Connect with us

ख़बर दुनिया

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में तोड़फोड़ और हिंसा, भड़के दंगों में 3 की मौत

Published

on

ढाका: बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थलों और दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ की गई है। एक फेसबुक पोस्ट से शुरू हुए बवाल के बाद शुरू हुई हिंसा और तोड़फोड़ के बाद भीषण दंगे भड़क गए। स्थानीय मीडिया ने अब तक 3 लोगों की मौत की ख़बर दी है। अल्पसंख्यक हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर हमलों के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने तीखी आलोचना की है। शेख हसीना ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि जो कोई भी इस हमले में शामिल है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। शेख हसीना ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस धर्म के लोग थे।

भड़की हिंसा के बाद सरकार ने 22 जिलों में बीजीबी(बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) को तैनात किया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंदू संगठनों से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया है। हमलों के बाद बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने भी ट्वीट किया है। जिसमें लिखा कि ’13 अक्टूबर 2021, बांग्लादेश के इतिहास में एक निंदनीय दिन था। अष्टमी के दिन मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ की गई। हिंदू अब पूजा मंडपों की रखवाली कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया चुप है। मां दुर्गा अपना आशीर्वाद दुनिया के सभी हिंदुओं पर बनाए रखें।’

https://twitter.com/UnityCouncilBD/status/1448306359728963584?s=20

मामले पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया

भारत ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश की सरकार ने इन घटनाओं को लेकर त्वरित कार्रवाई की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘बांग्लादेश में दुर्गापूजा समाराहों के दौरान धार्मिक स्थलों पर कुछ घटनाएं घटी हैं, कुछ हमले हुए…. यह हमारी नजर में है, हमें इसकी जानकारी है । इस बारे में हम बांग्लादेश सरकार के साथ संपर्क में हैं।’

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर दुनिया

Ebola Alert: कांगो में इबोला का कहर, 80 मौतें, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

Published

on

Congo Ebola Outbreak, Ebola Virus, WHO Global Health Emergency, Ituri Province, Bundibugyo Strain, Samuel Roger Kamba, Bunia, Ebola Deaths, Africa Health Crisis, World News

Ebola Alert: कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्थिति को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है, हालांकि इसे फिलहाल महामारी की श्रेणी में नहीं रखा गया है।

कांगो के स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल-रोजर कंबा के मुताबिक पहला मामला एक नर्स से जुड़ा माना जा रहा है, जिसकी 24 अप्रैल को मौत हुई थी। जांच में अब तक इबोला के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के 8 मामलों की पुष्टि हुई है।

नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

विशेषज्ञों के अनुसार इस बार इबोला का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले जायरे स्ट्रेन के रहे हैं। इससे स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इबोला के कई मौजूदा टीके और इलाज जायरे स्ट्रेन को ध्यान में रखकर विकसित किए गए थे।

बीमारी फिलहाल इतुरी प्रांत के बुनीया, रवामपारा और मोंगवालू क्षेत्रों तक फैल चुकी है। गौरतलब है कि कांगो में पहली बार 1976 में इबोला वायरस सामने आया था और यह देश में अब तक का 17वां प्रकोप माना जा रहा है।

Advertisement

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

इतुरी प्रांत की राजधानी बुनीया में रहने वाले लोगों में लगातार हो रही मौतों को लेकर भय का माहौल है। स्थानीय निवासी ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में लगातार मौतें हो रही हैं और कई बार एक ही दिन में कई लोगों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। हालांकि शहर में बाजार और सार्वजनिक गतिविधियां फिलहाल सामान्य रूप से जारी हैं।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

Trump China Visit: ट्रम्प का दावा, शी जिनपिंग ने होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने में मदद की पेशकश की

Published

on

Donald Trump, Xi Jinping, Hormuz Strait, Iran Oil, China Iran Relations, US Iran Deal, BRICS, Global Oil Supply, Trump News, International News

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि Xi Jinping ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला बनाए रखने में मदद की पेशकश की है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि चीन चाहता है कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी तरह का समझौता हो जाए, ताकि वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित न हो।

ट्रम्प के मुताबिक, शी जिनपिंग ने कहा कि यदि वह किसी तरह मदद कर सकते हैं तो वह ऐसा करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि चीन बड़ी मात्रा में ईरानी तेल खरीदता है, इसलिए उसकी दिलचस्पी भी इसी में है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे।

ट्रम्प ने कहा, “जो देश इतना ज्यादा तेल खरीदता है, उसका जाहिर तौर पर ईरान के साथ रिश्ता होता है। चीन चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही बाधित न हो।”

ईरान ने लागू किए नए नियम

इस बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी निगरानी और मंजूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा। ईरान ने साथ ही BRICS देशों से अमेरिका और इजराइल की निंदा करने की अपील भी की है।

Advertisement

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

Trump China Visit: 8 साल बाद चीन पहुंचे ट्रम्प, शी जिनपिंग से व्यापार, ताइवान और ईरान युद्ध पर चर्चा संभव

Published

on

Trump China Visit 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को 8 साल बाद चीन दौरे पर बीजिंग पहुंचे। उनका विमान बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, जहां चीन के उपराष्ट्रपति हान जेंग ने उनका स्वागत किया। हान जेंग को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का करीबी माना जाता है। एयरपोर्ट पर ट्रम्प के स्वागत के लिए करीब 300 बच्चे पारंपरिक अंदाज में मौजूद थे। नीले-सफेद यूनिफॉर्म पहने बच्चों ने अमेरिका और चीन के झंडे लहराए और मंदारिन भाषा में ‘वेलकम’ के नारे लगाए। ट्रम्प के साथ उनके बेटे एरिक ट्रंप और बहू लारा ट्रंप भी मौजूद रहे।

2017 के बाद पहला चीन दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का 2017 के बाद ये पहला चीन दौरा है। वे 15 मई तक बीजिंग में रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को ट्रम्प और शी जिनपिंग के बीच कई दौर की अहम बैठकें होंगी। दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव, ताइवान मुद्दा, रेयर अर्थ मिनरल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ईरान युद्ध जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

ट्रम्प के साथ पहुंचे अमेरिका के बड़े कारोबारी

ट्रम्प के साथ अमेरिकी बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां भी चीन पहुंची हैं। इनमें इलॉन मस्क, टिम कुक और बोइंग के CEO शामिल हैं। हालांकि Jensen Huang इस दौरे का हिस्सा नहीं बने।

Advertisement

9 लाख करोड़ की बोइंग डील संभव

रिपोर्ट्स के अनुसार इस यात्रा के दौरान चीन और अमेरिका के बीच विमान खरीद का ऐतिहासिक समझौता हो सकता है। चीन करीब 500 बोइंग 737 MAX, 100 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और कई 777X वाइडबॉडी विमान खरीद सकता है। अगर यह करार होता है तो इसे एविएशन इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा विमान सौदा माना जाएगा।

ईरान युद्ध पर ट्रम्प का बड़ा बयान

बीजिंग रवाना होने से पहले ट्रम्प ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस युद्ध को खत्म करने के लिए चीन की मदद की जरूरत नहीं है। ट्रम्प ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें ईरान के मामले में किसी मदद की जरूरत है। अमेरिका यह युद्ध किसी भी तरह जीत जाएगा।” जब उनसे अमेरिकी नागरिकों की आर्थिक परेशानियों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि ईरान के पास परमाणु हथियार न पहुंचे।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

US Iran Ceasefire: पाकिस्तान की अपील पर ट्रम्प ने बढ़ाया सीजफायर, नाकेबंदी रहेगी जारी

Published

on

US Iran Ceasefire, Donald Trump News, Pakistan Mediation Iran US, Iran Conflict Update, Middle East Tension, US Blockade Iran, Global Politics News, Ceasefire Extension Iran USA

US Iran Ceasefire: डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ जारी युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि, उन्होंने इसकी अवधि को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। ट्रम्प के मुताबिक, इस समय ईरान में नेतृत्व और सरकार के भीतर एकजुटता की कमी है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनसे अपील की कि ईरान को एक साझा प्रस्ताव तैयार करने के लिए समय दिया जाए।

हमले रोके, लेकिन दबाव जारी

ट्रम्प ने कहा कि इस अपील को स्वीकार करते हुए उन्होंने अमेरिकी सेना को फिलहाल हमले रोकने के आदेश दिए हैं, लेकिन सेना को पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही, उन्होंने साफ किया कि ईरान पर समुद्री नाकेबंदी (ब्लॉकेड) जारी रहेगी और दबाव बनाए रखते हुए बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा।

कब तक चलेगा सीजफायर?

ट्रम्प के अनुसार, सीजफायर तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान अपनी ओर से ठोस और एकजुट प्रस्ताव नहीं देता
और दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी नहीं हो जाती। उन्होंने संकेत दिया कि बातचीत का नतीजा कुछ भी हो सकता है, लेकिन फिलहाल कूटनीतिक रास्ता खुला रखा गया है।

Advertisement

वैश्विक नजरें टिकीं

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह फैसला मध्य-पूर्व और वैश्विक राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका भी इस पूरे घटनाक्रम में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

US Iran Talks: अमेरिका-ईरान वार्ता पर संकट, ईरान ने इस्लामाबाद जाने से किया इनकार, ट्रम्प बोले- आखिरी मौका

Published

on

us iran talks, iran refuses delegation, trump warning iran, islamabad talks news, geopolitics news, hormuz strait crisis, world news 2026, us iran conflict

US Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने को लेकर मंगलवार को इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की बातचीत पर संकट खड़ा हो गया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने प्रतिनिधि इस बैठक में नहीं भेजेगा। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जब तक देश पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक कोई डेलिगेशन पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा।

ट्रम्प की सख्त चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को “आखिरी मौका” देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े हमले किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन सोमवार को बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचेगा।

कौन-कौन पहुंचेगा पाकिस्तान

ट्रम्प ने बताया कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस्लामाबाद पहुंचेंगे। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बार वार्ता में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले 11-12 अप्रैल की बातचीत में वेंस ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

Advertisement

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, जिनमें से 13 लौट गए। भारत ने विरोध दर्ज कराया।
  • होर्मुज फिर बंद: ईरान ने सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट को फिर बंद कर दिया।
  • अमेरिका ने तेल जारी किया: सप्लाई संकट के बीच अमेरिका ने 2.6 करोड़ बैरल तेल इमरजेंसी रिजर्व से जारी किया।
  • नई बातचीत की संभावना: सोमवार को पाकिस्तान में वार्ता हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं।
  • नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने कहा- डील होने तक ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी।
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Illegal Sand Mining, Chhattisgarh Mining Department, Raipur News, Arang Sand Action, Vishnu Deo Sai, Illegal Sand Transport, Mining Raid, Sand Seizure, Chhattisgarh News, Mining Department Action
ख़बर छत्तीसगढ़39 minutes ago

Chhattisgarh: राज्य में अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 1740 घनमीटर रेत जप्त, 2 हाईवा भी पकड़े गए

Yogi Adityanath, Road Namaz Ban, Bakrid 2026, Uttar Pradesh News, Lucknow, Bareilly Violence, UP Politics, Namaz on Road, BrahMos UP, Law and Order
ख़बर उत्तरप्रदेश44 minutes ago

UP News: बकरीद से पहले CM योगी की चेतावनी, ‘सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, तय जगह पर ही करें आयोजन’

Amit Shah, Dial 112 Chhattisgarh, AI Emergency Service, Forensic Mobile Van, Vishnu Deo Sai, Vijay Sharma, Raipur News, Chhattisgarh Police, Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, Emergency Response System
ख़बर छत्तीसगढ़1 hour ago

Raipur: सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक मजबूती, अमित शाह ने AI आधारित डायल-112 और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

Yogi Cabinet Expansion, Uttar Pradesh Cabinet, Bhupendra Chaudhary, Manoj Pandey, Yogi Adityanath, UP Ministers Portfolio, Akhilesh Yadav, MSME Ministry, Uttar Pradesh Politics, BJP UP
ख़बर उत्तरप्रदेश20 hours ago

UP News: योगी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद विभाग

Raigarh FSL Lab, Vishnu Deo Sai, Chhattisgarh Police, Forensic Science Lab, OP Choudhary, Crime Investigation, Mobile Forensic Unit, Raigarh News, Scientific Investigation, Chhattisgarh Government
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Chhattisgarh: रायगढ़ में शुरू हुई अत्याधुनिक FSL लैब, अब स्थानीय स्तर पर होगी वैज्ञानिक जांच, पुलिस विवेचना होगी तेज

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending