Connect with us

खेल खिलाड़ी

Hockey Asia Cup 2025: भारत ने अपने नाम किया एशिया कप का खिताब, दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया

Published

on

Hockey Asia Cup 2025: India win Asia Cup title, beat South Korea 4-1

Hockey Asia Cup 2025 Final: बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में रविवार को भारत ने पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को पराजित कर न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

खिताबी मुकाबले में भारत ने अच्छी शुरुआत की। पहले मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। आठवें मिनट में भारत के पास पेनाल्टी स्ट्रोक का मौका था, लेकिन जुगराज सिंह गोल से चूक गए। पहले क्वार्टर का खेल समाप्त होने तक भारत ने 1-0 की बढ़त बना कर रखी। दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल दागा और हाफ-टाइम तक भारत ने कोरिया पर 2-0 से बढ़त बना ली थी।

तीसरे क्वार्टर के दौरान कोरिया टीम को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इन मौकों को भुना नहीं सकी। इसके बाद 44वें मिनट में भारत की ओर से दिलप्रीत ने शानदार गोल दागा और टीम को कोरिया पर 3-0 की बढ़त दिला दी। खेल के 49वें मिनट में अमित रोहिदास ने शानदार गोल दागते हुए भारत की बढ़त 4-0 कर दी। हालांकि कोरिया ने भी तुरंत वापसी की कोशिश की और 50वें मिनट में डैन सन ने गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया।

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

Shikhar Dhawan Marriage: शिखर धवन ने आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की शादी, जनवरी में हुई थी सगाई

Published

on

Shikhar Dhawan Marriage, Sophie Shine Wedding

Shikhar Dhawan Marriage: पूर्व भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan ने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड Sophie Shine के साथ शादी कर ली है। इस खास मौके की झलक स्पिनर Yuzvendra Chahal ने सोशल मीडिया पर साझा की। चहल ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे ‘मौजा ही मौजा’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं, जिनमें शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं।

जनवरी में हुई थी सगाई

40 वर्षीय पूर्व भारतीय ओपनर ने 12 जनवरी को सोफी शाइन के साथ सगाई की थी। धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वे मुस्कान से लेकर सपनों तक सब कुछ साझा कर रहे हैं और जीवनभर एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं। दोनों ने मई 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। आईपीएल के दौरान भी सोफी को स्टैंड्स में धवन और उनकी टीम को सपोर्ट करते देखा गया था।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब उनकी मुलाकात धवन से हुई, उस समय वे यूएई में कार्यरत थीं। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) रह चुकी हैं।वर्तमान में वे धवन की स्पोर्ट्स कंपनी ‘दा वन स्पोर्ट्स’ में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और कैसलरॉय कॉलेज से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। सोफी धवन के सोशल मीडिया वीडियो में भी कई बार नजर आ चुकी हैं।

Advertisement

तलाक के बाद मुश्किल दौर

धवन का निजी जीवन पिछले कुछ वर्षों में चर्चा में रहा। 2023 में उनका अपनी पहली पत्नी Aesha Mukerji से तलाक हो गया था। दोनों ने 2011 में शादी की थी और उनका एक बेटा जोरावर है। तलाक के बाद धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे लंबे समय से अपने बेटे से नहीं मिल पाए हैं। दिल्ली की अदालत ने फैसले में कहा था कि धवन को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, हालांकि उन्हें स्थायी कस्टडी नहीं दी गई थी। अब नए जीवन की शुरुआत के साथ धवन के फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक विजय, सुपर-8 में एंट्री, ग्रुप-A में टॉप पर

Published

on

India vs Pakistan T20 World Cup, IND vs PAK 61 Runs Win, Ishan Kishan 77 Runs

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टूर्नामेंट इतिहास में रनों के अंतर से यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया और ग्रुप-A की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले एशिया कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने विरोध स्वरूप हाथ नहीं मिलाया था।

भारत ने बनाए 175 रन, ईशान की तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट झटके।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही बेअसर, 61 रन से जीत

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम दबाव में बिखर गई और निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन-लेंथ से रन गति पर लगाम लगाई और मैच एकतरफा बना दिया।

Advertisement

प्लेइंग-11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26: रोहित-कोहली ग्रेड-B में डिमोट, ए-प्लस ग्रेड खत्म; बुमराह-जडेजा ग्रेड-A में बरकरार

Published

on

BCCI Central Contract 2025-26: Rohit and Kohli demoted to Grade B, A-plus grade scrapped; Bumrah and Jadeja retained in Grade A

BCCI Central Contract 2025-26: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी। इस बार बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ए-प्लस ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसके साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-A से हटाकर ग्रेड-B में डाल दिया गया है। पिछले सीजन में रोहित और कोहली के साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ए-प्लस ग्रेड में शामिल थे। नई लिस्ट में बुमराह और जडेजा को ग्रेड-A में बरकरार रखा गया है। वहीं, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी लगातार दूसरे साल ग्रेड-A में शामिल हैं।

BCCI ने पुरुष वर्ग में कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी है। इनमें ग्रेड-A में 3 खिलाड़ी, ग्रेड-B में 11 और ग्रेड-C में 17 खिलाड़ी शामिल हैं। ग्रेड-B में टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे नाम हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड-A से बाहर किए जाने की वजह यह है कि दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों दिग्गजों ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था और इसके बाद मई 2024 में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।

ग्रेड-C में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रुतुराज गायकवाड़ समेत 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अक्षर पटेल को ग्रेड-C में डिमोट किया गया है, जबकि साई सुदर्शन को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है। मोहम्मद शमी इस बार सूची से बाहर हैं।

महिला क्रिकेट में BCCI ने 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। ग्रेड-A में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया है। वहीं, ग्रेड-B में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा को जगह मिली है। ग्रेड-C में घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।

Advertisement

बोर्ड ने फिलहाल नए ग्रेड सिस्टम की सैलरी स्ट्रक्चर पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। पिछले सीजन में ए-प्लस ग्रेड के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए सालाना मिलते थे, जबकि ग्रेड-A को 5 करोड़, ग्रेड-B को 3 करोड़ और ग्रेड-C को 1 करोड़ रुपए दिए जाते थे।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

U19 World Cup 2026: भारत छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदा

Published

on

U19 World Cup 2026: India becomes Under-19 World Champion for the sixth time, thrashes England by 100 run

U19 World Cup 2026: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस जीत के हीरो रहे महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली।

वैभव का तूफान: 218 की स्ट्राइक रेट, 15 चौके–15 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी के 150 रन बाउंड्री से आए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन का अहम योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए।

412 रन का पीछा, इंग्लैंड 311 पर ढेर

भारत के दिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके, जबकि दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 सफलता मिली। इंग्लैंड की तरफ से कालेब फॉल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 गेंदों पर 66 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

U-19 WC: भारत 10वीं बार फाइनल में, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; 311 रन का सबसे बड़ा रन चेज

Published

on

U-19 WC: India reach final for 10th time, beat Afghanistan by 7 wickets; highest run chase of 311

U-19 WC: भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। अब 6 फरवरी को फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। टीम की ओर से फैजल शिनोजादा ने 110 रन और उजैरुल्लाह नियाजई ने नाबाद 101 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। भारत की ओर से दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।

311 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ओपनर आरोन जॉर्ज के शतक (115 रन) की बदौलत 41.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रन की अहम पारियां खेलीं। यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही। भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया। इसके साथ ही यह यूथ वनडे क्रिकेट में भी सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बन गया।

इस मुकाबले में कुल 620 रन बने, जो भारत और अफगानिस्तान के बीच यूथ वनडे मैच में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 521 रनों का था, जो 27 दिसंबर 2021 को दुबई में बना था।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending