ख़बर मध्यप्रदेश
MP Board: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सैंपल पेपर अपलोड, इस बार छोटे प्रश्न ज्यादा आएंगे

Bhopal: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 25 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं की तैयारी जोरों पर है। कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में अलग से कक्षाएं लगाई जा रही हैं। वहीं छुट्टी के दिन भी विद्यार्थियों को बुलाकर तैयारी करवाई जा रही है। एमपी बोर्ड ने इस वर्ष होने वाली परीक्षाओं के सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थियों को तैयारी करने के लिए करीब ढाई माह का समय शेष है।खास बात यह है कि इस बार दो अंक के छोटे प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे, जबकि दीर्घउत्तरीय बड़े प्रश्नों की संख्या कम होगी। इसी हिसाब से स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। 10वीं का प्रश्नपत्र 75 अंक का और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं 12वीं का प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 70 अंक का और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। नान प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 80 अंक का होगा।
यह बदलाव भी किए गए
एमपी बोर्ड जुलाई में सभी विषयों के चैप्टरों का समूह बनाकर अंक योजना जारी कर चुका है। माशिमं की 10वीं व 12वीं परीक्षा में पिछले साल तक विषयवार चैप्टरों के अनुसार अंक योजना निर्धारित की थी। इसमें बताया गया था कि किस विषय का कौन सा चैप्टर से कितने अंक के प्रश्र प्रश्नपत्र में आएंगे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। वर्ष 2024-25 की परीक्षा में विषय में चैप्टरों का समूह बनाया गया है।
12वीं बोर्ड परीक्षा में ऐसा रहेगा पैटर्न
वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 32 अंक
10 प्रश्र – दो अंक-
चार प्रश्र – तीन अंक
चार प्रश्र – चार अंक
प्रैक्टिकल वाले विषय के प्रश्नपत्र-70 अंक
प्रैक्टिकल – 30 अंक
10वीं बोर्ड परीक्षा में ऐसा रहेगा पैटर्न
वस्तुनिष्ट प्रश्न – छह
रिक्त स्थानों की पूर्ति – छह अंक
सही गलत प्रश्न – छह अंक
सही जोड़ी बनाओ – छह अंक
एक वाक्य में उत्तर – छह अंक
12 प्रश्र – दो-दो अंक
तीन प्रश्न – तीन-तीन अंक
तीन प्रश्न – चार-चार अंक
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: लव जेहाद के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में लगी गोली

Bhopal: राजधानी भोपाल के टीआईटी (TIT) कॉलेज में छात्राओं को ड्रग्स, सेक्स, धोखा और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने के मामले में लव-जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान को शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात अशोका गार्डन पुलिस फरहान को लेकर गिरोह के फरार आरोपी अबरार की तलाश में सीहोर जिले के बिलकीसगंज जा रही थी। इसी दौरान रातीबड़ थाना क्षेत्र में सरवर गांव के पास आरोपी फरहान ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाकर पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। पुलिस से झूमाझटकी को दौरान फरहान के पैर में गोली लगी है। पुलिस की सुरक्षा में फरहान को हमीदिया में भर्ती कराने के साथ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है।
अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि फरहान को पुलिस ने शुक्रवार शाम को ही रिमांड पर लिया है। रात में उसे लेकर सीहोर जा रहे थे। ऐसे में उसके परिचितों और संबंधियों को जानकारी लगी होगी। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि कहीं फरहान के पनाहगार, करीबी और परिचित उसके फरार होने की कोई योजना तो नहीं बनाए हुए थे। पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने के बाद कोई उसे फॉलो कर बचाने का प्रयास में तो नहीं था। ऐसे साक्ष्य मिलने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल लव जिहाद केस में टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म, दरिंदगी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान सहित पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फरहान के साथ नबील भी अशोका गार्डन थाना पुलिस की रिमांड पर हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरहान और उसके गिरोह के आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप के सीक्रेट फोल्डर में जितने भी वीडियो मिले हैं, अधिकांश फरहान के कॉलेज की छात्राओं के हैं। कुछ पासआउट हैं, बाकी उसी कॉलेल की छात्राएं हैं।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: नर्मदा परिक्रमा पथ में होंगे भोजन, विश्राम और ध्यान के लिए विशेष प्रबंध, 321 स्थानों की पोर्टल पर की गई मैपिंग

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स को जरूरी निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) डॉ. राजेश राजौरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा परिक्रमा पथ में आश्रय स्थलों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिक्रमा पथ के 321 स्थानों की पोर्टल पर भी मैपिंग की गई है। परिक्रमावासियों के विश्राम, भोजन के साथ ही संतों के लिए ध्यान कक्ष और कुटिया की व्यवस्था भी इन स्थानों पर की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी जिलों को बधाई
जल गंगा संवर्धन अभियान में कूप रीचार्ज कार्य में बैतूल जिला प्रदेश में प्रथम है। खंडवा द्वितीय और छिंदवाड़ा तृतीय स्थान पर है। खंडवा जिले में घोड़ापछाड़ नदी के संरक्षण के कार्य को व्यापक प्रशंसा मिली है। यह नदी छह महीने सूखी रहती थी। अब 12 ग्रामों की साढ़े सात सौ हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होने लगी है। अमृत सरोवर निर्माण में धार प्रथम है। सीधी द्वितीय स्थान और छिंदवाड़ा तृतीय स्थान पर है। प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण में टीकमगढ़ जिले में वजीतपुरा बावड़ी का संरक्षण किया गया है। इंदौर में अहिल्या कुंड ने संरक्षण के बाद नया स्वरूप ले लिया है। इंदौर में एक पॉली टैंक कानिर्माण भी हुआ है, जहां मत्स्य पालन हो रहा है। नर्मदापुरम में नर्मदा पथ में जल मंदिर का निर्माण किया गया है।
मुख्यमंत्री ने दिये जल गंगा संवर्धन अभियान के संदर्भ में अन्य निर्देश
1.जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य से जनप्रतिनिधि और आम नागरिक जुड़ें।
2.खेत-तालाब और कूप रिचार्ज कार्यों में भी गति लाई जाए।
3.प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के कार्य भी चलें
4.सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था सभी जिलों में की जाए। जहां प्रारंभ हो गए हैं, उनका सुचारू संचालन हो, नए प्याऊ भी प्रारंभ करें।
5.नदियों के जल उद्गम स्थलों की सूची तैयार कर उनके निकट पौध-रोपण के कार्य हों।
6.नर्मदा परिक्रमा के साथ ही पंचक्रोशी यात्रा और ओंकारेश्वर में नर्मदा परिक्रमा पथ से संबंधित आवश्यक कार्य हो।
7.सभी 55 जिलों में नर्सरियों के विकास के भी प्रयास हों।
तीन-चार महीने पर्वों पर होंगे ये कार्य
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अक्षय तृतीया से रक्षाबंधन तक पानी, मिट्टी और पेड़-पौधों से जुड़े अनेक पर्व मनाए जाएंगे। इनमें 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर कुओं और जलाशयों की पूजा-अर्चना की गई। गंगा दशहरा पर 5 जून को जल की पूजा, नदियों की शुद्धता और जली संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। वट सावित्री व्रत पर 6 जून को बरगद की पूजा और धागा बांधकर वृक्ष रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। निर्जला एकादशी पर 8 जून को जल का दान, पर्यावरण संरक्षण संदेश, हरियाली अमावस्या पर 25 जुलाई को पेड़-पौधे लगाने और उपासना करने का कार्य होगा। हरियाली तीज पर नवीन वस्त्र धारण, पेड़-पौधों की पूजा, रक्षाबंधन पर वृक्षों को राखी बांधने, कजरी तीज पर 12 अगस्त को नीम के वृक्ष की पूजा की जाएगी।
एयर एम्बुलेंस सेवा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर एम्बुलेंस सेवा को लेकर निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अधिक दुर्घटनाएं होती है, वहां गंभीर रूप से घायल नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए एयर एम्बुलेंस का उपयोग सुनिश्चित करें। डायल 100 और पुलिस से इस सेवा को जोड़ने की पहल करें। जहां आवश्यक है वहां सेवा का उपयोग प्राथमिकता से करें। ‘गोल्डन आवर’ में प्राप्त ट्रीटमेंट उपयोगी है, इसका लाभ गंभीर रोगी और दुर्घटनाग्रस्त घायल को मिले। सेवा के उपयोग से गंभीर रोगों और बड़ी दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु को रोका जा सकता है। कलेक्टर जिले के ब्लैक स्पॉट्स का अध्ययन करते रहें, सीएमएचओ भी प्रशासन से पूर्व समन्वय रखें।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Cabinet: कैबिनेट ने ट्रांसफर पॉलिसी 2025 को दी मंजूरी, 30 मई तक हो सकेंगे तबादले, यूपीएस के लिए समिति गठित

Bhopal:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। कैबिनेट द्वारा राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति दी गयी है। इस नीति में 1 मई 2025 से 30 मई 2025 तक की अवधि के लिए स्थानांतरण पर प्रतिबंध शिथिल किया गया है। प्रत्येक पद/संवर्ग में वर्ष में प्रशासनिक एवं स्वैच्छिक (प्रतिबंध अवधि एवं प्रतिबंध शिथिलीकरण अवधि को मिलाकर) स्थानांतरण निर्धारित संख्या तक किए जा सकेंगे। पद/संवर्ग की संख्या 200 तक 20 प्रतिशत, 201 से 1000 तक 15 प्रतिशत, 1001 से 2000 तक 10 प्रतिशत, 2001 से अधिक 5 प्रतिशत के आधार पर स्थानांतरण किये जायेंगे। ई-ऑफिस के माध्यम से स्थानांतरण होंगे। विभाग अपने स्तर पर भी नीति बना सकता है।
कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता, पेंशनरों के डीआर में वृद्धि
मंत्रि-परिषद द्वारा राज्य शासन के सातवें वेतनमान प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को 1 जुलाई, 2024 से 3 प्रतिशत की वृद्धि करते हुये कुल 53 प्रतिशत एवं 1 जनवरी, 2025 से 2 प्रतिशत की वृद्धि करते हुये कुल 55 प्रतिशत के मान से महंगाई भत्ता में वृद्धि किये जाने का निर्णय लिया गया है। 1 जुलाई, 2024 से 30 अप्रैल, 2025 तक की एरियर राशि का भुगतान जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक पांच किश्तों में किया जाएगा। प्रथम किश्त भुगतान माह जून, 2025 ,द्वितीय किश्त भुगतान माह जुलाई, 2025, तृतीय किश्त भुगतान माह अगस्त, 2025, चतुर्थ किश्त भुगतान माह सितम्बर, 2025, पांचवी किश्त भुगतान माह अक्टूबर, 2025 में किया जायेगा।
1 जनवरी, 2024 से 30 सितम्बर, 2024 की अवधि में सेवानिवृत / मृत शासकीय सेवकों के संबंध में उन्हें/नामांकित सदस्य को एरियर राशि का भुगतान एकमुश्त किये जाने का निर्णय लिया गया। राज्य शासन के पेंशनर्स/परिवार पेंशनर्स को दिनाक 1 मार्च 2025 से सातवें वेतनमान अंतर्गत 53 प्रतिशत एवं छठवे वेतनमान अतंर्गत 246 प्रतिशत पेंशन राहत स्वीकृत करते हुये छत्तीसगढ़ शासन के पत्र दिनांक 12 मार्च 2025 पर सहमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की स्वीकृति के फलस्वरूप एरियर राशि सहित राज्य शासन पर कुल व्यय भार 3500 करोड़ रुपए अनुमानित है।
एकीकृत पेंशन योजना (यू.पी.एस) के लिए समिति गठित
मंत्रि-परिषद द्वारा राज्य शासन के 1 जनवरी 2005 को या उसके बाद नियुक्त शासकीय कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यू.पी.एस) लागू करने के संबंध में एक समिति का गठन किया गया है। समिति में अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल अध्यक्ष, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, सचिव श्री लोकेश कुमार जाटव, संचालक बजट सुश्री तन्वी सुन्द्रियाल, उप सचिव श्री अजय कटेसरिया, सदस्य होंगें। संचालक पेंशन म.प्र. श्री जे.के. शर्मा, को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में अंकित अधिकारियों के स्थानांतरण अथवा सेवानिवृत्ति अथवा अन्य कारणों से उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में समिति के सदस्यों में आंशिक परिवर्तन करने के लिए वित्त विभाग के भार साधक सचिव को अधिकृत किया गया है।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: केंद्र के समान हुआ राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, अब 55% मिलेगा

Bhopal:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत और एक जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह घोषणा मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ भोपाल के नार्मदीय भवन में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में की।
महंगाई भत्ते में वृद्धि के फलस्वरुप एरियर राशि का भुगतान 5 समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 7.30 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस घोषणा से सरकार पर 175 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।
प्रमोशन को लेकर भी मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय सेवकों के परिश्रम और समर्पण ने प्रदेश को बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया है। कर्मचारियों का जीवन खुशहाल और भविष्य सुरक्षित हो यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2016 से रुके हुए पदोन्नति के मामलों में समाधान के लिए भी राज्य सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की अन्य अपेक्षाओं और समस्याओं के संबंध में भी शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। सभी विभागों में जो पद रिक्त है उनकी त्वरित पदपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: मंदसौर में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, 10 लोगों की मौत

Mandsaur: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में काचरिया चौपाटी पर एक ईको वैन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुएं में गिर गई। कुएं में गिरे लोगों को बचाने की कोशिश में मनोहर सिंह (उम्र 40 साल) नामक एक स्थानीय युवक की भी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार समेत कुल 10 लोगों की मौत हुई है। जिसमें कार में सवार 8 लोग, बाइक सवार एक युवक और बचाव के लिए कुएं में उतरा स्थानीय युवक शामिल है। ईको वैन में 10 से अधिक लोग सवार थे। इसमें से एक महिला, एक छोटी बच्ची, एक किशोर और एक युवक को जिंदा बचा लिया गया। हादसे में 4 लोग घायल हैं।
कार से एलपीजी गैस का रिसाव बना मौत का कारण
पुलिस के अनुसार, ईको वैन में सवार सभी लोग उज्जैन जिले के उन्हेल तहसील के रहने वाले थे। वे उन्हेल से नीमच जा रहे थे। इसी दौरान ईको वैन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और कुएं में जा गिरी। बाइक सवार अधेड़ युवक भी कुएं में गिर गया। दुर्घटना के बाद ईको वैन से एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा। जिससे अंदर फंसे लोगों का दम घुटने लगा। एक स्थानीय युवक भी वैन में सवार लोगों को बचाने के लिए कुएं में कूद गया. लेकिन गैस रिसाव के कारण उसका भी दम घुट गया और उसकी मौत हो गई।
-
ख़बर देश10 hours ago
CBSE: छात्रों को अब पुनर्मूल्यांकन से पहले मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी, पारदर्शिता के लिए CBSE का फैसला
-
ख़बर मध्यप्रदेश16 hours ago
MP News: लव जेहाद के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में लगी गोली
-
ख़बर देश13 hours ago
India-Pak Tension: भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के आयात पर लगाई रोक, जारी हुई अधिसूचना
-
ख़बर छत्तीसगढ़6 hours ago
Chhattisgarh: भारत का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार
-
ख़बर छत्तीसगढ़4 hours ago
Sushasan Tihar: CM साय ने दिया रजिस्ट्री से संबंधित 10 नवाचारों का तोहफा, जमीन की फर्जी खरीदी-बिक्री और धोखाधड़ी पर लगेगी रोक
-
ख़बर छत्तीसगढ़4 hours ago
Chhattisgarh: डिप्टी सीएम साव ने रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों की गुणवत्ता जांची, समयसीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश