Connect with us

ख़बर देश

PM Modi Rajya Sabha: जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना खिलेगा, राज्यसभा में बोले मोदी

Published

on

Prime Minister Modi fiercely attacked the opposition in the Rajya Sabha

PM Modi Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में अपना संबोधन दिया। इस दौरान विपक्ष ने अडानी-मोदी भाई भाई के नारों के साथ संबोधन के बीच में जमकर हंगामा किया। लेकिन इसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गांधी-नेहरु परिवार के इतिहास से लेकर कांग्रेस सरकार की नीतियों तक पर सवाल उठाते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करके गांधी परिवार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के राज्यसभा में भाषण की 10 बड़ी बातें।

1.जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया, विपक्षी सांसद सदन में हंगामा करने लगे। इस पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि ‘सदन में जो भी बात होती है, उसे देश गंभीरता से सुनता है और गंभीरता से लेता है। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों की वाणी न सिर्फ सदन को, बल्कि देश को निराश करने वाली है।’ उन्होंने कहा कि ‘इस प्रकार की प्रवृत्ति के सदस्यों को यही कहूंगा कि कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाब। जो भी जिसके पास था, उसने दिया उछाल। जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा। कमल खिलाने में प्रत्यक्ष या परोक्ष आपका जो भी योगदान है, इसके लिए मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं।’

https://twitter.com/AHindinews/status/1623604848053878785?s=20&t=BpyEMtVU9SQvgQ7ai6HTaQ

2. 60 साल के शासन में देश को गड्ढे ही गड्ढे दिए 

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कल अपने संबोधन में कहा था कि हमने 60 साल में देश को मजबूत बुनियाद दी। उन्होंने कहा था कि बुनियाद हमने बनाई, लेकिन उसका क्रेडिट मोदी ले रहा है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि  2014 में आकर जब मैंने बारीकी से चीजों को देखने का प्रयास किया तो नजर आया कि कांग्रेस के परिवार ने 60 साल में गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे। उनका इरादा नेकी का होगा, लेकिन गड्ढे कर दिए थे।’ पीएम ने कहा कि उन्होंने ऐसी कार्यशैली और कल्चर बनाया कि एक भी चुनौती का परमानेंट सॉल्यूशन निकालने का न सोचा, न सूझा और न प्रयास किया। आज हम परमानेंट सॉल्यूशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’

3. नेहरु सरनेम रखने से इतना डर क्यों- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘600 से ज्यादा योजनाएं गांधी-नेहरू के परिवार के नाम पर हैं। अगर अब किसी कार्यक्रम में नेहरू जी का नाम नहीं प्रयोग हुआ तो कुछ लोगों का खून गर्म हो जाता था, लेकिन मुझे ये समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है। क्या शर्मिंदगी है नेहरू सरनेम रखने में। इतना बड़ा महान व्यक्ति आपको और आपके परिवार को मंजूर नहीं है और आप हमारा हिसाब मांगते हो।

4. एक प्रधानमंत्री ने 50 चुनी हुई सरकारों को गिराया

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘जो लोग आज विपक्ष में बैठे हैं। उन्होंने राज्यों के अधिकारों को घज्जियां उड़ा दीं। मैं कच्चा-चिट्ठा खोलना चाहता हूं। जरा इतिहास उठाकर देख लीजिए वो कौन पार्टी थी, वो लोग कौन सत्ता में बैठे थे, जिन्होंने जिन्होंने आर्टिकल 356 का सबसे ज्यादा बार दुरुपयोग किया। 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। वो लोग कौन थे, जिन्होंने आर्टिकल 356 का दुरुपयोग किया? वे लोग कौन हैं, जिन्होंने यह किया और चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 पर प्रयोग किया, वह नाम है इंदिरा गांधी।’

Advertisement

https://twitter.com/AHindinews/status/1623623262029910017?s=20&t=BpyEMtVU9SQvgQ7ai6HTaQ

5.पहले जिनको फायदा मिलता था, उनका चिल्लाना स्वाभाविक

पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘हमने सीधे जनधन खाते में लाभार्थियों को पैसे भेजे। हम नया इको सिस्टम लाए। जिन लोगों को पुराने इको सिस्टम के फायदे मिलते थे, उनका चिल्लाना स्वाभाविक है। पहले परियोजनाएं लटकाने, भटकाने का कल्चर था। हमने टेक्नोलॉजी का प्लेटफॉर्म तैयार किया और इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट को गति देने का काम किया। योजनाएं बनाने में महीनों लगते थे, आज सप्ताहभर में योजनाएं आगे बढ़ा दी जाती हैं।

6.जनधन, आधार और मोबाइल…ये हैं त्रि शक्ति

राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने त्रिशक्ति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनधन, आधार और मोबाइल… ये वो त्रिशक्ति है, जिससे पिछले कुछ वर्षों में 27 लाख करोड़ रुपये DBT के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खातों में गए हैं। इससे 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक रुपया…जो किसी इको-सिस्टम के हाथों में जा सकता था, वो बच गया। अब जिनको ये पैसा नहीं मिल पाया, उनका चिल्लाना स्वाभाविक है।

Advertisement

7. पिछली सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को किया अनदेखा

प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथां लेते हुए कहा, ‘नॉर्थ ईस्ट के गांवों में बिजली नहीं थी। इनके वोट बैंक नहीं थे इसलिए इनकी सरकार ने यहां बिजली पहुंचाने पर ध्यान नहीं दिया। हमने कहा कि हम मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचेंगे। हमने 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। खुशी है कि दूरदराज के गांवों को आजादी के इतने सालों बाद आशा की किरण दिखाई दी।’ मोदी ने आगे कहा, ‘पहले की सरकारों में कुछ घंटे बिजली आती थी। पहले गांव में एक खंबा गाड़ देते थे तो हर साल उसकी एनिवर्सिरी मनाते थे। हम आज 22 घंटे बिजली देने में सफल हुए हैं। हमने लोगों को उनके भाग्य पर नहीं छोड़ा।

8. कांग्रेस ने की छोटे किसानों की उपेक्षा- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में किसानों का जिक्र करते हुए कहा, ‘किसानों के लिए पहले क्या नीति थी? ऊपर के कुछ वर्ग को संभाल लेना और उन्हीं से अपनी राजनीति चलाना ही लक्ष्य था। छोटे किसान उपेक्षित थे, उनकी आवाज कोई नहीं सुनता था। हमारी सरकार ने छोटे किसानों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्हें बैंकिंग से जोड़ा और आज साल में तीन बार किसान सम्मान निधि उनके खातों में जमा होती है। हमने मिलेट ईयर के लिए यूएन को लिखा। ये छोटे किसान उगाते हैं। जैसे श्रीफल का महत्व होता है, वैसे ही मिलेट को श्री अन्न का दर्जा मिले। इससे छोटे किसानों को मजबूती मिलेगी।

9. विपक्ष ने वैज्ञानिकों को किया बदनाम 

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोनाकाल में वैक्सीन को लेकर हुई राजनीति पर भी विपक्ष को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ‘वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को नीचा दिखाने के लिए कितने प्रयास हुए। आर्टिकल लिखे गए, टीवी में बोला गया। ये हमारे वैज्ञानिकों को बदनाम करने का मौका नहीं छोड़ते। इन्हें देश की चिंता नहीं है, अपनी राजनीति की चिंता है। हमें खुशी है कि आज 100 करोड़ से ज्यादा मोबाइल मेरे देश के हाथ में है। कभी इम्पोर्ट करते थे, गर्व है आज एक्सपोर्ट कर रहे हैं।’

10.’एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है’

प्रधानमंत्री मोदी के तकरीबन डेढ़ घंटे के संबोधन के दौरान विपक्ष लगातार नारेबाजी और हंगामा करता रहा। जिस पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता की रोजी रोटी के लिए हमने काम किया। 140 करोड़ लोगों के लिए हमारी सरकार काम कर ही है। देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है। अरे नारे बोलने के लिए भी लोग बदलने पड़ रहे हैं। मैं घंटेभर से जवाब दे रहा हूं, रुका नहीं रहा।  देश के लिए जीता हूं, देश के लिए कुछ करने के लिए निकला हूं। इसलिए राजनीतिक खेल खेलने वालों के अंदर अंदर हौसला नहीं है। वे बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1623635850881024000?s=20&t=BpyEMtVU9SQvgQ7ai6HTaQ

ये भी पढ़ें:

Advertisement

https://khabritaau.com/operation-dost-indian-army-and-ndrf-are-winning-hearts-of-people-in-turkey/

Continue Reading
Advertisement

ख़बर देश

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुए दर्शन, 50 मीटर तक मोबाइल बैन

Published

on

केदारनाथ कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026, Kedarnath opening, Uttarakhand pilgrimage, Pushkar Singh Dhami, Narendra Modi Kedarnath, Kedarnath rules, temple mobile ban

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। चारधाम यात्रा के चौथे दिन शुरू हुए इस शुभ अवसर पर सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार खोले गए और मुख्य पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार, पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

सीएम धामी ने कराई पहली पूजा

पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुसार पूजा पूरी होने के बाद मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए।

मंदिर परिसर में मोबाइल बैन

इस बार यात्रा में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। मंदिर परिसर के 50-60 मीटर दायरे में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। फोटोग्राफी के लिए अलग स्थान तय किया गया है। मुख्य मंदिर क्षेत्र में फोटो, वीडियो और रील बनाना पूरी तरह बैन है।

Advertisement

PM मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का दिव्य उत्सव है। उन्होंने बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय यात्रा की कामना की। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और नई सुविधाओं का भी जिक्र किया।

धार्मिक ही नहीं, सांस्कृतिक केंद्र भी

PM मोदी ने कहा कि ये धाम सिर्फ तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और संस्कृति के केंद्र हैं। उन्होंने केदारपुरी के नवनिर्माण में लगे सभी लोगों का आभार जताते हुए विश्वास जताया कि इस बार यात्रा पहले से ज्यादा सुगम और यादगार होगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Kerala Blast: केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 13 की मौत, कई झुलसे; लगातार विस्फोट से रेस्क्यू में मुश्किल

Published

on

Kerala Blast News, Thrissur Factory Explosion, Firecracker Factory Accident, India Blast News, Kerala Accident Today, Explosion News India, Disaster Rescue Operation, PM Modi Compensation, Firecracker Factory Safety

Kerala Factory Explosion: त्रिशूर जिले में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा खेतों के बीच बने एक शेड में हुआ, जहां पटाखे तैयार किए जा रहे थे। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, मौके से 10 शव बरामद किए गए, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से मिले हैं। हादसे के समय वहां करीब 40 मजदूर मौजूद थे।

घायलों की स्थिति

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके में 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं और 17 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रहे छोटे-छोटे विस्फोटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। लेकिन फायर ब्रिगेड, पुलिस और राहत टीमें मौके पर डटी रहीं।

मेडिकल इमरजेंसी लागू

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और आसपास के अस्पतालों में मास कैजुअल्टी प्रोटोकॉल लागू किया गया है। बर्न यूनिट्स तैयार रखी गईं हैं और चार जिलों से डॉक्टरों की टीमें बुलाई गईं हैं।

Advertisement

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। वहीं, राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए ₹50 लाख जारी किए हैं।

Continue Reading

ख़बर देश

तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 18 की मौत, कई मजदूर मलबे में दबे; CM स्टालिन ने जताया दुख

Published

on

tamil nadu factory blast, virudhunagar blast news, firecracker factory accident, india blast news, mk stalin news, factory explosion india, tamil nadu news today, breaking news india

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं करीब 60% तक झुलस गई हैं। कई मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

रेस्क्यू में दिक्कत, धमाके के बाद भी फूटते रहे पटाखे

दमकल और रेस्क्यू टीमें कई घंटों से आग बुझाने और मलबा हटाने में जुटी हैं। धमाके के बाद भी लगातार पटाखे फूटते रहे, जिससे राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

कच्चे माल वाले हिस्से में हुआ विस्फोट

शुरुआती जांच में सामने आया है कि विस्फोट फैक्ट्री के उस हिस्से में हुआ, जहां मजदूर कच्चे पटाखा सामग्री के साथ काम कर रहे थे। इससे नुकसान और ज्यादा बढ़ गया।

Advertisement

CM स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने X पर लिखा कि मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना है और मंत्रियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को हर संभव सहायता देने को कहा गया है।

Continue Reading

ख़बर देश

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, DA-DR में 2% बढ़ोतरी, अब 60% हुआ महंगाई भत्ता

Published

on

DA hike 2026 India, DR increase central government, salary hike govt employees, pensioners benefit India, Narendra Modi cabinet decision

DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब DA-DR 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। यह फैसला नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस बढ़ोतरी से करीब 50.5 लाख कर्मचारियों और 68.3 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से सालाना करीब 6,791 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा। इससे पहले अक्टूबर 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी था।

साल में दो बार होता है रिविजन

केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की समीक्षा करती है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में इजाफा होगा।

क्या होता है DA?

Advertisement

महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला कॉस्ट-ऑफ-लिविंग एडजस्टमेंट है। यह बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में तय होता है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों की वास्तविक आय पर असर कम पड़े।

Continue Reading

ख़बर देश

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा आज से शुरू, 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन; जानिए 5 बड़े नियम

Published

on

चारधाम यात्रा 2026, उत्तराखंड यात्रा, केदारनाथ नियम, बद्रीनाथ दर्शन, यमुनोत्री गंगोत्री, रजिस्ट्रेशन चारधाम, यात्रा गाइडलाइन, पुष्कर सिंह धामी

Char Dham Yatra 2026: उत्तरा खंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा शनिवार से औपचारिक रूप से शुरू हो रही है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश से 10 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे, जो श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम लेकर जाएंगी। ये सभी यात्री 19 अप्रैल को दोनों धामों के कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। इस साल यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 18.25 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 23 लाख तक पहुंचा था।

यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू कर दिए गए हैं। सबसे पहले मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आए 100 श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराया।

चारधाम यात्रा से जुड़े 5 बड़े नियम

गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक- बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर में केवल हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्म के श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिलेगा।

केदारनाथ में चढ़ावा प्रतिबंध-केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गंगाजल और फूल चढ़ाने पर रोक रहेगी। विशेष पूजा का समय भी बदला गया है, अब यह रात 11 बजे से सुबह 4 बजे के बीच होगी।

Advertisement

वाहनों के लिए समय सीमा-यात्रा मार्ग पर वाहन सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक ही चल सकेंगे। इसके बाद चेकपोस्ट पर रोक दी जाएगी।

स्वास्थ्य जांच अनिवार्य- केदारनाथ की पैदल यात्रा से पहले बुजुर्ग और बीपी मरीजों को गौरीकुंड में स्वास्थ्य जांच करानी होगी।

सुरक्षा और आपदा प्रबंधन- यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन में बांटा गया है। 48 हॉल्टिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां आपदा की स्थिति में 1.18 लाख लोग ठहर सकते हैं। भूस्खलन के 80 संवेदनशील पॉइंट चिन्हित कर इमरजेंसी टीमें तैनात की गई हैं।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending