ख़बर दुनिया
अफगानिस्तान से 14 महीने के अंदर सेना वापस बुलाएगा अमेरिका, तालिबान से हुआ समझौता
दोहा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देशवासियों से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा दिया है। शनिवार को कतर में अमेरिका और तालिबान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। तालिबान यदि समझौते की शर्तों का पूरी तरह पालन करता है, तो अमेरिका और उसके सहयोगी 14 महीने में अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लेंगे।
अमेरिका और तालिबान के बीच हुए समझौते में स्पष्ट है कि अगर अल-कायदा, आईएसआईएस-के और अन्य अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों द्वारा अमेरिका या उसके सहयोगियों के खिलाफ हमले करने का प्रयास किया गया, तो संयुक्त राज्य अमेरिका, अफगानिस्तान में इस्लामी गणतंत्र की सहमति से वहां सैन्य संचालन भी कर सकता है।
कतर के दोहा में शनिवार को हस्ताक्षर का गवाह बनने के लिए लगभग 30 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधि पहुंचे हुए थे। दोनों पक्षों के बीच 18 महीनों की वार्ता के बाद यह समझौता हुआ। एक तरफ अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो दोहा में हस्ताक्षर प्रक्रिया में शामिल हुए, वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग शनिवार को काबुल में मौजूद थे। इस समझौते के बाद अब अंतर अफगान शांति वार्ता 10 मार्च से शुरू होगी।
ख़बर दुनिया
Iran War News: ईरान जंग पर ट्रम्प का दावा, ‘लगभग सब तबाह’, IEA 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उतारेगा

Israel Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रही जंग “बेहतरीन तरीके से” आगे बढ़ रही है और यह जल्द खत्म हो सकती है। अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान को उम्मीद से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाया है और कई अहम सैन्य व रणनीतिक ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमलों के बाद वहां निशाना बनाने के लिए अब लगभग कुछ भी नहीं बचा है।
इजराइल बोला- जंग की कोई तय समय सीमा नहीं
इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई की कोई तय समयसीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर चलाया जा रहा अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी सैन्य लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। काट्ज के मुताबिक यह ऑपरेशन जरूरत पड़ने तक जारी रहेगा और इसका समय पहले से तय नहीं किया गया है।
IEA बाजार में उतारेगा 40 करोड़ बैरल तेल
वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच International Energy Agency ने घोषणा की है कि उसके 32 सदस्य देश अपने आपातकालीन भंडार से 40 करोड़ बैरल कच्चा तेल बाजार में जारी करेंगे। यह एजेंसी के इतिहास में सबसे बड़ा तेल रिलीज माना जा रहा है। IEA के कार्यकारी निदेशक Fatih Birol ने कहा कि यह कदम युद्ध के कारण तेल बाजार में आई आपूर्ति बाधा को दूर करने के लिए उठाया गया है।
होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई गंभीर रूप से प्रभावित
एजेंसी के मुताबिक 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद Strait of Hormuz से तेल की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। युद्ध से पहले के मुकाबले इस रूट से कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात अब 10% से भी कम रह गया है। IEA ने कहा कि आपातकालीन भंडार से तेल सदस्य देशों की जरूरत के अनुसार चरणबद्ध तरीके से बाजार में उतारा जाएगा।
पहले भी कई बार जारी किया गया रणनीतिक तेल
1974 में स्थापित IEA के इतिहास में यह छठी बार है जब सदस्य देश मिलकर रणनीतिक भंडार से तेल जारी कर रहे हैं। इससे पहले 1991 के खाड़ी युद्ध, 2005 के हरिकेन कैटरीना, 2011 के लीबिया संकट और 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान ऐसा कदम उठाया गया था।IEA के 32 सदस्य देशों में अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण कोरिया जैसे देश शामिल हैं। भारत 2017 से इसका एसोसिएट सदस्य है।
ख़बर दुनिया
Iran Israel War: ईरान के तेल ठिकानों पर इजराइल के हमले तेज, 30 फ्यूल टैंक और कई डिपो निशाने पर; ट्रम्प बोले- ईरान लड़ने लायक नहीं बचेगा

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। Israel और Iran के बीच संघर्ष के नौवें दिन इजराइल ने ईरान के तेल भंडार से जुड़े ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में करीब 30 फ्यूल टैंकों और कई तेल डिपो को निशाना बनाया गया है। इन हमलों से ईरान के ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
ट्रम्प बोले- ईरान को पूरी तरह हार माननी होगी
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह हार मान ले। ट्रम्प ने कहा कि या तो ईरान खुद आत्मसमर्पण करे या फिर उसकी सैन्य ताकत इतनी कमजोर कर दी जाए कि वह आगे लड़ने की स्थिति में न रहे। उन्होंने यह भी दावा किया कि लगातार दबाव के कारण ईरान अब पहले जैसा प्रभावशाली नहीं रहा।
फारस की खाड़ी को लेकर बढ़ा तनाव
दूसरी ओर ईरानी सेना ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी जहाज फारस की खाड़ी में आते हैं तो उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी नौसेना द्वारा ऑयल टैंकरों की सुरक्षा के लिए जहाज भेजने की संभावना जताई जा रही है। ये टैंकर आमतौर पर Strait of Hormuz से होकर गुजरते हैं, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है।
जंग से भारी नुकसान
संघर्ष के दौरान अब तक ईरान में कई नागरिक इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक हजारों घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई स्कूल और मेडिकल सेंटर भी हमलों की चपेट में आए हैं। इस युद्ध में अब तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत और हजारों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
पड़ोसी देशों से माफी का दावा
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि ईरान ने कुछ पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि उनकी जमीन से ईरान पर हमला न होने तक वह उन पर हमला नहीं करेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
ख़बर दुनिया
Iran Israel US War: दूसरे दिन भी ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले, IRGC मुख्यालय निशाने पर, 200 से ज्यादा मौतें, क्षेत्र में जंग जैसे हालात

Iran Israel US War: ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने लगातार दूसरे दिन भी भीषण हमले किए। रविवार को किए गए हमलों में ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया। इससे पहले शनिवार को हुए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत की पुष्टि हुई थी। उनके मारे जाने के बाद ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि ताजा हमलों में 48 ईरानी ‘नेता’ मारे गए हैं और अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज भी डुबो दिए हैं। इजराइली वायुसेना के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर 1,200 से अधिक बम गिराए गए। खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला किया गया, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्य और 40 कमांडर भी मारे गए।
तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 200 से ज्यादा लोगों की मौत और 740 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत और 45 घायल होने की खबर है। नागरिक ठिकानों पर हमलों की इन खबरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरानी सेना और IRGC ने इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। UAE के दुबई शहर में Burj Khalifa और पाम होटल एंड रिसोर्ट के आसपास ड्रोन हमले की खबर है। इजराइल में एक हमले में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है।
सत्ता के स्तर पर ईरान में फिलहाल तीन सदस्यों की अस्थायी समिति बनाई गई है, जिसमें राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान, न्यायपालिका प्रमुख मोहसेनी एजेही और धर्मगुरु अली रजा अराफी शामिल हैं। यह समिति नए सर्वोच्च नेता के चयन तक प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेगी। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विशेषज्ञों की सभा अंतिम निर्णय लेगी।
लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई से पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। हवाई क्षेत्र बंद किए जा रहे हैं, सैन्य ठिकानों पर अलर्ट बढ़ा दिया गया है और वैश्विक तेल बाजार में भी अस्थिरता देखी जा रही है। दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि क्या यह संघर्ष पूर्ण युद्ध में बदलेगा या कूटनीतिक रास्ता निकलेगा।
ख़बर दुनिया
Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए, मध्य पूर्व में युद्ध जैसे हालात

Ali Khamenei Death: तेहरान पर शनिवार तड़के हुए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की है। 36 वर्षों से सत्ता में रहे खामेनेई के निधन के बाद देश में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है और उत्तराधिकार संकट गहरा गया है।
हमले में खामेनेई की मौत की पुष्टि
ईरान की अर्ध-सरकारी एजेंसी तसनीम के अनुसार, सर्वोच्च नेता Ali Khamenei शनिवार 28 फरवरी की सुबह तेहरान पर हुए संयुक्त हमले में मारे गए। 86 वर्षीय खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। वे इस्लामी गणराज्य की सभी प्रमुख संस्थाओं- सरकार, सेना और न्यायपालिका पर सर्वोच्च अधिकार रखते थे।
अमेरिका-इजरायल का संयुक्त ऑपरेशन
तेहरान पर अटैक के ऑपरेशन को इजरायली सेना ने ‘Roaring Lion’ और अमेरिकी पेंटागन ने ‘Operation Epic Fury’ नाम दिया।अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि खामेनेई “अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए” और ऑपरेशन जारी रहने की चेतावनी दी। इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने कहा कि यह अभियान “ईरान से उत्पन्न अस्तित्वगत खतरे को खत्म करने” के लिए था।
4 प्रांतों में हमले, भारी तबाही
हमले तेहरान, इस्फहान, कोम, कराज और करमानशाह सहित 24 प्रांतों में किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 700 से ज्यादा घायल हुए हैं। कई स्कूलों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने नागरिक ठिकानों पर हमले की निंदा की।
ईरान की जवाबी कार्रवाई
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी कि “इतिहास का सबसे भीषण जवाबी हमला” किया जाएगा। ईरानी सेना ने इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के कई देशों में हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइल में एक हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है। तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हो गई है। हमलों के बाद पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।
ख़बर दुनिया
Trump Resort: ट्रंप के रिसॉर्ट में शॉटगन और पेट्रोल बम के साथ घुसपैठ की कोशिश, हमलावर को सीक्रेट सर्विस ने मार गिराया

Trump Resort: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के पाम बीच स्थित Mar-a-Lago रिसॉर्ट में एक व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की। उसके पास शॉटगन और पेट्रोल बम था। जवाबी कार्रवाई में United States Secret Service ने फायरिंग की, जिसमें 20 वर्षीय हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना फ्लोरिडा के Palm Beach स्थित एस्टेट के उत्तरी गेट के पास हुई। एजेंसी के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हो गया था। मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस अधिकारियों और Palm Beach County Sheriff’s Office के एक डिप्टी ने उसका सामना किया।
सीक्रेट सर्विस के बयान में कहा गया, “मार-ए-लागो प्रॉपर्टी के उत्तरी गेट के पास एक व्यक्ति को शॉटगन और पेट्रोल बम के साथ देखा गया। प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसते ही अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की। संभावित खतरे को देखते हुए उस पर फायरिंग की गई।” गोली लगने के बाद संदिग्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी भी सीक्रेट सर्विस या शेरिफ कर्मचारी को चोट नहीं आई है। घटना के समय राष्ट्रपति वॉशिंगटन में थे।हमलावर के मकसद और बैकग्राउंड की जांच जारी है।
प्रेस ब्रीफिंग में क्या कहा गया?
पाम बीच काउंटी के शेरिफ Ric Bradshaw ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 1:30 बजे संदिग्ध सुरक्षा घेरे में दाखिल हुआ। अधिकारियों ने उसे हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह गन उठाकर फायरिंग की मुद्रा में आ गया। इसके बाद एजेंटों ने जवाबी कार्रवाई की। घटना की संयुक्त जांच Federal Bureau of Investigation(FBI), सीक्रेट सर्विस और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय कर रहे हैं।
ख़बर दुनिया9 hours agoIran War News: ईरान जंग पर ट्रम्प का दावा, ‘लगभग सब तबाह’, IEA 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उतारेगा
ख़बर छत्तीसगढ़7 hours agoJagdalpur: जगदलपुर में रेड कार्पेट सरेंडर,108 नक्सली करोड़ों की नकदी- सोना और 101 हथियार डालकर लौटे
ख़बर छत्तीसगढ़11 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ SCR की पहली बैठक, महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा स्टेट कैपिटल रीजन



















