Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

राज्यसभा चुनाव 2026: BJP ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन पर लगाया दांव

Published

on

राज्यसभा चुनाव 2026, Tarun Chugh, Rajnish Agrawal, Meenakshi Natarajan, BJP Rajya Sabha Candidates, Congress Rajya Sabha Candidate, MP Rajya Sabha Election, Digvijaya Singh, BJP Candidate List, Rajya Sabha News

Bhopal: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 11 प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश की दो राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। देश के 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होना है। मतदान के बाद उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाने की संभावना है।

BJP ने 11 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा की सूची में गुजरात से 4, मध्य प्रदेश और राजस्थान से 2-2, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से 1-1 तथा ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए 1 उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने संगठन के वरिष्ठ नेता तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल पर भरोसा जताया है।

कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को दिया टिकट

वहीं कांग्रेस ने भी 5 राज्यों की 7 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश से पार्टी ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। मीनाक्षी नटराजन मंदसौर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

Advertisement

दिग्विजय सिंह की सीट हो रही खाली

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। उन्होंने तीसरी बार राज्यसभा जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस में राज्यसभा टिकट को लेकर कई नेताओं की सक्रियता बढ़ गई थी। हालांकि पार्टी नेतृत्व की सहमति के बाद मीनाक्षी नटराजन के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

कब होगा नामांकन?

  • भाजपा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल 6 जून को नामांकन दाखिल करेंगे।
  • भाजपा प्रत्याशी तरुण चुग भी 6 जून को नामांकन भरेंगे।
  • कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन 8 जून को नामांकन दाखिल करेंगी।

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Weather: MP में मानसून से पहले मौसम बदला, 29 जिलों में आंधी-बारिश

Published

on

MP Weather Update, Madhya Pradesh Rain, Pre Monsoon MP, Bhopal Rain, Sheopur Rain, MP Monsoon 2026, Weather News MP, Rain Alert MP, Madhya Pradesh Weather, IMD Forecast

Bhopal: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री भले ही 20 जून के बाद होने की संभावना है, लेकिन उससे पहले प्री-मानसून गतिविधियां पूरे प्रदेश में जोर पकड़ चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 29 जिलों में आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई।

सबसे ज्यादा बारिश श्योपुर में हुई, जहां करीब पौने 2 इंच पानी गिरा। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। राजधानी भोपाल में भी रातभर बारिश का दौर जारी रहा। गुरुवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंडला में पौन इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल, नर्मदापुरम और राजगढ़ में करीब आधा इंच पानी बरसा। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

इन जिलों में तेज आंधी-बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक गुना, दमोह, सागर, उमरिया, मलाजखंड, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, विदिशा और मैहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके अलावा बैतूल, हरदा, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, रीवा, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, मुरैना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर और शहडोल समेत कई जिलों में भी वर्षा दर्ज की गई।

Advertisement

भोपाल में ओले भी गिरे

राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रह सकती हैं और कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लगातार सक्रिय हो रही प्री-मानसून गतिविधियां मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल संकेत मानी जा रही हैं।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: रक्षाबंधन से पहले शुरू हो सकती है ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, बहनों को बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी

Published

on

MP Sugam Parivahan Seva, Mohan Yadav bus service, Madhya Pradesh transport news, Rakshabandhan bus service MP, state transport Madhya Pradesh, MP government transport scheme, tribal area transport MP, public transport Madhya Pradesh, Mohan Yadav latest news, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Bhopal: मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले राज्य परिवहन व्यवस्था को नई शुरुआत मिल सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के तहत बस संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि रक्षाबंधन तक बहनों को राज्य परिवहन की बसों में सफर की सुविधा मिल सके।

मंगलवार को विधानसभा में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से इस योजना को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों के घर राज्य परिवहन की बसों से यात्रा कर सकेंगी।

आदिवासी और दूरस्थ इलाकों को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के कई आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी लोगों को आवागमन के लिए लोडिंग वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। सुगम परिवहन सेवा शुरू होने के बाद इन इलाकों में लोगों को सुरक्षित, सुलभ और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल शहरों तक परिवहन सीमित रखना नहीं, बल्कि गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों को भी मजबूत सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ना है।

राज्य परिवहन की भूमिका होगी अहम

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य परिवहन आम नागरिकों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार जहां एक ओर बेहतर और आधुनिक सड़कों का निर्माण कर रही है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को भी मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है।

दूसरे राज्यों से भी जोड़ा जाएगा नेटवर्क

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार की योजना प्रदेश के भीतर मजबूत बस नेटवर्क तैयार करने के साथ अन्य राज्यों से बेहतर संपर्क स्थापित करने की भी है। इससे लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में भी अधिक सुविधा मिलेगी।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Cabinet Decisions: 48 लाख परिवारों को मिलेगा रजिस्ट्री दस्तावेज, 92 लाख छात्रों को सिली-सिलाई यूनिफॉर्म

Published

on

मध्य प्रदेश कैबिनेट, मोहन यादव कैबिनेट फैसले, स्वामित्व योजना, MP School Uniform, सरकारी स्कूल यूनिफॉर्म, भोजशाला सरस्वती लोक, मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश, MP Cabinet Decisions 2026, MBBS Seats MP, Madhya Pradesh News

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में जनकल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में करीब 21,485 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इनमें स्वामित्व योजना के तहत लाखों परिवारों को रजिस्ट्रीकृत संपत्ति दस्तावेज उपलब्ध कराने, सरकारी स्कूलों के छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देने और मेडिकल शिक्षा के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।

48 लाख परिवारों को मिलेगा रजिस्ट्रीकृत स्वामित्व दस्तावेज

कैबिनेट ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 को मंजूरी दी है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन और सैटेलाइट सर्वे से चिन्हित निजी संपत्तियों के मालिकों को रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश के 55 जिलों में लगभग 48.80 लाख निजी और 19 लाख सरकारी संपत्तियों का चिन्हांकन किया गया है। इन दस्तावेजों की रजिस्ट्री में लगने वाला स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क सरकार स्वयं वहन करेगी। इस पर करीब 3800 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सरकार का दावा है कि इससे लोगों को बैंक ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी। मध्यप्रदेश ऐसा कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

अब छात्रों को सीधे नहीं मिलेंगे यूनिफॉर्म के पैसे

Advertisement

कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से आठवीं तक के करीब 92 लाख विद्यार्थियों को सिली-सिलाई यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का फैसला किया है। अभी तक विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 600 रुपए भेजे जाते थे, लेकिन अब सरकार टेंडर प्रक्रिया के जरिए गणवेश तैयार कराकर छात्रों को दो जोड़ी यूनिफॉर्म देगी। इसके लिए मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार इस मद में हर साल करीब 300 से 400 करोड़ रुपए खर्च करती है।

भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक

कैबिनेट ने धार स्थित भोजशाला परिसर में प्रस्तावित सरस्वती लोक निर्माण को भी मंजूरी दे दी। यहां भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा, संस्कृति और इतिहास से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही राजा भोज शोध संस्थान की स्थापना भी होगी। सरकार की योजना इसे उज्जैन के महाकाल लोक और अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर की तर्ज पर विकसित करने की है।

स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली 17 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

कैबिनेट ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 17,059 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

Advertisement
  • 12 मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों के संचालन के लिए: 14,363.95 करोड़ रुपए
  • पीजी सीटों और संसाधनों के विस्तार के लिए: 657 करोड़ रुपए
  • एमबीबीएस सीटों में वृद्धि के लिए: 838 करोड़ रुपए
  • उज्जैन, सिवनी, छतरपुर, दमोह और बुदनी में नए मेडिकल कॉलेजों के लिए: 1200 करोड़ रुपए

विधायकों को मिलेगा किराया भत्ता

भोपाल में विधायक विश्राम गृह के पुनर्निर्माण के दौरान प्रभावित 27 विधायकों को निजी आवास किराए पर लेने के लिए 40 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इससे सरकार पर सालाना करीब 1.29 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

गेहूं खरीदी और UCC पर भी चर्चा

बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष देश में सबसे अधिक गेहूं खरीदी मध्यप्रदेश में हुई है। वहीं समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सुझाव लेने की प्रक्रिया 30 जुलाई तक पूरी करने की बात कही गई।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

ट्विशा शर्मा डेथ केस: समर्थ और पूर्व जज गिरिबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 16 जून तक जेल भेजे गए

Published

on

Twisha Sharma death case, Giribala Singh judicial custody, Samarth jail, Bhopal actress death case, CBI investigation Twisha Sharma, Giribala Singh arrest, Twisha Sharma latest news, Bhopal crime news, CBI court case, ट्विशा शर्मा केस

Bhopal: भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी पति समर्थ और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट ने दोनों को 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने के आदेश दिए हैं। दोनों आरोपियों को जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा।

मंगलवार (2 जून) को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान सीबीआई ने पुलिस रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत का आदेश जारी कर दिया।

कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस

सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट में उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी। इस पर अनुराग श्रीवास्तव ने जवाब देते हुए कहा कि जबलपुर कोर्ट परिसर में CCTV कैमरे लगे हैं और यदि ऐसा हुआ है तो फुटेज निकलवाकर जांच करा ली जाए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि समर्थ को यह बताना चाहिए कि वह कोर्ट परिसर में कहां छिपे हुए थे।

CBI कर रही बयानों और सबूतों का मिलान

Advertisement

जांच के दौरान समर्थ और गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है। दोनों का कहना है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य थे। सीबीआई दोनों के बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान कर रही है। सोमवार को पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी कराया गया, जबकि जब्त किए गए सबूतों की जांच जारी है।

लिगेचर बेल्ट को लेकर जांच में बड़ा सवाल

जांच में एक गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। जिस लिगेचर बेल्ट के सहारे ट्विशा कथित तौर पर फंदे पर लटकी मिली थीं, उसे नियमानुसार तुरंत सुरक्षित नहीं किया गया। जांच में सामने आया कि घटनास्थल से बरामद बेल्ट को फोरेंसिक प्रक्रिया के तहत तत्काल जमा कराने के बजाय जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा कथित तौर पर करीब दो दिन तक अपनी कार में रखे रहे। बाद में इसे फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अब इस मामले में सब-इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है। मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी तलब किए जाने की संभावना है।

नौकरी और आर्थिक तनाव के एंगल की भी जांच

Advertisement

जांच एजेंसियां ट्विशा शर्मा की आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों की भी जांच कर रही हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि जिस कंपनी में ट्विशा काम कर रही थीं, वहां से उन्हें पिछले छह-सात महीनों से नियमित वेतन नहीं मिला था। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या आर्थिक तनाव या निजी परिस्थितियों का उनकी मानसिक स्थिति पर कोई असर पड़ा था।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: MP में आज से तबादलों का दौर शुरू,15 जून तक होंगे ट्रांसफर, विभाग जारी करेंगे आदेश

Published

on

MP transfer policy 2026, Madhya Pradesh transfers, government employee transfer MP, Mohan Yadav cabinet, MP GAD transfer policy, police transfer MP, teacher transfer MP, MP government employees news, transfer order MP

Bhopal: मध्य प्रदेश में आज (1 जून) से तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार की नई तबादला नीति के तहत 15 जून तक सभी विभाग स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर सकेंगे। इसके लिए विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सोमवार से स्थानांतरण आदेश जारी होने शुरू हो जाएंगे।

प्रदेश में तबादलों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने 5 जून तक आरक्षक से लेकर सब-इंस्पेक्टर (SI) स्तर तक तबादले करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिलों में एसपी और पुलिस कमिश्नरों ने फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों ने जिलों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की पूरी जानकारी मांगी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने संविदा पर पदस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों को 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।

20 मई को मिली थी कैबिनेट की मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 20 मई को हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 22 मई को वर्ष 2026 की तबादला नीति जारी कर दी। विभागों को नौ दिन के भीतर अपनी तैयारी पूरी कर विभागीय नीति लागू करने के निर्देश दिए गए थे।

Advertisement

कितने कर्मचारियों वाले विभाग में कितने तबादले?

नई नीति के अनुसार विभागों में कर्मचारियों की संख्या के आधार पर तबादलों की सीमा तय की गई है-

  • 200 तक कर्मचारी वाले विभाग: अधिकतम 20% तबादले
  • 200 से 1000 कर्मचारी वाले विभाग: 15% तबादले
  • 1000 से 2000 कर्मचारी वाले विभाग: 10% तबादले
  • 2001 से अधिक कर्मचारी वाले विभाग: 5% तबादले

ये तबादले नीति से बाहर रहेंगे

सरकार ने कुछ मामलों को तबादला नीति से बाहर रखा है। इसमें पति-पत्नी को एक स्थान पर पदस्थ करने वाले तबादले और गंभीर बीमारी से जुड़े पति-पत्नी के मामलों में किए जाने वाले तबादले शामिल हैं। ऐसे मामलों को स्वयं के व्यय वाले तबादलों की सामान्य श्रेणी में नहीं रखा जाएगा।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

RBI Repo Rate, RBI MPC Meeting, Sanjay Malhotra, Repo Rate 5.25%, EMI News, Inflation Forecast, GDP Growth Forecast, RBI Monetary Policy, RBI News Hindi, Economy News India
अर्थ जगत18 minutes ago

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगा बदलाव, महंगाई का अनुमान बढ़ाया

राज्यसभा चुनाव 2026, Tarun Chugh, Rajnish Agrawal, Meenakshi Natarajan, BJP Rajya Sabha Candidates, Congress Rajya Sabha Candidate, MP Rajya Sabha Election, Digvijaya Singh, BJP Candidate List, Rajya Sabha News
ख़बर मध्यप्रदेश11 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: BJP ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन पर लगाया दांव

Vishnu Dev Sai, Bilaspur News, SuShasan Tihar, Mahtari Vandan Yojana, Bilaspur Development, Chhattisgarh News, Divyang Rehabilitation Center, Old Age Home Bilaspur, CM Sai Announcement, Bilaspur Projects
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours ago

Bilaspur: सीएंम साय ने बिलासपुर को दी 134 करोड़ की सौगात, महतारी वंदन की 28वीं किस्त जारी, वृद्धाश्रम और दिव्यांग केंद्र का किया शिलान्यास

NHAI Green Highway, Fly Ash Road Construction, Chhattisgarh Highway Project, Green Infrastructure, Sustainable Development, Fly Ash Utilization, Eco Friendly Roads, NHAI Chhattisgarh, Highway Environment Project, Green Roads India
ख़बर छत्तीसगढ़24 hours ago

NHAI Green Highway: फ्लाई-ऐश से बन रहीं ग्रीन हाईवे, छत्तीसगढ़ में 3 साल में सड़क निर्माण में खपी 3 करोड़ टन से ज्यादा राख

Aamir Khan Wedding, Aamir Khan Gauri Spratt, Aamir Khan Third Marriage, Bollywood News, Aamir Khan Marriage Date, Gauri Spratt News, Bollywood Wedding, Aamir Khan Girlfriend, Entertainment News, Celebrity Wedding
Film Studio24 hours ago

Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending