ख़बर मध्यप्रदेश
कंजर गिरोह ने RPF जवानों से छीनी AK-47 राइफल, बुधवार देर रात की घटना
उज्जैन: बडनगर तहसील के सुंदरबाग रेलवे ट्रैक पर देर रात कंजर गिरोह ने रेलवे ट्रेक पर ड्यूटी कर रहे 2 आरपीएफ जवानों पर हमला कर AK-47 राइफल को लूट लिया। दरअसल रेलवे ट्रेक पर चल रहे काम में इस्तेमाल हो रही सामग्री चोरी हो रही थी। इसकी निगरानी के लिए 4 जवानों को थोड़ी-थोड़ी दूर पर तैनात किया गया था। इसी दौरान कंजर गिरोह के आधा दर्जन बदमाश चोरी के इरादे से पहुंचे थे। पकड़े जाने के भय से उन्होंने घात लगाकर दो जवानों पर हमला कर घायल कर दिया। बदमाश जाते समय एक लोड एके-47 राइफल लूटकर भी ले गए हैं। पुलिस जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।


ख़बर मध्यप्रदेश
PM Modi: भोपाल में पीएम मोदी, कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में लेंगे हिस्सा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आज भोपाल में हैं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होकर 9.25 बजे राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी सुबह 10.5 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में चल रही कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर देश की 11वीं और मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निज़ामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी।
Madhya Pradesh | PM Narendra Modi arrives in Bhopal where he will attend Combined Commanders’ Conference-2023 and will also flag off the Vande Bharat Express train between Bhopal and New Delhi. pic.twitter.com/oN2ijJqMHM
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 1, 2023

ख़बर मध्यप्रदेश
Indore: बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में अब तक 35 की मौत, सेना भी रेस्क्यू अभियान में शामिल

Indore: इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इंदौर कलेक्टर ने शुक्रवार तड़के इसकी जानकारी दी। 19 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी कुछ और लोगों के बावड़ी में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार रात 12 बजे से सेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गई। सेना ने पांच घंटे के अंदर ही 21 शवों को निकाला। हादसे में घायल 16 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने इंदौर के पटेल नगर में हुई दु:खद घटना में घायल उपचाररत नागरिकों का अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना और इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की।
सीएम श्री चौहान ने घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/mLtTX6w3rb
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 31, 2023
कलेक्टर इलैया राजा टी ने जानकारी दी कि प्रशासन को हादसे में लापता लोगों की जो सूची मिली थी, उनमें से एक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम को आशंका है कि बावड़ी की तलहटी में एक और शव हो सकता है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज भी इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने हॉस्पिटल जाकर घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए हैं। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।मैं स्वयं भी रातभर बैठकर रेस्क्यू ऑपरेशन टीम और प्रशासन के संपर्क में था। एक मिसिंग है उनको ढूंढने के प्रयास लगातार जारी हैं। घटना की मजिस्ट्रियल जांच होगी। पुलिस ने प्रकरण भी पंजीबद्ध कर लिया है: CM pic.twitter.com/D3anySDOeo
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 31, 2023
बावड़ी की छत धंसकने से हुआ था हादसा
रामनवमी के दिन गुरुवार को इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में हवन के बाद कन्या पूजन चल रहा था। इसी दौरान बावड़ी की छत भीड़ का बोझ नहीं सह पाने की वजह से ढह गई और लोग पानी से भरी बावड़ी में गिर गए। इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ ने बचाव अभियान का मोर्चा संभाल लिया था। गुरुवार रात 12 बजे से सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन का मोर्चा संभाल लिया था।

ख़बर मध्यप्रदेश
Indore: बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 13 की मौत

Indore: रामनवमी के दिन इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। सपना-संगीता रोड स्थित स्नेह नगर के पास पटेल नगर में स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के हवन के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बावड़ी की छत धंस गई और 30 से ज्यादा लोग 40 फीट गहरी बावड़ी में गिर गए। इस हादसे में अब तक 13 की मौत हो चुकी है। पुलिस ने 19 लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बावड़ी में करीब 4 से 5 फीट पानी था। नगर निगम और एनडीआरएफ की टीम ने पंप की मदद से बावड़ी का पानी खाली कराया, तब जाकर रेस्क्यू शुरू हुआ। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बावड़ी की छत पर क्षमता से अधिक लोग मौजूद थे, जिसकी वजह से बावड़ी की छत गिर गई। कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने और समुचित इलाज की घोषणा की है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है।

ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: शिवराज कैबिनेट ने दी तीन नई तहसीलों को मंजूरी, पन्ना में खुलेगा एग्रीकल्चर कॉलेज

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में तीन नई तहसीलों (new tehsil in mp)को मंजूरी दी गई। इसमें खण्डवा जिले में नवीन तहसील छैगांव माखन, सिंगरौली जिले में नवीन तहसील बरगवां और आगर-मालवा जिले में नवीन तहसील सोयतकला के गठन की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है। कैबिनेट ने इन तहसीलों में कामकाज के कुशल संचालन के लिए पदों को मंजूरी भी दी है।
नई तहसील छैगांव माखन
*जिला खंडवा में नवीन तहसील छैगांव माखन में वर्तमान तहसील खंडवा के राजस्व निरीक्षक मंडल चिचगोहन के पटवारी हल्का क्रमांक 1 से 20 तक एवं राजस्व निरीक्षक मंडल छैगांव माखन के पटवारी हल्का क्रमांक 21 से 40 तक कुल 40 पटवारी हल्के तथा वर्तमान पंधाना तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल (डूल्हार) के पटवारी हल्का क्रमांक 01 से 19 तक कुल 19 पटवारी हल्के इस प्रकार कुल 59 हल्के समाविष्ट होंगे।
*जिला खण्डवा में तहसील छैगांव माखन के सृजन उपरांत शेष तहसील खण्डवा में राजस्व निरीक्षक मंडल जावर के हल्का क्रमांक 41 से 63 तक राजस्व निरीक्षक मंडल खंडवा 1 के हल्का क्रमांक 64 से 78, 84 से 90 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल खण्डवा 2 के हल्का क्रमांक 91 से 94, 96 से 104 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल सिंगोट के हल्का क्रमांक 105 से 125 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल पिपलोद हल्का क्रमांक 126 से 148 तक, इस प्रकार कुल 108 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।
*जिला खंडवा में नवीन तहसील छैगांव माखन के कुशल संचालन के लिये तहसीलदार का एक, नायब तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3 सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 3, जमादार/दफतरी/बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 5 इस प्रकार कुल 17 पद स्वीकृत किए गए हैं।
नई तहसील बरगवां
*जिला सिंगरौली में नवीन तहसील बरगवां में तहसील देवसर के राजस्व निरीक्षक मंडल देवसर गिर्द के पटवारी हल्का नंबर 32 व 33 एवं राजस्व निरीक्षक मंडल बरगवां के पटवारी हल्का नंबर 34 से 52 तक, तहसील सरई के राजस्व निरीक्षक मंडल खनुआनया के पटवारी हल्का नंबर 44 से 46 एवं 52 व 53 तक, तहसील सिंगरौली के राजस्व निरीक्षक मंडल परसौना के पटवारी हल्का नंबर 1 से 3 तक, इस प्रकार कुल 29 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।
*तहसील बरगवां के गठन के बाद शेष तहसील देवसर में तहसील देवसर के राजस्व निरीक्षक मंडल सरोंधा के पटवारी हल्का नम्बर 1 से 15 तक एवं राजस्व निरीक्षक मंडल देवसर जिले के पटवारी हल्का नंबर 16 से 31 तक, इस प्रकार कुल 31 पटवारी हल्के समाविष्ट होगें तथा तहसील सरई में राजस्व निरीक्षक मंडल निवास के पटवारी हल्का नंबर 01 से 21, राजस्व निरीक्षक मंडल सरई के पटवारी हल्का नं. 22 से 43 एवं राजस्व निरीक्षक मंडल खनुआयना के पटवारी हल्का नं. 47 से 51 व 54 से 62 इस प्रकार कुल 57 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।
*नवीन तहसील बरगवां में समाविष्ट किये जाने के लिए प्रस्तावित हल्कों के अपवर्जन करने के बाद तहसील सिंगरौली में तहसील सिंगरौली के राजस्व निरीक्षक मंडल परसौना के पटवारी हल्का नंबर 4 से 13 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल खुटार के पटवारी हल्का 14 से 22 एवं 45 से 48 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल के पटवारी हल्के 42 एवं 44 एवं 49 से 59 तक, इस प्रकार कुल 36 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।
*नवीन तहसील बरगवां के कुशल संचालन के लिए तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 4 सहायक ग्रेड-3. (प्रवाचक) के 2, जमादार / दफतरी /बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 4 इस प्रकार कुल 14 पद स्वीकृत किए गए हैं।
नई तहसील सोयतकला
*जिला आगर-मालवा में नवीन तहसील सोयतकला में तहसील सुसनेर के राजस्व निरीक्षक मंडल सोयतकला के पटवारी हल्का नम्बर 1 से 24 तक, कुल 24 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे, जिसके बाद मूल तहसील सुसनेर में राजस्व निरीक्षक मंडल श्यामपुर के पटवारी हल्का नम्बर 25 से 35 तक, राजस्व निरीक्षक मंडल सुसनेर के पटवारी हल्का नम्बर 36 से 49 तक और राजस्व निरीक्षक मंडल मोड़ी के पटवारी हल्का नम्बर 50 से 59 तक, इस प्रकार कुल 35 पटवारी हल्के शेष रहेंगे।
*नवीन तहसील सोयतकला के कुशल संचालन के लिये तहसीलदार का एक, सहायक ग्रेड-2 के 2, सहायक ग्रेड-3 के 3, सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) के 2, जमादार/दफतरी/बस्तावरदार का एक, वाहन चालक का एक और भृत्य के 4 इस प्रकार कुल 14 पद स्वीकृत किए गए हैं।
पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत जिला पन्ना में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दी। इसकी स्थापना के लिये 3 वर्षों के लिये अनावर्ती व्यय 51 करोड़ 90 लाख 35 हजार रुपए तथा आवृर्ती व्यय 31 करोड़ 20 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई।
अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई के विस्तार के लिए 4600 करोड़ मंजूर
कैबिनेट ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की पूंजीगत योजना अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई में विस्तार इकाई 1×660 मेगावाट क्षमता की नवीन सुपर क्रिटिकल ताप विदयुत इकाई लागत 4665 करोड़ 87 लाख रुपए की स्थापना का अनुमोदन किया। इकाई का क्रियान्वयन म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड एवं कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी एस.ई.सी.एल. के मध्य गठित संयुक्त उपक्रम द्वारा किया जाएगा। इकाई से वर्ष 2027-28 में वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ किए जाने की योजना है।
“कौशल विकास योजना” को स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में “कौशल विकास योजना” को स्वीकृति प्रदान की गई। योजना में कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में स्थापित हो रहे ड्रोन स्कूल में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त 3 वर्ष में 6 हजार युवाओं को वृहद कृषि यंत्रों को चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे उन्हें स्व-रोजगार स्थापित करने में सहायता मिलेगी। इसके लिये 22 करोड़ 73 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना के लिए 539 करोड़ रुपए स्वीकृत
कैबिनेट ने श्योपुर जिले की चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना लागत राशि 539 करोड़ रुपए सैच्य क्षेत्र 15 हजार 300 हेक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना से सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से विजयपुर विकासखण्ड के 16 ग्रामों का 11 हजार 118 हेक्टेयर क्षेत्र तथा सबलगढ़ विकासखण्ड के 16 ग्रामों की 4 हजार 112 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

ख़बर मध्यप्रदेश
MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में 75 IPS अफसरों का तबादला, 29 जिलों के बदले गए एसपी

MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में शनिवार देर शाम 75 आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी हुए हैं। इसमें 29 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला खण्डवा के नए पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजे गए हैं। उनकी जगह छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा को उज्जैन का नया एसपी बनाया गया है। ग्वालियर के एसपी अमित सांघी को पुलिस अधीक्षक, छतरपुर पदस्थ किया गया है। राजगढ़ के एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी को भोपाल का एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर छिंदवाड़ा रेंज के नए डीआईजी होंगे।
इन जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान
इंदौर देहात, उज्जैन, देवास, नीमच, बड़वानी, शाजापुर, अलीराजपुर, आगर मालवा, रतलाम, खंडवा, जबलपुर, कटनी, मंडला, बैतूल, हरदा, रीवा, सिंगरौली, सागर, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दतिया, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी।
नीचे देखें पूरी लिस्ट

75 IPS officers transferred in Madhya Pradesh (image credit-Twitter)

75 IPS officers transferred in Madhya Pradesh (image credit-Twitter)

75 IPS officers transferred in Madhya Pradesh (image credit-Twitter)

75 IPS officers transferred in Madhya Pradesh (image credit-Twitter)

-
ख़बर मध्यप्रदेश6 hours ago
PM Modi: भोपाल में पीएम मोदी, कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में लेंगे हिस्सा
-
ख़बर छत्तीसगढ़2 hours ago
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना का किया शुभारंभ, पंजीयन प्रक्रिया शुरू हुई
-
ख़बर छत्तीसगढ़3 hours ago
Chhattisgarh: भाजपा नेता की घर में घुसकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर