ख़बर छत्तीसगढ़
डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने में छत्तीसगढ़ नंबर वन, राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान

रायपुर:(Chhattisgarh rewarded at national level) हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत देश में 16 नवंबर से 12 दिसंबर तक यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे 2021 के दौरान छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 53 हजार 67 डिजिटल हेल्थ आईडी बनाए गए। देशभर में इस दौरान बनाए गए कुल एक लाख 52 हजार 942 आईडी में अकेले छत्तीसगढ़ की भागीदारी 35 प्रतिशत है। ये सभी आईडी राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में बनाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने आज नई दिल्ली में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम को बधाई दी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने भी स्वास्थ्य कर्मियों की पीठ थपथपाते हुए इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।


ख़बर छत्तीसगढ़
CG News: शिक्षक और सहायक शिक्षक पद के लिए काउंसलिंग पर बड़ा अपडेट, इन तारीखों का रखें ध्यान

CG News(Raipur News): शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 24 सितंबर को शाम 5 बजे तक होगी। तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसिलिंग में व्यापम के परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है।
सहायक शिक्षक पद की ऑनलाईन काउंसिलिंग 23 एवं 24 सितंबर को
शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 24 सितंबर को शाम 5 बजे तक होगी। यह ऑनलाइन काउंसलिंग स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसलिंग में व्यापम के परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है।
सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 26 से 28 सितंबर तक
शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 26 सितंबर से 28 सितंबर तक दक्ष कमाण्ड एवं कंट्रोल सेन्टर, तृतीय तल मल्टीलेवल पार्किंग जयस्तंभ चौक, रायपुर में किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन की तिथि एवं समय की सूचना अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर और उनके लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी कटऑफ की जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in पर देख सकते है।

ख़बर छत्तीसगढ़
CG News: महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुईं प्रियंका गांधी वाड्रा, बोलीं- खेती की ओर लौट रहे छत्तीसगढ़ में लोग

CG News (Mahila Samridhi Sammelan): छत्तीसगढ़ का नेतृत्व सेवाभावी है। वो आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाने काम कर रहा है। भूपेश सरकार की योजनाएं महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। छत्तीसगढ़ महतारी आज हर मंच में पूजी जा रही हैं। उनके एक हाथ में संस्कृति का कलश है और दूसरे हाथ में तकनीक है। छत्तीसगढ़ महतारी की समृद्धि के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। यह बात कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित विशाल महिला समृद्धि सम्मेलन के अवसर पर कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिलावासियों को 309 करोड़ 56 लाख रुपए के 186 विकास कार्यों की सौगात दी । इसमें 241 करोड़ 59 लाख रुपए के 123 भूमिपूजन कार्य तथा 67 करोड़ 97 लाख रुपए के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन केंद्रों को संवारने छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना लागू करने की घोषणा भी की।
प्रियंका ने छत्तीसगढ़ में अभिवादन कर की संबोधन की शुरुआत
दाई दीदी मन ल जोहार, छत्तीसगढ़ महतारी की जय और मां बम्लेश्वरी की जयकार के साथ आरंभ किए गए अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सभी जिस गंभीर समस्या से जूझ रही हैं, वो महंगाई की समस्या है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने हर संभव यह प्रयास किए हैं, कि आपको आर्थिक रूप से ताकत दें, ताकि आप इस समस्या से निजात पा सकें। छत्तीसगढ़ में धान का दाम सबसे अधिक है। पूरे देश में ऐसा कहीं नहीं है। जहां देश के दूसरे हिस्से में किसानों की संख्या घट रही है। छत्तीसगढ़ में लोग खेती की ओर लौट रहे हैं। किसानों को मिले उचित दाम की वजह से एवं छत्तीसगढ़ शासन की अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं से महंगाई का बोझ छत्तीसगढ़ की जनता पर घटा है। देश के किसी भी हिस्से में चले जाएं, आवारा पशुओं की वजह से खेती में बड़ी समस्या है। देश के कई प्रांतों में महिलाएं फसल की रखवाली करती हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार ने गौठान बनाकर यह समस्या हल की है। मैं जिस भी प्रदेश में जाती हूं, इस बात का जिक्र जरूर करती हूं।
छत्तीसगढ़ में हमेशा मिला महिलाओं को सम्मान- मुख्यमंत्री बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समाज में हमेशा महिलाओं को सम्मान मिला है। लैंगिक अनुपात के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य रहा है। पुरुषों और महिलाओं के बराबरी के सहयोग से यहां सभी काम होते हैं। महिलाएं तो घर भी देखती हैं और बाहर भी काम करती हैं। हमने सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाईं। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया। मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का मानदेय बढ़ाया। कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की। स्वसहायता समूहों की कर्ज की सीमा बढ़ाई। उनका कर्ज भी हमने माफ किया।

ख़बर छत्तीसगढ़
Ganesh Chaturthi: सीएम भूपेश के घर विराजे गणेश, भिलाई-3 स्थित निवास पर स्थापित की प्रतिमा

Ganesh Chaturthi (Bhilai): मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर भिलाई-3 स्थित अपने निवास में भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की। उन्होंने भगवान गणेश जी की विधि-विधान-पूर्वक पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज से 11 दिन तक भगवान गणेश घर-घर में विराजमान हो रहे हैं। श्रद्धालु भक्तगण भक्ति-भाव से 11 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धा-भाव से अपने निवास में रिद्धी-सिद्धी के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।

ख़बर छत्तीसगढ़
CG News: CM ने एमसीबी जिले को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का किया लोकार्पण

CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उस पुण्य धरती पर पहुंचे जहां से पहली बार वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने माता सीता के साथ छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था। सीएम बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सीतामढ़ी हरचौका में श्रीराम से जुड़े स्थलों में दर्शन किए और 7 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनकपुर में सौ बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने केलहरी से हरचौका तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा भी की। इस मौके पर उन्होंने मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले को 359 करोड़ 83 लाख रुपए के 325 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कर सौगात दी। इनमें 156 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के 160 कार्यों का लोकार्पण और 203 करोड़ 36 लाख रुपए के 165 कार्यों का भूमिपूजन भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर मवई नदी के किनारे सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा, रामायण व्याख्या केन्द्र, कैफेटेरिया, सियाराम कुटीर, पर्यटक सूचना केन्द्र, नदी तट एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण भी किया। साथ ही विभागीय स्टाल का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में तेजी से बदलाव हो रहा है। भगवान श्रीराम हमारी प्रेरणा रहे हैं। उनके आदर्शों पर चलने के लिए उनकी स्मृतियों को सहेजने के लिए हम श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास कर रहे हैं। हमने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के परिसर का विकास किया है। यह दुनिया में एकमात्र माता कौशल्या का मंदिर है। शिवरीनारायण, राजिम, रामगढ़, सिहावा में हम भगवान श्रीराम से जुड़े पुण्यस्थलों का लोकार्पण कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग लगातार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव के माध्यम से आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय फलक में दिखाने का प्रयास किया। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के माध्यम से श्रीराम से जुड़े आदर्शों की प्रस्तुति हुई। हमारी बोली भाषा को सहेजने का कार्य हुआ। बोरे बासी जैसी हमारी खाद्य परंपरा फिर से स्थापित हुई। अब तो अफसर भी चाव से बोरे बासी खाते हैं और सोशल मीडिया में इसके पोस्ट करते हैं।

ख़बर छत्तीसगढ़
Raigarh Axis Bank Robbery: बैंक खुलते ही बदमाशों ने की 5.62 करोड़ की लूट, बैंक मैनेजर को मारा चाकू

Raigarh Axis Bank Robbery: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार सुबह एक्सिस बैंक (Axix Bank) की ढिमरापुर स्थित शाखा में बदमाशों ने करोड़ों की लूट की घटना को अंजाम दिया। सुबह 9 बजे जैसे ही बैंक कर्मचारियों ने पहुंचकर शाखा को खोला, करीब आधा दर्जन बदमाश बैंक में घुस आए। सभी ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 5.62 करोड़ से अधिक की लूट को अंजाम दिया। इसमें सोने के जेवरात भी शामिल हैं। बदमाशों ने लूट के दौरान बैंक मैनेजर को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही दो बैंक कर्मचारी शाखा का शटर उठाकर खोलते हैं, पीछे से एक के बाद एक करीब आधा दर्जन बदमाश अंदर घुस आते हैं और बैंक मैनेजर को काबू कर लूट की घटना को अंजाम देते हैं।
बदमाशों का नहीं मिला सुराग
रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई लूट की इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस के आलाअधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस को बैंक के करीब झारखंड नंबर वाली एक मोटर साइकिल मिली है, जो चोरी की बताई जा रही है। शहर के आसपास नाकाबंदी कर सघन चैंकिंग की जा रही है, लेकिन फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। बैंक के सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की भी पड़ताल कर सुराग तलाशने में लगी है।

-
ख़बर देश14 hours ago
Parliament: संसद का विशेष सत्र 4 दिन में ही खत्म, महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में भी पास
-
ख़बर उत्तर प्रदेश10 hours ago
Ayodhya: सरयू एक्सप्रेस में महिला आरक्षी से छेड़छाड़ का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 2 अन्य घायल
-
ख़बर मध्यप्रदेश3 hours ago
Ujjain: 500 करोड़ की लागत से बनने वाले भक्त निवास का हुआ भूमिपूजन, 17 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा फेसेलिटी सेंटर
-
ख़बर उत्तर प्रदेश5 hours ago
UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वैज्ञानिक सर्वे की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, कहा- हाईकोर्ट ले फैसला
-
ख़बर मध्यप्रदेश9 hours ago
MP News: पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव अभियान समिति के को-चेयरमैन बनाए गए