ख़बर देश
Congress: पार्टी ने बदला अपना संविधान, अब सिर्फ डिजिटल मिलेगी सदस्यता, CWC में 50 फीसदी आरक्षण का ऐलान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का हुआ जबरदस्त स्वागत
कांग्रेस पार्टी के 85वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायपुर पहुंची। उनके स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना उफान पर था, कि उन्होंने प्रियंका समेत अपने नेताओं के स्वागत के लिए पूरे रास्ते को गुलाब की पंखुड़ियों से भर दिया।
स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन… @priyankagandhi जी. #INCPlenaryInCG pic.twitter.com/OVQxMIMl2H
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 25, 2023
#WATCH | Chhattisgarh: Flower petals were laid on the streets to welcome Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and other Congress leaders in Raipur for the 85th Plenary Session of the party. pic.twitter.com/Z4hozwKDl8
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 25, 2023
ख़बर देश
Holi 2024: महाकालेश्वर मंदिर में होलिका दहन के बाद देशभर में होली की शुरुआत, भस्म आरती में भी खेली गई फूलों की होली
Holi 2024: उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के आंगन से रविवार को देशभर में होली की शुरुआत हुई। आज सुबह भस्म आरती में महाकाल के साथ फूलों की होली खेली गई। भगवान महाकाल को भांग, सूखे मेवों, चंदन, आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में शृंगार किया गया। पंडे- पुजारियों ने गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा भी की। आज संध्या कालीन आरती के बाद होलिका दहन किया गया। फिर मंदिर में भगवान को गुलाल और अबीर अर्पित किए गए।
#WATCH मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में फूलों से होली खेली गई।
(वीडियो सोर्स: महाकालेश्वर मंदिर) pic.twitter.com/jMBzUxrHfF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2024
सोमवार को भस्म आरती में भी खेली जाएगी होली
महाकालेश्वर मंदिर में होलिका दहन के बाद अगले दिन होने वाली भस्मारती में भी रंग और गुलाल उड़ाया जाता है। यानी कल सोमवार 25 मार्च को भी भगवान महाकाल होली खेलेंगे। इस दौरान भगवान महाकाल का श्रृंगार भी अद्भुत होता है। भगवान को विशेष रूप से चंदन और गुलाल से सजाया जाता है। इसके चलते सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
अयोध्या में रामलला की पहली होली
अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली भव्य-दिव्य राम मंदिर में मना रहे हैं। रविवार को अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामलला के साथ होली मनाई। रामलला की पहली होली के लिए खास तैयारियां की गई हैं। भगवान के लिए कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया गया है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि गुलाल के साथ रामलला को कचौरी, गुजिया, पूड़ी, खीर और अन्य व्यंजनों का भोग भी लगाया जाएगा। बाद में इसे मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा।
#WATCH अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में होली उत्सव मनाया गया। pic.twitter.com/g6QlZJJVZ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2024
ख़बर देश
BJP Candidate list: भाजपा ने जारी की पांचवी लिस्ट, मंडी सीट से कंगना रनौत, मेरठ से अरुण गोविल को बनाया प्रत्याशी, वरुण गांधी का टिकट कटा
BJP Candidate list: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। इस सूची में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल को टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को टिकट दिया गया है। जबकि मेनका गांधी को सुल्तानपुर सीट से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है।
यूपी के गाजियाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड की दुमका सीट से सीता सोरेन और पश्चिम बंगाल में भाजपा ने संदेशखाली केस की पीड़ित को टिकट दिया है।
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की।
नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे। गिरिराज सिंह बेगुसराय से, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, मंडी से कंगना रनौत, कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल, दुमका से सीता सोरेन, बेलगाम से जगदीश शेट्टार, चिक्काबल्लापुर से… pic.twitter.com/PZOPKDvBxT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2024
ख़बर देश
BJP Candidates List: आज जारी हो सकती है बीजेपी की पांचवीं लिस्ट, 150 उम्मीदवारों का हो सकता है ऐलान
BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी की जा चुकी हैं। इसमें देश की 543 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा को लेकर शनिवार (23 फरवरी) को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पार्टी हेडक्वार्टर में मौजूद हैं।
BJP holds CEC meeting, to finalise candidates for Lok Sabha polls
Read @ANI Story | https://t.co/GInX5zNVlh#BJP #LoksabhaPolls2024 #CECmeeting pic.twitter.com/pKoscEdHHy
— ANI Digital (@ani_digital) March 23, 2024
बीजेपी सीईसी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बजेश पाठक, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव राय, बीजेपी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव शिव प्रकाश केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे हैं।
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश, बिहार,ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र ,गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों के लगभग 150 उम्मीदवारों के नामों पर आज मुहर लगाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी की पांचवीं लिस्ट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की बची हुई सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है।
बीजेपी की ओर से पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसमें वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री मोदी, गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह और लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम शामिल था। बीजेपी दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 72 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। बीजेपी की चौथी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था।
ख़बर देश
Arvind Kejriwal: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली कोर्ट से राहत, 28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेजे गए
Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाला मामले में PMLA कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया। अरविंद केजरीवाल के वकील मदन लाल ने कहा कि ईडी 10 दिन की रिमांड मांग रही थी। ईडी ने कहा कि मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए कस्टडी में जांच जरूरी है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए जज ने छह दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की। 28 मार्च को दोबारा अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने तर्क दिया कि गोवा चुनाव के लिए इस्तेमाल किया गया पैसा गलत तरीके से कमाया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ गवाहों के बयान हैं जो इस तथ्य को साबित करते हैं।
#WATCH | Delhi court remands CM Arvind Kejriwal to ED custody till 28 March in excise policy case.
Arvind Kejriwal's lawyer Madan Lal says, "ED was asking for a 10-day remand. They said that to trace the money trail, a custodial investigation is necessary. Considering all… pic.twitter.com/FrNLrbrFse
— ANI (@ANI) March 22, 2024
केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद सुनवाई दोपहर 2.15 बजे शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चली। कोर्ट ने इसके 3 घंटे बाद रात 8.34 बजे दिल्ली सीएम को 6 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। ED ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। ED की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) राजू ने दलीलें दीं। जबकि वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल का पक्ष रखा। इस बीच विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था।
ख़बर देश
ED: दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत
Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पहले 10वां समन जारी किया और उसके बाद उनके आवास पर पहुंची। ईडी के अफसरों ने दिल्ली शराब घोटाले में सीएम से दो घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आज ही दिल्ली हाईकोर्ट से भी केजरीवाल को कोई राहत नहीं मिली थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा था, कि उन्हें गिरफ्तारी से राहत नहीं है।
Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal arrested by the Enforcement Directorate (ED) in Excise policy case: Sources pic.twitter.com/LaSlephh0v
— ANI (@ANI) March 21, 2024
ये भी पढ़ें:
Budaun Case: बच्चों से नफरत करता था मुख्य आरोपी साजिद, पूछताछ में जावेद का खुलासा
-
ख़बर उत्तर प्रदेश23 hours ago
UP News: मुख्तार अंसारी की तबियत एक बार फिर बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने की आशंका
-
ख़बर उत्तर प्रदेश11 hours ago
Mukhtar Ansari: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
-
ख़बर छत्तीसगढ़13 hours ago
Loksabha Election 2024: चेकिंग के दौरान 25 करोड़ रुपए की नकदी और वस्तुएं जब्त, निगरानी दलों की लगातार कार्यवाही जारी