Connect with us

ख़बर देश

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर राहुल गांधी, चीन के रास्ते शुरू करेंगे यात्रा

Published

on

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार 31 अगस्त से 12  दिन की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकल गए । राहुल गांधी अपनी यात्रा नेपाल के रास्ते नहीं बल्कि चीन के रास्ते शुरू करेंगे। बताया जा रहा है, उनकी ये धार्मिक यात्रा 12 दिनों की होगी और वे 12 सितंबर को यात्रा खत्म कर लौटेंगे।

चुनावी सभा में किया था यात्रा पर जाने का एलान

अप्रैल 2018 में एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का एलान किया था। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली में राहुल ने कहा था, ‘मैं दो-तीन दिन पहले कर्नाटक जा रहा था। मैं विमान में सवार था। विमान अचानक आठ हजार फीट नीचे आ गया। मैं अंदर से हिल गया। तब मुझे भगवान शिव याद आए और मैंने कैलाश जाने का फैसला कर लिया।’

Continue Reading
Advertisement

ख़बर देश

Heatwave India: देश में भीषण गर्मी का कहर, 10 राज्यों में अगले 7 दिन हीटवेव अलर्ट; बांदा लगातार तीसरे दिन सबसे गर्म

Published

on

Heatwave India, भीषण गर्मी, लू अलर्ट, Banda Temperature, Skymet Weather, उत्तर प्रदेश गर्मी, राजस्थान हीटवेव, MP Weather, India Temperature, Heatwave Alert India

Heatwave India: देशभर में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। मौसम एजेंसी Skymet Weather के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत 10 राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है।

एजेंसी ने कहा है कि इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और किसी सक्रिय मौसम प्रणाली के नहीं होने से फिलहाल बारिश की संभावना बेहद कम है।

मंगलवार को मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के 22 शहरों में तापमान 45°C के पार पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में पारा 40°C से ऊपर दर्ज किया गया।

बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 48.2°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले भी पिछले दो दिनों में तापमान 46°C से ऊपर रहा था।

Advertisement

बांदा में 15 मई 2022 को 49°C तापमान का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाओं से राहत मिलने की संभावना कम है।

क्यों बढ़ रही है गर्मी?

विशेषज्ञों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ चुका है और देश के अधिकांश हिस्सों में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसी वजह से तेज धूप, सूखी हवाएं और हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है।

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें
Continue Reading

ख़बर देश

SC: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, खतरनाक आवारा कुत्तों को मारा जा सकता है, लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी

Published

on

Supreme Court Stray Dogs, Dog Bite Cases India, Stray Dog Rules, Supreme Court Order, Rabies Dogs, Animal Birth Control Centre, Dog Feeding Ban, NHAI Stray Animals, India News, Supreme Court Decision

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि रेबीज से संक्रमित, बेहद बीमार या खतरनाक आवारा कुत्तों को जरूरत पड़ने पर इंजेक्शन देकर मारा जा सकता है। अदालत ने कहा कि लोगों की जान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और गरिमा के साथ जीने के अधिकार में कुत्तों के खतरे से मुक्त जीवन भी शामिल है।

जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने नवंबर 2025 में जारी निर्देशों को वापस लेने की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।

स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक जगहों से हटाने के निर्देश बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में आदेश दिया था कि स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। कोर्ट ने कहा था कि इन्हें शेल्टर होम्स में रखा जाए और दोबारा सड़कों पर न छोड़ा जाए।

साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। इन आदेशों के खिलाफ कई डॉग लवर्स और NGOs ने याचिकाएं दायर की थीं, जिन्हें अब अदालत ने खारिज कर दिया है।

Advertisement

कोर्ट ने कई राज्यों की घटनाओं का दिया उदाहरण

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने देशभर में बढ़ती डॉग बाइट घटनाओं पर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि राजस्थान के श्री गंगानगर में एक महीने के भीतर कुत्तों के काटने की 1084 घटनाएं सामने आईं। तमिलनाडु में साल के पहले चार महीनों में करीब 2 लाख डॉग बाइट केस दर्ज हुए। इधर सूरत में एक जर्मन पर्यटक को आवारा कुत्ते ने काट लिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं से शहरी प्रशासन पर लोगों का भरोसा कमजोर होता है।

सुप्रीम कोर्ट के 9 बड़े निर्देश

अदालत ने राज्यों और स्थानीय निकायों को कई सख्त निर्देश दिए हैं:-

  1. हर जिले में कम से कम एक पूरी तरह कार्यरत ABC सेंटर (Animal Birth Control Centre) बनाया जाए।
  2. अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में ABC सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाए।
  3. एंटी-रेबीज दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
  4. राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं को हटाने के लिए NHAI जरूरी कदम उठाए।
  5. गंभीर और खतरनाक मामलों में कानून के तहत यूथेनेशिया (दया मृत्यु) की अनुमति दी जा सकती है।
  6. आदेश लागू करने वाले नगर निगम और सरकारी अधिकारियों को कानूनी सुरक्षा दी जाए।
  7. जनवरी में कोर्ट ने दी थी चेतावनी

29 जनवरी की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उसकी टिप्पणियों को मजाक समझना गलत होगा। अदालत ने स्पष्ट कहा था कि अगर किसी व्यक्ति की मौत या चोट आवारा कुत्तों के हमले में होती है, तो स्थानीय प्रशासन के साथ डॉग फीडर्स की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Bullet Train India: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई, इसी साल सूरत-बिलिमोरा के बीच ट्रायल की उम्मीद

Published

on

Bullet Train India, Mumbai Ahmedabad Bullet Train, MAHSR Project, NHSRCL, High Speed Rail India, Bullet Train Route, Surat Bilimora Bullet Train, Japan Bullet Train Technology, Undersea Tunnel India, Indian Railways

Bullet Train India: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की पहली झलक सोमवार को सामने आई। रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली में अपने गेट नंबर-4 पर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट की तस्वीरें प्रदर्शित की हैं। रेल मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि इसी साल सूरत और बिलिमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर के सेक्शन पर देश की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सकता है।

जापान की मदद से बन रहा 508 किमी लंबा कॉरिडोर

National High Speed Rail Corporation Limited (NHSRCL) के अनुसार 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट जापान सरकार की तकनीकी और वित्तीय सहायता से तैयार हो रहा है। यह कॉरिडोर गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा। प्रोजेक्ट में मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती समेत 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

12 में से 8 स्टेशनों का बेस तैयार

रेल मंत्रालय के मुताबिक 12 में से 8 स्टेशनों का फाउंडेशन कार्य पूरा हो चुका है। इनमें वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, आनंद, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं। अब तक 17 नदी पुल तैयार हो चुके हैं। वहीं नर्मदा, माही, तापी और साबरमती नदियों पर पुल निर्माण तेजी से जारी है। महाराष्ट्र में भी 4 नदी पुलों पर काम चल रहा है।

Advertisement

अंडर-सी टनल बनेगी सबसे खास

इस प्रोजेक्ट का सबसे खास हिस्सा करीब 21 किलोमीटर लंबी अंडर-सी टनल है। इसमें महाराष्ट्र के घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.8 किमी सुरंग का काम पूरा हो चुका है। इसमें 7 किलोमीटर लंबी समुद्री सुरंग Thane Creek के नीचे बनाई जा रही है।

320 किमी प्रति घंटे की होगी रफ्तार

NHSRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर Vivek Kumar Gupta के मुताबिक बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे मुंबई से अहमदाबाद का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।

जापान में चल रही ट्रेनिंग

Advertisement

हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट के लिए भारतीय स्टाफ को जापान में ट्रेनिंग दी जा रही है। हाल ही में 14 जूनियर मैनेजरों को ट्रेनिंग के लिए जापान भेजा गया था। परियोजना की शुरुआती लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए आंकी गई थी, जो अब बढ़कर करीब 1.6 से 2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। पूरा प्रोजेक्ट 2030 तक तैयार होने की उम्मीद है।

भूकंप आते ही अपने आप रुक जाएगी ट्रेन

बुलेट ट्रेन में जापानी तकनीक पर आधारित अर्थक्वेक वॉर्निंग सिस्टम लगाया जा रहा है। भूकंप का खतरा महसूस होते ही सिस्टम बिजली सप्लाई बंद कर देगा और ट्रेन में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक लग जाएंगे। इसके लिए कुल 28 सीस्मोमीटर लगाए जाएंगे। इनमें से 22 मशीनें ट्रेन रूट पर और बाकी संवेदनशील क्षेत्रों में लगाई जाएंगी।

Continue Reading

ख़बर देश

India Army Chief: सेना प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी, “तय करे- भूगोल का हिस्सा रहना है या इतिहास का”

Published

on

General Upendra Dwivedi, Operation Sindoor, Pakistan Terrorism, Indian Army, MEA, China Pakistan Support, Pahalgam Attack 2025, Randhir Jaiswal, India Pakistan Relations, Defence News

Indian Army: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। शनिवार को दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को पनाह देता रहा और भारत विरोधी गतिविधियां जारी रहीं, तो उसे खुद तय करना होगा कि वह भविष्य में भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी परिस्थितियां दोबारा बनने के सवाल पर कहा कि पाकिस्तान को भारत विरोधी आतंकियों को समर्थन देना बंद करना होगा।

चीन के समर्थन पर MEA की प्रतिक्रिया

इस बीच विदेश मंत्रालय (MEA) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन द्वारा पाकिस्तान को तकनीकी समर्थन दिए जाने की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दुनिया देख रही है कि आतंकवाद की रक्षा करने वाले देशों के साथ कौन खड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे देशों को अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले असर के बारे में सोचना चाहिए।

मंगलवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में उन रिपोर्ट्स का जिक्र किया गया था, जिनमें दावा किया गया कि मई 2025 के सैन्य संघर्ष के दौरान चीन ने पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दी थी। MEA ने कहा कि उसने ऐसी रिपोर्ट्स देखी हैं, जो इन दावों की पुष्टि करती हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया सुनियोजित कार्रवाई

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करता है। पहलगाम अटैक 2025 के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए जवाब दिया था। MEA के अनुसार यह एक सुनियोजित अभियान था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना और उन्हें खत्म करना था।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी। इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। हाल ही में 7 मई को इस ऑपरेशन की पहली वर्षगांठ भी मनाई गई।

Continue Reading

ख़बर देश

Petrol Price Hike: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल एक्सपोर्ट महंगा, डीजल और ATF पर टैक्स घटा

Published

on

Petrol Price Hike, Windfall Tax, Petrol Export Tax, Diesel Export Tax, ATF Tax, Crude Oil Price, Iran Israel War, Fuel Prices India, Oil Companies, India Fuel News

Petrol Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। देश में ईंधन की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर नया विंडफॉल टैक्स लागू कर दिया है।

सरकार ने तय किया है कि अब अगर कोई भारतीय तेल कंपनी पेट्रोल को देश में बेचने के बजाय विदेश भेजेगी, तो उसे ₹3 प्रति लीटर का अतिरिक्त टैक्स देना होगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल पर पहली बार इस तरह का टैक्स लगाया गया है।

क्यों लिया गया फैसला?

Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका की सक्रियता के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है। सरकार का मानना है कि कंपनियां ज्यादा मुनाफे के लिए पेट्रोल का निर्यात बढ़ा सकती हैं, जिससे घरेलू सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट को महंगा करने का फैसला लिया है, ताकि देश में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध रहे।

डीजल और ATF पर राहत

Advertisement

जहां पेट्रोल पर सख्ती बढ़ाई गई है, वहीं डीजल और हवाई जहाज के ईंधन (ATF) पर टैक्स कम कर दिया गया है।सरकार ने डीजल एक्सपोर्ट पर टैक्स ₹23 प्रति लीटर से घटाकर ₹16.5 प्रति लीटर कर दिया है। वहीं ATF पर टैक्स ₹33 से घटाकर ₹16 प्रति लीटर कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले को घरेलू ईंधन सप्लाई संतुलित रखने और तेल कंपनियों के निर्यात व्यवहार को नियंत्रित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending