Connect with us

ख़बर देश

Uttarakashi Tunnel Operation: सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, 17 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Published

on

Uttarakashi Tunnel Operation: All 41 laborers trapped in the tunnel were rescued safely

Uttarakashi Tunnel Operation: उत्तराखंड के उत्तराकाशी की निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को देर शाम 8.35 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया। पाइप के जरिए शाम 7.50 बजे पहला मजदूर बाहर आया। इसके बाद एक-एक कर सभी मजदूरों को 45 मिनट में बाहर निकाल लिया गया। आखिरी मजदूर के बाहर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से सभी ने जाबांजों का जोरदार स्वागत किया।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1729531818335224044

टनल साइट पर मौजूद मजदूर के परिजनों और अन्य लोगों ने उनकी जो दिवाली सूनी रह गई थी, उसकी कसर पूरा करने के लिए जोरदार आतिशबाजी की। साथ ही टनल और उसके आसपास का इलाका भारत माता की जय और जय श्री रा्म के उद्घोष से गूंज उठा। उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा- सभी मजदूरों को उत्तराखंड सरकार की ओर से कल एक-एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी। उन्हें एक महीने का सवेतन अवकाश भी दिया जाएगा, जिससे वह अपने परिवार वालों से मिल सकें।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1729541916608561201

17 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Advertisement

दिवाली के दिन 12 नवंबर की सुबह 5.30 बजे निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। जिसमें 41 मजदूर अंदर फंस गए थे। मजदूरों को निकालने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन नाकामी हाथ लगी। इंदौर, हैदराबाद से एयरलिफ्ट कर ऑगर मशीनों को भेजा गया। लेकिन कुछ दूरी तक ड्रिलिंग के बाद वे खराब हो गईं। इसके बाद दिल्ली से वायुसेना के विमान से अमेरिकी ऑगर मशीन को भेजा गया। सुरंग के मलबे में ऑगर मशीन से पहले 900 एमएम और बाद में 800 एमएम के पाइप डालकर मजदूरों तक पहुंचने की कोशिशें शुरू हुईं। इसमें बीच-बीच में कई बाधाएं आईं, लेकिन रेस्क्यू में लगी एजेंसियों ने उसका रास्ता निकाल लिया। इसमें रेट माइनर्स का भी बड़ा योगदान रहा। अमेरिकी ऑगर मशीन 48 मीटर ड्रिलिंग करने के बाद जब फेल हो गई थी, तो रेट माइनर्स ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने अंतिम 10-12 मीटर की खुदाई 24 घंटे में पूरी कर दी और रेस्क्यू ऑपरेशन को मंजिल तक पहुंचाया।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर देश

Nagpur Factory Blast: नागपुर में एसबीएल एनर्जी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 17 कर्मचारियों की मौत, 18 घायल

Published

on

Nagpur Factory Blast, SBL Energy Explosion, Maharashtra Factory Explosion, Nagpur News, Detonator Blast, Nagpur Roulgaon Accident

Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा धमाका हो गया। डेटोनेटर निर्माण के दौरान हुए इस विस्फोट में 17 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख और घायलों को ₹50,000 सहायता राशि की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि प्लांट में डेटोनेटर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के इलाकों तक आवाज सुनाई दी और फैक्ट्री परिसर में मलबा फैल गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार विस्फोट से प्लांट के अंदर भारी तबाही हुई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है और मलबा हटाने का काम जारी है।

क्या डेटोनेटर बनाते समय हुआ विस्फोट?

नागपुर के कलमेश्वर स्थित यह कंपनी औद्योगिक विस्फोटक और डेटोनेटर बनाने वाली प्रमुख इकाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डेटोनेटर निर्माण प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के समय प्लांट में 30 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया। उन्होंने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घायलों को तुरंत नागपुर ले जाया गया है। आपातकालीन आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Continue Reading

ख़बर देश

Weather Update: देशभर में बदला मौसम, पिथौरागढ़ में बर्फबारी, MP में आंधी-ओले, राजस्थान में 40°C की चेतावनी

Published

on

India Weather Update, Uttarakhand Snowfall, Panchachuli Snow, MP Rain Alert, Rajasthan Heatwave Warning, Sikkim Snowfall News, Himachal Weather Forecast, Chhattisgarh Rain Alert

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में आंधी-बारिश और कहीं तेज गर्मी का असर दिख रहा है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की Panchachuli समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फ गिरने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 फरवरी से मौसम बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं।

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश, फसलों पर असर

Madhya Pradesh में पिछले दो दिनों में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, बैतूल और सीहोर सहित 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन मार्च की शुरुआत में फिर बारिश हो सकती है।

राजस्थान में बढ़ी गर्मी, होली पर हीटवेव का खतरा

Rajasthan में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.3°C दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग ने होली के आसपास हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान पारा 40°C तक पहुंच सकता है।

Advertisement

सिक्किम में भारी बर्फबारी, 2736 टूरिस्ट फंसे

सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई। Tsomgo Lake और 15th माइल के पास बर्फ जमने से सड़कें जाम हो गईं। करीब 2,736 पर्यटकों को ले जा रही 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। सिक्किम पुलिस और Border Roads Organisation (BRO) की टीम ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अगले दो दिन का मौसम अनुमान

26 फरवरी

छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति रह सकती है। अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री गिरावट के बाद फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। यह बदलाव अस्थायी माना जा रहा है।

Advertisement

27 फरवरी

हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

Continue Reading

ख़बर देश

Jharkhand Plane Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, पायलट, डॉक्टर, मरीज समेत सवार सभी 7 लोगों की मौत

Published

on

Jharkhand Plane Crash: Air ambulance crashes in Chatra, Jharkhand, killing 7 people on board a chartered plane going to Delhi

Jharkhand Plane Crash: झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम चतरा जिले में क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई।रे डबर्ड कंपनी का Redbird Aviation संचालित बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली जा रहा था। यह विमान रांची एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे रवाना हुआ था। करीब 7:34 बजे एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद विमान झारखंड के Chatra जिले के समरिया इलाके के जंगलों में क्रैश हो गया।

कौन-कौन थे सवार?

विमान में सवार कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) और सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) की हादसे में मौत हो गई।

65% जले मरीज को ले जाया जा रहा था दिल्ली

रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO अनंत सिन्हा ने PTI को बताया कि मरीज संजय कुमार (41), जो लातेहार जिले के चंदवा के निवासी थे, को 16 फरवरी को 65% तक जली हालत में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद परिवार ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया।

Advertisement

DGCA का बयान

Directorate General of Civil Aviation (DGCA) के मुताबिक विमान ने शाम 7:10-7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। करीब 7:30 बजे खराब मौसम के कारण डायवर्जन की अनुमति मांगी। इसके कुछ ही देर बाद कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क और रडार कनेक्शन टूट गया। इसके बाद विमान क्रैश हो गया। DGCA ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मौसम, तकनीकी खराबी और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading

ख़बर देश

India Advisory: भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

Published

on

Iran Crisis 2026, Indian Embassy Tehran Advisory, Indians Leave Iran, US Iran Tension News

Indians Leave Iran: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और हालिया विरोध प्रदर्शनों के बीच Embassy of India, Tehran ने ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को देश तुरंत छोड़ने की सख्त सलाह दी है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एडवाइजरी में कहा कि छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक समेत सभी भारतीय नागरिक उपलब्ध साधनों, जिसमें कमर्शियल फ्लाइट्स भी शामिल हैं, के जरिए जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें। यह एडवाइजरी 5 जनवरी 2026 और 14 जनवरी 2026 को जारी की गई पूर्व सलाहों का पुनरावलोकन है, लेकिन इस बार स्थिति को और अधिक गंभीर बताया गया है।

एडवाइजरी में क्या कहा गया?

दूतावास ने कहा, “ईरान में वर्तमान स्थिति के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों को कमर्शियल फ्लाइट्स समेत सभी उपलब्ध साधनों से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। 14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी दोहराई जाती है कि सभी भारतीय नागरिक और PIO सतर्क रहें, विरोध प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहें और स्थानीय मीडिया पर नजर रखें।” दूतावास ने यह भी कहा कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट, पहचान पत्र और अन्य यात्रा दस्तावेज हमेशा तैयार रखें और किसी भी सहायता के लिए दूतावास से संपर्क करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

Advertisement
  • +98 912 810 9115
  • +98 912 810 9109
  • +98 912 810 9102
  • +98 993 217 9359

ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

क्यों जारी हुई यह एडवाइजरी?

1.ईरान में आंतरिक स्थिति

जनवरी 2026 में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पों में हजारों लोगों की मौत की खबरें सामने आई थीं। फरवरी में विश्वविद्यालयों के खुलने के बाद छात्रों ने फिर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू किए। राजधानी Tehran, Mashhad समेत कई शहरों में प्रदर्शन और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुई हैं।

2.अमेरिका-ईरान तनाव

United States और Iran के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों में वृद्धि की खबरें हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित अमेरिकी हमलों की आशंका के बीच यह एडवाइजरी जारी की गई है।

पिछली एडवाइजरी क्या थी?

  • 5 जनवरी 2026: गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
  • 14 जनवरी 2026: सतर्क रहने और विरोध स्थलों से दूर रहने की अपील
  • अब (फरवरी 2026): स्थिति गंभीर, तुरंत देश छोड़ने की सलाह
Continue Reading

ख़बर देश

Delhi: JNU में देर रात बवाल, ABVP और लेफ्ट समर्थित संगठनों में झड़प, कई छात्र घायल

Published

on

Delhi, JNU Clash News, ABVP vs Left JNU, JNU Violence 2026, Delhi University Campus News, JNU Student Clash

Delhi: दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अनुसार 22 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे पथराव और मारपीट की घटना हुई, जिसमें ABVP के मीडिया संयोजक विजय जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि देर रात दो गुट आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि स्कूल बिल्डिंग पर ताला लगाए जाने के मुद्दे पर लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों के कदम का ABVP ने विरोध किया, जिसके बाद बहस बढ़ी और हंगामा शुरू हो गया।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक, स्कूल बिल्डिंग पर ताला लगाए जाने के फैसले से विवाद की शुरुआत हुई। ABVP ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो कथित तौर पर पथराव और मारपीट तक पहुंच गई। ABVP का दावा है कि इस दौरान कई छात्रों के साथ मारपीट की गई और परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ABVP का आरोप और मांग

ABVP ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर घटना को “भीषण हिंसा” बताया। संगठन का कहना है कि वामपंथी गुटों ने शांतिपूर्वक पुस्तकालय में पढ़ रहे छात्रों को निशाना बनाया। संगठन ने आरोप लगाया कि 70 से अधिक लोगों की भीड़ ने हमला किया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ABVP ने Delhi Police से तुरंत हस्तक्षेप कर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।

Advertisement

हमले को लेकर गंभीर आरोप

ABVP के एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि विचारधारा से असहमत छात्रों को निशाना बनाया गया। आरोप है कि विश्वविद्यालय सुरक्षा और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मारपीट हुई। कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि भीड़ छात्रों की ओर बढ़ी और लाठियों, घूंसे व लातों से हमला किया गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।

जांच और मौजूदा स्थिति

घटना के बाद परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर छात्र संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

BharatNet Chhattisgarh 3942 Crore, Amended BharatNet Program ABP, Vishnu Deo Sai Digital Chhattisgarh, 11682 Gram Panchayat Internet, Ring Topology Network India, Rural Digital Empowerment CG
ख़बर छत्तीसगढ़6 hours ago

Chhattisgarh: भारतनेट के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी, 11,682 ग्राम पंचायतें होंगी कनेक्ट

Vishnu Deo Sai Holi Milan, Raipur Press Club Rangotsav 2026, Mahamoorkh Sammelan 2026, CM Vishnu Deo Sai Raipur Event, Holi Celebration Raipur News
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Raipur: ‘होली गिले-शिकवे भुलाने का पर्व’, रायपुर प्रेस क्लब के रंगोत्सव में झूमे सीएम विष्णु देव साय, बजाया नगाड़ा

Iran Israel War, US Iran Attack, IRGC Headquarters Strike, Ali Khamenei Death, Middle East Conflict, Donald Trump Statement, Tehran Missile Attack
ख़बर दुनिया2 days ago

Iran Israel US War: दूसरे दिन भी ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले, IRGC मुख्यालय निशाने पर, 200 से ज्यादा मौतें, क्षेत्र में जंग जैसे हालात

India vs West Indies, T20 World Cup, Sanju Samson 97, IND vs ENG Semifinal
खेल खिलाड़ी2 days ago

IND Vs WI T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ंत

Mohan Yadav Meeting, MP Law and Order Review, Holi Security MP, Ramadan Security Arrangements, Bhopal Police Control Room Meeting, Madhya Pradesh Festival Alert
ख़बर मध्यप्रदेश2 days ago

MP News: त्योहारों से पहले हाईअलर्ट, भोपाल कंट्रोल रूम से सीएम की सख्त चेतावनी, ‘कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं’

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending