Connect with us

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने दिखाए कड़े तेवर, बोले- कामों को टालने की प्रवृत्ति बदलें राजस्व अधिकारी

Published

on

Chhattisgarh: Chief Minister showed strict attitude in Collector-SP conference

Collector-SP conference: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस लेकर शासन की योजनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज तीन महीने के बाद कलेक्टर-एसपी कांफ्रेस हो रही है। तीन महीने के भीतर ही निश्चित रूप से आप लोगों के सहयोग से हमारी सरकार ने जनता के विश्वास के मुताबिक बहुत से काम किए हैं और मोदी जी की गारंटी को पूरा किया है। हमें और भी अच्छा काम करने की जरूरत है। कलेक्टर-एसपी कांफ्रेस में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी इंटेलिजेंस अमित कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव दयानन्द पी. और डॉ. बसवराजू एस. उपस्थित थे।

‘तीन महीनों में सरकार ने किया अच्छा काम’

सीएम साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में विश्वास करके छत्तीसगढ़ की जनता ने हमको सरकार में बैठाया है। इन तीन महीनों में हमने बहुत काम किया है, प्रधानमंत्री आवास योजना, बकाया धान का बोनस, धान की बम्पर खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 की दर से, कल अंतर की राशि भी दे दिए। महतारी वंदन योजना के तहत पहली किश्त की राशि भी जारी हो गई है। एक तरह से 3 महीने में हमने बहुत काम किया है।

काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी- मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ध्यान रखें कि जिला प्रशासन की तरफ से योजना पहुंचाने में किसी भी तरह की कोताही न हो, ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी। हमारे प्रधानमंत्री अपने आपको प्रधानमंत्री नहीं मानते, वो भी अपने आपको जनसेवक ही मानते हैं। हम सब भी लोक सेवक हैं, हम सबका उद्देश्य जनसेवा है। कलेक्टर से लेकर पटवारी तक और एसपी से लेकर आरक्षक तक हम सबको जनता की सेवा में तत्पर रहना होगा।

Advertisement

कामों को टालने की प्रवृत्ति राजस्व अधिकारी बदलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग में कई तरह की शिकायत मिल रही हैं। ग्रामीण स्तर में पटवारी, आरआई द्वारा बंटवारा, नामातंरण का काम ठीक से और त्वरित रूप से नहीं होने की शिकायत प्राप्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कामों को टालने की पुरानी व्यवस्था को तत्काल बदलें। सभी कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत ना आने पाए। आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। जो भी आवश्यक दस्तावेज की जरूरत राजस्व विभाग के अधिकारियों से हो लोगों को तत्काल मिल जाए।

अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 दिन का सप्ताह हो गया है। 5 दिन पूरे तन्मयता से कार्य हो। दफ्तरों में सभी समय पर उपस्थित हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदेश सरकार और भारत सरकार की योजना लोगों तक पहुंचे, इस ओर जिला प्रशासन ध्यान दे। कलेक्टर-एसपी के कार्य से ही सरकार की छवि बनती है। जिला प्रशासन के अच्छे कार्य से ही जनता आप लोगों की तारीफ हमसे करती है। आप लोगों की तारीफ जनता से हमें प्राप्त होने चाहिए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि किसानों को दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े। किसानों का कार्य समयावधि में पूरा हो यह सुनिश्चित किया जाए।

डीएमएफ फंड का दुरूपयोग न हो

Advertisement

डीएमएफ फंड में भारी भ्रष्टाचार पिछली सरकार में हुआ है। डीएमएफ फंड की राशि खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए होती है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के लिए यह राशि खर्च की जाए। डीएमएफ की राशि की उपयोग के लिए भारत सरकार से नियम तय है, नियमानुसार ही यह राशि ख़र्च हो। इस पर सख्ती से ध्यान दिया जाए, इस राशि का बिल्कुल भी दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

कार्य एजेंसी और ठेकेदार पर निगरानी रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर में नल के माध्यम से पानी पहुंचाना चाहते हैं, इसलिए इन कार्यो को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। सबसे पहले जल स्रोतों का पता लगाया जाए, इसके बाद टंकी बनाने, पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाए। जलजीवन मिशन योजना से लोगों को लाभ हो, पेयजल मिले यह सुनिश्चित हो। कार्य एजेंसी और ठेकेदार पर निगरानी हो ताकि सही कार्य हो सके।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को समय पर पारिश्रमिक का भुगतान करें

तेंदूपत्ता खरीदी का समय आ गया है, शासन द्वारा प्रति मानक बोरा 5500 की दर निर्धारित की गई है। यह ध्यान रखें कि तेंदूपत्ता संग्रहकों समय पर पारिश्रमिक भुगतान तथा उनके उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के कार्य ठीक से चलें और समय पर भुगतान हो। मजदूरी के लिए मजदूरों को भटकना न पड़े। जितने भी स्वीकृत कार्य है, समय पर कार्य प्रारंभ हो और पूरा हो यह भी सुनिश्चित की जाएं।

Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारी सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को पिछले 5 साल में आवास मिलना था वे मकान से वंचित हो गए थे और जिनके घर का कार्य अधूरा है जिसके कारण उन्हें बिना छत के रहना पड़ा। उन सभी मकानों को तेजी से पूर्ण कराया जाए। इस योजना की जिला स्तर पर निरंतर समीक्षा की जाए। राशन कार्ड के नवीनीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए एवं राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए।

बैंकों से लोगों को राशि आहरण करने में न हो कठिनाई

महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में योजना पहली किश्त भेज दी है। इसी तरह कृषक उन्नति योजना की राशि भी किसान भाइयों को भेज दी गई है। उपरोक्त राशि के आहरण में हितग्राहियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इस संबंध में बैंकों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। डॉयरेक्ट बेनिफिट स्कीमों में शासन की ओर से राशि अंतरित किए जाने के बाद भी कुछ हितग्राहियों को खातों में राशि न पहुंच पाने की शिकायत रहती है, उनका तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, जन-धन खाता, सुरक्षा बीमा योजना आदि सभी योजनाओं में हमें सेच्युरेशन की स्थिति प्राप्त करनी है। अतः इस लक्ष्य को केंद्र में रखकर कार्य किया जाए।

बस्तर में सुरक्षा कैंप की छवि सुविधा कैंप के रूप होनी चाहिए

Advertisement

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर के माओवादी आंतक को नियंत्रित करने के लिए स्थापित किए गए सुरक्षा कैंप की छवि लोगों में सुविधा केंप के रूप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को बुनयादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियद नेल्लानार योजना शुरू की है। इस योजना में कैंप के आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे के गांव में लोगों को सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं दी जानी है। इसका बेहतर क्रियान्वयन किया जाए।

अपराधियों में हो कानून का भय

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हुए पुलिस अधीक्षक कांफ्रेस में दिए गए निर्देशों का पालन फील्ड में दिखना शुरू हुआ है। लेकिन फिर भी पुलिस विभाग में अभी और कसावट लाने की आवश्यकता है। अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए और आम नागरिक सभी तरह से भयमुक्त होने चाहिए। आम नागरिक भयमुक्त होकर सहजता से जीवन यापन कर सकें, हमें ऐसे वातावरण का निर्माण करना है। महिलाओं से संबंधित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में नए कानून लागू हो चुके हैं। इन नए कानूनों के अनुरूप पुलिस को स्वयं को ढालना होगा और प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। बस्तर में हमने नियद नेल्लानार योजना शुरू की है। इस योजना के क्रियान्वयन में आप लोगों की आपसी तालमेल के साथ-साथ जनभागीदारी की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होगी।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, स्वस्थ समाज निर्माण में करें योगदान

Published

on

विष्णुदेव साय, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026, योग दिवस छत्तीसगढ़, अंबिकापुर योग कार्यक्रम, योग दिवस मुख्यमंत्री साय, स्वस्थ आयु के लिए योग, छत्तीसगढ़ योग आयोग

अंबिकापुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की राह दिखाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को आत्मबल, अनुशासन, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करता है।

“स्वस्थ आयु के लिए योग” समय की आवश्यकता

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” वर्तमान समय की जरूरत को दर्शाती है। बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग हर आयु वर्ग के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की नींव रखता है। इसलिए योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखकर जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से मिली वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को रिकॉर्ड समय में समर्थन मिला और आज पूरी दुनिया 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक नेतृत्व का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

योग से जीवनशैली संबंधी बीमारियों पर नियंत्रण

मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव, अनिद्रा और मोटापे जैसी जीवनशैली जनित समस्याओं से बचाव में योग अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहा है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी अब योग के महत्व को स्वीकार कर चुका है।

उन्होंने महर्षि पतंजलि और भगवान शिव को स्मरण करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक चेतना में योग सदियों से जीवन का अभिन्न अंग रहा है।

Advertisement

योग शिक्षा को मिलेगा संस्थागत स्वरूप

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने योग विषय को समाज कल्याण विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे योग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और जनजागरूकता कार्यक्रमों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य योग को गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

युवाओं से किया विशेष आह्वान

मुख्यमंत्री ने युवाओं और विद्यार्थियों से योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने का भी प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा, “जो लोग अब तक योग से नहीं जुड़े हैं, वे आज से इसकी शुरुआत करें। सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कभी देर नहीं होती।”

Advertisement

जनजातीय युवाओं की सफलता का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और हाल ही में जनजातीय वर्ग के 13 युवाओं ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

राजनांदगांव रिसॉर्ट मौत मामला: दोस्तों ने जबरन शराब पिलाई, रिसॉर्ट मालिक पर रेप का आरोप, 3 गिरफ्तार

Published

on

Rajnandgaon Resort Case, Vishlingwoods Resort, Rajnandgaon Crime News, Chhattisgarh Crime, Somni Police, Bhilai Girl Death Case, Resort Rape Case, CG Crime News

राजनांदगांव: जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित मनगट्टा के विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवती के दो दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिलाई और नशे की हालत में रिसॉर्ट लेकर पहुंचे, जहां रिसॉर्ट संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

18 जून को रिसॉर्ट के बाथरूम में 24 वर्षीय युवती का शव मिला था। युवती के शरीर पर खरोंच और अंदरूनी चोटों के निशान पाए गए थे। हालांकि मौत की वास्तविक वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है और पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

भिलाई की रहने वाली थी युवती

मृतका भिलाई की निवासी थी और एक टॉकीज में मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। पुलिस के अनुसार 18 जून को युवती अपने दोस्तों छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख और घनश्याम बेलचंदन के साथ रायपुर घूमने गई थी।

जांच में पता चला कि दोनों दोस्तों ने युवती को उसकी इच्छा के विरुद्ध शराब पिलाई। नशे की हालत में उसे राजनांदगांव के मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट ले जाया गया। आरोप है कि वहां रिसॉर्ट संचालक आशुतोष हिरवानी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसी रात युवती का शव रिसॉर्ट के बाथरूम में मिला।

Advertisement

अस्पताल से मिली थी संदिग्ध मौत की सूचना

18 जून की रात पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पुलिस को युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर सोमनी थाना और साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। जांच में सामने आया कि युवती के साथ आए दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर और नशे की हालत में रिसॉर्ट तक लेकर गए थे।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो दिन की जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं-

  • आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26), निवासी राजनांदगांव, विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट संचालक
  • छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25), निवासी राजनांदगांव
  • घनश्याम बेलचंदन (25), निवासी दुर्ग

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मौत की वजह अब भी रहस्य

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल दुष्कर्म और मारपीट से संबंधित साक्ष्य मिले हैं, लेकिन युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच अभी जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिसॉर्ट सील, आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना से जुड़े विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट को भी नियमानुसार सील कर दिया गया है। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि वैज्ञानिक जांच, घटनास्थल निरीक्षण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक नालंदा परिसर, मुख्यमंत्री साय ने 9.65 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Published

on

Jashpur Nalanda Parisar, Vishnu Deo Sai, Kunkuri Development Works, Jashpur News, Chhattisgarh Education, Nalanda Library, Kudukela Power Substation, Chhattisgarh Development

Jashpur:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली गांव में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। लगभग 4.37 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस 250 सीटर अत्याधुनिक अध्ययन केंद्र को युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नालंदा परिसर जशपुर के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

24 घंटे अध्ययन सुविधा, 50 हजार पुस्तकों की लाइब्रेरी

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नालंदा परिसर का प्लिंथ लेवल कार्य पूरा हो चुका है और शेष निर्माण तेजी से जारी है। परिसर में युवाओं को 24 घंटे अध्ययन की सुविधा मिलेगी। यहां डिजिटल लाइब्रेरी, हाई-स्पीड वाई-फाई, इंडोर एवं आउटडोर स्टडी जोन, ऑक्सी रीडिंग जोन और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 50 हजार से अधिक पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा परिसर में सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था, 50 से अधिक देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण, यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम और हेल्थ जोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। आधुनिक तकनीक के तहत आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली, बायोमेट्रिक पहचान और स्मार्ट पुस्तक प्रबंधन प्रणाली भी स्थापित की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे नवाचारपूर्ण शैक्षणिक केंद्र विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र को 9.65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम में 9 करोड़ 65 लाख रुपये लागत के 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इनमें 6.74 करोड़ रुपये लागत के 4 कार्यों का भूमिपूजन तथा 2.90 करोड़ रुपये लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण नहीं होते, बल्कि लोगों के जीवन में सुविधाएं, अवसर और समृद्धि लेकर आते हैं। इन परियोजनाओं से सड़क, बिजली, स्वच्छता और ग्रामीण अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी।

6.74 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में शामिल हैं-

  • फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (31.68 लाख रुपये)
  • पगुराबहार के बेहराटोली में पुलिया निर्माण (10 लाख रुपये)
  • चराईडांड़ से एनएच-43 तक 2 किमी पहुंच मार्ग (2.20 करोड़ रुपये)
  • घासीमुंडा से कोरवाटोली तक 3.10 किमी सड़क निर्माण (4.12 करोड़ रुपये)

इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

2.90 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

Advertisement

लोकार्पित कार्यों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आरसीसी पुलिया और सीसी सड़क निर्माण शामिल हैं। इनसे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र से कई गांवों को राहत

मुख्यमंत्री ने 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी, 3.15 एमवीए क्षमता वाले कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र का भी लोकार्पण किया। इस उपकेंद्र से जामटोली, गड़बहार, टुकूपानी, बरटोली, पंडरा, सुखापोखर, जामचुवां, कुडूकेला, सरडीह, गिनाबहार, टोप्पो बागान, रेंगारघाट, सियावर चौक, चटकपुर, बेने, बासनटोली, कुहूमुड़ा, भेलवाटोली और नवापारा सहित अनेक गांवों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिलेगी।

इससे किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai: देर रात बैठक पर बोले- इमरजेंसी मीटिंग नहीं थी, UCC लागू होगा लेकिन अभी नहीं

Published

on

Vishnu Deo Sai, CM House Meeting Raipur, Chhattisgarh UCC, UCC Chhattisgarh, BJP Government 12 Years, Chhattisgarh Politics, Cabinet Expansion News, Raipur News, CM Sai Statement, Chhattisgarh Latest News

Raipur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली हाई-लेवल बैठक को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई इमरजेंसी बैठक नहीं थी, बल्कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा बैठक थी।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर “12 साल विश्वास के, 12 साल विकास के, 12 साल बेमिसाल” जैसे अभियानों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी मंत्रियों और विधायकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में इन्हीं कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ में UCC लागू होगा, लेकिन अभी नहीं

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की दिशा में सरकार काम कर रही है और इसके लिए समिति का गठन भी किया जा चुका है।हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी मानसून सत्र में UCC विधेयक लाए जाने की संभावना कम है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश में UCC लागू होगा, लेकिन मानसून सत्र में इतनी जल्दी इसे लाना संभव नहीं है। समिति अपना काम कर रही है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी।”

देर रात तक चली बैठक से बढ़ी थीं अटकलें

गुरुवार रात मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक देर रात तक चली, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

सूत्रों के अनुसार बैठक रात करीब दो बजे तक चली, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार और संगठन के स्तर पर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि मुख्यमंत्री के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा और रणनीति तय करना था।

UCC को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल

Advertisement

मुख्यमंत्री के बयान के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। राज्य सरकार पहले ही इस विषय पर अध्ययन और सुझावों के लिए समिति गठित कर चुकी है। अब समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार आगे की रणनीति तय करेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि UCC को लेकर सरकार चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहती है, ताकि व्यापक सहमति और कानूनी तैयारी के बाद ही इसे लागू किया जा सके।

Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान: 23 जिलों में 31 योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाएगी साय सरकार

Published

on

Sughghar Chhattisgarh, Vishnu Deo Sai, Chhattisgarh Government Scheme, Niyad Nellanar, Chhattisgarh News, Welfare Schemes Chhattisgarh, CHiPS Dashboard, PM Awas Yojana, Mahatari Vandan Yojana, Good Governance Chhattisgarh

Raipur: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशभर में सुशासन को मजबूत करने और प्रत्येक पात्र परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान शुरू करने जा रही है। यह राज्यव्यापी अभियान 23 जिलों में संचालित होगा, जिसके तहत 31 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण (Saturation) किया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। अभियान के जरिए योजनाओं की पहुंच, पारदर्शिता और प्रभावशीलता को नई मजबूती देने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री बोले- हर परिवार तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उनके सकारात्मक परिणाम प्रत्येक परिवार के जीवन में दिखाई दें। उन्होंने कहा कि शासन की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और उन्हें योजनाओं से जोड़े। ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ इसी सोच का विस्तार है।

‘नियद नेल्लानार’ की सफलता से प्रेरित पहल

Advertisement

बस्तर में संचालित ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता के बाद सरकार ने इसी मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में यह मॉडल बस्तर संभाग में सफल रहा, बाद में इसका विस्तार 10 जिलों तक किया गया। अब ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान के जरिए रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में इसे लागू किया जाएगा।

31 योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

अभियान के तहत सामाजिक सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कृषि से जुड़ी 31 योजनाओं को शामिल किया गया है।

प्रमुख योजनाएं:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • जल जीवन मिशन
  • आयुष्मान भारत योजना
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • राशन कार्ड
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
  • महतारी वंदन योजना
  • जन-धन योजना
  • वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
  • जननी सुरक्षा योजना
  • मिशन इंद्रधनुष
  • श्रम कार्ड
  • वनाधिकार पट्टा
  • आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण-पत्र सेवाएं

CHiPS बनाएगा रियल टाइम डिजिटल डैशबोर्ड

अभियान की निगरानी पूरी तरह तकनीक आधारित होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (CHiPS) एक एकीकृत डिजिटल डैशबोर्ड विकसित करेगी। यह डैशबोर्ड राज्य से लेकर ग्राम स्तर तक योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या, शेष पात्र हितग्राहियों और संतृप्तिकरण की स्थिति को रियल टाइम में प्रदर्शित करेगा।

Advertisement

तीन चरणों में चलेगा अभियान

पहला चरण: सर्वे और डेटा मैपिंग

ग्रामवार सर्वेक्षण कर पात्र परिवारों की पहचान की जाएगी और योजनावार बेसलाइन तैयार होगी।

दूसरा चरण: विशेष शिविर

गांव, क्लस्टर और विकासखंड स्तर पर शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

Advertisement

तीसरा चरण: निगरानी और मूल्यांकन

नियमित समीक्षा के माध्यम से योजनाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

जिला प्रशासन की होगी अहम भूमिका

अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर होगी। जिला कलेक्टर इसकी निगरानी करेंगे, जबकि संभागायुक्त त्रैमासिक समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति अभियान की प्रगति का मूल्यांकन करेगी।

अलग बजट नहीं, अभिसरण मॉडल पर होगा काम

Advertisement

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ के लिए अलग बजट की आवश्यकता नहीं होगी। विभिन्न विभाग अपनी स्वीकृत योजनागत निधियों से अभियान संचालित करेंगे। इसके अलावा CSR और DMF फंड का भी उपयोग किया जाएगा।

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि नागरिक-केंद्रित सुशासन की व्यापक पहल है। इसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक विकास, सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के अवसर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जब हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा, तभी वास्तविक अर्थों में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का सपना पूरा होगा।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending