Connect with us

ख़बर देश

Agniveer Recruitment 2023: सेना ने बदली अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया, अब देना होगा ये एक्जाम

Published

on

Indian Army Agniveer Recruitment 2023

Agniveer Recruitment: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। अब जो उम्मीदवार अग्निवीर बनना चाहते हैं उन्हें पहले एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) देना होगा। इस एंट्रेस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार का मेडिकल और फिजिकल टेस्ट होगा। भारतीय सेना ने इसकी सूचना जारी कर दी है। सेना की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक अब नई भर्ती इसी नई प्रकिया के आधार पर होगी। इससे पहले अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) सबसे आखिरी में होता था। सबसे पहले फिजिकल, फिर मेडिकल और सबसे आखिरी में CEE पास करना पड़ता था।

अग्निवीर भर्ती के लिए कब शुरू होंगे आवेदन

इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए पूरे देश में पहली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) अप्रैल 2023 में होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लगभग 200 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2023 के मध्य से शुरू होकर अगले एक महीने की अवधि के लिए रहेगी।

परीक्षा में बैठने के लिए कैसे करें आवेदन

अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर अपलोड किए गए वीडियो ‘How to Register’, ‘How to Appear in Online Common Entrance Exam’ जाकर देख सकते हैं।

Advertisement

ख़बर देश

Monsoon 2026: केरल में 2-3 दिन में दस्तक दे सकता है मानसून, 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट; इस साल कम बारिश की आशंका

Published

on

मानसून 2026, केरल मानसून, IMD मौसम अपडेट, बारिश अलर्ट

New Delhi: दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में केरल पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अरब सागर, लक्षद्वीप, केरलम और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में भी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।

आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रहने के कारण थोड़ी देरी हुई है। मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई को केरल पहुंच जाएगा, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदलने से इसकी गति धीमी पड़ गई। अब इसके जून के पहले सप्ताह में केरल पहुंचने की संभावना है।

देशभर में खत्म हुआ हीटवेव का असर

देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू का असर कम हो गया है। राजस्थान के अजमेर, नागौर और चित्तौड़गढ़ में सोमवार को ओलावृष्टि दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के चार जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है।

उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई, जबकि राज्य के 63 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के सासाराम में भी दोपहर बाद बारिश हुई। मौसम विभाग ने झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब समेत 27 राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है।

Advertisement

इस साल सामान्य से कम हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून सीजन में देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अनुमान है कि पूरे सीजन में वर्षा लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का करीब 90% रह सकती है। LPA यानी लॉन्ग पीरियड एवरेज किसी क्षेत्र में 30 से 50 वर्षों के दौरान हुई औसत बारिश को कहा जाता है। भारत में 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर मानसून की औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। यदि किसी वर्ष बारिश LPA के 90% से कम रहती है, तो उसे सामान्य से कम वर्षा की श्रेणी में रखा जाता है।

Continue Reading

ख़बर देश

Delhi: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI-दाऊद नेटवर्क से जुड़े 9 गिरफ्तार, हथियार-ग्रेनेड बरामद

Published

on

Delhi Police Special Cell, ISI network India, Dawood Ibrahim network, terror plot Delhi, Delhi Police arrest, anti terror operation India, Pakistan ISI India, explosives seized India, security news India, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल

Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। इनके निशाने पर दिल्ली और मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें, मंत्रालय और सुरक्षाबल बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार यह मॉड्यूल लंबे समय से सक्रिय था और आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे।

दिल्ली, मुंबई और पंजाब से जुड़े तार

समाचार एजेंसी ANI के हवाले से पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, मुंबई और पंजाब से जुड़े हैं। इनमें कुछ नेपाली नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और स्थानीय मददगारों की तलाश में जुटी हैं।

फंडिंग और भर्ती नेटवर्क की जांच

Advertisement

Delhi Police अब इस मॉड्यूल के फंडिंग स्रोत, भर्ती प्रक्रिया और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम की जांच कर रही है। इसके साथ ही उन स्थानीय सहयोगियों और विदेशी हैंडलर्स की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जो कथित तौर पर इस साजिश का हिस्सा हो सकते हैं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

गिरफ्तारी के बाद राजधानी समेत कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदिग्धों के नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा था और क्या देश के अन्य हिस्सों में भी इनके संपर्क सक्रिय थे।

Continue Reading

ख़बर देश

TET: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, TET पास करना जरूरी, शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक की मोहलत

Published

on

Supreme Court TET decision, TET mandatory teachers, teacher eligibility test India, RTE Act teachers, NCTE TET rule, teachers news India, education news, Supreme Court verdict teachers, TET deadline 2028, शिक्षक TET नियम

Supreme Court TET decision: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास करना अनिवार्य होगा। कोर्ट ने TET पास करने की समयसीमा 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी है। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि इसके बाद किसी तरह की और मोहलत नहीं दी जाएगी।

अदालत ने कहा कि बिना TET योग्यता वाले शिक्षक लंबे समय तक सेवा में बने रहे तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों की शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा। इस फैसले का असर देशभर के 20 लाख से अधिक शिक्षकों पर पड़ सकता है।

65 से ज्यादा पुनर्विचार याचिकाएं खारिज

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। ये याचिकाएं राज्य सरकारों, शिक्षक संगठनों और व्यक्तिगत शिक्षकों की ओर से दाखिल की गई थीं। सभी ने 2025 के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की थी।

किन शिक्षकों पर लागू होगा फैसला?

Advertisement

मामला उन शिक्षकों से जुड़ा है जिन्हें राइट ऑफ चिल्ड्रन टू फ्री एंड कंपल्सरी एजुकेशन (RTE) Act, 2009 लागू होने से पहले नियुक्त किया गया था और जिनकी सेवानिवृत्ति में पांच साल से ज्यादा समय बाकी है। सुप्रीम कोर्ट ने 2025 के फैसले में कहा था कि ऐसे शिक्षकों को 1 सितंबर 2025 से दो साल के भीतर TET पास करना होगा। अब यह अवधि बढ़ाकर तीन साल कर दी गई है।

कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि RTE कानून में पहले से प्रावधान है कि सेवा में मौजूद शिक्षक भी तय समय में न्यूनतम योग्यता हासिल करें। अदालत ने कहा कि संसद की मंशा साफ है कि सभी शिक्षक न्यूनतम शैक्षणिक मानकों को पूरा करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि National Council for Teacher Education (NCTE) की अधिसूचनाएं मूल कानून से ऊपर नहीं हो सकतीं, इसलिए किसी छूट के आधार पर TET की अनिवार्यता खत्म नहीं की जा सकती।

साल में कम से कम दो बार हो TET परीक्षा

अदालत ने राज्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि TET परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जाए। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा साल में कम से कम दो बार, लगभग छह महीने के अंतराल पर कराई जानी चाहिए ताकि शिक्षकों को पर्याप्त अवसर मिल सकें।

Advertisement

बच्चों की शिक्षा सबसे अहम

बेंच ने कहा, “RTE Act बच्चों को केंद्र में रखकर बनाया गया कानून है। शिक्षकों की नौकरी बच्चों के शैक्षणिक भविष्य की कीमत पर नहीं चल सकती।” कोर्ट ने माना कि व्यावहारिक चुनौतियां हैं, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता और पढ़ाई की निरंतरता अधिक महत्वपूर्ण है।

Continue Reading

ख़बर देश

Monsoon 2026: देश में मानसून की एंट्री लेट, अब 7 जून तक केरल पहुंचेगा, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Published

on

Monsoon 2026, Kerala monsoon delay, IMD weather update, India rainfall forecast, heatwave alert India, monsoon entry Kerala, weather news India, Chhattisgarh heatwave, IMD forecast, मानसून अपडेट

Monsoon 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि देश में मानसून की एंट्री इस बार तय समय से देरी से होगी। श्रीलंका के आसपास बने कम दबाव और तूफानी हवाओं के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून अब करीब 7 जून तक केरल तट पर पहुंच सकता है। पहले इसके 26 मई तक पहुंचने का अनुमान जताया गया था।

आमतौर पर केरल में मानसून की दस्तक 1 जून को मानी जाती है, लेकिन इस बार मौसम विभाग का पूर्वानुमान बदल गया है। इस तरह मानसून पहले अनुमान से करीब 10 दिन और सामान्य तारीख से लगभग एक सप्ताह देरी से देश में प्रवेश करेगा।

5 दिन से केरल तट के पास अटका मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून पिछले पांच दिनों से केरल तट से करीब 30-35 किलोमीटर दूर रुका हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना कम है। IMD के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ने कहा कि मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए अगले सात दिनों में मानसून केरल पहुंच सकता है।

इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान

Advertisement

मौसम विभाग ने 29 मई को जारी अनुमान में कहा कि इस बार देश में औसतन करीब 78 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। जबकि 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर सामान्य औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। इससे पहले 13 अप्रैल को IMD ने 80 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान जताया था। यानी इस बार सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

जून-जुलाई में कई राज्यों में लू का खतरा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जून और जुलाई में कई राज्यों में हीटवेव का असर बना रह सकता है। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों में सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहने की आशंका जताई गई है। आमतौर पर इस दौरान तापमान 30-35 डिग्री के बीच रहता है।

Continue Reading

ख़बर देश

Karnataka CM: कर्नाटक में बड़ा सियासी फेरबदल, सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए CM

Published

on

कर्नाटक में बड़ा सियासी फेरबदल: सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए CM

Karnataka CM: सिद्धारमैया ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी हाईकमान के कहने पर वे पद छोड़ देंगे। सिद्धारमैया ने कहा, “कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया।” उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंप दिया गया है। राज्यपाल फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में औपचारिक घोषणा हो सकती है।

रोटेशनल CM फॉर्मूला के तहत बदलाव?

राजनीतिक हलकों में इसे कथित ‘ढाई-ढाई साल’ वाले रोटेशनल सीएम फॉर्मूले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने इस व्यवस्था की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले की जानकारी दी। इस दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया।

राज्यसभा जाने से किया इनकार

सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा जाने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है और वे सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे। इस्तीफा देने के बाद वे दिल्ली रवाना हो गए, जहां कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

MP Sugam Parivahan Seva, Mohan Yadav bus service, Madhya Pradesh transport news, Rakshabandhan bus service MP, state transport Madhya Pradesh, MP government transport scheme, tribal area transport MP, public transport Madhya Pradesh, Mohan Yadav latest news, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
ख़बर मध्यप्रदेश24 minutes ago

MP News: रक्षाबंधन से पहले शुरू हो सकती है ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, बहनों को बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी

Twisha Sharma death case, Giribala Singh judicial custody, Samarth jail, Bhopal actress death case, CBI investigation Twisha Sharma, Giribala Singh arrest, Twisha Sharma latest news, Bhopal crime news, CBI court case, ट्विशा शर्मा केस
ख़बर मध्यप्रदेश1 hour ago

ट्विशा शर्मा डेथ केस: समर्थ और पूर्व जज गिरिबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 16 जून तक जेल भेजे गए

Vishnu Deo Sai Garpa visit, Abujhmad development news, Narayanpur CM visit, Garpa Jan Chaupal, Bastar development, Vishnu Deo Sai latest news, Abujhmad road project, Garpa police station, CM SuShasan Tihar, Chhattisgarh tribal development
ख़बर छत्तीसगढ़22 hours ago

Sushasan Tihar 2026: अबूझमाड़ के गारपा पहुंचे CM विष्णुदेव साय, जन चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद, PHC-सड़क और थाना समेत कई बड़ी सौगातें

मानसून 2026, केरल मानसून, IMD मौसम अपडेट, बारिश अलर्ट
ख़बर देश23 hours ago

Monsoon 2026: केरल में 2-3 दिन में दस्तक दे सकता है मानसून, 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट; इस साल कम बारिश की आशंका

Vishnu Deo Sai, Durg Janpad CEO suspended, Rupesh Kumar Pandey suspension, Sushasan Tihar, Chhattisgarh news, public misbehaviour officer, Durg latest news, CM Vishnu Deo Sai action, zero tolerance policy, दुर्ग जनपद CEO निलंबित
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Raipur: जनता से अशिष्ट व्यवहार पर CM साय का एक्शन, दुर्ग जनपद CEO सस्पेंड, बोले-सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending