अर्थ जगत
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका को शुभ आशीर्वाद देने पहुंचे प्रधानमंत्री, समारोह में दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत

Anant-Radhika Ashirwad Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। आज नवविवाहित जोड़ी के ‘शुभ आशीर्वाद’ की रस्म है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने समारोह में पहुंचे। पीएम मोदी के पहुंचते ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने उन्हें बेटे-बहू से मिलवाया। इस दौरान अनंत अंबानी और राधिका ने पांव छूकर पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी ने भी पीएम मोदी के पैर छुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनंत-राधिका को शादी की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही पीएम ने उन्हें तोहफा दिया, जिसमें एक थाल के अंदर कुछ चीजें रखी हुईं थीं, जिसे अनंत अंबानी ने माथे से लगा लिया। इसके बाद अनंत ने राधिका से भी उसे माथे से लगाने को कहा। पीएम मोदी ने इसके बाद राधिका मर्चेंन्ट के पिता वीरेन मर्चेंट और मां शैला मर्चेंट से मुलाकात की।
पीएम मोदी जोड़े को आशीर्वाद देने के बाद पास में बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पास पहुंचे और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पीएम मोदी को आशीर्वाद देने के साथ-साथ उन्हें अपने गले से रुद्राक्ष की माला निकालकर पहनाई। प्रधानमंत्री तकरीबन एक घंटा रुकने के बाद जियो वर्ल्ड सेंटर से रवाना हो गए।
शुभ आशीर्वाद समारोह में देश-दुनिया की खेल, बिजनेस और सिनेमा जगत से लेकर राजनीति के क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए। वहीं ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई पहुंचे।
अंबानी परिवार के इस कार्यक्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का शाही अंदाज देखने को मिला है। कार्यक्रम में वे अपने दामाद निखिल नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ शिरकत करते नजर आए हैं। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या अलग से कार्यक्रम में पहुंची। सुपरस्टार रजनीकांत अपने परिवार के साथ शिरकत करते नजर आए।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। क्रिकेटर एमएस धोनी भी अपने परिवार के साथ इस सेरेमनी में शामिल हुए। अनंत-राधिका की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी के बाद रविवार (14 जुलाई 2024) को मंगल उत्सव का कार्यक्रम है।
अर्थ जगत
India’s Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

India’s Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर बढ़ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इस बारे में ताजा आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, 11 अप्रैल को खत्म सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.567 बिलियन डॉलर बढ़कर 677.835 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। यह लगातार छठवां हफ्ता है, जब देश के विदेशी मुद्रा भंडा में वृद्धि हुई है। इससे पहले सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब अमेरिकी डॉलर के अब तक के सबसे टॉप लेवल को छू गया था।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में भी हुई बढ़ोतरी
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां, जो विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, 892 मिलियन डॉलर बढ़कर 574.98 बिलियन डॉलर हो गईं। सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार का उच्चतम स्तर 704.885 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया था। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं का घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।
गोल्ड रिजर्व में भी हुआ इजाफा
आरबीआई ने कहा कि इस दौरान देश का गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा है, जो 638 मिलियन डॉलर बढ़कर 79.997 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6 मिलियन डॉलर घटकर 18.356 बिलियन डॉलर रह गए हैं। आरबीआई के आंकड़ों में कहा गया है कि समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के साथ भारत की आरक्षित स्थिति 43 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.502 बिलियन डॉलर हो गई है।
क्या है विदेशी मुद्रा भंडार का महत्व?
विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके उपयोग अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व अन्य लेनदेन के भुगतान के लिए किया जाता है। इसके अलावा, देश की आर्थिक स्थिरता और अपनी करेंसी के मूल्य को बनाए रखने के लिए भी इसका उपयोग होता है। विदेशी मुद्रा भंडार में दूसरे देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा जारी किए जाने वाले मुद्राओं के साथ बॉन्ड, ट्रेजरी बिल, अन्य सरकारी प्रतिभूतियों, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा राशि को शामिल किया जाता है।
अर्थ जगत
RBI: रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती, आपके लोन की EMI में हो सकती है कटौती

RBI: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, RBI ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 6% कर दिया है। पहले ये 6.25% थी। यानी, आने वाले दिनों में आपके लोन की ईएमआई कम हो सकती है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में तत्काल प्रभाव से 0.25 फीसदी की कटौती का फैसला सर्वसम्मति से लिया है। ये मीटिंग 7 अप्रैल को शुरू हुई थी।
फरवरी में भी रेपो रेट में हुई थी 0.25% की कटौती
इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी मीटिंग में RBI ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की थी। फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी।रेपो रेट घटने के बाद बैंक भी हाउसिंग और ऑटो जैसे लोन्स पर अपनी ब्याज दरें कम कर सकते हैं।
रेपो रेट क्या है, इससे लोन कैसे सस्ता होता है?
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को लोन देते हैं। रेपो रेट कम होने का मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज, जैसे होम लोन, कार लोग अब सस्ते हो जाएंगे। हालांकि बैंक ईएमआई में कब तक और कितनी कटौती करेंगे यह उन पर निर्भर करता है।
अर्थ जगत
LPG Gas Price: महंगी हुई रसोई गैस, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े

LPG Gas Price: देश की आम जनता को सोमवार को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ रही हैं और हमारे यहां कीमतें घट रही हैं। हमने फैसला कि रसोई गैस की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। बता दें कि घरेलू एलपीजी गैस के दाम 1 अगस्त 2024 से स्थिर थे।
नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी और उज्ज्वला योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 503 रुपए से बढ़कर 553 रुपए हो जाएगी। रसोई गैस पर बढ़ी हुई दर मंगलवार 8 अप्रैल से लागू हो जाएगी।
अर्थ जगत
RBI: रिजर्व बैंक ने 100रु और 200रु के नोटों के लिए जारी किया बड़ा अपडेट, जल्द जारी होंगे ये नोट

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 रु और 200 रु के नोटों के लिए बड़ा अपडेट दिया है। आरबीआई जल्द ही नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 100 और 200 रुपए के नए बैंक नोट जारी करेगा। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। आरबीआई ने अपने बयान में कहा, “इन नोटों का डिजाइन सभी तरह से महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 100 और 200 रुपए के नोटों के समान है।”
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंक की ओर से पूर्व में जारी किए गए 100 रुपए और 200 रुपए मूल्यवर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। मल्होत्रा ने दिसंबर 2024 में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला है। उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया, जिन्होंने अपना विस्तारित कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ दिया था।
अर्थ जगत
RBI MPC: रेपो रेट में 0.25% कटौती का ऐलान, सस्ते हो सकते हैं लोन, EMI में भी कटौती संभव

RBI MPC: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 7 फरवरी 2025 की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा की। बाजार के विशेषज्ञों के अनुमानों के अनुरुप इस बार रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती कर 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है। अब आपके सभी लोन सस्ते हो सकते हैं और EMI भी घट सकती है। आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) में लिए फैसलों की जानकारी दी।
RBI ने इससे पहले, फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया था। इससे पहले 2020 में कोविड महामारी के दौरान ब्याज दरों में कटौती की गई थी, लेकिन इसके बाद धीरे धीरे कर ब्याज दरों को 6.5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया। रेपो रेट में कटौती की घोषणा के बाद आम आदमी को होम लोन, वाहन, पसर्नल लोन की ईएमआई में राहत मिल सकती है। सस्ते कर्ज से लोगों पर से ईएमआई का बोझ कम हो सकता है।
बता दें कि भारत का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। रेपो रेट कम होने से बैंक को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। बैंकों के लोन सस्ता मिलता है, तो वो अकसर इसका फायदा ग्राहकों को पास कर देते हैं। यानी, बैंक भी अपनी ब्याज दरें घटा देते हैं। हालांकि ये कटौती 1-2 महीने में की जाती है।
-
ख़बर मध्यप्रदेश15 hours ago
MP News: गांधीसागर अभयारण्य 20 अप्रैल को छोड़े जाएंगे चीते, कूनो आने वाले पर्यटकों को जल्द मिलेगी रोड-टू-एयर कनेक्टिविटी
-
ख़बर देश14 hours ago
ISS: भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला मई में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे, 14 दिन अंतरिक्ष में रहेंगे
-
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours ago
Sushasan Tihar 2025: शासन पहुंचा जनता के द्वार, समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
-
अर्थ जगत17 hours ago
India’s Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
-
ख़बर देश3 hours ago
JEE Main Result: जेईई मेन सेशन-2 के परिणाम घोषित, 24 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल