खेल खिलाड़ी
WFI: खेल मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ को निलंबित किया, नए अध्यक्ष के फैसले भी रद्द किए

WFI: खेल मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ को आज निलंबित कर दिया है। बीते गुरुवार को ही कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के तौर पर बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। संजय सिंह को कुश्ती संघ के चुनाव में 47 में से 40 वोट मिले थे। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को सिर्फ 7 वोट मिले थे। नए कुश्ती संघ ने हाल ही में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप गोंडा में कराने का ऐलान किया था। खेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह फैसला ‘डब्ल्यूएफआई के संविधान के प्रावधानों का पालन किए बिना’ किया गया था।
खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, WFI के नवनिर्वाचित कार्यकारी निकाय द्वारा लिए गए फैसले WFI के प्रावधानों और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट कोड का उल्लंघन हैं। ऐसे फैसले कार्यकारी समिति द्वारा लिए जाते हैं, जिसके समक्ष एजेंडे को विचार के लिए रखा जाना जरूरी होता है। इन फैसलों में नए अध्यक्ष की मनमानी दिखाई देती है, जो सिद्धांतों के खिलाफ है।
खेल मंत्रालय ने कहा, ऐसा लगता है कि नया कुश्ती संघ खेल संहिता की पूरी तरह अनदेखी करते हुए पूरी तरह से पिछले पदाधिकारियों के नियंत्रण में है, जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। इतना ही नहीं मंत्रालय ने कहा, फेडरेशन का कामकाज पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रित परिसर से चलाया जा रहा है. इस परिसर में खिलाड़ियों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और वर्तमान में कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रही है।
खेल खिलाड़ी
U-19 WC: भारत 10वीं बार फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; 311 रन का सबसे बड़ा रन चेज

U-19 WC: भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। अब 6 फरवरी को फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। टीम की ओर से फैजल शिनोजादा ने 110 रन और उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद 101 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। भारत की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।
311 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ओपनर आरोन जॉर्ज के शतक (115 रन) की बदौलत 41.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रन की अहम पारियां खेलीं। यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही। भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया। इसके साथ ही यह यूथ वनडे क्रिकेट में भी सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बन गया।
इस मुकाबले में कुल 620 रन बने, जो भारत और अफगानिस्तान के बीच यूथ वनडे मैच में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 521 रनों का था, जो 27 दिसंबर 2021 को दुबई में बना था।
खेल खिलाड़ी
SC की सख्त टिप्पणी: क्रिकेट संघों में बैट न पकड़ने वालों का राज क्यों? रिटायर्ड खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए कमान

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट समेत अन्य खेल संघों के संचालन को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि खेल संस्थाओं की कमान उन लोगों के हाथ में होनी चाहिए, जिन्हें खेल की समझ हो। क्रिकेट संघों में रिटायर्ड क्रिकेटरों को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए, न कि ऐसे लोगों को जो कभी बैट तक नहीं पकड़ पाए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के चुनाव पर रोक लगाने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। MCA के चुनाव 6 जनवरी को होने थे, लेकिन उन पर भाई-भतीजावाद और पक्षपात के आरोप लगे थे।
CJI ने MCA में अचानक बढ़ी सदस्य संख्या पर उठाए सवाल
सुनवाई के दौरान CJI ने MCA की सदस्यता में अचानक हुई बढ़ोतरी पर सवाल खड़े किए। कोर्ट ने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि 1986 से 2023 तक एसोसिएशन में 164 सदस्य थे, लेकिन इसके बाद अचानक बड़ी संख्या में नए सदस्य जोड़ दिए गए। CJI ने कहा- इतने सालों तक सदस्य संख्या सीमित रही और फिर अचानक ‘बंपर ड्रॉ’ कैसे हो गया? अगर सदस्य संख्या 300 तक बढ़ानी थी, तो इसमें नामी और रिटायर्ड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया जाना चाहिए था।
MCA की ओर से दी गई दलील
MCA और अन्य याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश वकील ने दलील दी कि पूरी प्रक्रिया रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली समिति की निगरानी में हुई थी और कई आवेदनों को खारिज भी किया गया। साथ ही आरोप लगाया गया कि चैरिटी कमिश्नर ने कैबिनेट से सलाह लिए बिना प्रशासक नियुक्त कर दिया।
केदार जाधव ने लगाए वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप
मामले की शुरुआत तब हुई, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा नेता केदार जाधव ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 401 नए सदस्यों को जोड़कर वोटर लिस्ट में हेरफेर किया गया। याचिका में दावा किया गया कि इनमें से कई लोग NCP-SP विधायक रोहित पवार के रिश्तेदार या कारोबारी सहयोगी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अपनी याचिकाएं वापस लेने की अनुमति देते हुए सभी आपत्तियां बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने रखने को कहा। साथ ही हाईकोर्ट से मामले का जल्द निपटारा करने का अनुरोध भी किया।
टॉप-5 राज्य क्रिकेट संघों में सिर्फ 2 की कमान पूर्व क्रिकेटरों के हाथ
देश के टॉप-5 राज्य क्रिकेट संघों में से सिर्फ दो ऐसे हैं, जिनकी अगुवाई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के हाथ में है। इनमें बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद शामिल हैं।
खेल खिलाड़ी
T20 World Cup: बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से बाहर, ICC ने स्कॉटलैंड को दी एंट्री; भारत में खेलने से इनकार पड़ा भारी

T20 World Cup: बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है। यह फैसला दुबई में हुई ICC की अहम बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी जानकारी ICC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की।
ICC ने बांग्लादेश सरकार को भारत में खेलने को लेकर 24 घंटे की डेडलाइन दी थी, लेकिन समय सीमा के भीतर बांग्लादेश की ओर से सहमति नहीं मिलने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया। ICC चेयरमैन जय शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बांग्लादेश को बाहर करने पर अंतिम मुहर लगी।
भारत में मैच कराने के ICC के फैसले के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमेटी (DRC) में अपील दायर की थी, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश का वर्ल्ड कप में खेलना लगभग तय तौर पर असंभव हो गया। ICC के इस फैसले के बाद अब स्कॉटलैंड टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा और अपने ग्रुप मैच खेलेगा।
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किया गया। इसके बाद BCB और बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को भेजने से इनकार कर दिया।
बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ढाका में नेशनल टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद स्पष्ट किया था कि मौजूदा हालात में टीम भारत नहीं जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलना चाहता है, लेकिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।
भारत में खेलने से इनकार की 2 बड़ी वजहें
1. मुस्तफिजुर विवाद: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में BCCI द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने को BCB ने राजनीतिक और खेल भावना के खिलाफ बताया।
2. राजनीतिक दबाव और प्रसारण बैन: मुस्तफिजुर को IPL से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने इसे मुद्दा बना दिया। यूनुस सरकार ने IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया और इसके बाद भारत में वर्ल्ड कप न खेलने की मांग उठी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया।
पाकिस्तान का मिला समर्थन, लेकिन बहिष्कार नहीं
बांग्लादेश को उम्मीद थी कि पाकिस्तान उसके समर्थन में टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा। ICC बोर्ड मीटिंग में PCB ने बांग्लादेश का समर्थन जरूर किया, लेकिन वर्ल्ड कप से हटने की घोषणा नहीं की। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पाकिस्तान अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकता है।
खेल खिलाड़ी
पहला टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

First T20: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 रन की बड़ी जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह मुकाबला बुधवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 44 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 25 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में जैकब डफी और काइल जैमिसन ने 2-2 विकेट झटके
239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 190 रन पर सिमट गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली। न्यूजीलैंड की ओर से मार्क चैपमैन ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।
खेल खिलाड़ी
India Squad For T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह

India Squad For T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। BCCI के मुंबई स्थित हेड ऑफिस में शनिवार को सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड का ऐलान किया। अक्षर पटेल को उपकप्तान सौंपी गई है, जबकि ईशान सिंह और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा होंगे। यह टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भी हिस्सा लेगी।
भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ मैच से करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिेंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ईशान किशन।
ख़बर देश10 hours agoUdhampur Encounter: उधमपुर में जैश के 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, टॉप कमांडर अबू माविया मारा गया; किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी
ख़बर छत्तीसगढ़17 hours agoCG Cabinet: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पायलट ट्रेनिंग संस्थान, स्टार्टअप नीति और क्लाउड फर्स्ट पॉलिसी को मंजूरी
ख़बर उत्तरप्रदेश21 hours agoVaranasi Encounter: 10 हत्याओं का आरोपी बनारसी यादव ढेर, 50 करोड़ की जमीन के लिए कॉलोनाइजर की करवाई थी हत्या
खेल खिलाड़ी9 hours agoU-19 WC: भारत 10वीं बार फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; 311 रन का सबसे बड़ा रन चेज



















