Connect with us

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: प्रदेश में धान खरीदी का महाअभियान तेजी के साथ जारी, अब तक 22.25 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी

Published

on

Chhattisgarh: The massive paddy procurement campaign continues at a rapid pace in the state; so far, 22.25 lakh metric tonnes of paddy has been procured

Raipur: राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला तेजी के साथ जारी हैं। पिछले माह के 14 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान में पांच दिसंबर को सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 लाख 39 हजार 433 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक 4 लाख 39 हजार 511 पंजीकृत किसानों ने धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा 5277 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। चालू खरीफ सीजन के लिए इस वर्ष 27 लाख 30 हजार 96 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 31 लाख 51 हजार 771 हेक्टेयर रकबा शामिल है।

राज्य में सभी जिलों में धान खरीदी जारी है। धान खरीदी से अब तक महासमुंद जिला सर्वाधिक 15 लाख 19 हजार 650 क्विंटल धान खरीदी के साथ पहले पायदान पर है। वहीं गरियाबंद जिला 6 लाख 73 हजार 495 क्विंटल धान खरीदी के साथ दूसरे नंबर पर है। इसी तरह बिलासपुर जिला 6 लाख 73 हजार 65 क्विंटल धान खरीदी के साथ तीसरे स्थान पर है। हांलाकि कांकेर जिला 6 लाख 15 हजार 431 क्विंटल धान खरीदी कर चौथे पायदान पर बना हुआ है।

पांच लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी वाले जिलों में धमतरी और मुंगेली शामिल हैं, वहीं चार लाख क्विंटल से अधिक खरीदी वाले जिलों में  सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, बालोद और कोंडागांव शामिल हैं। किसानों को अब तक 8 लाख 97 हजार 779 टोकन जारी किए गए हैं। वहीं आगामी दिवस 8 दिसंबर को धान खरीदी के लिए किसानों को 50 हजार 234 टोकन जारी हुए हैं। इस वर्ष शुरू किए गए टोकन तुहर एप्प ऑनलाइन व्यवस्था से किसानों को काफी सहुलियत मिल रही है। किसान समितियों द्वारा की जा रही सभी आवश्यक व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। राज्य शासन गठित राज्य और जिला स्तरीय दलों द्वारा प्रदेश सहित राज्य के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन, भंडारण तथा विक्रय पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। राज्य के किसानों से क्रय किए गए धान के मूल्य भुगतान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्कफेड को 26,200 करोड़ रुपए की बैंक गांरटी पहले से दे रखी है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी के लिए सभी केन्द्रों में अधिकारी तैनात किए गए हैं। राज्य स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जिला स्तर के अधिकारी लगातार दौरा कर धान खरीदी एवं केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए इसको लेकर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बाहर से धान की आवक की रोकथाम के लिए चेकपोस्ट पर अधिकारी तैनात किए गए हैं। जगह-जगह मॉलवाहकों की औचक जांच भी की जा रही है। किसानों का मानना है कि धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई टोकन तुंहर एप्प की ऑनलाईन व्यवस्था से टोकन प्राप्त करने और धान बेचने में सहुलियत हो रही है। साय सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते किसानों को जहां उनकी मेहनत का वाजिम दाम मिला हैं, वहीं किसानों का सम्मान भी बढ़ा है। बता दें कि सरकार अपने घोषणा के अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल समर्थन मूल्य एवं कृषि उन्नति योजना के तहत 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की भाव से धान खरीदी कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात, CM साय ने SBI की नई शाखा का किया शुभारंभ, कई अन्य विकास कार्यों की सौगात

Published

on

Jashpur News, Pandripani News, SBI Branch, Chhattisgarh News, Jashpur Development, Banking Facility, CM Sai, Chhattisgarh Government, Raksha Bandhan

जशपुर: रक्षाबंधन से पहले जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के पंडरीपानी और आसपास के करीब 60 गांवों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नवीन शाखा और भवन का शुभारंभ किया।

नई शाखा शुरू होने से ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर फरसाबहार नहीं जाना पड़ेगा। अब किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को ऋण, बचत, बीमा और अन्य बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

60 गांवों के ग्रामीणों को सीधा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडरीपानी में SBI शाखा शुरू होने से बोखी, सहसपुर, भगोरा, बनगांव, सीमाबाड़ी, मुंडाडीह और सरईटोली समेत आसपास के करीब 60 गांवों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव में बैंक शाखा खुलने से ग्रामीणों के समय और आवागमन पर होने वाले खर्च की बचत होगी। साथ ही बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच आसान होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

शाखा के औपचारिक शुभारंभ से पहले ही करीब 200 लोगों ने बैंक में खाते खुलवा लिए थे। मुख्यमंत्री ने इसे ग्रामीणों की बैंकिंग सेवाओं की जरूरत और उत्साह का संकेत बताया।

Advertisement

किसानों से युवाओं तक, स्थानीय स्तर पर मिलेगा ऋण

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक शाखा के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिल सकेगी। छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को कारोबार के लिए ऋण, जबकि आम लोगों को गृह ऋण, वाहन ऋण और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य गांवों तक आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ना है।

पंडरीपानी, अंबाकछार और सीमाबाड़ी में मिनी स्टेडियम

कार्यक्रम के दौरान CM साय ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने पंडरीपानी में मिनी स्टेडियम
पंडरीपानी बाजारपारा में मंगल भवन, अंबाकछार में मिनी स्टेडियम, सीमाबाड़ी में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके अलावा हाथीबेड़ से कोतबा गांधी चौक तक करीब 7 किलोमीटर सड़क बनाने की घोषणा की गई। मेन रोड सिसरिंगा में 10 लाख रुपए की लागत से CC रोड, हाईस्कूल मैदान में चेंजिंग रूम और हाईस्कूल परिसर के जीर्णोद्धार के साथ मूंगी दरबार में पुलिया निर्माण की भी घोषणा की गई।

हितग्राहियों को ऋण और बीमा राशि के चेक

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र और बीमा राशि के चेक भी वितरित किए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 9 हितग्राहियों को 50 हजार से 1.90 लाख रुपए तक के ऋण स्वीकृति पत्र मिले। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 2 हितग्राहियों को भी ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 4 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपए की बीमा दावा राशि के चेक प्रदान किए गए। फरसाबहार की किसान श्रीमती लक्ष्मी बाई को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का स्वीकृति पत्र भी दिया गया।

पुलिसकर्मी के परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि

मुख्यमंत्री ने जशपुर के प्रधान आरक्षक स्वर्गीय राहुल राम प्रधान के परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि का चेक प्रदान किया। CM साय ने कहा कि कर्तव्य का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति सरकार संवेदनशील है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: प्रदेश के 82 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण, 29 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 43 खिलाड़ी- कोच चयनित

Published

on

Chhattisgarh Sports, Sports Awards, Vishnu Deo Sai, Arun Sao, Chhattisgarh News, National Sports Day, State Sports Awards, CM Trophy, Raipur News

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य खेल अलंकरण के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मुताबिक वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय खेल दिवस यानी 29 अगस्त को रायपुर में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 43 खिलाड़ी-कोच चयनित

राज्य शासन ने मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया है। इन्हें भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर में होगा राज्य अलंकरण समारोह

Advertisement

राज्य अलंकरण समारोह राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में होगा। इस दौरान विभिन्न खेल पुरस्कारों और सम्मानों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया जाएगा।

इन पुरस्कारों से खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार
  • शहीद कौशल यादव पुरस्कार
  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार
  • शहीद पंकज विक्रम सम्मान
  • शहीद विनोद चौबे सम्मान
  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी

सरकार के मुताबिक, तीन वर्षों के लंबित खेल अलंकरणों को एक साथ प्रदान करने से प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

पुरस्कारों की पूरी सूची

पुरस्कार वर्ष 2023-24 एवं 2024-25

पुरस्कार 2025-26

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

स्नेह की डोर: CM साय की कलाई पर शहीद की पत्नी ने बांधी राखी, बोले-नक्सलवाद का अंत बहनों के लिए सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार

Published

on

Vishnu Deo Sai, Chhattisgarh News, Raksha Bandhan, Sneh Ki Dor, Naxalism, Bastar, Mahatari Vandan Yojana, Security Forces, Martyr Family, Raipur News

रायपुर: रक्षाबंधन से पहले सोमवार को ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का भावुक संगम देखने को मिला। बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं, दिव्यांग बेटियों और महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने करीब 800 सुरक्षा जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी।

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया, जब 2017 में नक्सली मुठभेड़ में शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गए।

CM साय ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीदों के परिवार उनके अपने परिवार हैं। सरकार उनके सम्मान, स्वाभिमान और हर सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी है।

CM साय बोले- नक्सलवाद का अंत बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के जवानों ने अदम्य साहस दिखाया और अनेक जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा, नक्सलवाद के अंत की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ बहनों के लिए सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार है। अब वह समय आ रहा है जब नक्सल हिंसा के कारण किसी बहन का सुहाग नहीं उजड़ेगा और किसी मां को अपना बेटा नहीं खोना पड़ेगा।

Advertisement

CM ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता से बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में शांति और विकास के नए दौर का रास्ता खुला है। अब बस्तर की पहचान हिंसा से नहीं, बल्कि शांति, विकास, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन से होगी।

जवानों ने भी लिया बहनों की रक्षा का संकल्प

‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में CISF, BSF, ITBP, CRPF, सेना और पुलिस के करीब 800 जवान शामिल हुए। स्कूली छात्राओं, दिव्यांग बेटियों, स्वच्छता दीदियों, ड्रोन दीदियों, लखपति दीदियों और महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने जवानों को राखी बांधी।

जवानों ने भी बहनों की रक्षा, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए घर से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले जवान सिर्फ सुरक्षा प्रहरी नहीं, बल्कि प्रदेश की बहनों के भाई भी हैं।

रक्षाबंधन से पहले 68 लाख बहनों को मिलेंगे ₹631 करोड़

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन के पहले करीब 68 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके तहत लगभग ₹631 करोड़ की राशि दी जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता मिलती है। CM ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने फैसले खुद ले सकें और त्योहारों को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मना सकें।

प्रदेश की 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2.42 लाख से ज्यादा महिला स्व-सहायता समूहों से करीब 30 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। लखपति दीदी अभियान के तहत प्रदेश की 13.85 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब परिवार की आर्थिक शक्ति बनने के साथ गांव और समाज के विकास में भी नेतृत्व कर रही हैं।

रायपुर को मिले 5 नए प्रोजेक्ट

कार्यक्रम में CM साय ने रायपुर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के 5 अभिनव प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ भी किया।

Advertisement
  1. हरित पोषणम् – आंगनबाड़ियों और महिला समूहों को फलदार पौधे और सब्जियों के उन्नत बीज देकर पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा।
  2. प्रोजेक्ट निरामय- 215 स्कूलों के 65,920 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य और रक्त जांच।
  3. तिरंगा शक्ति फेस्ट- सामाजिक समरसता, संस्कृति, सुशासन, युवा नेतृत्व और राष्ट्रभावना से जुड़े आयोजन।
  4. रायपुर अनफिल्टर्ड- छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित हस्तियों और कलाकारों के अनुभवों पर पॉडकास्ट।
  5. प्रोजेक्ट अहिगुण्डिक- सौंरा (सपेरा) समुदाय के परिवारों को सरकारी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजों से जोड़ना।
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला, मशरूम लेने गए 25 साल के युवक की मौत

Published

on

Achanakmar Tiger Reserve, Mungeli News, Tiger Attack, Tigress Attack, Chhattisgarh News, Wildlife News, Tiger Reserve, Human Animal Conflict, Forest Department

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में बाघिन के हमले में 25 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ जंगल में करील-पुटू (मशरूम) लेने गया था। इसी दौरान घने जंगल में झाड़ियों के बीच से निकलकर बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक और उसके साथी टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में चले गए थे। घटना की पुष्टि अचानकमार टाइगर रिजर्व के एसडीओ समीर जोनाथन ने की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांधा निवासी धरमजीत घृतलहरे (25) सोमवार को भानु प्रताप, शिवशंकर ध्रुव, दशरथ धृतलहरे और रामफल धृतलहरे के साथ जंगल में मशरूम लेने गया था। जंगल के घने हिस्से में पहुंचते ही बाघिन ने अचानक धरमजीत पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघिन ने युवक की गर्दन को अपने जबड़ों में दबोच लिया।

गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाघिन के आक्रामक रवैये के चलते उसके साथी उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर सके।

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना के बाद साथियों ने तत्काल वन विभाग और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

शावकों की वजह से आक्रामक थी बाघिन

अचानकमार टाइगर रिजर्व के एसडीओ समीर जोनाथन के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 बाघ सक्रिय हैं। इनमें एक बाघिन ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है। शावकों की मौजूदगी के कारण बाघिन अपने इलाके में काफी आक्रामक थी। इसी दौरान जंगल में पहुंचे लोगों पर उसने हमला कर दिया।

ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की हिदायत

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल के अंदरूनी और संवेदनशील इलाकों में नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है। विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें और वन्यजीवों की गतिविधियों वाले इलाकों से दूर रहें।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: IGKV पेपर लीक मामले में 6 गिरफ्तार, प्राचार्य और मास्टरमाइंड बर्खास्त

Published

on

IGKV Paper Leak, Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya, Bharti College Durg, Chhattisgarh News, Paper Leak Case, BSc Agriculture, Exam Cancelled

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले में पुलिस ने दुर्ग के भारती कॉलेज के असिस्टेंट लेक्चरर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई है।मामले में भारती कॉलेज प्रबंधन ने भी कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में प्राचार्य डॉ. एके दुबे को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड योगेश सोनकेसरिया को भी कॉलेज से निकाल दिया गया है।

दो परीक्षाएं रद्द, सितंबर में दोबारा होंगी

पेपर लीक सामने आने के बाद 7 अगस्त को हुई BSc कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों ने यह प्रश्नपत्र भी लीक किया था। इससे पहले 20 अगस्त को BSc कृषि द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) परीक्षा रद्द की गई थी। अब दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी।

छात्रों का दावा- परीक्षा से एक दिन पहले मिल जाता था पेपर

मामले में मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद कुछ छात्रों ने पेपर लीक को लेकर गंभीर दावे किए हैं। छात्रों का कहना है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से कुछ घंटे पहले नहीं, बल्कि करीब एक दिन पहले ही कुछ छात्रों तक पहुंच जाता था। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ एग्रीकल्चर छात्रों ने दावा किया कि पेपर सुबह करीब 11 बजे तक उनके पास पहुंच जाता था।छात्रों के मुताबिक, मामला सिर्फ एंटोमोलॉजी के पेपर तक सीमित नहीं था। सेमेस्टर के कई विषयों के प्रश्नपत्र PDF के रूप में छात्रों के बीच शेयर किए जा रहे थे। एक पेपर की कीमत करीब ₹5 हजार तक होने का दावा किया गया है।हालांकि, छात्रों के इन दावों की पुलिस जांच में अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Nepal Flood, Tibet Flood, Nepal Landslide, Nepal China Border, Nepal News, India Nepal, NDRF, Disaster News, Flood News, Indian Tourists
ख़बर दुनिया2 hours ago

Nepal Flood: नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 210 की मौत, 1,500 लापता

Jashpur News, Pandripani News, SBI Branch, Chhattisgarh News, Jashpur Development, Banking Facility, CM Sai, Chhattisgarh Government, Raksha Bandhan
ख़बर छत्तीसगढ़9 hours ago

Chhattisgarh: रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात, CM साय ने SBI की नई शाखा का किया शुभारंभ, कई अन्य विकास कार्यों की सौगात

Chhattisgarh Sports, Sports Awards, Vishnu Deo Sai, Arun Sao, Chhattisgarh News, National Sports Day, State Sports Awards, CM Trophy, Raipur News
ख़बर छत्तीसगढ़19 hours ago

Chhattisgarh: प्रदेश के 82 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण, 29 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 43 खिलाड़ी- कोच चयनित

Madhya Pradesh News, MP Cabinet, Mohan Yadav, MP Government, Seoni Balaghat Four Lane, Youth Employment, MP Cabinet Decisions, Madhya Pradesh Politics
ख़बर मध्यप्रदेश2 days ago

MP Cabinet: सिवनी-बालाघाट फोरलेन को हरी झंडी; युवाओं के रोजगार पर भी फोकस

Vishnu Deo Sai, Chhattisgarh News, Raksha Bandhan, Sneh Ki Dor, Naxalism, Bastar, Mahatari Vandan Yojana, Security Forces, Martyr Family, Raipur News
ख़बर छत्तीसगढ़2 days ago

स्नेह की डोर: CM साय की कलाई पर शहीद की पत्नी ने बांधी राखी, बोले-नक्सलवाद का अंत बहनों के लिए सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending