ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों ने उगला खजाना, चढ़ावे में इन्हें देखकर चौंके लोग

MP News (Indore):देश-दुनिया के लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र इंदौर के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh mandir) की दान पेटियों ने इस बार खजाना उगला है। अनंत चतुर्दशी से दान राशि की गिनती जारी है और अब तक सवा दो करोड़ रुपए से ज्यादा की नकद दान राशि गिनी जा चुकी है। शेष राशि की गिनती भी कल तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। दान पेटियों से सोने-चांदी के गहने, विदेशी मुद्रा और खजराना गणेश को लिखी कई चिठ्ठियां भी निकाली गई हैं। खजराना गणेश के भक्तों ने 2000 रुपए के नोट भी चढ़ावे में चढ़ाए हैं, जिन्हें बैंक में जमा करा दिया गया है।
6 महीने के अंतराल में खुलती हैं दानपेटियां
खजराना गणेश मंदिर में आमतौर पर दानपेटियोंं में जमा चढ़ावा राशि की गिनती के लिए 6 महीने के अंतराल पर उन्हें खोला जाता है। लेकिन इस बार 2 हजार रुपए के करेंसी नोट बंद होने की अंतिम तारीख को देखते हुए दान पेटियों को पहले खोलने का फैसला लिया गया। बता दें कि RBI ने 2000 रुपए के नोटों को चलन से वापस लेने के बाद उन्हें बैंक में जमा कराने या बैंक से उसी मूल्य वर्ग के अन्य नोट लेने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2023 तय की थी। जिसे बढ़ाकर बाद मेंं 7 अक्टूबर कर दिया गया था।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Election 2023: मध्यप्रदेश में ‘लाडली लहर’ में भी हारे 12 मंत्री, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल की हार ने चौंकाया

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी की है। ‘लाडली लहर’ में बीजेपी ने 163 सीटों के साथ दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया है। हालांकि पार्टी को मिली इतनी बड़ी जीत में भी शिवराज सरकार के 31 मंत्रियों में से 12 मंत्रियों का चुनाव हार जाना सबको चौंका रहा है। खासतौर पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और कृषि मंत्री कमल पटेल की हार ने सबको हैरान किया है।
भाजपा की लहर में भी हार गए ये मंत्री
1. नरोत्तम मिश्रा- इन्हें दतिया सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने 7,742 वोट से हराया।
2.कमल पटेल- हरदा विधानसभा सीट से प्रत्याशी कमल पटेल को कांग्रेस के डॉ. रामकिशोर दोगने ने 870वोट से हराया।
3.गौरीशंकर बिसेन- सात बार के विधायक बिसेन को कांग्रेस की अनुभा मुंजारे ने 29195 वोटों से पराजित किया।
4.अरविंद सिंह भदौरिया- कांग्रेस के हेमंत कटारे ने अरविंद भदौरिया को 20228 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
5.महेंद्र सिसौदिया- इन्हें बामोरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि अग्रवाल ने 14796 वोटों से हराया।
6.राजवर्धन सिंह दत्तीगांव- बदनावर सीट से बीजेपी के भंवर सिंह शेखावत बाबू जी ने 2976 वोट से हराया।
7.भारत सिंह कुशवाह- ग्वालियर ग्रामीण सीट से प्रत्याशी कुशवाह को कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर ने 3282 वोटों से हराया।
8.प्रेम सिंह पटेल- पांच बार के विधायक रहे पटेल को बड़वानी सीट कांग्रेस के राजन मंडोली ने 11172 वोटों से हराया।
9.राम खेलावन पटेल- अमरपाटन सीट से भाजपा प्रत्याशी पटेल को कांग्रेस के डॉ. राजेंद्र सिंह ने 6490 वोटों से हराया।
10.सुरेश धाकड़- पोहरी सीट से कांग्रेस के कैलाश कुशवाह से 49481 मतों के भारी अंतर से चुनाव हारे।
11.राम किशारे कांवरे- पारसवाड़ा सीट से कांग्रेस के मधु भाऊ भगत ने 25,948 वोटों से हराया।
12.राहुल लोधी- खरगापुर सीट से कांग्रेस की चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने 8117 वोटों से पराजित किया।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Election 2023: मध्यप्रदेश में ‘लाडली लहर’ के आगे कांग्रेस पस्त, बीजेपी को मिला दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में भाजपा ने दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत से जीत हासिल की है। चुनाव आयोग की तरफ से प्राप्त परिणामों में भाजपा अब तक 160 सीटों पर जीत चुकी है। जबकि 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी 65 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 1 सीट पर आगे चल रही है। एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने जीत दर्ज की है। नतीजों में खास बात यह रही कि सपा, बसपा, आप और निर्दलीय उम्मीदवारों का खाता भी नहीं खुला है।
भाजपा के दिग्गज नेता जिनके खाते में आई हार
चुनाव आयोग से अब तक प्राप्त नतीजों में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने 7,742 वोटों से हरा दिया है। अटेर विधानसभा सीट से मंत्री अरविंद भदौरिया को कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने 20 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है। मंडला का निवास विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 9,723 वोटों से चुनाव हार गए हैं। टीकमगढ़ की खरगापुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे और राज्यमंत्री राहुल लोधी भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी चंदा गौर ने 8117 वोटों से हराया है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता जिनके खाते में आई हार
‘लाडली लहर’ की आंधी में कांग्रेस के कई दिग्गजों के किले ढह गए हैं। लहार विधानसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को भाजपा के अंबरीश शर्मा गुड्डू ने 12397 वोटों से हरा दिया है। सोनकच्छ (देवास) से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को 25,427 वोटों और राऊ (इंदौर) से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को 35,522 वोटों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं चाचौड़ा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी 61 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हार गए हैं। शिवपुरी सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता केपी सिंह कक्का जू भी 43,030 वोटों से चुनाव हार गए हैं।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Election 2023: मध्यप्रदेश में मतगणना की तैयारियां पूरी, 14 टेबलों पर होगा हार-जीत का फैसला

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में तीन दिसंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे सुरक्षा इंतजामों के बीच पारदर्शी तरीके से मतगणना की प्रक्रिया तीन दिसंबर सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना के दौरान प्रत्याशी के साथ उनके एजेंट भी मौजूद रहेंगे। मतदान की प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर के साथ-साथ माइक्रो ऑब्जर्वर की मौजूदगी में संपन्न होगी। सभी विधानसभा सीटों की मतगणना का काम 14-14 टेबलों पर होगा।
प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी के एक-एक एजेंट मौजूद रहेंगे। हर टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहेगा, जो कि काउंटिंग का पूरा रिकॉर्ड रखेगा। इस काम के लिए खासतौर पर बैंक के अधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा अकाउंट से जुड़े सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में लगाई गई है।
निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सभी विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 14-14 टेबलें लगाई गई हैं। इसमें प्रत्येक टेबल पर एक पोलिंग बूथ की मतगणना होगी। यानी एक राउंड में 14 पोलिंग बूथ की मतगणना होगी। जिस विधानसभा में जितने पोलिंग बूथ होंगे। उसके हिसाब से मतगणना के राउंड तय किए जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर किसी विधानसभा में 140 पोलिंग बूथ हैं, तो 10 राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: आईएएस वीरा राणा होंगी प्रदेश की नई मुख्य सचिव, जीएडी ने जारी किया आदेश

MP News(MP New Chief Secretary): मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना तीन दिसंबर को होने जा रही है। इससे तीन दिन पहले मध्यप्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अफसर वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए हैं। प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस 30 नवंबर गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सीएस बैंस की दूसरी सेवावृद्धि 30 नवंबर को समाप्त हो रही है। वे 30 नवंबर 2022 को ही सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन शिवराज सरकार ने उन्हें 6 माह की सेवावृद्धि दे दी थी। इसके बाद 30 मई 2023 को उन्हें दूसरी बार भी सेवावृद्धि दे दी गई।
आईएएस वीरा राणा 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। वे इकबाल सिह बैंस के बाद मध्यप्रदेश में पदस्थ सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल उनके पास माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल के चेयरमैन तथा कृषि उत्पादन आयुक्त, मथ्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) का प्रभार है। सामान्य प्रशासन के आदेश के अनुसार उनको अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस वीरा राणा 2024 में सेवानिवृत्त होंगी।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Election 2023: प्रदेश में तीन दिसंबर को ड्राई डे घोषित, मतगणना के चलते फैसला

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में मतगणना के दिन तीन दिसंबर को ड्राई डे घोषित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किए हैं। मध्य प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश के प्रभावी पालन करने के निर्देश दिए हैं। ड्राई डे घोषित होने की वजह से मतगणना के दिन तीन दिसंबर को शराब दुकानें, होटल बार, रेस्टोरेंट बार, सैनिक कैंटीन, वाइन रिटेल आउटलेट, देसी शराब दुकानों पर शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
इतने बजे बंद हो जाएंगी दुकानें
तीन दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना को देखते हुए 2 नवंबर की रात 11.30 बजे से सभी शराब दुकानें बंद हो जाएंगी। जो कि 3 दिसंबर को मतगणना समाप्त हो जाने के बाद 4 दिसंबर सुबह 8 बजे से खुलेंगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी बार भी 2 नवंबर की रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे और 3 दिसंबर को भी बंद रहेंगे।
-
ख़बर मध्यप्रदेश18 hours ago
MP Election 2023: मध्यप्रदेश में ‘लाडली लहर’ में भी हारे 12 मंत्री, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल की हार ने चौंकाया
-
ख़बर देश17 hours ago
IAF Plane Crash: भारतीय वायुसेना का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, ट्रेनर और ट्रेनी पायलट की मौत
-
ख़बर देश13 hours ago
Mizoram: विधानसभा चुनाव में ZPM को मिला बहुमत, 27 सीटों पर दर्ज की जीत, CM जोरमथंगा चुनाव हारे
-
ख़बर देश11 hours ago
Assembly Election 2023: गहलोत-पायलट के झगड़े में कायम रहा रिवाज, तेलंगाना में दो फीसदी अधिक वोट ने कांग्रेस को दिलाई सत्ता