Connect with us

Film Studio

फैन्स को कटरीना का सप्राइज़ गिफ्ट

Published

on

मुंबई: बॉलीवुड की बॉर्बी डॉल कटरीना के दीवाने उनकी भोली सूरत पर ही फिदा हैं,लेकिन कैट भी कहां मानने वाली हैं। वो अपने चाहने वालों को सप्राइज़ गिफ्ट देती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है,टेलकम बॉथ यानि पाउटर स्नान का एक वीडियो,जिसमें कटरीना का मादक अंदाज फैन्स पर बिजलियां गिरा रहा है।

Instagram will load in the frontend.

Continue Reading
Advertisement

Film Studio

नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पुणे के डोंजे फार्महाउस में दी गई अंतिम विदाई

Published

on

नाना पाटेकर निधन, नाना पाटेकर अंतिम संस्कार, Nana Patekar Death, नाना पाटेकर राजकीय सम्मान, नाना पाटेकर पुणे, नाना पाटेकर गोवा, एकनाथ शिंदे, नाना पाटेकर अंतिम विदाई

पुणे/गोवा: दिग्गज बॉलीवुड और मराठी अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता के सिनेमा और रंगमंच में योगदान को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला लिया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को गोवा से पुणे लाया गया, जहां पुणे के डोंजे स्थित उनके फार्महाउस में अंतिम संस्कार किया गया।

एकनाथ शिंदे समेत कई मंत्री पहुंचे

नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे समेत कई प्रमुख हस्तियां डोंजे पहुंचीं। फिल्म जगत से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में प्रशंसक भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

गोवा में बिगड़ी थी तबीयत

Advertisement

नाना पाटेकर को गुरुवार तड़के अचानक तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक उन्हें उनके गोवा स्थित आवास पर अचेत पाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन करीब 45 मिनट की सीपीआर के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

नाना पाटेकर ने करीब पांच दशक लंबे करियर में हिंदी और मराठी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘नटसम्राट’, ‘वेलकम’ समेत कई फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। नाना पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री सहित कई सम्मान मिल चुके थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है।

Continue Reading

Film Studio

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 13 अक्टूबर तक जमा करने होंगे 2 करोड़

Published

on

राजपाल यादव, Rajpal Yadav, सुप्रीम कोर्ट राजपाल यादव, राजपाल यादव चेक बाउंस केस, Rajpal Yadav cheque bounce case, सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ रुपए, अता पता लापता

नई दिल्ली: चेक बाउंस के मामलों में दोषी ठहराए गए अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें 13 अक्टूबर तक शिकायतकर्ता को 2 करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रकम जमा होने के बाद ही दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर आगे विचार किया जाएगा, जिसमें उन्हें दोषी ठहराते हुए 3 महीने की सजा सुनाई गई थी।

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने कोर्ट को बताया कि वे 2 करोड़ रुपए देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 1.15 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी पेश किया। बाकी 85 लाख रुपए अपनी प्रॉपर्टी बेचकर देने की बात कही। उनकी प्रॉपर्टी खरीदने वाला व्यक्ति भी कोर्ट में मौजूद था।

कोर्ट ने कहा- बार-बार समय देने का मतलब पैसा दिलाना है

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने राजपाल यादव के अब तक के रवैये पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि उन्हें बार-बार समय इसलिए दिया जा रहा है, ताकि शिकायतकर्ता को उसकी रकम मिल सके। कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि परिस्थितियों के आधार पर सजा बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ का जिक्र करते हुए पैसे को लेकर टिप्पणी भी की। कोर्ट ने कहा कि फिल्म की तरह उनका पैसा भी ‘अता-पता लापता’ हो गया है।

Advertisement

फिल्म के लिए लिया था 5 करोड़ रुपए का लोन

यह मामला राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। 2010 में फिल्म प्रोजेक्ट के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपए का वित्तीय लेन-देन हुआ था। बाद में भुगतान को लेकर विवाद हुआ और 1.05 करोड़ रुपए के सात चेक बाउंस होने का मामला सामने आया। दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए 3 महीने की सजा सुनाई थी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

राजपाल बोले- फिल्म में 200-250 करोड़ का नुकसान हुआ

सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने बताया कि ‘अता पता लापता’ में करीब 200-250 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स के साथ उन्हें भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने इससे पहले यह भी कहा था कि फिल्मों के लिए सामान्य तौर पर लोन नहीं लिया जाता, बल्कि यह पैकेज डील या निवेश का मामला होता है। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा था कि कोर्ट जो फैसला देगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

अब 13 अक्टूबर पर नजर

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल 2 करोड़ रुपए जमा करने की समयसीमा 13 अक्टूबर तय की है। राजपाल यादव की ओर से 1.15 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जा चुकी है, जबकि बाकी 85 लाख रुपए प्रॉपर्टी के संभावित खरीदार के जरिए जमा किए जाने हैं। रकम जमा होने के बाद ही उनकी याचिका पर आगे की कार्रवाई होगी।

Continue Reading

Film Studio

नुसरत भरूचा की रीढ़ में फ्रैक्चर, बाली के अस्पताल में भर्ती, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की तैयारी

Published

on

नुसरत भरूचा हादसा, Nushrratt Bharuccha accident, नुसरत भरूचा रीढ़ फ्रैक्चर, Nushrratt Bharuccha spine fracture, नुसरत भरूचा बाली, Nushrratt Bharuccha surgery, Tiger Shroff Nushrratt Bharuccha film

मुंबई: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में हुए हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। शुक्रवार को नुसरत की टीम की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी ने बताया कि डॉक्टर आगे की जांच के बाद उनकी सर्जरी करेंगे। उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से बाली से मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। टीम के मुताबिक, मुंबई पहुंचने के बाद उनकी सर्जरी की जाएगी।

चोट और सर्जरी के बाद नुसरत को पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है। इसका असर आने वाले हफ्तों में उनकी काम से जुड़ी जिम्मेदारियों पर भी पड़ने की संभावना है। नुसरत की टीम ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और उन्हें इलाज एवं रिकवरी पर ध्यान देने देने की अपील की है।

हादसे से पहले बाली में छुट्टियां मना रही थीं

हादसे से करीब एक सप्ताह पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर बाली वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह छुट्टियां एंजॉय करती नजर आई थीं।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म में नजर आएंगी नुसरत

Advertisement

नुसरत भरूचा के टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म में शामिल होने की भी खबर है। यह फिल्म टाइगर और नुसरत की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में थी जो कहानी में मजबूती और भावनात्मक गहराई ला सके। फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम भूमिकाओं में बताए जा रहे हैं।

Continue Reading

Film Studio

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, 300+ फिल्मों का सफर, KGF और मालगुडी डेज से मिली खास पहचान

Published

on

अनंत नाग दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, Anant Nag Dadasaheb Phalke Award, अनंत नाग, Dadasaheb Phalke Award 2024, KGF Anant Nag, आनंद इंगलागी, अनंत नाग KGF, मालगुडी डेज, Anant Nag Padma Bhushan

नई दिल्ली: दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से 16 सितंबर को इसकी घोषणा की गई। यह सम्मान 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत नाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कई दशकों तक अपने सहज अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा के जरिए अनंत नाग ने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय

4 सितंबर 1948 को जन्मे अनंत नाग का फिल्मी सफर पांच दशक से ज्यादा लंबा है। उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया।

सरकारी पद्म पुरस्कार रिकॉर्ड के मुताबिक, अनंत नाग ने 2023 में फिल्मों में अपने 50 साल पूरे किए थे। उन्हें अपने अभिनय के लिए पांच कर्नाटक राज्य सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

Advertisement

‘KGF’ में आनंद इंगलागी के किरदार से नई पीढ़ी में पहचान

अनंत नाग ने यश स्टारर ‘KGF: Chapter 1’ (2018) में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक आनंद इंगलागी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार कहानी के सूत्रधार के तौर पर KGF और रॉकी की कहानी दर्शकों के सामने रखता है।उनकी गंभीर आवाज और कहानी कहने की शैली इस किरदार की खास पहचान बनी। हालांकि, ‘KGF: Chapter 2’ (2022) में अनंत नाग नजर नहीं आए।

‘मालगुडी डेज’ से घर-घर पहुंचे

फिल्मों के साथ टेलीविजन पर भी अनंत नाग की खास पहचान रही। आर.के. नारायण की कहानियों पर आधारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ में उनकी मौजूदगी ने उन्हें देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया। उन्होंने समानांतर सिनेमा से लेकर व्यावसायिक फिल्मों और टेलीविजन तक अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। आधिकारिक पद्म पुरस्कार प्रशस्ति में भी उनके सहज अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा को रेखांकित किया गया है।

2025 में मिला पद्म भूषण

Advertisement

अनंत नाग को 2025 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। अब दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने के साथ उनके लंबे सिनेमाई सफर में एक और बड़ा राष्ट्रीय सम्मान जुड़ गया है।

कर्नाटक से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले तीसरे कलाकार

अनंत नाग कर्नाटक से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जाने वाले तीसरे प्रमुख नाम हैं। उनसे पहले अभिनेता डॉ. राजकुमार को 1995 में और सिनेमैटोग्राफर वी.के. मूर्ति को 2008 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वर्ष 2024 के लिए भारतीय सिनेमा की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Continue Reading

Film Studio

Mumbai: दिशा सालियान मौत केस की CBI जांच होगी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

Published

on

दिशा सालियान मौत मामला, Disha Salian Death Case, Disha Salian CBI Probe, बॉम्बे हाईकोर्ट, CBI जांच, सतीश सालियान, सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सालियान FIR, Aaditya Thackeray Disha Salian

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल बाद मामले की जांच अब CBI करेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर सुनवाई करते हुए CBI को FIR दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने CBI के मुंबई क्षेत्र के जॉइंट डायरेक्टर से वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी नियुक्त करने को कहा है।

हाईकोर्ट ने साथ ही स्पष्ट किया कि FIR में किसी व्यक्ति का नाम होने मात्र से उसे आरोपी नहीं माना जाएगा। जांच के दौरान पर्याप्त सामग्री और उचित आधार मिलने पर ही किसी व्यक्ति को आरोपी बनाया जा सकेगा। अगर जांच में कोई संज्ञेय अपराध सामने नहीं आता है तो CBI को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। ऐसी स्थिति में दिशा के पिता को प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करने की स्वतंत्रता भी रहेगी।

पिता का आरोप- बेटी की हत्या हुई, पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की

दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उनकी बेटी की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। उनका आरोप है कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गई और मामले को दबाने की कोशिश हुई। उन्होंने FIR दर्ज कर स्वतंत्र जांच की मांग की थी।

याचिका में पुलिस की शुरुआती जांच, CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, पोस्टमॉर्टम और घटना के समय को लेकर भी सवाल उठाए गए। पिता की ओर से कुछ राजनीतिक नेताओं समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। हालांकि कोर्ट ने साफ किया है कि जांच में पर्याप्त सबूत सामने आने से पहले किसी को आरोपी नहीं माना जाएगा।

Advertisement

CBI पहले पिता का बयान दर्ज करेगी

हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक CBI का वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले सतीश सालियान का बयान दर्ज करेगा और इसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी। इसके बाद एजेंसी मामले से जुड़े साक्ष्यों और रिकॉर्ड की नए सिरे से जांच करेगी।

मुंबई पुलिस के पास मौजूद केस से संबंधित रिकॉर्ड भी CBI को सौंपे जाएंगे। जांच में यह देखा जाएगा कि दिशा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी आपराधिक साजिश या अपराध के सबूत मौजूद हैं।

मुंबई पुलिस का पुराना निष्कर्ष- आत्महत्या

दिशा सालियान 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिर गई थीं। पुलिस ने शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया था और बाद में जांच में इसे आत्महत्या बताया था। मुंबई पुलिस का कहना रहा है कि जांच के दौरान हत्या या साजिश से जुड़े पर्याप्त सबूत नहीं मिले। बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए विभिन्न दावों और शुरुआती जांच को लेकर उठे सवालों के बाद मामले की आगे जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, इस जांच में भी किसी के खिलाफ मुकदमा चलाने लायक ठोस सबूत नहीं मिला।

Advertisement

2023 में बनी थी SIT

शुरुआती जांच बंद होने के बाद दिशा की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे सामने आए। इसके बाद मामले की दोबारा जांच के लिए SIT बनाई गई थी। पुलिस ने बाद की जांच में भी अपनी पुरानी थ्योरी को ही सही बताया था। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि गंभीर आरोप लगाए जाने के बावजूद FIR क्यों नहीं दर्ज की गई और जांच लंबे समय तक क्यों चलती रही। कोर्ट ने पहले की जांच में हुई देरी और परिवार की शिकायतों पर भी सवाल उठाए थे।

पोस्टमॉर्टम और CCTV को लेकर भी उठे सवाल

दिशा के पिता की ओर से कोर्ट में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और अन्य जांच रिकॉर्ड से जुड़े सवाल उठाए गए। याचिका में आरोप लगाया गया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलुओं को पर्याप्त तरीके से नहीं देखा गया। दूसरी ओर, महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने इन आरोपों का विरोध किया और कहा कि उपलब्ध जांच सामग्री से हत्या की पुष्टि नहीं होती। पुलिस ने दिशा की मौत को आत्महत्या या इमारत से गिरने की घटना बताया था।

सुशांत की मौत से छह दिन पहले हुई थी दिशा की मौत

Advertisement

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को हुई थी। इसके छह दिन बाद 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। दोनों घटनाओं के समय और आपसी संबंध को लेकर वर्षों से सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे होते रहे हैं, लेकिन अब तक दिशा की मौत के मामले में किसी व्यक्ति को अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। अब CBI जांच में सामने आने वाले सबूत यह तय करेंगे कि दिशा की मौत महज आत्महत्या/दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई आपराधिक पहलू भी था।

पिता बोले- छह साल से इस दिन का इंतजार था

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सतीश सालियान ने कहा कि वह करीब छह साल से इस जांच का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटी को खोने के कारण इसे खुशी का मौका नहीं कहा जा सकता, लेकिन अदालत के आदेश से उन्हें राहत मिली है। वहीं, उनके वकील निलेश ओझा ने कहा कि CBI जांच के दौरान जिन लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी व्यक्ति के खिलाफ सबूत नहीं मिलता है तो उसे आरोपी नहीं बनाया जाना चाहिए।

कोर्ट का सबसे अहम निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि FIR में नाम आने से कोई व्यक्ति स्वतः आरोपी नहीं बन जाएगा। जांच अधिकारी को उपलब्ध सामग्री के आधार पर यह तय करना होगा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ उचित संदेह और पर्याप्त सबूत मौजूद हैं या नहीं। अगर अपराध साबित करने लायक सामग्री नहीं मिलती है तो CBI को उचित क्लोजर प्रक्रिया अपनानी होगी।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

बिहार कानून व्यवस्था, सम्राट चौधरी बैठक, बिहार अपराध नियंत्रण, बिहार पुलिस, महिला सुरक्षा बिहार, डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, बिहार डीजीपी, सीसीए कानून, बिहार अपराध समाचार
ख़बर बिहार18 hours ago

बिहार में अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल बैठक, डायल-112 और साइबर क्राइम पर फोकस

योगी कैबिनेट फैसले, जेवर एयरपोर्ट का नाम, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीर आरक्षण यूपी, अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, मुफ्त गैस सिलेंडर योजना, यूपी इलेक्ट्रिक बसें, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश कैबिनेट
ख़बर उत्तरप्रदेश18 hours ago

UP Cabinet: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीरों को 20% आरक्षण

छत्तीसगढ़ IPS तबादले, छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रांसफर, 18 IPS अधिकारियों के तबादले, अमन कुमार रमन कुमार, IPS Transfer Chhattisgarh, रायपुर पुलिस मुख्यालय, ASP ऑप्स पोस्टिंग, छत्तीसगढ़ पुलिस तबादला सूची
ख़बर छत्तीसगढ़19 hours ago

छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक बदली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश पटवारी कार्रवाई, एमपी पटवारी बर्खास्त, पटवारी निलंबन, स्वामित्व योजना, 50 लाख संपत्तियों की रजिस्ट्री, अशोक बर्णवाल, मोहन यादव, पटवारी संघ प्रदर्शन, मुफ्त रजिस्ट्री मध्यप्रदेश
ख़बर मध्यप्रदेश20 hours ago

MP News: पटवारियों पर कार्रवाई तेज, 102 पर गिरी गाज, 27 बर्खास्त और 75 निलंबित; स्वामित्व योजना पर टकराव

नाना पाटेकर निधन, नाना पाटेकर अंतिम संस्कार, Nana Patekar Death, नाना पाटेकर राजकीय सम्मान, नाना पाटेकर पुणे, नाना पाटेकर गोवा, एकनाथ शिंदे, नाना पाटेकर अंतिम विदाई
Film Studio1 day ago

नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पुणे के डोंजे फार्महाउस में दी गई अंतिम विदाई

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending