ख़बर दुनिया
डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को मिलेगा 2018 का नोबल शांति पुरस्कार
ओस्लो: नोबेल पुरस्कारों में शुक्रवार को शांति के पुरस्कार की घोषणा की गई। ओस्लो में पांच सदस्यों की कमिटी ने डीआर कांगो के डॉक्टर डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना है। ओस्लो में घोषित किए जाने वाले शांति पुरस्कार के लिए कुल 331 लोगों और संगठनों का नाम मुकाबले में थे। दरअसल, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाना है, इसलिए शांति पुरस्कार की ही सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी।
कौन हैं डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद ?
डॉक्टर मुकवेगे पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और वह यौन हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। नादिया मुराद की बात करें तो वह इराक के अल्पसंख्यक यजीदी समुदाय से आती हैं। उन्हें इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने अगवा कर सेक्स स्लेव बनाया था। वहां से जान बचाकर निकलने के बाद से वो इस वक्त पूरी दुनिया में महिलाओं को यौन हिंसा के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रही हैं।
ख़बर दुनिया
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 5 लोगों की मौत, इमारतें गिरीं

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। तेज झटकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक उस समय सो रहे थे, जब भूकंप के तेज झटकों से इमारतों का मलबा उनके ऊपर गिर गया।
भूकंप के बाद लगातार आए आफ्टरशॉक
मुख्य भूकंप के बाद इलाके में कई तेज आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए। इनमें 6.1, 5.9 और 5.6 तीव्रता के झटके शामिल हैं। लगातार झटकों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुरुआत में कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, कुछ घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
वीडियो में दिखीं क्षतिग्रस्त इमारतें
सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में इमारतों को गिरते और क्षतिग्रस्त होते देखा जा सकता है। कई लोग भूकंप के बाद अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर जाते दिखाई दिए। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल राहत और बचाव एजेंसियां प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन कर रही हैं। मृतकों और नुकसान का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ख़बर दुनिया
Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत, इमारतें खाली कराई गईं

Colombia Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। हादसे में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।
भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 7:34 बजे आया। तेज झटकों से लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई जगह एहतियातन इमारतों को खाली कराया गया। प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है।
सैन जोस डेल पालमार के पास था केंद्र
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार, चोको के करीब था। USGS ने इसकी तीव्रता 7.4 और गहराई करीब 107 किलोमीटर दर्ज की है। यह जगह राजधानी बोगोटा से करीब 280 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप के झटके इक्वाडोर और वेनेजुएला तक महसूस किए गए। बोगोटा में भी तेज झटकों के बाद कई इमारतों से लोग बाहर निकल आए।
मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
पश्चिमी कोलंबिया के प्रभावित इलाकों में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कुछ जगहों पर लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को निकालने में जुटी हैं। स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ख़बर दुनिया
School Shooting: स्कूल में 9वीं के छात्र की गोलीबारी, 6 की मौत; घर में दादा-दादी की भी हत्या

Thailand School Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 शिक्षकों और 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी छात्र ने अपने घर में अपने दादा-दादी की भी हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने दोनों के शव घर से बरामद किए।
जांच में पता चला है कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे। वारदात के बाद आरोपी छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि छात्र ने यह हमला किन परिस्थितियों में किया, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद सरकार ने हथियारों की उपलब्धता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की निगरानी बढ़ाने की बात कही थी। इसके बावजूद समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं।
ख़बर दुनिया
US Iran Conflict: ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में 1 वोट से गिरा, ट्रम्प को मिली राहत

US Iran Conflict: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति के अधिकार सीमित करने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में महज एक वोट से खारिज हो गया। गुरुवार को हुई वोटिंग में प्रस्ताव के पक्ष में 49 और विरोध में 50 वोट पड़े। ट्रम्प की पार्टी के एक सांसद डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता, तो राष्ट्रपति को ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की मंजूरी लेना अनिवार्य होता।
विपक्ष ने उठाई थी संसद की मंजूरी की मांग
विपक्षी सांसदों का कहना है कि ईरान जैसे बड़े सैन्य अभियान का अंतिम फैसला केवल राष्ट्रपति नहीं, बल्कि संसद को करना चाहिए। प्रस्ताव खारिज होने के बाद इसे दोबारा सीनेट में लाने के लिए नई प्रक्रिया अपनानी होगी। फिलहाल यह विधेयक अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों की समिति के पास विचाराधीन है।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम
1. मिस्र पर पहली बार हमला
मिस्र के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमले में दो जहाजों में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्टों में इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार माना जा रहा है।
2. अमेरिका के ईरान पर हवाई हमले
अमेरिकी सेना ने ईरान के कई इलाकों में हवाई कार्रवाई की। बंदर अब्बास, किश और क़ेश्म द्वीप में विस्फोटों की खबरें सामने आईं।
3. ईरान का जवाबी दावा
ईरान की रिवोल्यूशनरी फोर्स ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
4. कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर हमला
हमले में उत्तरी कुवैत स्थित एक चीनी कंपनी की इमारत प्रभावित हुई, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई।
5. रेड सी की सुरक्षा के लिए नया गठबंधन
सऊदी अरब ने लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की पहल की है। अब तक 14 देशों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।
ख़बर दुनिया
Japan Earthquake: जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी एडवाइजरी जारी, तटीय इलाकों से लोगों को हटाया गया

Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी एडवाइजरी जारी करते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। JMA के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
1 मीटर तक ऊंची सुनामी की आशंका
भूकंप के बाद एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से अरियाके और यात्सुशिरो सागर के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी एडवाइजरी लागू की गई है।
तटीय इलाकों से तत्काल निकासी के आदेश
सुनामी चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित तटीय क्षेत्रों में तत्काल निकासी (Evacuation) के आदेश जारी किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्र और तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा जब तक एडवाइजरी वापस नहीं ली जाती, तब तक समुद्र या तटीय इलाकों के पास न जाएं।
कई प्रांतों में आपात चेतावनी
भूकंप के बाद कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और टीवी, रेडियो व सरकारी माध्यमों से जारी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।
फिलहाल बड़े नुकसान की सूचना नहीं
अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ख़बर दुनिया20 hours agoIndonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 5 लोगों की मौत, इमारतें गिरीं
ख़बर देश21 hours ago80th Independence Day: PM मोदी का लाल किले से संदेश: हथियारबंद नक्सल गए, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ अभी सक्रिय; 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग का ऐलान
ख़बर मध्यप्रदेश20 hours ago80th Independence Day: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 2027 होगा ‘युवा वर्ष’; हर साल 1 लाख नौकरियां, हर जिले में बनेगा Incubation Center
ख़बर उत्तरप्रदेश14 hours ago80th Independence Day: योगी का युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, यूपी में जल्द आएगी यूथ पॉलिसी, AI से डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग तक नए अवसर
ख़बर छत्तीसगढ़19 hours ago80th Independence Day: रायपुर में CM साय ने फहराया तिरंगा, बोले- नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास की नई यात्रा पर
















