ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: गाय पालने वालों को मिलेगा अनुदान, मिलेंगे क्रेडिट कार्ड, गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में गौ-पालन को बढ़ावा देकर किसानों और गौ-पालकों की आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। शहरों में कांजी हाऊस के स्थान पर गौ-वंश की देशभाल के लिए गौशालाएं प्रारंभ की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 51 हजार से अधिक गांवों में दूध का उत्पादन बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश को पूरे देश में प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास है। इसके साथ ही अगली पशुगणना में प्रदेश को तीसरे स्थान से पहले स्थान पर लाने के के प्रयास किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौ-वंश पालन पर क्रेडिट कार्ड देने की पहल की गई है। हमारे किसान भाई और पशुपालक दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा करते हैं। प्रदेश में पहली बार शासन स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को रवींद्र भवन परिसर भोपाल में राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह को संबोधित कर रहे थे।
गौशाला को प्रति गाय मिलने वाला अनुदान डबल हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए गौ-शाला को प्रति गाय 20 रुपये के स्थान पर 40 रुपये के अनुदान का निर्णय ले चुकी है। जो पशुपालक 10 या उससे अधिक गायों का पालन करेंगे उन्हें भी विशेष अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9 प्रतिशत उत्पादन हो रहा है, जिसे 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी गांव में दुग्ध संघ के माध्यम से गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। प्रारंभ में 11 हजार गांव में दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि का प्रयास है। प्रदेश में इस वर्ष गौ-वंश रक्षा पर्व मनाया जा रहा है।
गौ-वध के दोषी को मिलेगी 7 वर्ष का सख्त कारावास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-वंश से समृद्ध प्रदेश में गौ-माता के संरक्षण के लिये समुचित प्रावधान किये जा रहे हैं। गौ-वध को रोकने के लिये समुचित व्यवस्था की गई है। गौ-वध का दोषी पाये जाने पर 7 वर्ष की सख्त सजा देने का कानूनी प्रावधान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश गौ-वंश में समृद्ध है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 39 लाख गायें हैं। वर्ष 2019 की पशु गणना के अनुसार मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है। हम अगली पशुगणना में देश में प्रथम स्थान पर आने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पालकों को प्रोत्साहन, गौ-वंश संरक्षण के सरकार के प्रयासों और योजनाओं की जानकारी दी।
शहरों में प्रारंभ होंगी बड़ी गौ-शालाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौपालन एवं गौ संरक्षण के कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर जैसे शहरों में जहां हजारों की संख्या में गौ-वंश है, बड़ी गौशालाएं प्रारंभ की जायेंगी। शहरों की गौशालाओं में 5 हजार से लेकर 10 हजार तक गौवंश को रखने की व्यवस्था होगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 में पशुधन संरक्षण और पशुपालन गतिविधियों के लिए 590 करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान किया है।
प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ हुई गोवर्धन-पूजा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन-पूजा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री निवास में गौ पूजा के साथ गोवर्धन पूजा भी की। उन्होंने रवीन्द्र भवन में हुए राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ गोवर्धन पूजा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाम को ग्वालियर में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के निवास पर गोवर्धन पूजा करने के बाद देश की सीएनजी उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी गौशाला लाल टिपारा में गोवर्धन पूजा की। प्रदेश में सभी जिलों में विभिन्न स्थानों पर मंत्रि-परिषद के सदस्यों, संसद सदस्यों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों ने गोवर्धन पूजा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा की।
ख़बर मध्यप्रदेश
Indore Couple Missing: मेघालय में लापता हुए इंदौर के कपल में से 11वें दिन पति का शव मिला, पत्नी की तलाश जारी

Indore Couple Missing: मेघालय के शिलांग में इंदौर के लापता कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिलांग में लापता हुए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का शव खाई में मिला है। जबकि पत्नी सोनम की तलाश अब भी जारी है। बता दें कि इंदौर के नवदंपति राजा और सोनम मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने के लिए गए थे। लेकिन 23 मई की शाम से अचानक दोनों ओसरा हिल्स से लापता हो गए थे। इसके बाद दोनों की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। 11 वें दिन राजा रघुवंशी का शव खाई से बरामद हुआ है।
खराब मौसम बन रहा सर्चिंग में बाधा
सर्च ऑपरेशन में लगी टीमें डॉग स्क्वॉड और ड्रोन के सहारे ऑपरेशन चला रही हैं। लेकिन ओसरा हिल्स का कठिन और खतरनाक भूगोल, बारिश और घना कोहरा अभियान में रुकावट बन रहा है। कोहरे के कारण ड्रोन उड़ाना भी कई बार संभव नहीं हो पा रहा है। राजा के भाई विपिन और सोनम के भाई गोविंद भी शिलांग में मौजूद हैं और स्थानीय टीमों के साथ मिलकर तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।
नवदंपति के किराए पर लिए स्कूटर से कई किलोमीटर दूर मिला शव
बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी का शव उस स्थान से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर मिला है, जहां नवदंपति का किराए पर लिया स्कूटर बरामद हुआ था। फिलहाल इसका खुलासा होना बाकी है कि राजा की मौत एक हादसा है या फिर उसके साथ कोई आपराधिक घटना हुई है। सर्चिंग पार्टियां विपरीत हालातों में अब राजा की पत्नी सोनम को तलाश रही हैं।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: कटनी, दतिया एसपी हटाए गए, चंबल रेंज के आईजी-डीआईजी भी हटे, सीएम बोले- इनका व्यवहार लोकसेवा में खेदजनक

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को चार आईपीएस अफसरों पर सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, कि ‘कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं।’
कटनी एसपी अभिजीत रंजन और दतिया एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को एआईजी, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। वर्तमान में डीसीपी इंदौर अभिनव विश्वकर्मा को एसपी कटनी और सूरज वर्मा सेनानी प्रथम वाहनी इंदौर को दतिया एसपी बनाकर भेजा गया। चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना को आईजी पीएचक्यू और डीआईजी कुमार सौरभ को आईजी अजाक पुलिस मुखायाल्य पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश में छिंदवाड़ा डीआईजी सचिन कुमार अतुलकर को आईजी चंबल रेंज और सुनील कुमार जैन डीआईजी सागर को डीआईजी चंबल रेंज बनाया गया है। चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी सागर बनाया गया है। गृह विभाग ने रविवार रात में कुल 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है।
ख़बर मध्यप्रदेश
Indore: इंदौर मेट्रो रेल का ऐतिहासिक शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली किया उद्घाटन

Indore: मध्यप्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी कहा जाने वाला इंदौर अब मेट्रो ट्रेन प्रणाली से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से वर्चुअल माध्यम से इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से मौजूद थे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर इंदौर में शुरू हुए मेट्रो रेल परियोजना के शुभारंभ के इस ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर में उत्सव जैसा माहौल रहा, जिसमें नागरिकों विशेष कर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की खासियत
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण की सबसे बड़ी खासियत इसका सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जिसकी लंबाई लगभग 6 किलोमीटर है। यह येलो लाइन का हिस्सा है, जिसमें 5 प्रमुख स्टेशन-गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6, 5, 4 और 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर न केवल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाएगा, बल्कि प्रदूषण को भी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह कॉरिडोर इंदौर को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर की दिशा में अग्रसर करने वाला है।
इंदौर मेट्रो के होंगे कुल 28 स्टेशन
पूरे इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 31.32 किलोमीटर है, जिसमें 22.62 किलोमीटर एलेवेटेड और 8.7 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो लाइन शामिल है। येलो लाइन पर कुल 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ते हुए शहरी यात्रा को आसान, तेज और सुरक्षित बनाएंगे। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 7,500 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि पहले चरण के 6 किलोमीटर के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर लगभग 1,520 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं
इस परियोजना को महिलाओं को समर्पित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से प्रत्येक स्टेशन पर महिला सुरक्षा बल (महिला गार्ड्स) की तैनाती रहेगी। मेट्रो डिब्बों में आरक्षित कोच रहेगा और सीसीटीवी से निगरानी रहेगी। टिकट वितरण और स्टेशन प्रबंधन में महिला कर्मचारियों की विशेष भागीदारी होगी। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग महिलाओं के लिए विशेष सीट आरक्षण और सहायता सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: सरकारी कर्मचारियों के तबादले की समय सीमा बढ़ी, अब 10 जून तक हो सकेंगे तबादले

Bhopal: राज्य शासन ने स्थानांतरण पर प्रतिबंध से शिथिलता अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्थानांतरण पर प्रतिबंध से शिथिलता अवधि को बढ़ाकर 10 जून 2025 किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि पहले राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति द्वारा 1 मई से 30 मई 2025 तक की अवधि के लिये स्थानांतरण पर प्रतिबंध शिथिल किया गया था। अब 10 जून तक कर्मचारियों के ट्रांसफर हो सकेंगे।
दरअसल,कैबिनेट की पिछली बैठक में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग रखी थी, लेकिन तब सीएम ने इस पर पूरी तरह से सहमति नहीं दी थी। आज (शुक्रवार) तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा खत्म हो रही थी। लेकिन नए आदेश के बाद अब 11 दिन तक ई-आफिस के जरिए आदेश जारी किए जा सकेंगे।
डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने 29 अप्रैल को स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी थी। इसके चार दिन बाद जीएडी ने नीति जारी की थी। इसमें दस फीसदी तबादले किए जाने की बात कही गई है। प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी अधिकारी हैं। इसके हिसाब से 60 हजार कर्मचारियों के तबादले किए जा सकते हैं।
ख़बर मध्यप्रदेश
Indore: हनीमून के लिए मेघालय गए नव दंपति का 6 दिन बाद भी सुराग नहीं, 11 मई को हुई थी शादी

Indore: मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। ईस्ट खासी हिल्स क्षेत्र में चार खोज और बचाव टीमें सक्रिय हैं, जिनमें मेघालय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDERF), होम गार्ड्स और स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। सर्च टीम का पूरा ध्यान नोंग्रियात और मावलाखियात के आस-पास के बीहड़ इलाकों पर केंद्रित है, जो ट्रैकिंग और पर्यटन के लिए मशहूर हैं। दंपति की आखिरी लोकेशन भी यहीं पाई गई है। पुलिस के मुताबिक 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला था।
11 मई को हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी राजा रघुवंशी(30) और सोनम (27) की हाल ही में 11 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद वे हनीमून के लिए मेघालय आए थे। 22 मई को इस जोड़े ने शिलांग के कीटिंग रोड से एक टू-व्हीलर लिविंग रूट ब्रिज को देखने के लिए किराए पर लिया। दंपती ने नोंग्रियाट गांव में गाइड के साथ ‘लिविंग रूट्स ब्रिज’ देखा था और वहीं एक होमस्टे में रात गुजारी थी। इसके बाद अगले दिन मावलखियात लौटने के लिए चेक आउट किया। पुलिस के मुताबिक 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मेघालय के सीएम से बात
मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के लापता होने का मामला मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव तक पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में मेघालय के मुख्यमंत्री काॅनराड संगमा से फोन पर चर्चा की थी। इसके बाद सर्चिंग ऑपरेशन में बुधवार से तेजी आई है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी बुधवार सुबह शिलांग पहुंच गए हैं। अब तक की जांच में लगभग साफ हो गया है कि नवदंपती हादसे का शिकार नहीं हुए हैं। पुलिस क्राइम के एंगल पर काम कर रही है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
-
ख़बर मध्यप्रदेश21 hours ago
Indore Couple Missing: मेघालय में लापता हुए इंदौर के कपल में से 11वें दिन पति का शव मिला, पत्नी की तलाश जारी
-
ख़बर देश20 hours ago
Coronavirus: देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4000 के करीब पहुंची, इस साल गई 32 की जान
-
ख़बर छत्तीसगढ़17 hours ago
Chhattisgarh: कर चोरी के विरुद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही, प्रतिष्ठान हुआ सील, टीम पर दबाव बनाने की कोशिश नाकाम
-
ख़बर देश22 hours ago
Sikkim Landslide: सिक्किम में लैंडस्लाइड की चपेट में आया आर्मी कैंप, 3 जवान शहीद, 6 लापता
-
ख़बर देश16 hours ago
CBI: साढ़े तीन किलो सोना, 1 करोड़ कैश, 2 किलो चांदी, IRS अफसर के ठिकानों पर CBI की छापेमारी