Connect with us

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games: भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी, अहमदाबाद में होंगे खेल

Published

on

Commonwealth Games: India gets the hosting rights of Commonwealth Games 2030, games will be held in Ahmedabad

Commonwealth Games: भारत को 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के अधिकार मिल गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में ये खेल कराए जाएंगे। ग्लास्गो में बुधवार को हुई राष्ट्रमंडल खेल आमसभा की बैठक के दौरान भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी आधिकारिक तौर पर सौंपी गई है। 2010 के बाद यह पहला अवसर है जब भारत इन खेलों की मेजबानी करेगा। 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन कराया गया था।

ग्लास्गो में हुई आम सभा ने लगी मुहर

राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबान के रूप में अनुशंसित किए जाने के बाद 74 सदस्यों वाली आम सभा ने भारत की बोली पर अपनी मुहर लगा दी। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त सचिव (खेल) कुणाल, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी सहित अन्य लोगों ने किया। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डॉक्टर डोनाल्ड रुकारे ने कहा, भारत राष्ट्रमंडल खेलों में पैमाना, युवा, महत्वाकांक्षा, समृद्ध संस्कृति और प्रासंगिकता लेकर आया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक नए स्वर्ण युग की शुरुआत है।

अहमदाबाद के अलावा अबुजा भी था दौड़ में शामिल

पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद में इन खेलों के आयोजन की सिफारिश की थी। अब ग्लास्गो में हुई आमसभा की बैठक में इसे अंतिम मंजूरी मिल गई है। अहमदाबाद के अलावा नाइजीरिया का अबुजा मेजबानी की दौड़ में शामिल था, लेकिन भारत बाजी मारने में सफल रहा। हालांकि, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने 2034 के खेलों की मेजबानी के लिए अफ्रीका के इस शहर के नाम पर विचार करने का फैसला किया। राष्ट्रमंडल खेल को 2030 में 100 साल भी पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर भारत में इन खेलों का आयोजन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement

15 से 17 खेल होंगे शामिल

चार साल में एक बार होने वाले इन खेलों में 72 देश हिस्सा लेते हैं जिनमें से ज्यादातर पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हैं। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने साथ ही यह भी पुष्टि की है कि 2030 के खेलों में 15 से 17 खेल शामिल होंगे। एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, तैराकी और पैरा तैराकी, टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस, बाउल्स और पैरा बाउल्स, भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग, कलात्मक जिमनास्टिक्स, नेटबॉल और मुक्केबाजी ऐसे खेल हैं जो निश्चित रूप से राष्ट्रमंडल खेल 2030 का हिस्सा होंगे।

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

IND Vs SA T20: भारत ने तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त

Published

on

IND Vs SA T20: India beat South Africa by 7 wickets in the third T20I to take a 2-1 lead in the series

IND Vs SA T20: भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार शाम धर्मशाला में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 118 रन का टारगेट 15.5 ओवर में तीन विकेट पर चेज कर लिया। शिवम दुबे ने लगातार दो बाउंड्री लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी। वे 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12, अभिषेक शर्मा ने 35 और शुभमन गिल ने 28 रन बनाए।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम 117 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने महज 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डी कॉक एक रन, रीजा हेंड्रिक्स जीरो और डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन बनाकर आउट हुए।

ऐडन मार्करम ने एक छोर से पारी को संभाले रखा, लेकिन, वे 46 बॉल पर 61 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा, डोनेवान फरेरा ने 20 रन का योगदान दिया। भारत से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।

जवाबी पारी में भारतीय ओपनर्स ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। अभिषेक-गिल की जोड़ी ने 31 बॉल पर 68 रन की साझेदारी कर डाली। अभिषेक (18 बॉल पर 35 रन) के आउट होने के बाद उतरे तिलक वर्मा भारत को जिताकर वापस लौटे। उन्होंने नाबाद 26 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच मिला।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Chhattisgarh: जशपुर में बनेगी अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी, 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति

Published

on

Chhattisgarh: A state-of-the-art archery academy will be built in Jashpur, with approval for 20.53 crore rupees

Jashpur: अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी का मतलब ऐसी अकादमी से है जहां खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और बेहतरीन सुविधाएं (जैसे हॉस्टल, इनडोर/आउटडोर रेंज) मिलती हैं, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है। जिले के बगीचा विकासखंड के पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी सेंटर) के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण हेतु एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से 20.53 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र बनेगा

नई तीरंदाजी अकादमी बनने से जिले के ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल आने वाले समय में जशपुर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतिभाओं का हब बनाने में निर्णायक साबित होगी। मुख्यमंत्री साय की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विश्व पटल तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का यह एक और बड़ा उदाहरण है। अकादमी के बनने से जशपुर न केवल खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देश के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं।

वित्तीय सहयोग एनटीपीसी के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग से

तीरंदाजी अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास जैसे निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।जशपुर के युवाओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

IND Vs SA: भारत ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया, हार्दिक ने लगाई शानदार फिफ्टी

Published

on

IND Vs SA: India beat South Africa by 101 runs in the first T20, Hardik scored a brilliant fifty

IND vs SA 1st T20: कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए भारत और साउथ INके बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने नौवीं बार कोई टी-20 मैच में 100 रन या इससे ज्यादा के अंतर से जीत हासिल की है। दूसरा टी-20 मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

मंगलवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने हार्दिक पंड्या की शानदार फिफ्टी के दम पर 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। हार्दिक ने 28 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 59 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से लुंगी एनगिडी को 3 और लुथो सिपामला को 2 विकेट मिले।

टीम इंडिया के 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम साउथ अफ्रीका सिर्फ 74 रन बनाकर ही सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। 7 प्लेयर्स तो 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकें। भारत से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Smriti Mandhana: महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी अब नहीं होगी, इंस्टाग्राम पर दोनों ने दिया अपडेट

Published

on

Smriti Mandhana: Women cricketers Smriti Mandhana and Palash Muchhal will no longer get married, both gave an update on Instagram

Smriti Mandhana Wedding Cancelled: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर सिंगर पलाश मुछाल ने अपनी शादी टूटने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों ने एक ही समय पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से शादी टूटने की जानकारी दी है। दोनों की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी, मेहंदी से लेकर हल्दी की रस्में तक पूरी हो चुकी थीं, लेकिन 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी। शादी टलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किए जाने लगे थे। अब आखिरकार दोनों ने शादी टूट जाने की पुष्टि कर दी है।

शादी टूट गई है, निजता का सम्मान करें- स्मृति

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए लिखा कि वो अपने निजी मामलों को खुद तक सीमित रखना चाहती हैं। उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों में मेरे व्यक्तिगत जीवन को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आई हैं। मुझे लगता है कि इस पर मेरे द्वारा सब स्पष्ट कर देना उचित होगा। मैं बहुत निजी व्यक्ति हूं और उसी तरह रहना चाहती हूं। मैं यह बता देना चाहती हूं कि शादी टूट गई है।” स्मृति ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें।

वहीं पलाश मुछाल ने भी इंस्टा स्टोरी में लिखा- मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपनी निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति रही है, खासकर तब जब लोग बिना किसी आधार के फैल रही अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं। जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र थी, उसी पर ऐसी बातें होना बेहद दुखद है। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, और मैं इसे अपनी मान्यताओं पर टिके रहते हुए शांत और सम्मानजनक तरीके से संभालूंगा।

पलाश ने आगे लिखा- मैं सच में उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में यह सीखें कि किसी के बारे में बिना सत्यापित खबरों और अनजान सोर्स वाली गॉसिप पर भरोसा करके तुरंत फैसला न करें। हमारे शब्द कभी-कभी ऐसे घाव दे सकते हैं जिनकी गहराई हम समझ भी नहीं पाते। मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और बदनाम करने वाली बातें फैला रहे हैं। इस कठिन समय में जिन्होंने मेरे साथ खड़े होकर मेरा साथ दिया, उनके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

IND Vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया, 2-1 से अपने नाम की सीरीज

Published

on

IND vs SA 3rd ODI: India beat South Africa by nine wickets, win the series 2-1

IND Vs SA 3rd ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे और सीरीज के आखिरी वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 270 रन ही बना सका। भारत ने 40वें ओवर में महज एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने लुंगी एनगिडी की बॉल पर लगातार दो चौके मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन की पारी खेलकर टीम को 270 तक पहुंचाया। भारत से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए।

271 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 155 रन की पार्टनरशिप की। रोहित 75 रन बनाकर आउट हुए, यह सीरीज में उनकी दूसरी फिफ्टी रही। यशस्वी ने फिर 111 गेंद पर अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उनके सामने विराट कोहली ने महज 40 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। दोनों ने 40वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Chhattisgarh Assembly: Presents supplementary budget of ₹35,000 crore, the largest ever in the state's history; Finance Minister says government believes in results, not promises
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours ago

Chhattisgarh Assembly: राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, वित्तमंत्री बोले- सरकार वादों पर नहीं, परिणामों पर विश्वास करती है

Chhattisgarh: 34 Naxalites carrying a reward of Rs 84 lakh surrender in Bijapur, including 7 women Naxalites
ख़बर छत्तीसगढ़23 hours ago

Chhattisgarh: बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों का सरेंडर, 7 महिला नक्सली भी शामिल

Mathura: 7 buses and 3 cars collided on Yamuna Expressway, 13 burnt alive in the fire in the vehicles, more than 100 injured
ख़बर उत्तरप्रदेश1 day ago

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें और 3 कारें टकराईं, वाहनों में लगी आग में 13 जिंदा जले, 100 से अधिक घायल

UP News: The only son killed his parents over a monetary dispute, killing them with a grinding stone
ख़बर उत्तरप्रदेश2 days ago

UP News: इकलौते बेटे ने पैसों के विवाद में ली माता-पिता की जान, सिलबट्टे से वार कर की हत्या

MP News: Sand mafia hits SDM's car in Bhind, police seizes two trolleys
ख़बर मध्यप्रदेश2 days ago

MP News: भिंड में रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिस ने जब्त की दो ट्रॉलियां

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending