॉप, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार
अर्थ जगत14 hours agoPaytm: आरबीआई का बड़ा एक्शन, Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, 24 अप्रैल से बैंकिंग सेवाएं बंद


















