ख़बर देश
शहीद भगत सिंह के गांव में भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 3 लाख लोगों के शामिल होने का दावा

चंडीगढ़:(Bhagwant Mann Oath Taking)पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने आज शहीद भगत सिंह के गांव में खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।इसके साथ ही भगवंत पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल रहे। बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आप ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में तीन लाख से अधिक लोग शामिल होने का दावा किया गया है।
ख़बर देश
Bullet Train India: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई, इसी साल सूरत-बिलिमोरा के बीच ट्रायल की उम्मीद

Bullet Train India: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की पहली झलक सोमवार को सामने आई। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली में अपने गेट नंबर-4 पर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट की तस्वीरें प्रदर्शित की हैं। रेल मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि इसी साल सूरत और बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर के सेक्शन पर देश की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सकता है।
जापान की मदद से बन रहा 508 किमी लंबा कॉरिडोर
National High Speed Rail Corporation Limited (NHSRCL) के अनुसार 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट जापान सरकार की तकनीकी और वित्तीय सहायता से तैयार हो रहा है। यह कॉरिडोर गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा। प्रोजेक्ट में मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती समेत 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
12 में से 8 स्टेशनों का बेस तैयार
रेल मंत्रालय के मुताबिक 12 में से 8 स्टेशनों का फाउंडेशन कार्य पूरा हो चुका है। इनमें वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आनंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं। अब तक 17 नदी पुल तैयार हो चुके हैं। वहीं नर्मदा, माही, तापी और साबरमती नदियों पर पुल निर्माण तेजी से जारी है। महाराष्ट्र में भी 4 नदी पुलों पर काम चल रहा है।
अंडर-सी टनल बनेगी सबसे खास
इस प्रोजेक्ट का सबसे खास हिस्सा करीब 21 किलोमीटर लंबी अंडर-सी टनल है। इसमें महाराष्ट्र के घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.8 किमी सुरंग का काम पूरा हो चुका है। इसमें 7 किलोमीटर लंबी समुद्री सुरंग Thane Creek के नीचे बनाई जा रही है।
320 किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार
NHSRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर Vivek Kumar Gupta के मुताबिक बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे मुंबई से अहमदाबाद का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।
जापान में चल रही ट्रेनिंग
हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट के लिए भारतीय स्टाफ को जापान में ट्रेनिंग दी जा रही है। हाल ही में 14 जूनियर मैनेजरों को ट्रेनिंग के लिए जापान भेजा गया था। परियोजना की शुरुआती लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए आंकी गई थी, जो अब बढ़कर करीब 1.6 से 2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। पूरा प्रोजेक्ट 2030 तक तैयार होने की उम्मीद है।
भूकंप आते ही अपने आप रुक जाएगी ट्रेन
बुलेट ट्रेन में जापानी तकनीक पर आधारित अर्थक्वेक वॉर्निंग सिस्टम लगाया जा रहा है। भूकंप का खतरा महसूस होते ही सिस्टम बिजली सप्लाई बंद कर देगा और ट्रेन में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक लग जाएंगे। इसके लिए कुल 28 सीस्मोमीटर लगाए जाएंगे। इनमें से 22 मशीनें ट्रेन रूट पर और बाकी संवेदनशील क्षेत्रों में लगाई जाएंगी।
ख़बर देश
India Army Chief: सेना प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी, “तय करे- भूगोल का हिस्सा रहना है या इतिहास का”

Indian Army: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। शनिवार को दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को पनाह देता रहा और भारत विरोधी गतिविधियां जारी रहीं, तो उसे खुद तय करना होगा कि वह भविष्य में भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी परिस्थितियां दोबारा बनने के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान को भारत विरोधी आतंकियों को समर्थन देना बंद करना होगा।
चीन के समर्थन पर MEA की प्रतिक्रिया
इस बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन द्वारा पाकिस्तान को तकनीकी समर्थन दिए जाने की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दुनिया देख रही है कि आतंकवाद की रक्षा करने वाले देशों के साथ कौन खड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे देशों को अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले असर के बारे में सोचना चाहिए।
मंगलवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में उन रिपोर्ट्स का जिक्र किया गया था, जिनमें दावा किया गया कि मई 2025 के सैन्य संघर्ष के दौरान चीन ने पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दी थी। MEA ने कहा कि उसने ऐसी रिपोर्ट्स देखी हैं, जो इन दावों की पुष्टि करती हैं।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया सुनियोजित कार्रवाई
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करता है। पहलगाम अटैक 2025 के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए जवाब दिया था। MEA के अनुसार यह एक सुनियोजित अभियान था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना और उन्हें खत्म करना था।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। हाल ही में 7 मई को इस ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ भी मनाई गई।
ख़बर देश
Petrol Price Hike: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल एक्सपोर्ट महंगा, डीजल और ATF पर टैक्स घटा

Petrol Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। देश में ईंधन की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर नया विंडफॉल टैक्स लागू कर दिया है।
सरकार ने तय किया है कि अब अगर कोई भारतीय तेल कंपनी पेट्रोल को देश में बेचने के बजाय विदेश भेजेगी, तो उसे ₹3 प्रति लीटर का अतिरिक्त टैक्स देना होगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल पर पहली बार इस तरह का टैक्स लगाया गया है।
क्यों लिया गया फैसला?
Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका की सक्रियता के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है। सरकार का मानना है कि कंपनियां ज्यादा मुनाफे के लिए पेट्रोल का निर्यात बढ़ा सकती हैं, जिससे घरेलू सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट को महंगा करने का फैसला लिया है, ताकि देश में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध रहे।
डीजल और ATF पर राहत
जहां पेट्रोल पर सख्ती बढ़ाई गई है, वहीं डीजल और हवाई जहाज के ईंधन (ATF) पर टैक्स कम कर दिया गया है।सरकार ने डीजल एक्सपोर्ट पर टैक्स ₹23 प्रति लीटर से घटाकर ₹16.5 प्रति लीटर कर दिया है। वहीं ATF पर टैक्स ₹33 से घटाकर ₹16 प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले को घरेलू ईंधन सप्लाई संतुलित रखने और तेल कंपनियों के निर्यात व्यवहार को नियंत्रित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
ख़बर देश
NEET UG 2026: अगले सत्र से ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने माना- 2026 परीक्षा का पेपर लीक हुआ

NEET UG 2026: केंद्र सरकार ने नीट-यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि 3 मई को हुई NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी गलत उम्मीदवार का चयन न हो, इसलिए सरकार ने जिम्मेदारी के साथ परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब री-एग्जाम 21 जून, रविवार को आयोजित किया जाएगा।
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद National Testing Agency (NTA) ने सरकार को रिपोर्ट दी। इसके बाद 12 मई को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।
री-एग्जाम में छात्रों को मिलेगी सुविधा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि री-एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थी अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। इससे पहले 3 मई को आयोजित परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में हुई थी। इसके लिए 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
राज्यों से करेंगे बात
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों के बावजूद यह गड़बड़ी कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दोबारा ऐसी अनियमितता न हो। उन्होंने कहा कि मंत्री, अधिकारी और अभिभावक के तौर पर परीक्षा रद्द करने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन छात्रों के हित में यह जरूरी था। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के आने-जाने की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से चर्चा की जाएगी।
पेपर लीक मामले में 7 गिरफ्तार
CBI ने NEET पेपर लीक मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्थान से मांगी लाल बिंवाल, दिनेश बिंवाल, विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम निवासी यश यादव और नासिक के शुभम खैरनार शामिल हैं। सभी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 7 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया। इसके अलावा पुणे की मनीषा वाघमारे और नासिक के धनंजय लोखंडे को भी गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली कोर्ट ने लोखंडे को 6 दिन की CBI कस्टडी में भेजा है।
ख़बर देश
SIR Phase 3: चुनाव आयोग का SIR फेज-3 शुरू, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ वोटरों का होगा वेरिफिकेशन

SIR Phase 3: चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज की घोषणा कर दी। इस चरण में हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली समेत 16 राज्यों तथा 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ मतदाताओं का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे फेज के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन तीन क्षेत्रों में मौसम और जनगणना के दूसरे चरण को देखते हुए बाद में शेड्यूल जारी किया जाएगा।
3.94 लाख BLO करेंगे घर-घर वेरिफिकेशन
आयोग ने बताया कि तीसरे फेज में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात किए जाएंगे। इनके साथ राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। दिल्ली में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
पहले दो फेज में 59 करोड़ वोटर कवर
चुनाव आयोग ने 24 जून 2025 को पूरे देश में SIR कराने का आदेश जारी किया था। अब तक दो चरणों में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जा चुका है।
पहले चरण में बिहार में SIR हुआ था। वहीं दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, गोवा, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में प्रक्रिया पूरी की गई।
आयोग के अनुसार, पहले दो चरणों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं का वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान 6.3 लाख BLO और 9.2 लाख BLA प्रक्रिया में शामिल हुए।
क्या है SIR प्रक्रिया?
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चुनाव आयोग की एक विशेष प्रक्रिया है, जिसके तहत वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। इसमें घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में 18 साल से ऊपर के नए वोटरों को जोड़ा जाता है।
मृत या दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके लोगों के नाम हटाए जाते हैं। नाम, पता और अन्य जानकारी में हुई गलतियों को सुधारा जाता है। आयोग का कहना है कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को ज्यादा सटीक और अपडेट रखना है।
ख़बर छत्तीसगढ़7 hours agoRaipur: सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक मजबूती, अमित शाह ने AI आधारित डायल-112 और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
ख़बर उत्तरप्रदेश7 hours agoUP News: बकरीद से पहले CM योगी की चेतावनी, ‘सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, तय जगह पर ही करें आयोजन’
ख़बर मध्यप्रदेश3 hours agoMP News: सूबेदार और SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित
ख़बर छत्तीसगढ़7 hours agoChhattisgarh: राज्य में अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 1740 घनमीटर रेत जप्त, 2 हाईवा भी पकड़े गए
ख़बर देश5 hours agoBullet Train India: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई, इसी साल सूरत-बिलिमोरा के बीच ट्रायल की उम्मीद

















