Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

Sagar: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मिले 23 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, निवाड़ी में लगेगा स्टील प्लांट, फिल्म सिटी के रूप में डेवलप होगा खजुराहो

Published

on

Sagar: Investment proposals worth Rs 23 thousand crore received in the Regional Industry Conclave, steel plant will be set up in Niwari, Khajuraho will be developed as a film city

Sagar: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर में रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। आरआईएल सागर में कुल 23 हजार 181 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त हुए। अगर सब कुछ सही रहा तो इनसे बुंदेलखंड में 27 हजार 375 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य का बुंदेलखंड, विकसित बुंदेलखंड होगा। प्रदेश में उद्योगों के विकास का कार्य निरंतर जारी रहेगा। छोटे से छोटे उद्यमी की सहायता के लिए भी राज्य सरकार पूर्ण सहायोग प्रदान करेगी। केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड के ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता की वृद्धि होगी, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र का स्वरूप बदल जायेगा। उन्होंने कहा कि सागर में एयरपोर्ट का निर्माण होगा। इससे एविएशन क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खजुराहो को फिल्म सिटी के रूप में विकसित करेंगे।

6 जिलों में आरंभ हुए इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरआईसी सागर के शुभारंभ अवसर पर एमपीआईडीसी के सागर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का वर्चुअल भूमि-पूजन किया। उन्होंने सागर संभाग के 6 जिलों सागर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर और दमोह में इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर और संभागीय मुख्यालय में एमपीआईडीसी के रीजनल ऑफिस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके साथ ही कोयंबटूर (तमिलनाडू) में एमपीआईडीसी के कार्यालय का भी वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र से सिंधगवां की जलापूर्ति के लिए नगर निगम सागर और एमपीआईडीसी के मध्य ट्रीटेड वाटर प्रदाय के लिए एमओयू का संपादन भी हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 96 औद्योगिक इकाइयों के आशय-पत्र जारी किए। इन इकाइयों को 240 एकड़ भूमि आवंटित की जाना है। इससे 1 हजार 560 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 5 हजार 900 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है।

सागर में 1700 करोड़ की लागत से स्थापित होगा डेटा सेंटर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर संभाग के सभी जिलों में उद्योग तथा व्यापारिक गतिविधियां प्रारंभ होंगी। बीना में कई इकाइयां आएंगी। साथ ही 120 करोड़ की लागत से पेट्रोलियम क्षेत्र में भी निवेश हो रहा है। प्रदेश में सागर में चलने वाले डेटा सेंटर की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है। यह 1700 करोड़ का निवेश है और इससे लगभग एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नए 6 लेन और 4 लेन मार्गों का लाभ भी बुंदेलखंड क्षेत्र को प्राप्त होगा।

Advertisement

सागर में सिल्वर क्लस्टर का विकास होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में चांदी का कार्य करने वालों, बीड़ी तथा अगरबत्ती उद्योग से जुड़े लोगों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। सागर में चांदी से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने क्लस्टर विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव से स्थानीय स्तर पर नई इकाइयों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। इससे स्थानीय गतिविधियों के साथ प्रदेश स्तर पर महत्व रखने वाले उद्योगों की स्थापना को भी गति देने में मदद मिल रही है।

रीजनल इंडस्ट्रीयल कॉन्क्लेव मेंं आए उद्योगपतियों ने साझा किए अपने प्रस्ताव

1.निवाड़ी में 3200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट लगेगा

पेसिफिक मेटा-स्टील के जे. पी. अग्रवाल ने कहा कि वे निवाड़ी में 3200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट लगा रहे हैं। इससे 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रतिवर्ष लगभग 1 हजार करोड़ का राजस्व भी शासन को प्राप्त होगा। उन्होंनें मध्यप्रदेश में मेडीकल क्षेत्र में भी गतिविधियां आरंभ करने की योजना सांझा की।

Advertisement

2.बंसल समूह करेगा 1350 करोड़ रुपए का निवेश

कॉन्क्लेव में आए बंसल समूह के सुनील बंसल ने कहा कि चिकित्सा उद्योग क्षेत्र में बंसल समूह कार्य कर रहा है। सागर में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा समूह द्वारा प्रारंभ की गई है। बंसल ने प्रदेश में 4 सुपर स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल, एक पांच सितारा होटल और ऊर्जा क्षेत्र में 1350 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया।

3.सागर ग्रुप की डाईग एण्ड प्रोसेसिंग क्षेत्र में लगभग 1400 करोड़ के निवेश की योजना

सागर ग्रुप के उद्योगपति सुधीर अग्रवाल ने कहा कि भोपाल के पास तामोट में उनकी इकाइयां कार्य कर रही हैं। टेक्सटाईल क्षेत्र में नए निवेश के प्रयास सागर ग्रुप कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोटी, कपड़ा, मकान सभी क्षेत्रों में ग्रुप कार्य कर रहा हैं। उनके समूह की डाईंग एण्ड प्रोसेसिंग क्षेत्र में लगभग 1400 करोड़ रुपए के निवेश की योजना है, इससे रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि उनका समूह कॉम्पटीशन नहीं, को-आपरेशन के सिद्धांत पर कार्य करता है।

4.मध्य भारत एग्रो का सर्वाधिक निवेश मध्यप्रदेश में

Advertisement

मध्य भारत एग्रो के पंकज ओसवाल ने कहा कि उनके समूह का सर्वाधिक निवेश मध्यप्रदेश में है। निवेश की उद्योग मित्र नीति तथा शासन का सहयोगी रवैया अतुलनीय है। उनका समूह सागर में सिंगल सुपर फॉस्फेट का उत्पादन कर रहा है। ओसवाल ने बताया कि उनके समूह की सागर के बंडा के पास 500 करोड़ रुपए निवेश की योजना है।

रीजनल इंडस्ट्री में प्राप्त प्रमुख निवेश प्रस्ताव और संभावित रोजगार

स.क्र.निवेशक इकाई का नामप्रस्तावित निवेश स्थानसेक्टरप्रस्तावितनिवेश (राशि करोड़ में)प्रस्तावितरोजगार
1पैसिफ़िकमेटा स्टीलनिवाड़ीस्टील निर्माण32001250
2पैरामाउंट केबलसागरकेबल निर्माण250375
3अवनि परिधिछत्तरपुरखनिज371300
4इण्‍डस्‍ट्रीज एण्‍ड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशनबीना, सागरगार्मेंट100500
5मध्य भारत एग्रो प्राइवेट लिमिटेडबंडा, सागररसायन एवं उर्वरक400500
6डाटा सेंटरिक्ससुरख़ी, सागरडेटा सेंटर निर्माण1700850
7इको सीमेंट (गोयल ग्रुप)पन्नासीमेंट20001000
8फ्लाई ओलासागर, उमरिया, नीमच, सिंगरौलीएविएशन1800 

300

9अलिंज़ पोर्टेबल पेट्रोल पंप प्राइवेट लिमिटेडसागर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरऊर्जा12010000
10एमएसएमई विभाग से प्राप्त कुल निवेशप्रस्तावसागर संभाग के सभी ज़िलेविविध सेक्टर9404500
11अल्पेक्स सोलर लिमिटेडनर्मदापुरमऊर्जा7501000
12असेड्सप्राइवेटलिमिटेडभोपालइलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर10050
13आर. के. सेठिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेडनर्मदापुरमकृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण800850
14सिग्मा इंजीनियरिंगभोपालट्रांसफार्मर निर्माण200150
15बारमाल्ट माल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेडसीहोरकृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण400500
16दारा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेडसीहोरपाइप निर्माण750950
17इज ग्रीन मोबिलिटी (इस माय ट्रिप)भोपालइलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण10002000
18बंसल ग्रुपजबलपुर, भोपाल, ग्वालियर एवं इंदौरहेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं होटल व्यवसाय13502000
19स्वर्ण भारत स्टील प्राइवेट लिमिटेडसीहोरस्टील निर्माण150200
20इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी लिमिटेडनर्मदापुरमनवकरणीय ऊर्जा1600400
21सनकाइंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेडनर्मदापुरमनवकरणीय ऊर्जा1000200
22नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियोंनर्मदापुरमनवकरणीय ऊर्जा42008500
कुल2318127375

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: TET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- पास करना ही होगा, जो छूट मिलनी थी, मिल चुकी

Published

on

MP TET, सुप्रीम कोर्ट TET फैसला, मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती, TET परीक्षा, NCTE नियम, शिक्षक पात्रता परीक्षा, MP Teachers News, Supreme Court Teachers Case, School Education MP, TET Mandatory

MP TET:सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि अब किसी भी शिक्षक की नियुक्ति बिना TET पास किए नहीं की जा सकती। बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि पात्रता परीक्षा में जो छूट दी जानी थी, वह पहले ही दी जा चुकी है। यह मामला वर्ष 1998 से 2009 के बीच नियुक्त उन शिक्षकों से जुड़ा है, जिन्हें बिना TET परीक्षा के नौकरी मिली थी। राज्य सरकार और शिक्षक संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर ऐसे शिक्षकों को परीक्षा से छूट देने की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट बोला- 5 साल की राहत पहले ही मिल चुकी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि वर्ष 2017 में नियम लागू होने के बाद शिक्षकों को पहले ही 5 साल की छूट दी जा चुकी है। अब National Council for Teacher Education यानी NCTE द्वारा तय नियमों का पालन सभी राज्यों और शिक्षकों को करना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भविष्य में होने वाली किसी भी शिक्षक भर्ती में TET पास करना अनिवार्य रहेगा।

डेढ़ लाख शिक्षकों पर असर संभव

मध्य प्रदेश में ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब 1.5 लाख बताई जा रही है, जिनकी नियुक्ति 1998 से 2009 के बीच बिना TET के हुई थी। ये नियुक्तियां राज्य सरकार की मेरिट प्रक्रिया के तहत की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के आदेश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए थे।

Advertisement

फेल हुए तो नौकरी जा सकती है

सुप्रीम कोर्ट ने अपने पुराने आदेश में कहा था कि यदि कोई शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं करता है तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है। इसके बाद प्रदेशभर में शिक्षक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की थी। इसी के बाद मध्य प्रदेश सरकार समेत कई शिक्षक संगठनों ने पुनर्विचार याचिका दायर की।

अभी अंतिम फैसला बाकी

बुधवार को 70 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई हुई। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं और रिटायर्ड जजों की ओर से दलीलें पेश की गईं, लेकिन फिलहाल शिक्षकों को राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है। मामले में अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Cabinet: प्रदेश में तबादलों पर बैन हटाने का फैसला अगले सोमवार, कैबिनेट में आएगी नई ट्रांसफर पॉलिसी

Published

on

MP transfer policy, Mohan Yadav cabinet, Madhya Pradesh transfers, Vijay Shah, MP cabinet decisions, Chaitanya Kashyap, MP government news, transfer ban MP, MP cabinet meeting, khabritaau.com

Bhopal: मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों पर लगे बैन को हटाने को लेकर बड़ा फैसला अगले सोमवार को हो सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग को अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति का प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में अनौपचारिक चर्चा के दौरान ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर मंत्रियों ने कई सुझाव दिए।

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कहा कि नई तबादला नीति में स्वैच्छिक आधार पर होने वाले तबादलों की कोई सीमा तय नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी या अधिकारी स्वयं तबादला चाहते हैं, उन्हें आसानी से अनुमति मिलनी चाहिए। कई मंत्रियों ने इस सुझाव का समर्थन भी किया। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस विषय पर विचार किया जाएगा।

मंत्रियों ने पहले भी जताई थी नाराजगी

पिछली कैबिनेट बैठक में भी ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर चर्चा हुई थी। मंत्रियों का कहना था कि प्रशासनिक और स्वैच्छिक तबादलों को एक साथ जोड़ने से कोटा तय हो जाता है, जिससे विधायकों और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी बढ़ती है।

PM मोदी की अपील पर अमल करने की सलाह

Advertisement

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोग एक साल तक सोने की खरीद टालें, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें। विदेश यात्राओं से बचने की भी सलाह दी गई है।

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि बढ़ी

कैबिनेट ने राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की सीमा भी बढ़ा दी है। अब राज्यमंत्री एक व्यक्ति को साल में एक बार 25 हजार रुपए तक की सहायता दे सकेंगे। पहले यह सीमा 16 हजार रुपए थी।

डामर की बढ़ी कीमतों पर सरकार का फैसला

वैश्विक संकट के चलते बिटुमिन (डामर) की कीमतें बढ़ने के बाद सरकार ने सड़क परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त लागत मंजूर करने का फैसला किया है। 10 करोड़ रुपए तक की सड़क परियोजनाओं में बढ़ी हुई लागत का अंतर सरकार वहन करेगी। इससे प्रदेश में बारिश से पहले सड़क मरम्मत और निर्माण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Advertisement

29,540 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों की कुल 29,540 करोड़ रुपए की योजनाओं को 16वें वित्त आयोग की अवधि तक जारी रखने का फैसला लिया गया। इनमें लोक निर्माण, जल संसाधन, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और विधि विभाग की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

बुधनी मेडिकल कॉलेज की लागत बढ़ी

कैबिनेट ने बुधनी में बनने वाले मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति को भी मंजूरी दी। इस परियोजना की लागत 714 करोड़ रुपए से बढ़कर अब 763 करोड़ रुपए हो गई है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Weather: एमपी में आंधी-बारिश का दौर जारी, 13 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट, रविवार से बढ़ेगी गर्मी

Published

on

MP weather update, Madhya Pradesh rain alert, MP storm alert, IMD Bhopal, Madhya Pradesh heatwave, Ratlam temperature, MP cyclone circulation, MP weather news, rain forecast MP, khabritaau.com

Bhopal: मध्यप्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश के बीचों बीच दो ट्रफ गुजर रही हैं, जबकि ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसी वजह से कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को 13 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिलों में नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं।

शुक्रवार को 20 से ज्यादा जिलों में बदला मौसम

शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई। सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर, दमोह, बालाघाट, भोपाल, देवास, खरगोन, राजगढ़, विदिशा, टीकमगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, बैतूल, नरसिंहपुर, मंडला, पांढुर्णा, डिंडौरी और अनूपपुर में मौसम बदला रहा। कहीं तेज हवाएं चलीं तो कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश देखने को मिली।

रतलाम सबसे गर्म, कई शहरों में 40 पार तापमान

बारिश और आंधी के बीच कई जिलों में गर्मी का असर भी बना रहा। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शाजापुर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42.4 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 38.8 डिग्री और ग्वालियर में 37.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

मई में लगातार एक्टिव है मौसम

IMD भोपाल के मुताबिक, इस बार मई की शुरुआत से ही मौसम बदला हुआ है। आमतौर पर मई के पहले सप्ताह में तेज गर्मी रहती है, लेकिन इस बार कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी के कारण ऐसा मौसम बना हुआ है।

रविवार से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक आंधी-बारिश का असर बना रहेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार से ज्यादातर शहरों में पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: मध्यप्रदेश में 62 IPS अधिकारियों के तबादले, 20 जिलों के एसपी बदले

Published

on

मध्य प्रदेश IPS तबादला, MP IPS Transfer List, मोहन यादव सरकार, MP Police Transfer, सिंगरौली बैंक डकैती, सिवनी हवाला कांड, IPS Officers Transfer, मध्य प्रदेश पुलिस, भोपाल न्यूज, MP Administration

Bhopal: मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह लंबे समय से लंबित तबादला सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई।

सिंगरौली और सिवनी घटनाओं के बाद कार्रवाई

हाल ही में सिंगरौली में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटाकर AIG PHQ बनाया गया है। वहीं सिवनी में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को हटाकर DCP इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है।

20 जिलों के SP बदले गए

राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 20 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला है।

Advertisement
  1. भिंड
  2. शिवपुरी
  3. रीवा
  4. सागर
  5. धार
  6. मुरैना
  7. छतरपुर
  8. खंडवा
  9. नीमच
  10. पांढुर्णा
  11. आगर मालवा
  12. अनूपपुर
  13. मऊगंज
  14. डिंडौरी
  15. मंदसौर
  16. दतिया
  17. सीहोर
  18. दमोह
  19. सिंगरौली
  20. सिवनी

DIG स्तर तक हुए बदलाव

तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), भोपाल बनाया गया। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को DIG नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी मिली। भिंड एसपी असित यादव को DIG ग्वालियर रेंज और पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल विवेक सिंह को DIG शहडोल रेंज बनाया गया है। इसी तरह  शिवदयाल सिंह, रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा और सिमाला प्रसाद को DIG PHQ पदस्थ किया गया है।

पूरी लिस्ट देखें

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Weather: एमपी में बदला मौसम, भीषण गर्मी के बीच बारिश-आंधी और ओलावृष्टि, 17 जिलों में अलर्ट

Published

on

एमपी मौसम अपडेट, मध्य प्रदेश बारिश, MP weather news, rain alert in mp, भोपाल मौसम, ग्वालियर बारिश, ओलावृष्टि, thunderstorm in mp, IMD alert, मध्य प्रदेश आंधी, weather update mp, मई मौसम अपडेट, western disturbance, hailstorm news, mp rain alert

Bhopal: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर चला। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हुई। उमरिया और मुरैना में ओले गिरने से मौसम पूरी तरह बदल गया।

मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को ग्वालियर समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से देर रात तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी का असर देखने को मिला।

भोपाल और ग्वालियर के अलावा सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, रायसेन, बालाघाट, छतरपुर, मुरैना, सागर, पन्ना, मैहर, उमरिया और रीवा में भी मौसम खराब रहा। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि ने लोगों को परेशान किया।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

Advertisement

इन जिलों में गर्मी का असर रहेगा

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में दिन में गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

मई की शुरुआत बारिश से

आमतौर पर मई महीने की शुरुआत भीषण गर्मी से होती है, लेकिन इस बार प्रदेश में शुरुआती दिनों में ही आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

2 मई से एक्टिव होगा नया सिस्टम

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है, जिससे अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending