Connect with us

ख़बर बिहार

Bihar: 19 नवंबर को भंग होगी बिहार विधानसभा, 20 नवंबर को शपथ लेगी नई सरकार

Published

on

Bihar Assembly will be dissolved on November 19, new government will be sworn in on November 20

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव सौंप दिया। 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा भंग हो जाएगी। इससे पहले आज वर्तमान सरकार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ। सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। जनता दल यूनाईटेड नेता विजय चौधरी ने कहा कि राजभवन में सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंप दिया।

मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण

पटना में मंगलवार को जेडीयू (JDU) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। कल ही बीजेपी विधायक दल की भी बैठक होगी। इसके बाद एनडीए की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

20 नवंबर को गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बताया कि नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर बिहार

Bihar: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार केे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Published

on

Bihar: Nitish Kumar takes oath as Chief Minister of Bihar for the 10th time, 26 ministers also take oath

Patna: नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा एनडीए सरकार में 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें बीजेपी से 14, जदयू से 8, लोजपा(R) से 2, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1-1 मंत्री बनाए गए। बता दें कि बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। ये दोनों नेता पिछली सरकार में भी उपमुख्यमंत्री के पद पर ही थे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व एनडीए नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश के साथ लेसी सिंह, नितिन नबीन, मदन साहनी, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद और रमा निषाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रावण कुमार, मंगल पांडे, डॉ. दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी भी मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।

Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar Election Result: बिहार की जनता ने एनडीए को दिया रिकॉर्डतोड़ बहुमत, महागठबंधन को मिली दशकों तक चुभने वाली हार

Published

on

Bihar Election Result: The people of Bihar gave the NDA a record-breaking majority, while the Grand Alliance suffered a defeat that would sting for decades

Bihar Chunav Result: बिहार के चुनावी नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं, जिसमें NDA सरकार की वापसी ऐतिहासिक जीत के साथ लगभग तय मानी जा रही है। बिहार की जनता ने मोदी-नीतीश के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को रिकॉर्डतोड़ बहुमत दिया है। वहीं, आंकड़ों से स्पष्ट है कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को इतनी करारी हार मिली है कि वो उन्हें दशकों तक सताएगी।

बिहार चुनाव के ताजा रुझानों के मुताबिक, एनडीए को 202 और महागठबंधन को 35 सीटें मिलती दिख रही हैं। आंकड़ों का समझने की कोशिश करें तो पता चलता है कि, बिहार की सियासत के इतिहास में RJD का इतना खराब प्रदर्शन कभी नहीं रहा। वहीं बीजेपी लगभग 90% स्ट्राइक रेट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बिहार के चुनाव में मुस्लिम-यादव मतदाताओं का आरजेडी से मोहभंग होना महागठबंधन की हार की बड़ी वजह मानी जा रही है।

चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर विश्वास जताया है। यही कारण रहा कि, ओवैसी की पार्टी ने सीमांचल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 सीटें जीतीं। वहीं यादव वोटर्स की बात करें तो राजद ने 50 सीटों पर यादव कैंडिडेट उतारे थे मगर इसका फायदा उन्हें  नहीं मिला। ऐसा माना जा रहा है कि यादव वोटर्स ने भी RJD पर अविश्वास जताते हुए NDA को वोट किया।

Continue Reading

ख़बर बिहार

Anant Singh: मोकामा मर्डर केस में आरोपी अनंत सिंह जेल भेजे गए, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Published

on

Anant Singh: Accused in the Mokama murder case, Anant Singh was sent to jail; the court remanded him in judicial custody for 14 days

Mokama Murder Case: मोकामा विधानसभा में जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी को समर्थन देने वाले दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अब तक 80 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर, रंजीत राम समेत 80 लोग शामिल हैं। पटना पुलिस ने इस हत्याकांड में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। अनंत सिंह को गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच पटना एसएसपी ऑफिस के रंगदारी सेल में रखा गया। यहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पटना पुलिस ने उनकी रिमांड की मांग नहीं की।इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इधर, अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि अनंत सिंह की जीत पक्की है, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं मृत दुलारचंद यादव के परिजन अनंत सिंह को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इधर, पुलिस ने पूरे मोकामा विधानसभा में सुरक्षा कड़ी कर दी है। जगह-जगह पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले JDU का बड़ा एक्शन, 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया

Published

on

Bihar Election 2025: JDU takes major action ahead of assembly elections, expels 11 leaders, including 4 former MLAs, from the party

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जेडीयू ने बड़ा एक्शन लेते हुए 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निकाले गए इन नेताओं में 4 पूर्व विधायकों समेत पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। JDU ने जिन नेताओं पर कार्रवाई की है, उसमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह के अलावा महुआ से जदयू की प्रत्याशी रहीं आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला शामिल हैं।

इनको दिखाया बाहर का रास्ता

जमालपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, चकाई सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ है संजय प्रसाद, बड़हरा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, जीरादेई से चुनाव लड़ रहे विवेक शुक्ला, महुआ सीट से चुनाव लड़ रही आसमा परवीन और बरबीघा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुदर्शन कुमार को भी पार्टी से निकाला गया है। इसके अलावा बड़हरिया से चुनाव लड़ रहे श्याम बहादुर सिंह, नवीनगर से चुनाव लड़े लव कुमार, मोतिहारी से चुनाव लड़ रहे दिव्यांशु भारद्वाज, साहेबपुर कमल से चुनाव लड़ रहे अमर कुमार सिंह और कदवा सीट से चुनाव लड़ रही आशा सुमन जेडीयू ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

बिहार में 6 नवंबर को है पहले फेज की वोटिंग

बिहार में पहले फेज के लिए वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे फेज के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनावों को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। इस बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है क्योंकि नई पार्टी जनसुराज भी मैदान में है। हालांकि बिहार में मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar Election 2025: बिहार में बीजेपी-जदयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, एनडीए के बीच हुआ सीटों का बंटवारा

Published

on

Bihar Election 2025: BJP-JDU will contest 101 seats each in Bihar, seat sharing done among NDA

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। गठबंधन के मुख्य घटक दलों भाजपा और जदयू को बराबर संख्या में यानी 101-101 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा, अन्य सहयोगी दलों को भी चुनाव लड़ने के लिए हिस्सेदारी दी गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को छ-छ सीटें दी गई हैं।

एनडीए के महासचिव विनोद तावड़े ने इस सीट बंटवारे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा,“संगठित और समर्पित एनडीए परिवार ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सीटों का वितरण पूर्ण किया। सभी सहयोगी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का खुशी-खुशी स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।”

इस सीट बंटवारे में स्पष्ट रूप से यह संकेत मिलता है कि भाजपा और जदयू दोनों प्रमुख दल अपने क्षेत्रीय प्रभुत्व को बरकरार रखना चाहते हैं। 101-101 सीटों का विभाजन दोनों दलों के बीच संतुलन बनाए रखने की रणनीति है। इसके अलावा, छोटी पार्टियों को हिस्सेदारी देना भी गठबंधन की मजबूती और चुनावी संतुलन बनाए रखने का हिस्सा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। यह संख्या इस बात का प्रतीक है कि गठबंधन में छोटे दलों की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम को छह-छह सीटें दी गई हैं, जो चुनाव में उनके स्थानीय और क्षेत्रीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं।

हालांकि सीट बंटवारे के ऐलान के बाद मांझी ने तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘आलाकमान ने जो फैसला लिया है वो स्वीकार है। हमें सिर्फ 6 सीट देकर उन्होंने हमारी अहमियत कम आंकी है। इसका असर NDA पर पड़ सकता है।’ मांझी की पार्टी ने 4 सीटों पर कैंडिडेट्स का भी ऐलान कर दिया है। इमामगंज से दीपा मांझी, बराचट्टी से ज्योति देवी, टेकारी से अनिल कुमार और सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी को टिकट दिया गया है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Chhattisgarh Assembly: Presents supplementary budget of ₹35,000 crore, the largest ever in the state's history; Finance Minister says government believes in results, not promises
ख़बर छत्तीसगढ़13 hours ago

Chhattisgarh Assembly: राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, वित्तमंत्री बोले- सरकार वादों पर नहीं, परिणामों पर विश्वास करती है

Chhattisgarh: 34 Naxalites carrying a reward of Rs 84 lakh surrender in Bijapur, including 7 women Naxalites
ख़बर छत्तीसगढ़16 hours ago

Chhattisgarh: बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों का सरेंडर, 7 महिला नक्सली भी शामिल

Mathura: 7 buses and 3 cars collided on Yamuna Expressway, 13 burnt alive in the fire in the vehicles, more than 100 injured
ख़बर उत्तरप्रदेश22 hours ago

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें और 3 कारें टकराईं, वाहनों में लगी आग में 13 जिंदा जले, 100 से अधिक घायल

UP News: The only son killed his parents over a monetary dispute, killing them with a grinding stone
ख़बर उत्तरप्रदेश1 day ago

UP News: इकलौते बेटे ने पैसों के विवाद में ली माता-पिता की जान, सिलबट्टे से वार कर की हत्या

MP News: Sand mafia hits SDM's car in Bhind, police seizes two trolleys
ख़बर मध्यप्रदेश2 days ago

MP News: भिंड में रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिस ने जब्त की दो ट्रॉलियां

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending