ख़बर मध्यप्रदेश
MP Board Exam 2023: एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का जारी किया टाइम टेबल, जानें क्या है शेड्यूल
MP Board Exam 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल आज घोषित हो गया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2023 तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रखा गया है। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से प्रारंभ होकर 1 अप्रैल तक चलेगी।
कक्षा 10वीं का पहला पेपर 1 मार्च को हिंदी का होगा, जबकि दूसरा पेपर 3 मार्च को उर्दू का होगा। वहीं, 7 मार्च को सोशल साइंस का पेपर रखा गया है। 11 मार्च को गणित, 14 को संस्कृत, 17 को अंग्रेजी, 20 को विज्ञान, जबकि 25 मार्च को मराठी गुजराती पंजाबी सिंधी मूकबधिर और दृष्टिहीन छात्रों के लिए पेंटिंग, गायन वादन तबला पखवाज, कंप्यूटर आदि का पेपर होगा। वही 27 मार्च को नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषयों का पेपर होगा।
कक्षा 12वीं का 2 मार्च को पहला पेपर हिंदी का होगा। 4 मार्च को अंग्रेजी का पेपर, 6 मार्च को फिजिक्स अर्थशास्त्र एनिमल हसबेंडरी मिलकर ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज विज्ञान के तत्व भारतीय कला का इतिहास प्रथम पत्र वोकेशनल कोर्स का होगा। जबकि 10 मार्च को बायोलॉजी, 13 मार्च को बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन तबला पखवाज, 15 को राजनीति शास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र, वोकेशनल कोर्स, 18 मार्च को कैमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूज़फुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स का पेपर होगा।
इसी तरह 21 को मैथमेटिक्स, 24 को समाज शास्त्र मनोविज्ञान कृषि मानव की होम साइंस ड्राइंग एंड डिजाइनिंग बुक्कीपिंग एंड अकाउंटेंसी एनवायरमेंटल एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट एंटरप्रेन्योरशिप आधार पाठ्यक्रम का पेपर होगा। 27 मार्च को इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज के पेपर होंगे, 28 मार्च को भूगोल क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर स्पीक लाइफ एंड डिजाइन शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 29 मार्च को उर्दू मराठी, 31 मार्च को नेशनल स्किल्स फॉर लिटिगेशन फ्रेमवर्क शारीरिक शिक्षा और 1 अप्रैल को संस्कृत का पेपर होगा।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP Board: 12वीं के छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक, जानिए क्या हैं वजह?
MP Board: मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल 2024 तक जारी किए जाने की संभावना है।ऐसा माना जा रहा है कि रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्रैल के दूसरे-तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं के छात्रों को बोनस अंक भी दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि गणित और रसायन शास्त्र के पेपर में कुछ गलतियां पाई गईं थीं। ऐसे में छात्रों को 2 अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे। ख़बर है कि इस संबंध में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने मूल्यांकन करने वाले अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।
चार प्रश्नों में पाई गई थीं त्रुटियां
मिली जानकारी के मुताबिक बोनस अंक का लाभ 7 लाख से अधिक छात्रों को दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक गणित के पेपर में कुल 4 प्रश्नों में त्रुटियां थीं। वहीं, रसायन शास्त्र में भी कुछ प्रश्न गलत थे। जिनके बोनस अंक छात्रों को दिए जाएंगे। परीक्षा के नतीजे अप्रैल के दूसरे सप्ताह, यानी 15 अप्रैल तक घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके चेक कर सकेंगे।
22 फरवरी से शुरू हुआ था कॉपियों का मूल्यांकन
एमपी बोर्ड के सचिव एमडी त्रिपाठी ने बीते दिनों जानकारी दी थी, कि कॉपियों का मूल्यांकन 22 फरवरी से ही चल रहा है। कुल 25000 शिक्षक हायर सेकेंडरी और इंटरमीडिएट दोनों की बोर्ड कॉपियों की जांच कर रहे हैं। शिक्षक लगभग 17 लाख कॉपियों की जांच कर रहे हैं।
ख़बर मध्यप्रदेश
LS Election 2024: खजुराहो लोकसभा सीट से नामी चेहरे को प्रत्याशी घोषित कर सकती है सपा, अभिषेक बच्चन की अटकलें
Loksabha Election 2024: मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट इंडी अलायंस में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी सपा के हिस्से में आई है। इस सीट पर सपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। अब ये सीट इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल ऐसी चर्चा है कि सपा इस सीट से किसी मशहूर चेहरे को भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा के खिलाफ उतार सकती है। चूंकि वीडी शर्मा भी खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के लिए बाहरी प्रत्याशी हैं, ऐसे में सपा किसी बाहरी मशहूर चेहरे को उनके खिलाफ उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना सकती है।
अभिषेक बच्चन हो सकते हैं सपा प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने फिलहाल खजुराहो लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि इस सीट से पार्टी मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतार सकती है। यदि ऐसा हुआ तो कहीं न कहीं सांसद वीडी शर्मा को कड़ी चुनौती मिल सकती है। आपको बता दें, खजुराहो लोकसभा सीट में 20 लाख से अधिक मतदाता हैं। जो मध्यप्रदेश के तीन जिलों की आठ विधानसभाओं में निवासरत हैं। इसमें कटनी, पन्ना और छतरपुर शामिल हैं।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP IPS Transfer: एमपी में 47 IPS के तबादले, छतरपुर, दमोह, निवाड़ी समेत 11 जिलों के SP बदले
MP IPS Transfer: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शनिवार को चुनाव आयोग करने जा रहा है। इससे पहले मध्यप्रदेश में थोकबंद तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस अफसरों के बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में आईपीएस के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। इसमें 11 जिलों के एसपी समेत 47 आईपीएस अफसर शामिल हैं। मंत्रालय से जारी आदेश में छतरपुर, दमोह, निवाड़ी, अशोकनगर, खंडवा, डिंडोरी, सिंगरौली, शिवपुरी, खरगोन, राजगढ़ और श्योपुर के एसपी बदले गए हैं।
नए फेरबदल में गोविंद प्रताप सिंह को महानिदेशक जेल बनाया गया है। भोपाल ग्रामीण आईजी अभय सिंह और डीआईजी मोनिका शुक्ला का भी ट्रांसफर किया गया है। डिंडौरी के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल को पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस भोपाल बनाया गया है। जबकि भोपाल के डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति सोमवंशी को दमोह एसपी बनाया गया है।
इंदौर रेल पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता सिंगरौली एसपी, अशोक नगर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर को शिवुपरी एसपी, पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक वाहनी सिंह को डिंडौरी एसपी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय मनोज कुमार राय को खंडवा एसपी, सेनानी 13वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर विनीत कुमार जैन को अशोकनगर एसपी, पुलिस अधीक्षक राजगढ़ धर्मराज मीना को खरगौन एसपी बनाया गया है।
सेनानी 25वीं वाहनी, विसबल, भोपाल आगम जैन को छतरपुर एसपी, इंदौर नगरीय पुलिस उपायुक्त जोन-1 आदित्य मिश्रा को राजगढ़ एसपी, इंदौर पुलिस उपायुक्त जोन-2, अभिषेक आनंद को श्योपुर एसपी, पुलिस अधीक्षक श्योपुर रायसिंह नरवरिया को निवाड़ी एसपी बनाया गया है। वहीं, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय मृगाखी डेका को भोपाल रेल एसपी, सेनानी 35वीं वाहिनी, विसबल मण्डला संतोष कोरी को इंदौर रेल एसपी बनाया है।
देखें पूरा आदेश
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: सरकारी कर्मचारियों का डीए 4% बढ़ा, इस तारीख से मिलेगा लाभ
MP DA Increase Order: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक एक दिन पहले मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा। महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई एक जुलाई से 29 फरवरी तक की राशि का भुगतान तीन समान किस्तों में किया जाएगा। यह राशि जुलाई, अगस्त, सितंबर 2024 में एरियर के रूप में जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी है।
शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा।
प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों को बधाई: CM@DrMohanYadav51#DrMohanYadav… https://t.co/H0P7mHlehg
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 15, 2024
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: मध्यप्रदेश में 37 IAS अफसरों के तबादले, गुना, शहडोल समेत 4 जिलों के कलेक्टर बदले
Bhopal: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर 37 आईएएस और 16 एसएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। नए फेरबदल में गुना, शहडोल, सिंगरौली और पन्ना के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश में गुना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस की जगह सतेंद्र सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कुमार को पन्ना, तरुण भटनागर को शहडोल, चंद्रशेखर शुक्ला को सिंगरौली कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं शहडोल में नए कमिश्नर के रूप में बाबू सिंह जामोद की पदस्थापना की गई है।
सतना, इंदौर और भोपाल के निगम कमिश्नर भी बदले
राज्य शासन ने इंदौर नगर निगम आयुक्त पद पर शिवम वर्मा, भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर हरेंद्र नारायण और सतना नगर निगम आयुक्त के पद पर शेर सिंह मीना की पदस्थापना की है। आईएएस पी नरहिर को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। संजय शुक्ला की एक बार फिर मंत्रालय में वापसी हुई है। उन्हें प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया है। आईएएस विवेक पोरवाल को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसी के साथ खाद्य सुरक्षा आयुक्त भी नियुक्त किया गया है। लोक शिक्षण आयुक्त के पद पर शिल्पा गुप्ता को पदस्थ किया गया है। अनुभा श्रीवास्तव प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाई गई हैं।
आईएएस अफसरों की पूरी तबादला सूची
राप्रसे (SAS) अफसरों की पूरी तबादला सूची
2023 बैच के परिवीक्षाधीन आईएएस बनाए गए सहायक कलेक्टर
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के 9 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें काजोल सिंह को छतरपुर, वसीम अहमद भट को धार, शिवम यादव को शाजापुर, भगन सिंह मीना को उज्जैन, प्रपंज आर को रीवा, महिपाल सिंह गूर्जर को अनूपपुर, शुभम कुमार यादव को नरसिंहपुर, आकिप खान को मंडला और पंकज वर्मा को सिवनी का सहायक कलेक्टर बनाया गया है।
-
ख़बर मध्यप्रदेश22 hours ago
LS Election 2024: खजुराहो लोकसभा सीट से नामी चेहरे को प्रत्याशी घोषित कर सकती है सपा, अभिषेक बच्चन की अटकलें
-
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours ago
Chhattisgarh: पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की मौजूदगी में मंच पर सुनाई खरी खोटी, पार्टी ने सुरेंद्र दाऊ को किया निष्कासित
-
ख़बर छत्तीसगढ़7 hours ago
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, AK-47, कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद
-
ख़बर मध्यप्रदेश3 mins ago
MP Board: 12वीं के छात्रों को मिलेंगे बोनस अंक, जानिए क्या हैं वजह?