Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

Scindia: सोनिया गांधी के साथ बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया, तस्वीर पर सियासी चर्चाएं तेज

Published

on

Jyotiraditya Scindia sitting with Sonia Gandhi, political discussions intensified on the picture

Scindia: राजनीति में कुछ भी यूं ही नहीं होता, हर मुलाकात, हर तस्वीर और हर बयान के लोग अपने-अपने हिसाब से मायने निकालते  हैं। आज भी एक तस्वीर की चर्चा मध्यप्रदेश के चुनावी माहौल में काफी हो रही है। आज पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोनिया गांधी से मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा। सिंधिया ने कुछ देर खड़े होकर सोनिया गांधी और उनके बगल में बैठे अधीर रंजन चौधरी से बात भी की। इसके बाद वे बगल की दूसरी पंक्ति में सबसे आगे की सीट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव के साथ जाकर बैठ गए। कार्यक्रम शुरू होने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी मंच पर चले गए। तब ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी सीट से उठकर खाली हुई सीट पर सोनिया गांधी के बगल में जाकर बैठ गए। सोनिया गांधी ने भी अपनी जगह से खिसक कर सिंधिया को बैठने के लिए जगह दी।

चुनावी माहौल में तस्वीर ने बढ़ाया सियासी पारा

मध्यप्रदेश में इन दिनों कई सिंधिया समर्थकों ने भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ फिर से थाम लिया है। सोमवार को ही सिंधिया परिवार के कट्टर समर्थक माने जाते रहे प्रमोद टंडन ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। प्रमोद टंडन ने सिंधिया के साथ ही बीजेपी में एंट्री ली थी। पिछले दिनों बीजेपी के एक विधायक भी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आरोप लगाकर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इसको देखते हुए आज संसद भवन से सामने आई ये तस्वीर महज एक संयोग है या फिर इसके कुछ और मायने हैं, इसका पता आने वाले दिनों में ही चल सकेगा।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: कटनी से सिंगरौली तक बनेगी फोरलेन सड़क, MPPSC की परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी

Published

on

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में कटनी-सिंगरौली फोरलेन सड़क, संजय गांधी टाइगर रिजर्व के पर्यटन गेट और डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा की।

कटनी/खंडवा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्यस्तरीय कार्यक्रमों के दौरान शहडोल और खंडवा के लिए कई घोषणाएं कीं। शहडोल जिले के ब्यौहारी में उन्होंने कटनी से विजयसोता-बरगवां होते हुए सिंगरौली तक फोरलेन सड़क बनाने और संजय गांधी टाइगर रिजर्व में ब्यौहारी की ओर से नया पर्यटन प्रवेश द्वार विकसित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ब्यौहारी में जिले के 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इनमें 8.64 करोड़ रुपये के 10 कार्यों का लोकार्पण और 349.07 करोड़ रुपये के 72 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

कटनी से सिंगरौली तक फोरलेन सड़क का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कटनी से विजयसोता-बरगवां होते हुए सिंगरौली तक फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा की। इसके अलावा सरसी मुख्य मार्ग से खड़ेह मंदिर तक 18 करोड़ रुपये, जामुनी से खड़ेह मंदिर तक 13 करोड़ रुपये और दुआरी से गांधिया तक 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। इन तीनों सड़कों पर कुल 46 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने मऊ से चरखारी मार्ग निर्माण की भी घोषणा की। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र में आवागमन और संपर्क सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

Advertisement

संजय गांधी टाइगर रिजर्व में ब्यौहारी की ओर से बनेगा पर्यटन गेट

मुख्यमंत्री ने संजय गांधी टाइगर रिजर्व में ब्यौहारी की ओर से पर्यटन प्रवेश द्वार विकसित करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार होने की उम्मीद है।

ब्यौहारी में सर्वसुविधायुक्त डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की गई। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने कुल 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 8.64 करोड़ रुपये के 10 कार्यों का लोकार्पण और 349.07 करोड़ रुपये के 72 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

Advertisement

भूमिपूजन वाले कार्यों में ऊर्जा विभाग के 291.51 करोड़ रुपये के दो, जनजातीय कार्य विभाग के 35.66 करोड़ रुपये के 61, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के 13.09 करोड़ रुपये के एक और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के 7.40 करोड़ रुपये के पांच कार्य शामिल हैं। वन विभाग के 80 लाख रुपये के दो और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 61 लाख रुपये के एक कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

वहीं, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 7.70 करोड़ रुपये के आठ और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 94 लाख रुपये के दो कार्यों का लोकार्पण किया गया।

हाथियों से फसल और मकानों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की टीम आएगी

मुख्यमंत्री ने जिले में जंगली हाथियों से फसलों और मकानों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाथियों से बचाव के लिए ट्रेंच खोदने सहित अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाएंगे। इसके लिए भोपाल से विशेषज्ञों की टीम भेजी जाएगी। टीम स्थानीय लोगों को हाथियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ प्रशिक्षण भी देगी।

MPPSC की परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी: CM

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा के ग्राम नहाल्दा में आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि मध्यप्रदेश में अब MPPSC की परीक्षाएं साल में दो बार कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों में करीब दो लाख नए पद सृजित करने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार बनने के बाद एक लाख पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं और 85 हजार से अधिक भर्तियां की जा चुकी हैं। उन्होंने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए कॉलेज आने-जाने का विशेष पास बनाने पर विचार करने की बात भी कही।

अगले दो साल में 52 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अगले दो साल में बिजली उत्पादन क्षमता 52 हजार मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली उत्पादन क्षमता को पहले 32 हजार मेगावाट तक ले जाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सिंचाई सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लंबे समय तक प्रदेश में केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ मिल पाता था। सरकार ने बिजली, पानी, सड़क और सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से काम किया है।

Advertisement

किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांवों में पशुपालन को आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने और किसानों को आय के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराने पर सरकार काम कर रही है।

उन्होंने गांवों में बने मकानों को कानूनी मालिकाना हक देने की दिशा में भी सरकार की पहल का उल्लेख किया। इसके साथ ही आदिवासी विद्यार्थियों की सुविधाओं और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार की योजनाओं और लक्ष्यों की जानकारी दी।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में 8.19 लाख नए मतदाता जुड़े, संख्या 5.48 करोड़ के पार; 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां

Published

on

मध्यप्रदेश की SSR-2027 प्रारूप मतदाता सूची में 8.19 लाख नए मतदाताओं के जुड़ने की जानकारी।

भोपाल:मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या में 8 लाख 18 हजार 563 की बढ़ोतरी हुई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027 के तहत जारी प्रारूप मतदाता सूची में प्रदेश के कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 47 लाख 99 हजार 628 हो गई है। फरवरी 2026 में प्रकाशित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम सूची के मुकाबले यह वृद्धि दर्ज की गई है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नई सूची में 4 लाख 38 हजार 361 महिला, 3 लाख 80 हजार 169 पुरुष और 33 थर्ड जेंडर मतदाता जुड़े हैं। अब प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 82 लाख 85 हजार 144 और महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 65 लाख 13 हजार 547 हो गई है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 937 है।

फरवरी की सूची में थे 5.39 करोड़ मतदाता

फरवरी 2026 में प्रकाशित SIR की अंतिम मतदाता सूची में मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 79 लाख 4 हजार 975 पुरुष, 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिलाएं और 904 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।

नई प्रारूप सूची में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 47 लाख 99 हजार 628 हो गई है। इस तरह पिछली सूची की तुलना में 8 लाख 18 हजार 563 मतदाता बढ़े हैं।

Advertisement

30 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा

आयु वर्ग के हिसाब से मध्यप्रदेश में 30 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इस आयु वर्ग में 1 करोड़ 40 लाख 50 हजार 865 मतदाता दर्ज किए गए हैं। वहीं, 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग में 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 107 मतदाता हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश की मतदाता सूची में युवा और कामकाजी आयु वर्ग की बड़ी हिस्सेदारी है।

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

निर्वाचन आयोग ने प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। दावे और आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: कटनी में किसना ज्वेलर्स शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, दीवार में सेंध लगाकर सोना-हीरे के जेवर ले गए चोर

Published

on

कटनी के बरगवां में किसना ज्वेलर्स शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी की घटना।

कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी में चोरों ने ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब 12 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण चोरी कर लिए। घटना बरगवां स्थित एलआईसी के पास किसना ज्वेलर्स शोरूम की है। चोर शोरूम के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और डिस्प्ले काउंटरों व तिजोरियों में रखे जेवर लेकर फरार हो गए।

चोरी का पता गुरुवार सुबह करीब 11 बजे चला। शोरूम संचालक मोहन बजाज जब दुकान खोलकर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था। डिस्प्ले काउंटर और तिजोरियां खाली मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शोरूम संचालक मोहन बजाज के मुताबिक, दिवाली के कारण दुकान में सोने और हीरे की ज्वेलरी का अतिरिक्त स्टॉक रखा गया था। चोर करीब 12 करोड़ रुपये के आभूषण ले गए हैं।

सुबह 4 से 7 बजे के बीच चोरी की आशंका

एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि चोरी 12 नवंबर की सुबह 4 से 7 बजे के बीच हुई। चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर शोरूम में प्रवेश किया और सेफ व डिस्प्ले काउंटरों में रखे आभूषण समेट लिए।

Advertisement

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शोरूम के अंदर लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। आसपास के रास्तों और प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: ग्वालियर हाईकोर्ट को धमकी देने के मामले में UP ATS ने संदिग्ध पकड़ा, लैपटॉप में मिले कई ई-मेल

Published

on

ग्वालियर हाईकोर्ट को बम की धमकी और दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से जुड़े मामले में यूपी ATS की जांच।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिला है। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने धमकी भरे ई-मेल से जुड़े मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें ग्वालियर हाईकोर्ट को भेजा गया संदेश भी शामिल बताया जा रहा है।

इस ई-मेल में 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, जांच एजेंसियां अभी यह पता लगा रही हैं कि धमकी वाला ई-मेल संदिग्ध ने खुद भेजा था या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके अकाउंट का इस्तेमाल किया था।

लैपटॉप में मिले कई धमकी भरे ई-मेल

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यूपी ATS की कार्रवाई के बाद संदिग्ध के लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई। इस दौरान कई धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है।

शुरुआती पूछताछ में संदिग्ध ने ई-मेल बेचने की बात कही है। ऐसे में जांच एजेंसियां उसके ई-मेल अकाउंट, डिजिटल गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। उसकी भूमिका की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement

दिलजीत के कॉन्सर्ट के मंच को IED से उड़ाने की धमकी

ग्वालियर हाईकोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मिले संदेश में 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी जिक्र था। संदेश में कार्यक्रम के मंच को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

धमकी मिलने के बाद ग्वालियर, भोपाल और इंदौर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। हाईकोर्ट परिसर और जजों के आवासों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई। पुलिस ई-मेल के तकनीकी स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

पहले भी स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिली थी धमकी

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को भी धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इन संदेशों में बम धमाकों की चेतावनी दी गई थी।

Advertisement

पुलिस ने स्कूलों में बम निरोधक दस्ते से जांच कराई थी। शुरुआती जांच में इन धमकियों के फर्जी होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने सभी संदेशों को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी रखी।

ग्वालियर पुलिस भी कर रही कानूनी कार्रवाई

ग्वालियर पुलिस हाईकोर्ट के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। पुलिस ई-मेल के स्रोत, संदिग्ध के डिजिटल नेटवर्क और अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अलग-अलग स्थानों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल आपस में जुड़े हैं या नहीं। फिलहाल संदिग्ध की भूमिका और धमकी भेजने वाले की पहचान को लेकर जांच जारी है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: सिंगरौली में 50 साल पुराना पैतृक मकान ढहा, 3 की मौत, 5 घायल

Published

on

सिंगरौली के बरहपान गांव में कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और पांच घायल।
AI जनरेटेड

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में भोजन करने के बाद सो रहे परिवार पर करीब 50 साल पुराना कच्चा मकान अचानक ढह गया। मलबे में दबने से अरुण विश्वकर्मा (36), उनकी मां संतुलिया (65) और दो साल की बेटी की जान चली गई।

हादसा 9 नवंबर की रात हुआ। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाया। रात करीब एक बजे तक लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलता रहा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दीवार में पहले से थी दरार, आ रही थीं आवाजें

हादसे में घायल बेलामती ने बताया कि परिवार के लोग रात में घर के अंदर सो रहे थे। मकान की एक दीवार पहले से फटी हुई थी। रात में उस दीवार से आवाजें भी आ रही थीं। परिवार को मकान गिरने की आशंका हुई, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पूरा मकान भरभराकर ढह गया।

बेलामती के मुताबिक, वह अपने चार बच्चों के साथ मलबे में दब गई थीं। गांव के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उनके पति घर के अंदर दबे अन्य लोगों को बचाने के लिए गए थे, लेकिन खुद बाहर नहीं निकल पाए।

Advertisement

जेसीबी से हटाया गया मलबा, रात तक चला रेस्क्यू

मकान गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। रात करीब एक बजे तक बचाव अभियान जारी रहा।

एसडीएम सुरेश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया गया था। घायलों को बैढ़न के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया।

50 साल पुराना पुश्तैनी मकान था

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ कच्चा खपरैल मकान करीब 50 साल पुराना था। इसमें समय-समय पर अतिरिक्त कच्चा निर्माण कराया गया था। मकान में दोहरी छत थी। पहले मिट्टी की छत बनाई गई थी, जिसके ऊपर बाद में दोबारा कच्चा निर्माण किया गया।

Advertisement

परिवार के पास करीब चार एकड़ कृषि भूमि है। अरुण अपने पिता के साथ खेती-किसानी करते थे। इसके अलावा वह और उनका छोटा भाई मकान निर्माण में मिस्त्री का काम भी करते थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत था नया मकान

परिवार के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान भी स्वीकृत था और उसका निर्माण चल रहा था। हादसे के समय अरुण का छोटा भाई सुभाष बैढ़न में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने गया था। देर से घर लौटने के कारण वह इस हादसे में बच गया।

मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता के निर्देश दिए

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending